logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गई बिक्रमगंज /रोहतास : जिस घर में बहन की शादी की खुशियां गूंज रही थीं,जहां रिश्तेदारों की भीड़ और मंगलगीतों की आवाज गूंज रही थी,उसी घर में कुछ ही देर बाद चीख-पुकार और मातम छा गया । बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गई । बुधवार की देर रात बिक्रमगंज- डेहरी मुख्य मार्ग (एनएच-120) पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई,जिससे पूरा परिवार सदमे में डूब गया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिक्रमगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 श्यामनगर निवासी दिनेश प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार अपनी होंडा साइन बाइक से बहन की शादी में आए बारातियों के लिए पानी लेकर घर लौट रहे थे । रात करीब 9:30 बजे जैसे ही वह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे,उसी दौरान मवेशियों से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भयानक थी कि मोहन कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी । जुटते हुए भीड़ को देखते ही ट्रक चालक और सह चालक मवेशियों से लदे ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गए । इधर जब इस हादसे की खबर उस घर तक पहुंची, जहां मोहन की बहन की शादी की रस्में चल रही थीं,तो खुशियों से भरा आंगन पलभर में मातम में बदल गया । जब परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे और मोहन का निर्जीव शरीर सड़क पर पड़ा देखा,तो चीख-पुकार से पूरा माहौल गूंज उठा । अपनी शादी के सपने संजो रही बहन अपने भाई के शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगी । माता-पिता और रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया । वहां मौजूद हर शख्स की आंखें इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर नम हो गई । घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई । लोगों ने अधिकारियों के समक्ष नो एंट्री पर सवाल खड़ा कर दिया । जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं । यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और आम लोग यूं ही काल के गाल में समाते रहेंगे,जिसकी सारी जवाबदेही अनुमंडल प्रशासन की होगी । सूचना मिलते ही बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह और थानाध्यक्ष ललन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे । अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया । एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक पर कुल 56 बछड़े लदे हुए थे । ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है और विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी मवेशियों को सासाराम गौशाला भेज दिया गया है । वहीं मृतक के शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है । फिलहाल स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रक चालक व सह चालक की तलाश की जा रही है ।

on 12 March
user_Rajnikant Pandey riport
Rajnikant Pandey riport
काराकाट, रोहतास, बिहार•
on 12 March

बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गई बिक्रमगंज /रोहतास : जिस घर में बहन की शादी की खुशियां गूंज रही थीं,जहां रिश्तेदारों की भीड़ और मंगलगीतों की आवाज गूंज रही थी,उसी घर में कुछ ही देर बाद चीख-पुकार और मातम छा गया । बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गई । बुधवार की देर रात बिक्रमगंज- डेहरी मुख्य मार्ग (एनएच-120) पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई,जिससे पूरा परिवार सदमे में डूब गया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिक्रमगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 श्यामनगर निवासी दिनेश प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार अपनी होंडा साइन बाइक से बहन की शादी में आए बारातियों के लिए पानी लेकर घर लौट

रहे थे । रात करीब 9:30 बजे जैसे ही वह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे,उसी दौरान मवेशियों से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भयानक थी कि मोहन कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी । जुटते हुए भीड़ को देखते ही ट्रक चालक और सह चालक मवेशियों से लदे ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गए । इधर जब इस हादसे की खबर उस घर तक पहुंची, जहां मोहन की बहन की शादी की रस्में चल रही थीं,तो खुशियों से भरा आंगन पलभर में मातम में बदल गया । जब परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे और मोहन का निर्जीव शरीर सड़क पर पड़ा देखा,तो चीख-पुकार से

पूरा माहौल गूंज उठा । अपनी शादी के सपने संजो रही बहन अपने भाई के शव को देखकर फूट-फूटकर रोने लगी । माता-पिता और रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया । वहां मौजूद हर शख्स की आंखें इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर नम हो गई । घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई । लोगों ने अधिकारियों के समक्ष नो एंट्री पर सवाल खड़ा कर दिया । जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं । यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और आम लोग यूं ही काल के गाल में समाते रहेंगे,जिसकी सारी जवाबदेही अनुमंडल प्रशासन की होगी । सूचना मिलते ही बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह और थानाध्यक्ष ललन

कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे । अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया । एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक पर कुल 56 बछड़े लदे हुए थे । ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है और विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करते हुए सभी मवेशियों को सासाराम गौशाला भेज दिया गया है । वहीं मृतक के शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है । फिलहाल स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रक चालक व सह चालक की तलाश की जा रही है ।

  • user_User3671
    User3671
    Dehri, Rohtas
    🤝
    on 12 March
More news from बिहार and nearby areas
  • धुरंधर राजीव तलवार
    1
    धुरंधर राजीव तलवार
    user_MD RAAJA In Bihari
    MD RAAJA In Bihari
    Mechanic तरारी, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • हसपुरा पुलिस ने पथरौल हाई स्कूल के नजदीक सड़क किनारे से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है
    1
    हसपुरा पुलिस ने पथरौल हाई स्कूल के नजदीक सड़क किनारे से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • सम्राट चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि जब तक नीतीश जी के इस्तीफे का प्रबंध नहीं करवा दूंगा, तब तक शांत नहीं बैठूंगा, यह बात उन्होंने पहले ही कही थी और अब इस्तीफा दिलवा दिया गया है।#smratchaudhri #बिहार #nitishkumar @हाइलाइट Samrat Choudhary
    1
    सम्राट चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि जब तक नीतीश जी के इस्तीफे का प्रबंध नहीं करवा दूंगा, तब तक शांत नहीं बैठूंगा, यह बात उन्होंने पहले ही कही थी और अब इस्तीफा दिलवा दिया गया है।#smratchaudhri #बिहार #nitishkumar 
@हाइलाइट Samrat Choudhary
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Haspura, Aurangabad•
    19 hrs ago
  • अवैध हथियार फैक्ट्री पर कोतवाली पुलिस की छापामार कार्यवाही दो आरोपी गिरफतार देखिए
    1
    अवैध हथियार फैक्ट्री पर कोतवाली पुलिस की छापामार कार्यवाही दो आरोपी गिरफतार देखिए
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    15 min ago
  • Post by Arun bhaiya
    1
    Post by Arun bhaiya
    user_Arun bhaiya
    Arun bhaiya
    Social worker सासाराम, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • ‘फिट इंडिया – साइकिल संडे (नारी शक्ति संस्करण ऑफ इंडिया (स्पोर्ट्स आथॉरिटी ऑफ इंडिया) के पटना कार्यालय द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत 19 अप्रैल 2026 को “फिट इंडिया – संडे ऑन साइकिल (नारी शक्ति संस्करण)” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विषय में बताया गया है कि इस विशेष पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। पायस मिशन स्कूल ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई एवं स्कूली छात्राओं को इसमें शामिल कराया l छात्राओं ने अपनी स्कूल से साईकिल चलाते हुए गांधी मैदान तक गई l कार्यक्रम के दौरान साइकिलिंग के अलावा योग, जुम्बा, रस्सी कूद और समूह फिटनेस जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया था l स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना के केंद्र प्रभारी ने सभी संबंधित संस्थानों से इस पहल में सहयोग देने की अपील की है, ताकि ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के साथ-साथ फिट इंडिया अभियान को और मजबूती मिल सके।
    1
    ‘फिट इंडिया – साइकिल संडे (नारी शक्ति संस्करण ऑफ इंडिया (स्पोर्ट्स आथॉरिटी ऑफ इंडिया) के पटना कार्यालय द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत 19 अप्रैल 2026 को “फिट इंडिया – संडे ऑन साइकिल (नारी शक्ति संस्करण)” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस विषय में बताया गया है कि इस विशेष पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। पायस मिशन स्कूल ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई एवं स्कूली छात्राओं को इसमें शामिल कराया l छात्राओं ने अपनी स्कूल से साईकिल चलाते हुए गांधी मैदान तक गई l
कार्यक्रम के दौरान साइकिलिंग के अलावा योग, जुम्बा, रस्सी कूद और समूह फिटनेस जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया था l
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना के केंद्र प्रभारी ने सभी संबंधित संस्थानों से इस पहल में सहयोग देने की अपील की है, ताकि ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने के साथ-साथ फिट इंडिया अभियान को और मजबूती मिल सके।
    user_Satveer Singh
    Satveer Singh
    Journalist अरवल, अरवल, बिहार•
    5 hrs ago
  • सोमवार को रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित DAV पब्लिक स्कूल कटार के पास एक बस और फोर-व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने सवारी चढ़ाने के लिए अचानक वाहन रोक दिया, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही फोर-व्हीलर चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बस से जा टकराई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    1
    सोमवार को रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित DAV पब्लिक स्कूल कटार के पास एक बस और फोर-व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने सवारी चढ़ाने के लिए अचानक वाहन रोक दिया, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही फोर-व्हीलर चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बस से जा टकराई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    18 hrs ago
  • हसपुरा प्रखंड के पीरू गांव टोले बेला बिगहा में शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
    1
    हसपुरा प्रखंड के पीरू गांव टोले बेला बिगहा में शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.