आबूरोड में दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री में श्रमिक की मौत, मुआवजे पर उठे सवाल *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड स्थित मॉडर्न इंसुलेटर इकाई में एक दर्दनाक हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ब्लेंजर में मिट्टी डालते समय श्रमिक बेल्ट पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान मोरडू निवासी मुकेश गरासिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों और श्रमिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। फैक्ट्री गेट पर परिजनों और श्रमिकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लंबे समय तक चली वार्ता के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति जताई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या मुआवजा किसी मजदूर की जान की कीमत तय कर सकता है? उल्लेखनीय है कि इस इकाई में पहले भी हादसे और मौत के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे प्रबंधन की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और आबूरोड सदर पुलिस द्वारा आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अब सबकी निगाहें जिला कलेक्टर के एक्शन पर टिकी हैं—क्या इस बार लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला मुआवजे तक ही सीमित रह जाएगा?
आबूरोड में दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री में श्रमिक की मौत, मुआवजे पर उठे सवाल *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड स्थित मॉडर्न इंसुलेटर इकाई में एक दर्दनाक हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ब्लेंजर में मिट्टी डालते समय श्रमिक बेल्ट पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान मोरडू निवासी मुकेश गरासिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों और श्रमिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। फैक्ट्री गेट पर परिजनों और श्रमिकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लंबे समय तक चली वार्ता के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति जताई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या मुआवजा किसी मजदूर की जान की कीमत तय कर सकता है? उल्लेखनीय है कि इस इकाई में पहले भी हादसे और मौत के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे प्रबंधन की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और आबूरोड सदर पुलिस द्वारा आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अब सबकी निगाहें जिला कलेक्टर के एक्शन पर टिकी हैं—क्या इस बार लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला मुआवजे तक ही सीमित रह जाएगा?
- आबूरोड (सिरोही): आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के तलहटी स्थित मॉडर्न इंसुलेटर औद्योगिक इकाई में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर कार्य के दौरान मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और अन्य मजदूर आक्रोशित हो गए और फैक्ट्री के मुख्य गेट पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही आबूरोड सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आबूरोड शहर थाना पुलिस और RAC का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। कल देर शाम तक फैक्ट्री गेट के बाहर सैकड़ों की संख्या में मजदूर और परिजन डटे हुए हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन लगातार परिजनों से वार्ता कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। अपडेट का इंतजार: परिजन, प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच वार्ता जारी है, जिसके बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- यह रोड कई सालों से ऐसा टूटा हुआ पड़ा है मैं मेरा घर छोड़कर गोवा में था 14 महीने के बाद में लौट के आया तो वह रोड कैसे हालत होगा ना पूछो मत1
- उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के रणघाटी में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे नेशनल हाईवे 58E पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बाघपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, वहीं थानाधिकारी अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।1
- Post by Ramesh dungri chouhan1
- कोटा में शंभूपुरा इलाके के हाइड्रा में आग लग गई आज इतनी भीषण थी की पूरी गाड़ी चलाकर राख हो गई अग्निशमन अधिकारी को फोन करने पर तुरंत मौके पर दो दमकलों को रवाना किया एकदम कल नगर निगम की और एक आर्मी की बताई जा रही है आज को बुझाने का खूब प्रयास किया गया करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया जब तक हाइड्रा पूरी जलकर खत्म हो चुकी थी यह जानकारी अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने दी3
- तरुण जोशी राजसमंद राजसमंद के नाथद्वारा से बड़ी खबर, रामपुर इलाके के जंगलों में फैली दावानल, तेज हवा के चलते करीब 20 बीघा जमीन तक पहुंची आग, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत, आए दिन आग की घटनाओ से जंगली जानवरों के जीवन का खतरा, नाथद्वारा नगर पालिका की दमकलों ने पाया आग पर काबू, नाथद्वारा उपखण्ड के लालन नर्सरी की घटना, एंकर - राजसमंद के नाथद्वारा इलाके स्थित रामपुर गांव के आसपास चारागाह जमीन में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। ललन नर्सरी के आसपास धुआं उड़ता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाथद्वारा नगर पालिका को घटना की सूचना दी। वही ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि आग लगने के कर्म का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन भीषण गर्मी को देखते माना यह जा रहा है की पत्थरों उर्स की लड़कियों की रगड़ से यह आग लगी है जिस चारागाह जमीन में उगा हुआ सूखा चारा जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार तेज हवा के चलते करीब 20 बीघा इलाके में यह आग फैल चुकी थी। करीब 3 घंटे की कड़ी में शकत के बाद नगर पालिका की धमकाल होने आग पर काबू पाया। फिलहाल सानिया ग्रामीण आग पर नजर बनाए हुए हैं हवा के साथ यदि फिर से आग फैलती है तो दमकल को मौके पर बुलवाया जाएगा। Eliment- जमीन में आग लगाते के विजुअल और दो फोटो3
- सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों ने दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे और की सामूहिक गतिविधियां राजसमंद रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण चेतना कार्यक्रम का आयोजन स्काउट एवं गाइड तथा कक्षा पांचवीं और पहली के विद्यार्थियों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने की और मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड सी.आई. ,सी.आई. डी वहाब खान उपस्थित रहे । विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को जागृत करना हैं। मुख्य अतिथि वहाब खान ने कहा कि पृथ्वी के संरक्षण से ही संपूर्ण जीव -जगत का अस्तित्व सुरक्षित हैं और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी संस्था या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है ,वरन यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की थीम पर संदेशप्रद कविता, लघु नाटिका ,मनमोहक नृत्य और श्लोगन प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी के मन -मस्तिष्क पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक गहरी छाप छोड़ दी । तत्पश्चात विद्यालय के स्काउट -गाइड एवं इको क्लब के विद्यार्थियों ने पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांध कर शपथ लिया कि वह पर्यावरण संरक्षण में जिम्मेदारी के साथ हर संभव प्रयास करेंगे, साथ ही विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु विभिन्न संदेशप्रद और आकर्षक पोस्टर पेड़ो पर बांधे। वहीं कक्षा पहली के नन्हे विद्यार्थियों ने अनेक गतिविधियों से पानी बचाओ , बिजली बचाओ, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश देते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की। विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने विद्यालय प्राचार्य , बच्चों और शिक्षकों के इस बेहतरीन प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में स्काउटर आशिफ मोहम्मद , शिक्षक राजेश पालीवाल,जस्टिन वर्गिस, चेतन पानेरी , शशांक सिंह ,शिक्षिका सूर्या हरि ,जिज्ञासा भट्ट, सीमा दीक्षित , अन्नू राठौड़ तथा अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।3
- Post by Praveen singh od4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1