इंद्रा नगर टोल प्लाजा के पास सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से जांच तेज स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत हरकत में आई पुलिस, तीन गांवों की सरहद पर खेत में मिला 7-8 दिन पुराना अज्ञात शव 22अप्रैल को इंद्रा नगर टोल प्लाजा के नजदीक उस समय इलाके में सनसनी फैल गई, जब तीन गांवों की सरहद पर स्थित श्यामलाल भाट के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव बरामद हुआ। शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि यह करीब 7 से 8 दिन पुराना हो सकता है।घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस थाना सदर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेराबंदी में लिया और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों की सजगता और समय पर दी गई सूचना से पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण मदद मिली।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि शव को जानवरों द्वारा बुरी तरह नोच लिया गया है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया है। मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और ब्लू लोवर/चड्डा पहन रखा है। जांच के दौरान उसकी जेब से लगभग एक हजार रुपये और कुछ चिल्लर भी बरामद हुई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया, हालांकि फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। डीएसपी अमर सिंह रत्नू ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच को हर एंगल से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
इंद्रा नगर टोल प्लाजा के पास सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से जांच तेज स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत हरकत में आई पुलिस, तीन गांवों की सरहद पर खेत में मिला 7-8 दिन पुराना अज्ञात शव 22अप्रैल को इंद्रा नगर टोल प्लाजा के नजदीक उस समय इलाके में सनसनी फैल गई, जब तीन गांवों की सरहद पर स्थित श्यामलाल भाट के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव बरामद हुआ। शव की स्थिति बेहद
खराब होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि यह करीब 7 से 8 दिन पुराना हो सकता है।घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस थाना सदर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेराबंदी में लिया और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों की सजगता और समय पर दी गई सूचना से पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण मदद मिली।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि शव को
जानवरों द्वारा बुरी तरह नोच लिया गया है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया है। मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और ब्लू लोवर/चड्डा पहन रखा है। जांच के दौरान उसकी जेब से लगभग एक हजार रुपये और कुछ चिल्लर भी बरामद हुई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया, हालांकि फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। डीएसपी अमर सिंह रत्नू ने भी मौके पर
पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच को हर एंगल से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ जारी है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
- पाली,मनीष राठौड़। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज पाली सर्किट हाउस पहुंचे। यहाँ पहुँचने पर जिला कांग्रेस कमेटी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, विधायक भीमराज भाटी, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही पूर्व पार्षद मेहबूब टी, जोगाराम सोलंकी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा और आमीन रंगरेज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जूली का अभिनंदन किया। :कल के प्रस्तावित कार्यक्रम: नेता प्रतिपक्ष के निजी सहायक सचिव राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकाराम जूली आज रात्रि विश्राम पाली सर्किट हाउस में ही करेंगे। उनके आगामी कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है: सुबह पिंजरापोल गौशाला का अवलोकन करेंगे। दोपहर में जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे तत्पश्चात बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।3
- Post by Praveen singh od4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- रोहट के जालोर चौराहे पर ट्रक में लगी आग लोगों ने सुझबुझ से बुजाई आग न्यू रिपोर्टर एस पी चौधरी1
- Post by भरत बाबू लाल सोनी1
- राजस्थान मे बच्चियों के हालात बद से बदतर होते जा रहे है जिन्हें यहां के मनचले और भयानक बना रहे हैं। जीहां ये मौजूदा हालात है जोधपुर शहर के। जहां आए दिन नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी की खबरें आती हैं। आखिर ये कौन से लोग है जो बार बार लगातार बच्चियों का पीछा कर उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। कभी लव जिहाद तो कभी यौन शोषण की शिकार होनेवाली इन बच्चियों की रक्षा आखिर कौन करेगा।क्या पोलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। हमारे जोधपुर प्रतिनिधि जितेंद्र दबे ने मामले का जायजा लिया, देखिए ये रिपोर्ट क्या जोधपुर शहर में महिलाएं ओर बच्चियां नहीं रही सुरक्षित ? अभी कुछ दिनों पहले कुड़ी में लड़कियों से छेड़ छाड़ का मामला सामना आया था जिसको पुलिस प्रशाशन ने सूचना पर युवकों को गिरफ्तार कर कार्यवाही को अंजाम दिया वही आज फिर शहर के भीतरी क्षेत्र में नयो की बाड़ से व्यास पार्क जाने वाले मार्ग पर एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। लड़की का पीछा करते युवक को देख लड़की काफी घबरा गई मौके पर खड़े मंजूर अली ने युवक को पकड़ा जो सीसी टीवी फुटेज में देखा जा सकता हे कठोर सजा नहीं मिलने के कारण इनके हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हे थाना अधिकारी से पता करने पर कोई मामला दर्ज होना नहीं बताया लेकिन वीडियो के आधार पर थाने की पुलिस कर रही जांच,फटर की तलाश जारी.2
- यह संघर्ष नहीं अपने बच्चों के लिए मां का प्यार एवं मां की क्षमता है1
- Post by Praveen singh od4