Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह संघर्ष नहीं अपने बच्चों के लिए मां का प्यार एवं मां की क्षमता है यह संघर्ष नहीं अपने बच्चों के लिए मां का प्यार एवं मां की क्षमता है
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
यह संघर्ष नहीं अपने बच्चों के लिए मां का प्यार एवं मां की क्षमता है यह संघर्ष नहीं अपने बच्चों के लिए मां का प्यार एवं मां की क्षमता है
More news from राजस्थान and nearby areas
- यह संघर्ष नहीं अपने बच्चों के लिए मां का प्यार एवं मां की क्षमता है1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड उपखंड क्षेत्र के उमरणी स्थित शिवसेना कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि पिंडवाड़ा तहसील प्रमुख भूराराम राठौर ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में आबूरोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, युवा सेना नगर प्रमुख राजेश राठौर, तहसील प्रमुख नरेश लोधी व फुलाराम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में मांडवाड़ा देवमगरी स्थित मां चामुंडा मंदिर में 3 मई (रविवार) को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मेले को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर आदिवासी भील समाज के प्रतिनिधियों—नाना राम भील, वचनाराम भील, रामजी महाराज, गुलाब राम भील, सवा बावरी और छोटू राणा के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान मेले की रूपरेखा तय करते हुए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में साधु-संतों का सम्मान, महाप्रसादी का आयोजन और भजन संध्या जैसे धार्मिक आयोजन भी होंगे। मेले में भील समाज के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे, जिससे आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।3
- *पत्रकार बलराम चौधरी* कछोली-खाकरवाड़ा क्षेत्र स्थित मात्रा वाले कुएं पर अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दूर-दूर तक धुएं का गुबार फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू किए गए। आग की तेज लपटों के कारण आसपास के क्षेत्र में खतरे की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर मौजूद ग्रामीण भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जल्द काबू पाने के प्रयास जारी हैं।1
- Post by Ramesh dungri chouhan1
- पाली,मनीष राठौड़। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज पाली सर्किट हाउस पहुंचे। यहाँ पहुँचने पर जिला कांग्रेस कमेटी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, विधायक भीमराज भाटी, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही पूर्व पार्षद मेहबूब टी, जोगाराम सोलंकी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा और आमीन रंगरेज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जूली का अभिनंदन किया। :कल के प्रस्तावित कार्यक्रम: नेता प्रतिपक्ष के निजी सहायक सचिव राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकाराम जूली आज रात्रि विश्राम पाली सर्किट हाउस में ही करेंगे। उनके आगामी कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है: सुबह पिंजरापोल गौशाला का अवलोकन करेंगे। दोपहर में जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे तत्पश्चात बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।3
- Post by Praveen singh od4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड स्थित मॉडर्न इंसुलेटर इकाई में एक दर्दनाक हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ब्लेंजर में मिट्टी डालते समय श्रमिक बेल्ट पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान मोरडू निवासी मुकेश गरासिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों और श्रमिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। फैक्ट्री गेट पर परिजनों और श्रमिकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लंबे समय तक चली वार्ता के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति जताई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या मुआवजा किसी मजदूर की जान की कीमत तय कर सकता है? उल्लेखनीय है कि इस इकाई में पहले भी हादसे और मौत के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे प्रबंधन की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और आबूरोड सदर पुलिस द्वारा आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अब सबकी निगाहें जिला कलेक्टर के एक्शन पर टिकी हैं—क्या इस बार लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला मुआवजे तक ही सीमित रह जाएगा?1