हाईवे किनारे फैला शादी समारोह का कचरा बना खतरा: पशुओं व राहगीरों की सेहत पर मंडरा रहा संकट पाली ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 162 पर विष्णु गोविन्द होटल से पाली की ओर लगभग एक किलोमीटर दूरी पर एक चिंताजनक और अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां हाईवे किनारे विवाह समारोहों में उपयोग किए गए भोजन का वेस्टेज, ब्रेड, पॉलिथीन, घन्नी कचरा एवं अन्य अपशिष्ट खुले में बिखरा हुआ नजर आया। यह स्थिति न केवल पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि आसपास विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। हाईवे किनारे अक्सर पशुओं का जमावड़ा रहता है, जो इस कचरे को खाकर फूड पॉइजनिंग व अन्य बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। वहीं, इस प्रकार फैले कचरे से गुजरने वाले वाहन चालकों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। सड़ांध और प्रदूषण के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि विवाह समारोह आयोजित करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा वेस्ट फूड और कचरे के उचित निस्तारण के लिए नियम बनाए जाएं। ऐसे आयोजनों में बचे भोजन को या तो सुरक्षित तरीके से भूमिगत निस्तारित किया जाए या निर्धारित स्थान पर ही डाला जाए, ताकि प्रदूषण न फैले। इसी के साथ बताया की प्रशासन से आग्रह है कि हाईवे किनारे इस तरह कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ओर जुर्माना लगाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं
हाईवे किनारे फैला शादी समारोह का कचरा बना खतरा: पशुओं व राहगीरों की सेहत पर मंडरा रहा संकट पाली ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 162 पर विष्णु गोविन्द होटल से पाली की ओर लगभग एक किलोमीटर दूरी पर एक चिंताजनक और अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां हाईवे किनारे विवाह समारोहों में उपयोग किए गए भोजन का वेस्टेज, ब्रेड, पॉलिथीन, घन्नी कचरा एवं अन्य अपशिष्ट
खुले में बिखरा हुआ नजर आया। यह स्थिति न केवल पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि आसपास विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। हाईवे किनारे अक्सर पशुओं का जमावड़ा रहता है, जो इस कचरे को खाकर फूड पॉइजनिंग व अन्य बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। वहीं, इस प्रकार फैले कचरे से गुजरने वाले वाहन चालकों
और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। सड़ांध और प्रदूषण के कारण गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि विवाह समारोह आयोजित करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा वेस्ट फूड और कचरे के उचित निस्तारण के लिए नियम बनाए जाएं। ऐसे आयोजनों में बचे भोजन
को या तो सुरक्षित तरीके से भूमिगत निस्तारित किया जाए या निर्धारित स्थान पर ही डाला जाए, ताकि प्रदूषण न फैले। इसी के साथ बताया की प्रशासन से आग्रह है कि हाईवे किनारे इस तरह कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ओर जुर्माना लगाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं
- पाली,मनीष राठौड़। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज पाली सर्किट हाउस पहुंचे। यहाँ पहुँचने पर जिला कांग्रेस कमेटी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, विधायक भीमराज भाटी, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही पूर्व पार्षद मेहबूब टी, जोगाराम सोलंकी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा और आमीन रंगरेज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जूली का अभिनंदन किया। :कल के प्रस्तावित कार्यक्रम: नेता प्रतिपक्ष के निजी सहायक सचिव राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकाराम जूली आज रात्रि विश्राम पाली सर्किट हाउस में ही करेंगे। उनके आगामी कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है: सुबह पिंजरापोल गौशाला का अवलोकन करेंगे। दोपहर में जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे तत्पश्चात बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।3
- Post by Praveen singh od4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- रोहट के जालोर चौराहे पर ट्रक में लगी आग लोगों ने सुझबुझ से बुजाई आग न्यू रिपोर्टर एस पी चौधरी1
- Post by भरत बाबू लाल सोनी1
- राजस्थान मे बच्चियों के हालात बद से बदतर होते जा रहे है जिन्हें यहां के मनचले और भयानक बना रहे हैं। जीहां ये मौजूदा हालात है जोधपुर शहर के। जहां आए दिन नाबालिक लड़कियों की गुमशुदगी की खबरें आती हैं। आखिर ये कौन से लोग है जो बार बार लगातार बच्चियों का पीछा कर उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। कभी लव जिहाद तो कभी यौन शोषण की शिकार होनेवाली इन बच्चियों की रक्षा आखिर कौन करेगा।क्या पोलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। हमारे जोधपुर प्रतिनिधि जितेंद्र दबे ने मामले का जायजा लिया, देखिए ये रिपोर्ट क्या जोधपुर शहर में महिलाएं ओर बच्चियां नहीं रही सुरक्षित ? अभी कुछ दिनों पहले कुड़ी में लड़कियों से छेड़ छाड़ का मामला सामना आया था जिसको पुलिस प्रशाशन ने सूचना पर युवकों को गिरफ्तार कर कार्यवाही को अंजाम दिया वही आज फिर शहर के भीतरी क्षेत्र में नयो की बाड़ से व्यास पार्क जाने वाले मार्ग पर एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। लड़की का पीछा करते युवक को देख लड़की काफी घबरा गई मौके पर खड़े मंजूर अली ने युवक को पकड़ा जो सीसी टीवी फुटेज में देखा जा सकता हे कठोर सजा नहीं मिलने के कारण इनके हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हे थाना अधिकारी से पता करने पर कोई मामला दर्ज होना नहीं बताया लेकिन वीडियो के आधार पर थाने की पुलिस कर रही जांच,फटर की तलाश जारी.2
- यह संघर्ष नहीं अपने बच्चों के लिए मां का प्यार एवं मां की क्षमता है1
- Post by Praveen singh od4