Shuru
Apke Nagar Ki App…
parvaan Nadi ka pahla Ho
Ramraj meena 9950518498
parvaan Nadi ka pahla Ho
More news from राजस्थान and nearby areas
- झालावाड़ (राजस्थान) के अकलेरा क्षेत्र में छापी नदी पर बना छापी बांध भारी बारिश के दौरान अपने विकराल 'रुद्र' रूप में नजर आ है झालावाड़ (राजस्थान) के अकलेरा क्षेत्र में छापी नदी पर बना छापी बांध भारी बारिश के दौरान अपने विकराल या 'रुद्र' रूप में नजर आता है1
- अटरू नगर पालिका वार्ड नंबर 1 में हो रही है गंदगी कीचड़ से निकलने को मजबूर नगर पालिका अटरू के वार्ड नंबर 1 में 7 महीने से पेंडिंग चल रहा है इंटरलॉकिंग का काम कीचड़ से निकलने को मजबूर वार्ड वासी अटरू2
- जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने की आमजन से अपील जिले में बारिश का दौर झालावाड़। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी बरतने और नदी-नालों, रपटों एवं पुलियाओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। कलक्टर ने बताया कि रविवार शाम से जिले के मनोहरथाना, अकलेरा, खानपुर, पीड़ावा और सुनेल तहसीलों सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। वहीं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी तेज बारिश होने के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति के बाद अब धीरे-धीरे पानी उतर रहा है, लेकिन जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए अभी भी विशेष सतर्कता की जरूरत है। कालीसिंध बांध के 12 गेट खोले गए हैं, जबकि छापी बांध के भी सभी गेट खुले हुए हैं। ऐसे में नदियों और नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा रपटों एवं पुलियाओं पर पानी के तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। रपट और पुलिया पार करने का प्रयास नहीं करें कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर रपटों, पुलियाओं या रास्तों पर पानी बह रहा है, वहां किसी भी स्थिति में जाने या उसे पार करने का प्रयास नहीं करें। उन्होंने कहा कि पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। थोड़ी सी लापरवाही भी जान के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाएं। बच्चों को भी नदी, नालों, तालाबों और रपटों के आसपास जाने से रोकें। अगले 24 घंटे भी महत्वपूर्ण जिला कलक्टर ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि वे यथासंभव अपने घरों में रहें और अपने आसपास की परिस्थितियों पर नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दें। कलक्टर ने कहा कि लोगों का जीवन अमूल्य है और स्वयं की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से नदी, तालाब, नालों, रपटों और तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी जलभराव एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जोखिम वाले स्थान पर जाने से बचें।1
- कुंभकोट की 7 नंबर माइंस में हादसा: 12 घंटे बाद भी चेचट के गोताखोर प्रकाश अहिर का सुराग नहीं रामगंजमंडी। कुंभकोट स्थित 7 नंबर माइंस में सोमवार शाम ट्रैक्टर निकालने के लिए पानी में उतरे चेचट निवासी अनुभवी गोताखोर प्रकाश अहिर का 12 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रकाश अहिर सोमवार शाम करीब 5:08 बजे पानी में उतरे थे, लेकिन इसके बाद वे वापस बाहर नहीं आए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ कोटा की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान को और तेज किया गया। एसडीआरएफ टीम और ग्रामीण लगातार पानी में प्रकाश अहिर की तलाश कर रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं1