logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अटरू नगर पालिका वार्ड नंबर 1 में हो रही है गंदगी कीचड़ से निकलने को मजबूर नगर पालिका अटरू के वार्ड नंबर 1 में 7 महीने से पेंडिंग चल रहा है इंटरलॉकिंग का काम कीचड़ से निकलने को मजबूर वार्ड वासी अटरू

2 hrs ago
user_Hemant Kapoor
Hemant Kapoor
अटरू, बारां, राजस्थान•
2 hrs ago

अटरू नगर पालिका वार्ड नंबर 1 में हो रही है गंदगी कीचड़ से निकलने को मजबूर नगर पालिका अटरू के वार्ड नंबर 1 में 7 महीने से पेंडिंग चल रहा है इंटरलॉकिंग का काम कीचड़ से निकलने को मजबूर वार्ड वासी अटरू

More news from Baran and nearby areas
  • ढिकवानी सहरिया बस्ती में कीचड से लोग परेशान गंदगी से ग्रामीणों को बीमारी फैलने का डर शाहाबाद उपखंड के ढिकवानी ग्राम पंचायत की सहरिया बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क, जल निकासी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई हैं। बारिश के दौरान गाव के रास्तों मै जलभराव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित होता है, वहीं गंदगी और जमा पानी से बीमारियों का डर बना रहता हैं। बस्ती में इंटरलॉकिंग के साथ उचित नाली और जल निकासी की व्यवस्था, नियमित स्वच्छता तथा साफ-सफाई की स्थायी व्यवस्था विकसित करना जरूरी है। ताकि ग्रामीणों को आवागमन और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सके। ग्रामीणों की समस्या को सामने रखते हुए आशीष मेहता ने ग्राम पंचायत और पंचायत समिति शाहाबाद के संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष इस विषय को लगातार रखा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्या को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर उसके स्थायी समाधान की दिशा में कार्य को आगे बढ़ाना है। सहरिया बस्तियों का विकास केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए। सड़क के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, रोजगार और बेहतर आवागमन जैसी सुविधाओं को जोड़कर ही ग्रामीण विकास का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इस दिशा में ग्राम पंचायत और पंचायत समिति शाहाबाद की भूमिका महत्वपूर्ण है। बस्ती की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर इंटरलॉकिंग, जल निकासी, नाली निर्माण और स्वच्छता व्यवस्था को एक साथ लेकर कार्य किया जाए तो समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
    2
    ढिकवानी सहरिया बस्ती में कीचड से लोग परेशान गंदगी से ग्रामीणों को बीमारी फैलने का डर
शाहाबाद उपखंड के ढिकवानी ग्राम पंचायत की सहरिया बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क, जल निकासी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई हैं। 
बारिश के दौरान गाव के रास्तों मै जलभराव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित होता है, वहीं गंदगी और जमा पानी से  बीमारियों का डर बना रहता हैं।
बस्ती में इंटरलॉकिंग के साथ उचित नाली और जल निकासी की व्यवस्था, नियमित स्वच्छता तथा साफ-सफाई की स्थायी व्यवस्था विकसित करना जरूरी है।
ताकि ग्रामीणों को आवागमन और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सके।
ग्रामीणों की समस्या को सामने रखते हुए आशीष मेहता ने ग्राम पंचायत और पंचायत समिति शाहाबाद के संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष इस विषय को लगातार रखा है। 
इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्या को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर उसके स्थायी समाधान की दिशा में कार्य को आगे बढ़ाना है।
सहरिया बस्तियों का विकास केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए। सड़क के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, रोजगार और बेहतर आवागमन जैसी सुविधाओं को जोड़कर ही ग्रामीण विकास का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
इस दिशा में ग्राम पंचायत और पंचायत समिति शाहाबाद की भूमिका महत्वपूर्ण है। बस्ती की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर इंटरलॉकिंग, जल निकासी, नाली निर्माण और स्वच्छता व्यवस्था को एक साथ लेकर कार्य किया जाए तो समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    20 hrs ago
  • बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी पर सुविधाओ का हो विस्तार। *छबड़ा-धरनावदा मुख्य सड़क से खाटूश्याम मंदिर भुवाखेड़ी तक डबल सड़क और मध्यप्रदेश से जोड़ने की मांग तेज।* छबड़ा(बारां)भुवाखेड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विंध्याचल पर्वत की अवशेषित प्राचीन पहाड़ी पर स्थित देवों के स्थान का जीर्णोद्धार कर जनसहयोग से निर्मित हारे के सहारे बाबा खाटूश्याम का मंदिर अब धीरे-धीरे जन आस्था का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।हर माह के रविवार और एकादशी पर यहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है।पहाड़ी अब क्षेत्र में "खाटूश्याम पहाड़ी" के नाम से प्रसिद्ध हो रही है,जहां हरियालो राजस्थान अभियान के तहत निजी संस्थाओं और सरकारी विभागों के कार्मिकों द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। पहाड़ी की तलहटी में स्थित श्री खाटूश्याम गौशाला में भुवाखेड़ी के ग्रामीणों के सहयोग से 300 से अधिक लावारिस देशी गोवंश का लालन-पालन किया जा रहा है।खाटूश्याम गौशाला समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि अभी तक गौशाला को सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है और गैर मुमकिन पहाड़ के खसरा नंबर 30 की भूमि का पट्टा भी लंबित है, जबकि समस्त कागजात खाटूश्याम गौशाला समिति, भुवाखेड़ी द्वारा तहसील कार्यालय के माध्यम से जिला कलेक्टर को भेजे जा चुके हैं। *जनहित में सड़क और सुविधाओं की मांग।* बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और गौशाला के विकास को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण मुरली शर्मा, रामस्वरूप धाकड़, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम विकास एवं जन समस्या निवारण मंच के अध्यक्ष एस.एल.नागर, खाटूश्याम मंदिर निर्माण एवं व्यवस्था समिति के अध्यक्ष रामनिवास धाकड़, खाटूश्याम गौशाला समिति अध्यक्ष रमेश धाकड़ सहित क्षेत्र के अनेक श्याम भक्तों ने राज्य सरकार से मांग की है - 1. छबड़ा-धरनावदा मुख्य सड़क मार्ग से बाबा खाटूश्याम मंदिर भुवाखेड़ी तक जाने वाले मार्ग को सिंगल से डबल सड़क मार्ग में बदला जाए।. 2. इस मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए। 3. इस सिंगल सड़क मार्ग को वाया भुवाखेड़ी, गोड़िया चारण,उचावद, छत्रपुरा,रामपुरा (अल्लापुरा) होते हुए लक्ष्मण टेकरी कोटड़ापार,पार्वती नदी पर बनने वाले पुल से होते हुए डबल सड़क मार्ग बनाकर मध्यप्रदेश से जोड़ा जाए। भुवाखेड़ी, गोड़िया चारण, उचावद के ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के बनने से राजस्थान और मध्यप्रदेश के दो राज्यों के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और व्यापार और आवागमन भी सुगम होगा।इसके साथ ही ग्राम विकास एवं जन समस्या निवारण मंच से जुड़े जगदीश शर्मा,सतीश शर्मा,एडवोकेट अनिल जैन आदि सदस्यों ने जनहित में मंदिर परिसर में सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की है, जिसमें - • पहाड़ी पर जाने वाले रास्ते और परिक्रमा मार्ग को सीसी रोड से पक्का करना • पीने के पानी के लिए पानी की टंकी • बिजली और प्रकाश व्यवस्था • सार्वजनिक सुलभ शौचालय • यात्रियों के ठहरने के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण आदि शामिल है।सभी श्याम भक्तों और ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा,सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं परिवहन मंत्री,छबड़ा विधायक, सांसद और जिला प्रशासन से इस धार्मिक और सार्वजनिक महत्व के कार्य को प्राथमिकता से यहां की आवश्यकताओं का आंकलन कर शीघ्रता से पूरा करने की अपील की है।
    4
    बाबा खाटूश्याम मंदिर,भुवाखेड़ी पर सुविधाओ का हो विस्तार।
*छबड़ा-धरनावदा मुख्य सड़क से खाटूश्याम मंदिर भुवाखेड़ी तक डबल सड़क और मध्यप्रदेश से जोड़ने की मांग तेज।*
छबड़ा(बारां)भुवाखेड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विंध्याचल पर्वत की अवशेषित प्राचीन पहाड़ी पर स्थित देवों के स्थान का जीर्णोद्धार कर जनसहयोग से निर्मित हारे के सहारे बाबा खाटूश्याम का मंदिर अब धीरे-धीरे जन आस्था का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।हर माह के रविवार और एकादशी पर यहां श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है।पहाड़ी अब क्षेत्र में "खाटूश्याम पहाड़ी" के नाम से प्रसिद्ध हो रही है,जहां हरियालो राजस्थान अभियान के तहत निजी संस्थाओं और सरकारी विभागों के कार्मिकों द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।
पहाड़ी की तलहटी में स्थित श्री खाटूश्याम गौशाला में भुवाखेड़ी के ग्रामीणों के सहयोग से 300 से अधिक लावारिस देशी गोवंश का लालन-पालन किया जा रहा है।खाटूश्याम गौशाला समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि अभी तक गौशाला को सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है और गैर मुमकिन पहाड़ के खसरा नंबर 30 की भूमि का पट्टा भी लंबित है, जबकि समस्त कागजात खाटूश्याम गौशाला समिति, भुवाखेड़ी द्वारा तहसील कार्यालय के माध्यम से जिला कलेक्टर को भेजे जा चुके हैं।
*जनहित में सड़क और सुविधाओं की मांग।*
बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और गौशाला के विकास को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण मुरली शर्मा, रामस्वरूप धाकड़, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम विकास एवं जन समस्या निवारण मंच के अध्यक्ष एस.एल.नागर, खाटूश्याम मंदिर निर्माण एवं व्यवस्था समिति के अध्यक्ष रामनिवास धाकड़, खाटूश्याम गौशाला समिति अध्यक्ष रमेश धाकड़ सहित क्षेत्र के अनेक श्याम भक्तों ने राज्य सरकार से मांग की है -
1. छबड़ा-धरनावदा मुख्य सड़क मार्ग से बाबा खाटूश्याम मंदिर भुवाखेड़ी तक जाने वाले मार्ग को सिंगल से डबल सड़क मार्ग में बदला जाए।. 2. इस मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए। 3. इस सिंगल सड़क मार्ग को वाया भुवाखेड़ी, गोड़िया चारण,उचावद, छत्रपुरा,रामपुरा (अल्लापुरा) होते हुए लक्ष्मण टेकरी कोटड़ापार,पार्वती नदी पर बनने वाले पुल से होते हुए डबल सड़क मार्ग बनाकर मध्यप्रदेश से जोड़ा जाए। भुवाखेड़ी, गोड़िया चारण, उचावद के
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के बनने से राजस्थान और मध्यप्रदेश के दो राज्यों के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और व्यापार और आवागमन भी सुगम होगा।इसके साथ ही ग्राम विकास एवं जन समस्या निवारण मंच से जुड़े जगदीश शर्मा,सतीश शर्मा,एडवोकेट अनिल जैन आदि सदस्यों ने जनहित में मंदिर परिसर में सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की है, जिसमें -
• पहाड़ी पर जाने वाले रास्ते और परिक्रमा मार्ग को सीसी रोड से पक्का करना • पीने के पानी के लिए पानी की टंकी • बिजली और प्रकाश व्यवस्था • सार्वजनिक सुलभ शौचालय • यात्रियों के ठहरने के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण 
आदि शामिल है।सभी श्याम भक्तों और ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा,सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं परिवहन मंत्री,छबड़ा विधायक, सांसद और जिला प्रशासन से इस धार्मिक और सार्वजनिक महत्व के कार्य को प्राथमिकता से यहां की आवश्यकताओं का आंकलन कर शीघ्रता से पूरा करने की अपील की है।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    23 hrs ago
  • झालावाड़ (राजस्थान) के अकलेरा क्षेत्र में छापी नदी पर बना छापी बांध भारी बारिश के दौरान अपने विकराल 'रुद्र' रूप में नजर आ है झालावाड़ (राजस्थान) के अकलेरा क्षेत्र में छापी नदी पर बना छापी बांध भारी बारिश के दौरान अपने विकराल या 'रुद्र' रूप में नजर आता है
    1
    झालावाड़ (राजस्थान) के अकलेरा क्षेत्र में छापी नदी पर बना छापी बांध भारी बारिश के दौरान अपने विकराल 'रुद्र' रूप में नजर आ है
झालावाड़ (राजस्थान) के अकलेरा क्षेत्र में छापी नदी पर बना छापी बांध भारी बारिश के दौरान अपने विकराल या 'रुद्र' रूप में नजर आता है
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • श्रवण के दूसरे सोमवार भोले बाबा का अभिषेक करने के लिए सैकड़ो कावोढ़िया जल भरकर जा रहे हैं अभिषेक करने अटरू में श्रवण के दूसरे सोमवार को कावड़ में जल भरकर सैकड़ो कावड़िया करने जा रहे हैं महाकाल का अभिषेक
    1
    श्रवण के दूसरे सोमवार भोले बाबा का अभिषेक करने के लिए सैकड़ो कावोढ़िया जल भरकर जा रहे हैं अभिषेक करने
अटरू में श्रवण के दूसरे सोमवार को कावड़ में जल भरकर सैकड़ो कावड़िया करने जा रहे हैं महाकाल का अभिषेक
    user_Hemant Kapoor
    Hemant Kapoor
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बारिश और तेज हवा से मक्का की फसल आड़ी, अन्य फसलों में भी नुकसान बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ी है, लेकिन अब किसानों की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण खेतों में मक्का की फसल आड़ी पड़ गई। किसान महेंद्र यादव, संजय मेहता सहित अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में अधिक नमी होने से हवा के चलते मक्का के पौधे टूटकर गिर गए हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं मिर्ची और टमाटर की फसलों में भी तेज हवा से नुकसान हुआ है।
    1
    बारिश और तेज हवा से मक्का की फसल आड़ी, अन्य फसलों में भी नुकसान


बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ी है, लेकिन अब किसानों की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण खेतों में मक्का की फसल आड़ी पड़ गई। किसान महेंद्र यादव, संजय मेहता सहित अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में अधिक नमी होने से हवा के चलते मक्का के पौधे टूटकर गिर गए हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं मिर्ची और टमाटर की फसलों में भी तेज हवा से नुकसान हुआ है।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • तेज बारिश से स्कूल बना टापू, 40 बच्चों व शिक्षकों का रेस्क्यू कचराखेड़ी गांव में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चारों ओर से पानी से घिर गया। भारी बारिश के चलते विद्यालय परिसर में पानी भरने से स्कूल टापू में तब्दील हो गया और करीब 40 बच्चे व शिक्षक वहां फंस गए। स्थिति की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी बच्चों एवं शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए राहत एवं बचाव कार्य से बड़ा हादसा टल गया।
    1
    तेज बारिश से स्कूल बना टापू, 40 बच्चों व शिक्षकों का रेस्क्यू
कचराखेड़ी गांव में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चारों ओर से पानी से घिर गया। भारी बारिश के चलते विद्यालय परिसर में पानी भरने से स्कूल टापू में तब्दील हो गया और करीब 40 बच्चे व शिक्षक वहां फंस गए। स्थिति की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी बच्चों एवं शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते किए गए राहत एवं बचाव कार्य से बड़ा हादसा टल गया।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.