logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश और तेज हवा से मक्का की फसल आड़ी, अन्य फसलों में भी नुकसान बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ी है, लेकिन अब किसानों की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण खेतों में मक्का की फसल आड़ी पड़ गई। किसान महेंद्र यादव, संजय मेहता सहित अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में अधिक नमी होने से हवा के चलते मक्का के पौधे टूटकर गिर गए हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं मिर्ची और टमाटर की फसलों में भी तेज हवा से नुकसान हुआ है।

2 hrs ago
user_हर्षित भार्गव
हर्षित भार्गव
पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
2 hrs ago

बारिश और तेज हवा से मक्का की फसल आड़ी, अन्य फसलों में भी नुकसान बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ी है, लेकिन अब किसानों की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण खेतों में मक्का की फसल आड़ी पड़ गई। किसान महेंद्र यादव, संजय मेहता सहित अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में अधिक नमी होने से हवा के चलते मक्का के पौधे टूटकर गिर गए हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं मिर्ची और टमाटर की फसलों में भी तेज हवा से नुकसान हुआ है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विश्व आदिवासी दिवस पर गुना में गूंजा आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश सिरसी से गुना तक निकली भव्य बाइक रैली, हजारों समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ लिया हिस्सा गुना। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गुना जिला मुख्यालय में आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिरसी से गुना तक निकली बाइक रैली में आदिवासी संस्कृति, एकता और सामाजिक जागरूकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। रैली में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। आदिवासी गायक कलाकार भीम कन्नौज की आवाज और डीजे की धुन पर समाजजन नाचते-गाते हुए रैली में शामिल हुए। माता-बहनों, युवाओं और समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश दिया। क्रांतिकारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद रैली शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से गुना नगर पहुंची। रैली के पश्चात साईं मंडी प्रांगण में विशाल सभा आयोजित की गई, जहां विभिन्न वक्ताओं ने आदिवासी समाज के मुद्दों और अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान और जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही जयस के सभी साथियों और समाजजनों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी एकता, संस्कृति, अधिकार, शिक्षा, रोजगार तथा जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। रणविजय भूरिया, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। जय आदिवासी युवा शक्ति 🏹
    1
    विश्व आदिवासी दिवस पर गुना में गूंजा आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश
सिरसी से गुना तक निकली भव्य बाइक रैली, हजारों समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ लिया हिस्सा
गुना। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गुना जिला मुख्यालय में आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिरसी से गुना तक निकली बाइक रैली में आदिवासी संस्कृति, एकता और सामाजिक जागरूकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। रैली में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए।
आदिवासी गायक कलाकार भीम कन्नौज की आवाज और डीजे की धुन पर समाजजन नाचते-गाते हुए रैली में शामिल हुए। माता-बहनों, युवाओं और समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश दिया।
क्रांतिकारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद रैली शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से गुना नगर पहुंची। रैली के पश्चात साईं मंडी प्रांगण में विशाल सभा आयोजित की गई, जहां विभिन्न वक्ताओं ने आदिवासी समाज के मुद्दों और अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान और जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही जयस के सभी साथियों और समाजजनों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी एकता, संस्कृति, अधिकार, शिक्षा, रोजगार तथा जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए।
रणविजय भूरिया, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
जय आदिवासी युवा शक्ति 🏹
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • तिरंगा रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मतदान का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मतदान का लिया संकल्प
    1
    तिरंगा रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मतदान का लिया संकल्प
तिरंगा रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मतदान का लिया संकल्प
    user_विरेन्द्र कुमारशर्मा
    विरेन्द्र कुमारशर्मा
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • श्योपुर:चंबल के पानी के लिए किसानों का प्रदर्शन,3200 क्यूसेक पानी छोड़ने की मांग.... कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    1
    श्योपुर:चंबल के पानी के लिए किसानों का प्रदर्शन,3200 क्यूसेक पानी छोड़ने की मांग.... कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • लगाने के 1 घंटे बाद ही गिरा विद्युत पोल हो सकती थी कोई बड़ी दुर्घटना अटरू गोविंदपुरा में एक मकान पर गिरा विद्युत पोल किसी प्रकार की हताहत नहीं आखिर किसने लगाया और क्यों लगाया विभाग को भी पता नहीं
    1
    लगाने के 1 घंटे बाद ही गिरा विद्युत पोल हो सकती थी कोई बड़ी दुर्घटना
अटरू गोविंदपुरा में एक मकान पर गिरा विद्युत पोल किसी प्रकार की हताहत नहीं आखिर किसने लगाया और क्यों लगाया विभाग को भी पता नहीं
    user_Hemant Kapoor
    Hemant Kapoor
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में रही धूम कई मंदिरों पर चल तथा धार्मिक आयोजन शाहाबाद उपखंड सहित समूचे उपखंड क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव की भक्ति में पूरे उपखण्ड क्षेत्र के शिवालयों में बाबा महाकाल, जय भोलेनाथ, जय शिव शंकर का उद्घोष अल सुबह से ही सुनाई देने लगा। क्षेत्र के समूचे शिवालयों में दिनभर पूजा अर्चना करने एवं बेलपत्र चढ़ाने को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। शाहाबाद तपस्वी जी की बगीची स्थित भोलेनाथ मंदिर पर रोजाना भगवान शंकर का महा अभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। वही देवरी कस्बे के प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में स्थित नवनिर्मित भोलेनाथ मंदिर में सावन मास के दूसरे सोमवार को ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया उसके बाद पंचामृत, दूर्वा, विल्व पत्र, आँक, धतूरा, पुष्प आदि से भगवान का अभिषेक किया। वहीं आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
    2
    सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में रही धूम कई मंदिरों पर चल तथा धार्मिक आयोजन

शाहाबाद उपखंड सहित समूचे उपखंड क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव की भक्ति में पूरे उपखण्ड क्षेत्र के शिवालयों में बाबा महाकाल, जय भोलेनाथ, जय शिव शंकर का उद्घोष अल सुबह से ही सुनाई देने लगा। 
क्षेत्र के समूचे शिवालयों में  दिनभर   पूजा अर्चना करने एवं बेलपत्र चढ़ाने को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। शाहाबाद तपस्वी जी की बगीची स्थित भोलेनाथ मंदिर पर रोजाना भगवान शंकर का महा अभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। वही देवरी कस्बे के प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में स्थित नवनिर्मित भोलेनाथ मंदिर में सावन मास के दूसरे सोमवार को ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया उसके बाद पंचामृत, दूर्वा, विल्व पत्र, आँक, धतूरा, पुष्प आदि से भगवान का अभिषेक किया। वहीं आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    18 hrs ago
  • तिरंगा हाथों में लेकर मुख्य मार्गों से गुजरे बच्चे, गूंजे देशभक्ति के नारे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कस्बाथाना में स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। रोजगार सहायक तुलसीराम शर्मा के नेतृत्व में निकली रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इससे कस्बे का माहौल देशभक्तिमय हो गया। बच्चे अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। मार्ग में लोगों ने रैली का स्वागत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना रहा।
    1
    तिरंगा हाथों में लेकर मुख्य मार्गों से गुजरे बच्चे, गूंजे देशभक्ति के नारे

 
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कस्बाथाना में स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। रोजगार सहायक तुलसीराम शर्मा के नेतृत्व में निकली रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इससे कस्बे का माहौल देशभक्तिमय हो गया। बच्चे अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। मार्ग में लोगों ने रैली का स्वागत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना रहा।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • चंबल के पानी पर किसानों का हल्लाबोल! 3200 क्यूसेक पानी और 100 दिन नहर चलाने की मांग
    1
    चंबल के पानी पर किसानों का हल्लाबोल! 3200 क्यूसेक पानी और 100 दिन नहर चलाने की मांग
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • ग्राम पंचायत सिरसौद जिला शिवपुरी ग्राम वासियों से वह इतनी परेशानी आती है निकालने में बहुत ग्राम पंचायत सिरसौद जिला शिवपुरी पानी के बाढ़ से बहुत परेशानी आती है ग्राम सिरसौद निकल नहीं पाते सेविंग पुल बन गया हमारे गांव नया
    1
    ग्राम पंचायत सिरसौद जिला शिवपुरी ग्राम वासियों से वह इतनी परेशानी आती है निकालने में बहुत
ग्राम पंचायत सिरसौद जिला शिवपुरी पानी के बाढ़ से बहुत परेशानी आती है ग्राम सिरसौद निकल नहीं पाते सेविंग पुल बन गया हमारे गांव नया
    user_Suraj Singh Mourya
    Suraj Singh Mourya
    Tour Guide Shivpuri Nagar, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.