विश्व आदिवासी दिवस पर गुना में गूंजा आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश सिरसी से गुना तक निकली भव्य बाइक रैली, हजारों समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ लिया हिस्सा गुना। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गुना जिला मुख्यालय में आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिरसी से गुना तक निकली बाइक रैली में आदिवासी संस्कृति, एकता और सामाजिक जागरूकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। रैली में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। आदिवासी गायक कलाकार भीम कन्नौज की आवाज और डीजे की धुन पर समाजजन नाचते-गाते हुए रैली में शामिल हुए। माता-बहनों, युवाओं और समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश दिया। क्रांतिकारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद रैली शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से गुना नगर पहुंची। रैली के पश्चात साईं मंडी प्रांगण में विशाल सभा आयोजित की गई, जहां विभिन्न वक्ताओं ने आदिवासी समाज के मुद्दों और अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान और जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही जयस के सभी साथियों और समाजजनों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी एकता, संस्कृति, अधिकार, शिक्षा, रोजगार तथा जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। रणविजय भूरिया, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। जय आदिवासी युवा शक्ति 🏹

- विश्व आदिवासी दिवस पर गुना में गूंजा आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश सिरसी से गुना तक निकली भव्य बाइक रैली, हजारों समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ लिया हिस्सा गुना। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गुना जिला मुख्यालय में आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिरसी से गुना तक निकली बाइक रैली में आदिवासी संस्कृति, एकता और सामाजिक जागरूकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। रैली में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। आदिवासी गायक कलाकार भीम कन्नौज की आवाज और डीजे की धुन पर समाजजन नाचते-गाते हुए रैली में शामिल हुए। माता-बहनों, युवाओं और समाजजनों ने पारंपरिक उत्साह के साथ रैली में भाग लेकर आदिवासी एकता और संस्कृति का संदेश दिया। क्रांतिकारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद रैली शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से गुना नगर पहुंची। रैली के पश्चात साईं मंडी प्रांगण में विशाल सभा आयोजित की गई, जहां विभिन्न वक्ताओं ने आदिवासी समाज के मुद्दों और अधिकारों को लेकर अपने विचार रखे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान और जीवन का आधार हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही जयस के सभी साथियों और समाजजनों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी एकता, संस्कृति, अधिकार, शिक्षा, रोजगार तथा जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। रणविजय भूरिया, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। जय आदिवासी युवा शक्ति 🏹1
- छीपाबड़ौद में संपर्क सड़कों के नाम पर भ्रष्टाचार का नंगा नाच - खजुरिया डैम और दीगोद खालसा की सड़कें बनी कीचड़ का दलदल, ग्रामीण बोले- भाजपा राज में नरक भोग रहे हैं।* छीपाबड़ौद / छबड़ा। छबड़ा-छीपाबड़ौद विधानसभा क्षेत्र में बन रही संपर्क सड़कों में भारी भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। ताजा मामला दीगोद खालसा और खजुरिया डेम की संपर्क सड़क का है, जहां सड़क बनने से पहले ही टूट गई और पूरे रास्ते में कीचड़ और गड्ढों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।मामला तब उजागर हुआ जब राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा सेतकोलू एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। खजुरिया बांध के कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते समय ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया और अपना दर्द बयां किया। ग्रामीणों का कहना था - "हमने बिना बड़े कारण के कांग्रेस को छोड़कर भाजपा को वोट दिया। पंचायत से लेकर सांसद तक भाजपा को जिताया, लेकिन आज हर विभाग में ऐसे अधिकारी बैठे हैं जो काम को ऐसे करते हैं जैसे लावारिस भैंस किसान का खेत खा रही हो। यहां नियुक्तियां स्थानीय विधायक की मर्जी से होती हैं, इसलिए सब बेखौफ हैं। सड़कें गारंटी पीरियड में ही धराशायी हो जाती हैं।" ग्रामीणों ने बताया कि जब निर्माण के समय गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं तो ठेकेदार खुलेआम कहते हैं - "सबको देना पड़ता है, जेईएन, एईएन से लेकर एमएलए, सांसद के लोगों तक खर्चा जाता है, तो गुणवत्ता कहां से लाएं? यहां भ्रष्टाचार के बिना काम ही नहीं चलता।" इस पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि छीपाबड़ौद क्षेत्र में बनी और बन रही अधिकांश संपर्क सड़कों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। दीगोद खालसा और खजुरिया डेम की सड़क तो इसका जीता-जागता उदाहरण है। मीणा ने कहा, "भाजपा राज में लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। जब तक मतदाता मौन रहेगा, तब तक ये अंधी-बहरी सरकार और इसके कर्मचारी-नेता जनता के टैक्स के पैसे से अपने घर भरते रहेंगे। अब समय आ गया है कि जनता सवाल पूछे।" उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जनता अब भी नहीं जागी तो वो दिन दूर नहीं जब सरकारी रोजगार, शिक्षा, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं सिर्फ अमीरों की झोली में चली जाएंगी और आम आदमी नारकीय जीवन जीने को मजबूर होगा।1
- विश्व आदिवासी दिवस पर अशोकनगर में गूंजा ‘अपना देश, अपना राज’ का नारा , 14 सूत्रीय मांगों को लेकर निकली रैली अशोकनगर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने एकजुटता और अधिकारों की आवाज बुलंद की। अशोकनगर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने एकजुटता और अधिकारों की आवाज बुलंद की। स्टेशन रोड़ तुलसी पार्क पर आयोजित आमसभा में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, वहीं कलाकारों ने आदिवासी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने ‘अपना देश, अपना राज’ के संदेश को दोहराते हुए जमीन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया। इसके बाद तुलसी पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद ने तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें आदिवासी भूमि, सहरिया समाज, बैकलॉग भर्ती, छात्रावास और अलग आदिवासी विभाग सहित विभिन्न मांगें रखी गईं।4
- लहरिया उत्सव में राजस्थानी संस्कृति के रंग,सीमा जैन पुनः बनीं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासंघ की अध्यक्ष लहरिया उत्सव में राजस्थानी संस्कृति के रंग,सीमा जैन पुनः बनीं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासंघ की अध्यक्ष छीपाबड़ौद / बारां छीपाबड़ौद में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महिला महासंघ द्वारा लहरिया उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान *लहरिया* पहनकर उत्सव में चार चांद लगा दिए। सुहावने मौसम के बीच महिलाओं ने भुट्टे का आनंद लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। *खेल प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह* उत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। - *गेम प्रतियोगिता*: अनुपमा जैन विजेता रहीं - *लकी गेम*: रेखा गुप्ता प्रथम, राजेश मित्तल द्वितीय स्थान पर रहीं महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनमें उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनिवार्य गेम भी रखा गया, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। *नई कार्यकारिणी गठित* इसी अवसर पर महासंघ के चुनाव भी संपन्न हुए। चुनाव में *सीमा जैन* को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है: - *महामंत्री*: दीपा जैन, रानू मंगल - *मंत्री*: अनुपमा सोगानी, अर्पणा दुदानी - *उपाध्यक्ष*: नीलिमा गोयल - *सांस्कृतिक मंत्री*: अंजना दुदानी - *क्रीड़ा मंत्री*: गुंजन मंगल - *कोषाध्यक्ष*: किरण गुप्ता कार्यक्रम में रेखा अग्रवाल, संगीता मित्तल, रेखा गर्ग, ममता बंसल, उषा गर्ग, संतोष मंगल, नीलिमा काकानी, ज्योति दुदानी, शीला गोयल, शशि गोयल, संगीता काकानी, नीलू विजय, संतोष गुप्ता, विजयामंगल, सोनाली गोयल, शिल्पी मित्तल, सीमा मित्तल, मीनाक्षी जैन, गज़ल जैन, प्रतिज्ञा जैन, संगीता जिंदल, ललिता गोयल, सुनीता जिंदल, कविता बिंदल, लीला गर्ग एवं रिंकू मित्तल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लहरिया उत्सव का भरपूर आनंद लिया।4
- अटरू नगर पालिका वार्ड नंबर 1 में हो रही है गंदगी कीचड़ से निकलने को मजबूर नगर पालिका अटरू के वार्ड नंबर 1 में 7 महीने से पेंडिंग चल रहा है इंटरलॉकिंग का काम कीचड़ से निकलने को मजबूर वार्ड वासी अटरू2
- कही आपका सिलेंडर लीकेज तो नहीं, सिलेंडर घर लाते ही उसे जरूर चेक करें *जो भी भाई गैस सिलेंडर लेकर अपने घर लेकर आते है तो सबसे पहले उसको टब में पानी भरकर उसमें रखकर देखें कहीं सिलेंडर लीकेज तो नहीं है। ऊपर वाल के चारों तरफ़ पानी डालकर भी जरूर देख ले। अगर गैस लीकेज होगी तो पानी में बुलबुले निकल आएंगे।अगर उसमें से गैस निकलती है तो आप सिलेंडर को तुरंत वापस चेंज करवा सकते हो*🙏🙏 *👉👉क्योंकि सिलेंडर कोगाड़ी में से ऊपर से फेंकने का कारण नीचे के पेंदे डैमेज होते जा रहे हैं* *इसलिए सिलेंडर को घर पर चेक करके ही लगाए। इसीलिए सतर्क रहें सावधान रहे 🙏🙏*1