कौशांबी में जनपदीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्पन्न , 19 सितम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित कौशांबी में जनपदीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन कौशांबी में जनपदीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्पन्न , 19 सितम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित कौशांबी में जनपदीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन श्री श्याम बिंदा प्रासद संस्कृत महाविद्यालय, मोहिद्दीन पुर कोरांव के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता । वहीं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर रहे , श्री सोनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भी यदि सर्वाधिक उपयुक्त कोई विद्या एवं भाषा है तो वह संस्कृत है। संस्कृत मनुष्य को मानव बनाने के साथ-साथ उसके जीवन को संस्कारवान बनाने का कार्य करती है। विशिष्ट अतिथि, निरिक्षक उत्तर प्रदेश संस्कृत पाठशालाए पावन कुमार श्रीवास्तव,ने कहा कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित यह प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा से जोड़ने तथा उनके भीतर संस्कृत के प्रति रुचि एवं आधार को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस अवसर पर संस्कृत प्रतिभाखोज प्रतियोगिता सञ्चालन समिति के महाविद्यालय के समस्त अध्यापकगण, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री श्याम बिंदा प्रासद संस्कृत महाविद्यालय के संयोजक श्री बृजबिहारी मिश्रा ने द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए संस्कृत भाषा के अध्ययन एवं संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कौशांबी में जनपदीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्पन्न , 19 सितम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित कौशांबी में जनपदीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन कौशांबी में जनपदीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सम्पन्न , 19 सितम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित कौशांबी में जनपदीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन श्री श्याम बिंदा प्रासद संस्कृत महाविद्यालय, मोहिद्दीन पुर कोरांव के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता । वहीं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर रहे , श्री सोनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भी यदि सर्वाधिक उपयुक्त कोई विद्या एवं भाषा है तो वह संस्कृत है। संस्कृत मनुष्य को मानव बनाने के साथ-साथ उसके जीवन को संस्कारवान बनाने का कार्य करती है। विशिष्ट अतिथि, निरिक्षक उत्तर प्रदेश संस्कृत पाठशालाए पावन कुमार श्रीवास्तव,ने कहा कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित यह प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा से जोड़ने तथा उनके भीतर संस्कृत के प्रति रुचि एवं आधार को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इस अवसर पर संस्कृत प्रतिभाखोज प्रतियोगिता सञ्चालन समिति के महाविद्यालय के समस्त अध्यापकगण, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री श्याम बिंदा प्रासद संस्कृत महाविद्यालय के संयोजक श्री बृजबिहारी मिश्रा ने द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए संस्कृत भाषा के अध्ययन एवं संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
- झूंसी में गणेश पूजा पंडाल में तीसरे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, जोनल अधिकारी ने किए दर्शन प्रयागराज। झूंसी में झूंसी व्यापार मंडल की ओर से आयोजित गणेश पूजा पंडाल में बुधवार को तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में नगर निगम झूंसी जोन-8 के जोनल अधिकारी अशोक कुमार भी पहुंचे। उन्होंने गणेश प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूजा पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा और बप्पा के जयकारों से परिसर गूंजता रहा। झूंसी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़ना और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में निशिथ वर्मा, सूरज सोनकर, नीरज सिन्हा, शिव प्रसाद, अतुल वर्मा, प्रीति यादव, संगीता, अर्चना पांडे, अमन कुमार, रवि केसरवानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।1
- #कौशाम्बी : कार की डिग्गी में मिले शव का खुलासा, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- ग्राम सभा में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी! शिकायतकर्ता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप | NAI NEWS TV ग्राम सभा में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी! शिकायतकर्ता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप | NAI NEWS TV1
- प्रयागराज। नैनी में दो मकानों में चोरी, करीब 10 लाख के जेवरात पार छत के रास्ते ऊपरी कमरों में दाखिल हुए चोर, पुलिस ने शुरू की जांच प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चकदोदी इलाके में मंगलवार रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। लोगों का कहना है कि चोर छत के रास्ते दोनों मकानों के ऊपरी कमरों में दाखिल हुए और अलमारी व लॉकर खंगालने के बाद कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय दोनों मकानों के परिवार निचले हिस्से में मौजूद थे। चकदोदी निवासी सहबूब उर्फ फरमान चौराहे पर फल की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य मकान के निचले हिस्से में थे, जबकि ऊपर के कमरे में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते ऊपर पहुंचे और कमरे में रखी अलमारी खंगाल दी। अलमारी का लॉकर खुला मिला और उसमें रखे कीमती जेवरात गायब थे। इसके बाद चोर सटे हुए अजीमुल्ला उर्फ छेड़ी लाल के मकान की छत पर पहुंचे। अजीमुल्ला बीमार चल रहे हैं और उनके मकान के निचले हिस्से में किराने की दुकान भी है। चोर छत के रास्ते ऊपर बने कमरे में दाखिल हुए और वहां रखा सामान खंगालने के बाद जेवरात चोरी कर फरार हो गए। दोनों मकानों में चोरी का पता चलने पर परिजनों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही जेल रोड चौकी प्रभारी कमलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस रास्ते से मकानों की छत तक पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। दो मकानों में छत के रास्ते प्रवेश कर ऊपरी कमरों को निशाना बनाए जाने से पुलिस आसपास के इलाके की गतिविधियों और चोरों के संभावित आने-जाने के रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है।1
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्रा का दावा— संघर्ष और काम के आधार पर अधिवक्ता करेंगे मतदान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्रा का दावा— संघर्ष और काम के आधार पर अधिवक्ता करेंगे मतदान प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी चुनावी प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं को सामने रखा। पूर्व में दो बार महासचिव रह चुके प्रभा शंकर मिश्रा ने कहा कि मैदान में उतरे लगभग सभी प्रत्याशी पूर्व में भी विभिन्न पदों पर रह चुके हैं, इसलिए अधिवक्ताओं के सामने सभी का काम और रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह स्पष्ट है। संघर्ष और नेतृत्व का अनुभव प्रभा शंकर मिश्रा ने अपने पिछले कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पद पर रहते हुए वकीलों के मान-सम्मान के लिए हमेशा मजबूती से आवाज उठाई है: कोर्ट बहिष्कार व आंदोलन: अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए 8-8 अदालतों का बहिष्कार किया और सड़क पर दो बड़े आंदोलन चलाकर सफलता दिलाई। प्रशासन से मुकाबला: उन्होंने दावा किया कि प्रशासन के सामने अधिवक्ताओं के पक्ष को निडरता से रखने की क्षमता उनके पास है और वकील अपने अनुभव के आधार पर ही मतदान करेंगे। चुनाव जीतने पर प्रमुख प्राथमिकताएं अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर उन्होंने निम्नलिखित मुख्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया: अदालत और बार में सामंजस्य: हाईकोर्ट में वकीलों के सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं—जैसे क्रिमिनल, रिट, डिफेक्टिव और लिस्टिंग से जुड़ी दिक्कतों को प्राथमिकता से दूर करना। चेंबर आवंटन की प्रक्रिया: पूर्व में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान शुरू हुई चेंबर आवंटन की व्यवस्था को गति देना और वकीलों को जगह उपलब्ध कराना। नवोदित अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन: नए वकीलों के जीविकोपार्जन और शुरुआती आर्थिक सहयोग के लिए बार एसोसिएशन के बजट के अनुकूल योजना तैयार करना। पार्किंग व मूलभूत सुविधाएं: हाईकोर्ट परिसर के आसपास पार्किंग की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करना। उन्होंने कहा कि चेंबर और परिसर विकास की रूपरेखा उनके कार्यकाल में बनी थी, जिसे वर्तमान कार्यकारिणी आगे नहीं बढ़ा सकी, लेकिन वे आते ही इसे पूरा करेंगे। प्रभा शंकर मिश्रा ने भरोसा जताया कि अधिवक्ता समाज उनके पुराने संघर्षों और कार्यों को ध्यान में रखते हुए अपना समर्थन और वोट केवल उनके पक्ष में देगा।1
- प्रयागराज मे आपसी रंजिश मे हुई थीं सपा नेता की हत्या,पुलिस नें चारो आरोपियों क़ो पकड़ा, दो के पैर मे लगी गोली संगम नगरी प्रयागराज के हंडिया इलाके मे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव की हत्या का पुलिस नें खुलासा कर दिया हैं पुलिस नें इस वारदात क़ो अंजाम देने वाले चार लोगो क़ो गिरफ़्तार किया हैं पकड़े गए दो लोग भागनें के प्रयास मे थे और पुलिस क़ो रोकने के लिए फायरिंग कर दी थीं पुलिस नें भी क्रास फायर किया जिससे दोनों आरोपियों कर के पैर मे पुलिस की गोली लगी हैं घायल लल्ला यादव और नेहाल अली क़ो पुलिस नें अस्पताल मे भर्ती कराया हैं वहीं रिजर्व पुलिस लाइन में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया विनोद यादव और पवन यादव दोनों सपा मे शामिल थे ज़ब विनोद की पत्नी प्रधान का चुनाव जीती तो दोनों मे अदावत हो गई यहाँ तक की विनोद की पत्नी टीचर थीं जिसकी आपत्ति करके पवन नें उसको निकलवा दिया था उसके बाद से दोनों मे रंजिश रहने लगी और विनोद नें पूरी हत्या की साजिश रच डाली,1
- थाना शंकरगढ़ : नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल *ब्रेकिंग न्यूज़* *थाना शंकरगढ़ : नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल* *मानवता की मिसाल बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार शैलेश द्विवेदी* *प्रयागराज।* थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवक सड़क पर तड़पता रहा। इसी दौरान क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी एवं *राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार अधिवक्ता शैलेश द्विवेदी* वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत घायल युवक को अपने वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और इलाज की व्यवस्था कराई। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि शैलेश द्विवेदी वक्त पर न पहुंचते तो युवक और भी ज्यादा परेशान हो सकता था, उसकी जान भी जा सकती थी। उनके इस नेक कार्य की क्षेत्र में चारों तरफ सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनके कार्य को सराहते हुए कहा कि आज के समय में जहां लोग मदद करने से कतराते हैं, वहीं शैलेश द्विवेदी ने मानवता का परिचय दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। *राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग नई दिल्ली* *प्रदेश संगठन सचिव व जिला अध्यक्ष प्रयागराज उत्तर प्रदेश* *✍️ निडर क्रांतिकारी पत्रकार 👉रणविजय सिंह (उर्फ) सोनू सिंह बघेल* *संपर्क सूत्र -9415603421, 9454349400*1
- प्रयागराज में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक महीने तक चलेंगे जनसेवा के आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम, सेवा और जागरूकता अभियानों पर जोर प्रयागराज में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक महीने तक चलेंगे जनसेवा के आयोजन 🇮🇳 📢 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम, सेवा और जागरूकता अभियानों पर जोर प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत समाज के अलग-अलग वर्गों तक सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों को पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई है। 📌 अभियान के प्रमुख कार्यक्रम: 🔹 आशीर्वाद का दीया: दिव्यांग कल्याण, घरों में दीप प्रज्ज्वलन और प्रमुख स्थलों पर दीप जलाने के कार्यक्रम। 🔹 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत: विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता, चित्र प्रदर्शनी और विकसित भारत विषय पर वाद-विवाद। 🔹 नमो सेवा गाथा: सांस्कृतिक टोलियों का गठन, सार्वजनिक स्थलों पर मंचन और विशेष कार्यक्रम। 🔹 आंगन का उत्सव: आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्सव संवाद, महिला एवं बाल विकास की उपलब्धियों की जानकारी और बच्चों को सामग्री वितरण। 📅 अभियान अवधि: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 20261