Shuru
Apke Nagar Ki App…
#कौशाम्बी : कार की डिग्गी में मिले शव का खुलासा, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
T B NEWS
#कौशाम्बी : कार की डिग्गी में मिले शव का खुलासा, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शंकरगढ़ में सड़क हादसा, घायल को अस्पताल पहुंचाकर मिसाल बने शैलेश द्विवेदी प्रयागराज थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे तड़पता रहा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान वहां से गुजर रहे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार अधिवक्ता शैलेश द्विवेदी ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत घायल युवक को अपने वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और इलाज की व्यवस्था कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय पर मदद न मिलती तो युवक की जान भी जा सकती थी। क्षेत्र में उनके इस नेक कार्य की सराहना हो रही है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।1
- प्रयागराज। श्रीराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर प्रयागराज। नैनी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में बुधवार की शाम धार्मिक माहौल के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर मंदिर में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ चौरसिया, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, डॉ. मोनू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, अजय चौरसिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं और बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान गणेश के जयकारे लगाए और आरती में शामिल हुए। प्रतिमा स्थापना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। देर शाम तक मंदिर में धार्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।2
- झूंसी में गणेश पूजा पंडाल में तीसरे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, जोनल अधिकारी ने किए दर्शन प्रयागराज। झूंसी में झूंसी व्यापार मंडल की ओर से आयोजित गणेश पूजा पंडाल में बुधवार को तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में नगर निगम झूंसी जोन-8 के जोनल अधिकारी अशोक कुमार भी पहुंचे। उन्होंने गणेश प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूजा पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा और बप्पा के जयकारों से परिसर गूंजता रहा। झूंसी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़ना और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में निशिथ वर्मा, सूरज सोनकर, नीरज सिन्हा, शिव प्रसाद, अतुल वर्मा, प्रीति यादव, संगीता, अर्चना पांडे, अमन कुमार, रवि केसरवानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।1
- #कौशाम्बी : कार की डिग्गी में मिले शव का खुलासा, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- ग्राम सभा में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी! शिकायतकर्ता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप | NAI NEWS TV ग्राम सभा में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी! शिकायतकर्ता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप | NAI NEWS TV1
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्रा का दावा— संघर्ष और काम के आधार पर अधिवक्ता करेंगे मतदान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्रा का दावा— संघर्ष और काम के आधार पर अधिवक्ता करेंगे मतदान प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी चुनावी प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं को सामने रखा। पूर्व में दो बार महासचिव रह चुके प्रभा शंकर मिश्रा ने कहा कि मैदान में उतरे लगभग सभी प्रत्याशी पूर्व में भी विभिन्न पदों पर रह चुके हैं, इसलिए अधिवक्ताओं के सामने सभी का काम और रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह स्पष्ट है। संघर्ष और नेतृत्व का अनुभव प्रभा शंकर मिश्रा ने अपने पिछले कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पद पर रहते हुए वकीलों के मान-सम्मान के लिए हमेशा मजबूती से आवाज उठाई है: कोर्ट बहिष्कार व आंदोलन: अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए 8-8 अदालतों का बहिष्कार किया और सड़क पर दो बड़े आंदोलन चलाकर सफलता दिलाई। प्रशासन से मुकाबला: उन्होंने दावा किया कि प्रशासन के सामने अधिवक्ताओं के पक्ष को निडरता से रखने की क्षमता उनके पास है और वकील अपने अनुभव के आधार पर ही मतदान करेंगे। चुनाव जीतने पर प्रमुख प्राथमिकताएं अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर उन्होंने निम्नलिखित मुख्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया: अदालत और बार में सामंजस्य: हाईकोर्ट में वकीलों के सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं—जैसे क्रिमिनल, रिट, डिफेक्टिव और लिस्टिंग से जुड़ी दिक्कतों को प्राथमिकता से दूर करना। चेंबर आवंटन की प्रक्रिया: पूर्व में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान शुरू हुई चेंबर आवंटन की व्यवस्था को गति देना और वकीलों को जगह उपलब्ध कराना। नवोदित अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन: नए वकीलों के जीविकोपार्जन और शुरुआती आर्थिक सहयोग के लिए बार एसोसिएशन के बजट के अनुकूल योजना तैयार करना। पार्किंग व मूलभूत सुविधाएं: हाईकोर्ट परिसर के आसपास पार्किंग की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करना। उन्होंने कहा कि चेंबर और परिसर विकास की रूपरेखा उनके कार्यकाल में बनी थी, जिसे वर्तमान कार्यकारिणी आगे नहीं बढ़ा सकी, लेकिन वे आते ही इसे पूरा करेंगे। प्रभा शंकर मिश्रा ने भरोसा जताया कि अधिवक्ता समाज उनके पुराने संघर्षों और कार्यों को ध्यान में रखते हुए अपना समर्थन और वोट केवल उनके पक्ष में देगा।1
- प्रयागराज मे आपसी रंजिश मे हुई थीं सपा नेता की हत्या,पुलिस नें चारो आरोपियों क़ो पकड़ा, दो के पैर मे लगी गोली संगम नगरी प्रयागराज के हंडिया इलाके मे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव की हत्या का पुलिस नें खुलासा कर दिया हैं पुलिस नें इस वारदात क़ो अंजाम देने वाले चार लोगो क़ो गिरफ़्तार किया हैं पकड़े गए दो लोग भागनें के प्रयास मे थे और पुलिस क़ो रोकने के लिए फायरिंग कर दी थीं पुलिस नें भी क्रास फायर किया जिससे दोनों आरोपियों कर के पैर मे पुलिस की गोली लगी हैं घायल लल्ला यादव और नेहाल अली क़ो पुलिस नें अस्पताल मे भर्ती कराया हैं वहीं रिजर्व पुलिस लाइन में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया विनोद यादव और पवन यादव दोनों सपा मे शामिल थे ज़ब विनोद की पत्नी प्रधान का चुनाव जीती तो दोनों मे अदावत हो गई यहाँ तक की विनोद की पत्नी टीचर थीं जिसकी आपत्ति करके पवन नें उसको निकलवा दिया था उसके बाद से दोनों मे रंजिश रहने लगी और विनोद नें पूरी हत्या की साजिश रच डाली,1
- प्रयागराज। दुकान में निकला सांप, मचा हड़कंप सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा प्रयागराज। नैनी बाजार मे एक दुकान में अचानक सांप निकलने से दुकानदार समेत आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकान के अंदर सांप दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर सर्प मित्र अंकित टार्जन मौके पर पहुंचे और लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने काफी सावधानी और सतर्कता के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अंकित टार्जन सांप को प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्प मित्र की तत्परता और सावधानी से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से बच गई। रेस्क्यू के दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।1