Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रथम पुण्यतिथि पर लिया
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का शहर
कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रथम पुण्यतिथि पर लिया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बदायूँ किसानों और सामाजिक विकास के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया सेवा सहकारी समिति के अन्तर्गत वसुंधरा वेयरहाउस गाजनडोह,पगारा सहकारी समिति,एवं कारीडोंगरी सेवा सहकारी समिति एवं झुर्रे सहकारी समिति में गेहूं उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें किसानो को तिलक लगाकर,फुल माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर एवं उपकरणों* की पुजा कर उपार्जन का कार्य शुरू किया गया,उपार्जन समिति विधानसभा प्रभारी के रुप अशवनी यदुवंशी को शुभारंभ करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, सासंद श्री विवेक बंटी साहु जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संजय पटेल जी, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रधुवंशी जी* *एवं विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया जी के निर्देशन में हुआ*गेहूं उपार्जन के जिला प्रभारी अल्केश साव जी एवं जिला सहप्रभारी शैलेन्द्र रधुवंशी जी* *संरक्षण में*किया गया। *भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं उपार्जन केन्द्रो के विधानसभा *सहप्रभारी इन्द्रपाल साहु, परासिया सहकारी समिति के प्रभारी* *नरेश पटेल, सहप्रभारी विजय पटेल, चांदामेटा सोसायटी प्रभारी परसु यदुवंशी, भाजपा नेता हरि आठनकर श्याम श्रीवास , मधु पवार वीरेंद्र यादव , संदीप यदुवंशी, सहकारिता विस्तार अधिकारी कांबले जी, प्रबंधक विनोद राजपूत, पगारा सोसायटी प्रबंधक राजा विश्वकर्मा,कारीडोगंरी सोसायटी प्रबंधक संतोष भलावी,कृषि विस्तार अधिकारी डेहरिया जी, सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थिति हुए।1
- कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्रों के साथ छुई में लगाई चौपाल लापरवाही करने वालों को फटकार,अमरवाड़ा। बुधवार को छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने अमरवाड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हिबरासानी गांव में 25 लाख रुपए की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी दौरान श्री नारायण ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का भी निरीक्षण किया। जहां। किसानों और हमालों की समस्या का निराकरण करते हुए समिति प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया जहां भोजन और साफ सफाई पर नाराजगी जताते हुए श्री नारायण ने महिला बाल विकास अधिकारी करुणा साहू को सख्त निर्देश दिए। शारदा माई सालीवाडा में गौशाला का निरीक्षण कर महिला समूह को आगे कर उन्हें उचित लाभ दिलाने सहित अन्य कार्यों को लेकर निर्देशित किया गया। इसके बाद छुई ग्राम में सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए बीएमओ करुष ठाकुर को दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखने,उचित उपचार और साफ सफाई को लेकर निर्देशित किया गया। वहीं छुई गांव में चौपाल लगाकर श्री नारायण ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम, एसडीएम हेमकरण धुर्वे सहित तहसीलदार और सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट हरेंद्र नारायण कलेक्टर छिंदवाड़ा1
- कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने गेहूं उपार्जन केंद्र और गौशाला का निरीक्षण किया है इस दौरान उनके साथ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूदरहे1
- न्यूज़ ऐसीपी भारत.. ••• दमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेना खालसा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यशैली पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में खुलेआम चल रहे अवैध कोयला खनन और ईटा भट्टा संचालक को उसकी सप्लाई करने का खेल अब ग्रामीणों मे गुस्से का कारण बन चुका है। •• ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-दहाड़े कोयले की अवैध खुदाई थाना दमुआ अंतर्गत स्थानीय क्षेत्रो मे करी जा रही है जिसे बिना किसी डर के ये बेखौफ माफिया ईंट भट्ठों मे पिकअप वाहनों, साईकिलो के जरिए बाहर तक सप्लाई किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि प्रशासन की नजरों से कैसे बच रही है, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? अवैध गतिविधियों का खेल सब जानते हैं फिर भी चुप्पी क्यों? •• गांव के लोगों का कहना है कि इस अवैध धंधे में स्थानीय स्तर पर कुछ प्रचलित रेतमाफ़ियायों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं हो रही हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं मिलीभगत की बू भी उठ रही है। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते कोलमाफिया सबसे गंभीर पहलू यह है कि यह ईंट भट्ठा स्कूल के बिल्कुल पास संचालित हो रहा है। जहरीला धुआं सीधे बच्चों की सांसों में जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि कई बच्चे बीमार पड़ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक सिर्फ जांच का राग अलाप रहे हैं। जनता का सीधा सवाल – कार्रवाई कब ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा, या फिर प्रशासन वाकई एक्शन मोड में आएगा? अगर यही हाल रहा तो जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटना तय है। अब देखना होगा कि प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है या फिर अवैध खनन माफिया पर कठोर प्रहार करता है।1
- *जो आज तक किसी ने नहीं किया वो सिवनी कलेक्टर ने कर दिखाया* *सिर्फ एक कुर्सी ने बढ़ाया जनता का मान कलेक्टर का मानवीय चेहरा आया सामने*1
- छिंदवाड़ा mp 14 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, बेटे का आधा नग्न प्रदर्शन एंकर - जिले में एक दर्दनाक हादसे के बाद न्याय के लिए भटक रहे परिवार की पीड़ा एक बार फिर सामने आई है। 14 साल पहले हुए ट्रैक्टर हादसे में पिता की मौत के बाद भी परिवार को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका। इसी से आक्रोशित होकर मृतक के बेटे ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आधा नग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। जानकारी के अनुसार, तामिया तहसील के ग्राम कुर्सीढाना निवासी घनश्याम उइके की 21 अप्रैल 2012 को ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि ट्रैक्टर को रिवर्स करते समय लापरवाही के चलते वे उसकी चपेट में आ गए थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद न्यायालय ने 3 नवंबर 2012 को मृतक के परिजनों को 7 लाख 26 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आदेश के 14 साल बाद भी यह राशि पीड़ित परिवार तक नहीं पहुंच पाई। इसी से नाराज होकर मृतक के बेटे प्रकाश उइके ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां लेकर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि न्याय के लिए वे वर्षों से दर-दर भटक रहे हैं। प्रकाश उइके ने बताया कि केस लड़ने के लिए उन्हें अपनी जमीन तक छीन गई और वकीलों की फीस चुकाते-चुकाते परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। परिवार ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।1
- छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने छुए में पहुंचकर चौपाल लगाई है यहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे साथ ही जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार के साथ अमरवाड़ा एसडीएम और तहसीलदार सृष्टि डेहरिया भी मौके पर मौजूदरही1
- न्यूज ऐसीपी भारत से देवी नाथ लोखंडे की रिपोर्ट न्यूज ऐसीपी भारत-बैतूल •• बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में ग्राम धामोरी के सावंगी रोड पर हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। 21 अप्रैल को उमेश शोभनाते (40) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। •• जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते 7 नाबालिगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (सीसीटीवी, सीडीआर) के आधार पर सभी आरोपियों को 22 अप्रैल को हिरासत में ले लिया। •• घटना में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की अपील: बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और विवादों को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं।3