logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोयला खनन माफिया के आगे बेबस प्रशासन, धड़ल्ले से हो रहा कोयला का अवैध उत्तखनन दमुआ अंतर्गत ग्राम पूरेना खालसा में चल रहा अवैध कोयला कारोबार - बच्चों की सेहत से हो रहा खिलवाड़ न्यूज़ ऐसीपी भारत.. ••• दमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेना खालसा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यशैली पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में खुलेआम चल रहे अवैध कोयला खनन और ईटा भट्टा संचालक को उसकी सप्लाई करने का खेल अब ग्रामीणों मे गुस्से का कारण बन चुका है। •• ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-दहाड़े कोयले की अवैध खुदाई थाना दमुआ अंतर्गत स्थानीय क्षेत्रो मे करी जा रही है जिसे बिना किसी डर के ये बेखौफ माफिया ईंट भट्ठों मे पिकअप वाहनों, साईकिलो के जरिए बाहर तक सप्लाई किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि प्रशासन की नजरों से कैसे बच रही है, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? अवैध गतिविधियों का खेल सब जानते हैं फिर भी चुप्पी क्यों? •• गांव के लोगों का कहना है कि इस अवैध धंधे में स्थानीय स्तर पर कुछ प्रचलित रेतमाफ़ियायों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं हो रही हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं मिलीभगत की बू भी उठ रही है। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते कोलमाफिया सबसे गंभीर पहलू यह है कि यह ईंट भट्ठा स्कूल के बिल्कुल पास संचालित हो रहा है। जहरीला धुआं सीधे बच्चों की सांसों में जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि कई बच्चे बीमार पड़ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक सिर्फ जांच का राग अलाप रहे हैं। जनता का सीधा सवाल – कार्रवाई कब ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा, या फिर प्रशासन वाकई एक्शन मोड में आएगा? अगर यही हाल रहा तो जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटना तय है। अब देखना होगा कि प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है या फिर अवैध खनन माफिया पर कठोर प्रहार करता है।

3 hrs ago
user_गोपाल मालवीय
गोपाल मालवीय
Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

कोयला खनन माफिया के आगे बेबस प्रशासन, धड़ल्ले से हो रहा कोयला का अवैध उत्तखनन दमुआ अंतर्गत ग्राम पूरेना खालसा में चल रहा अवैध कोयला कारोबार - बच्चों की सेहत से हो रहा खिलवाड़ न्यूज़ ऐसीपी भारत.. ••• दमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेना खालसा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यशैली पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में खुलेआम चल रहे अवैध कोयला खनन और ईटा भट्टा संचालक को उसकी सप्लाई करने का खेल अब ग्रामीणों मे गुस्से का कारण बन चुका है। •• ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-दहाड़े कोयले की अवैध खुदाई थाना दमुआ अंतर्गत स्थानीय क्षेत्रो मे करी जा रही है जिसे बिना किसी डर के ये बेखौफ माफिया ईंट भट्ठों मे पिकअप वाहनों, साईकिलो के जरिए बाहर तक सप्लाई किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि प्रशासन की नजरों से कैसे बच रही है, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? अवैध गतिविधियों का खेल सब जानते हैं फिर भी चुप्पी क्यों? •• गांव के लोगों का कहना है कि इस अवैध धंधे में स्थानीय स्तर पर कुछ प्रचलित रेतमाफ़ियायों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं हो रही हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं मिलीभगत की बू भी उठ रही है। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते कोलमाफिया सबसे गंभीर पहलू यह है कि यह ईंट भट्ठा स्कूल के बिल्कुल पास संचालित हो रहा है। जहरीला धुआं सीधे बच्चों की सांसों में जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि कई बच्चे बीमार पड़ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक सिर्फ जांच का राग अलाप रहे हैं। जनता का सीधा सवाल – कार्रवाई कब ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा, या फिर प्रशासन वाकई एक्शन मोड में आएगा? अगर यही हाल रहा तो जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटना तय है। अब देखना होगा कि प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है या फिर अवैध खनन माफिया पर कठोर प्रहार करता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • न्यूज़ ऐसीपी भारत.. ••• दमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेना खालसा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यशैली पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में खुलेआम चल रहे अवैध कोयला खनन और ईटा भट्टा संचालक को उसकी सप्लाई करने का खेल अब ग्रामीणों मे गुस्से का कारण बन चुका है। •• ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-दहाड़े कोयले की अवैध खुदाई थाना दमुआ अंतर्गत स्थानीय क्षेत्रो मे करी जा रही है जिसे बिना किसी डर के ये बेखौफ माफिया ईंट भट्ठों मे पिकअप वाहनों, साईकिलो के जरिए बाहर तक सप्लाई किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि प्रशासन की नजरों से कैसे बच रही है, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? अवैध गतिविधियों का खेल सब जानते हैं फिर भी चुप्पी क्यों? •• गांव के लोगों का कहना है कि इस अवैध धंधे में स्थानीय स्तर पर कुछ प्रचलित रेतमाफ़ियायों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं हो रही हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं मिलीभगत की बू भी उठ रही है। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते कोलमाफिया सबसे गंभीर पहलू यह है कि यह ईंट भट्ठा स्कूल के बिल्कुल पास संचालित हो रहा है। जहरीला धुआं सीधे बच्चों की सांसों में जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि कई बच्चे बीमार पड़ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक सिर्फ जांच का राग अलाप रहे हैं। जनता का सीधा सवाल – कार्रवाई कब ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा, या फिर प्रशासन वाकई एक्शन मोड में आएगा? अगर यही हाल रहा तो जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटना तय है। अब देखना होगा कि प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है या फिर अवैध खनन माफिया पर कठोर प्रहार करता है।
    1
    न्यूज़ ऐसीपी भारत..
••• दमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेना खालसा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यशैली पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में खुलेआम चल रहे अवैध कोयला खनन और ईटा भट्टा संचालक को उसकी सप्लाई करने का खेल अब ग्रामीणों मे गुस्से का कारण बन चुका है।
•• ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-दहाड़े कोयले की अवैध खुदाई थाना दमुआ अंतर्गत स्थानीय क्षेत्रो मे करी जा रही है जिसे बिना किसी डर के ये बेखौफ माफिया ईंट भट्ठों मे  पिकअप वाहनों, साईकिलो के जरिए बाहर तक सप्लाई किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि प्रशासन की नजरों से कैसे बच रही है, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?
अवैध गतिविधियों का खेल सब जानते हैं  फिर भी चुप्पी क्यों?
•• गांव के लोगों का कहना है कि इस अवैध धंधे में स्थानीय स्तर पर कुछ प्रचलित रेतमाफ़ियायों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं हो रही हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं मिलीभगत की बू भी उठ रही है।
बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते कोलमाफिया 
सबसे गंभीर पहलू यह है कि यह ईंट भट्ठा स्कूल के बिल्कुल पास संचालित हो रहा है। जहरीला धुआं सीधे बच्चों की सांसों में जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि कई बच्चे बीमार पड़ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक सिर्फ जांच का राग अलाप रहे हैं।
जनता का सीधा सवाल – कार्रवाई कब 
ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा, या फिर प्रशासन वाकई एक्शन मोड में आएगा? अगर यही हाल रहा तो जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटना तय है।
अब देखना होगा कि प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है या फिर अवैध खनन माफिया पर कठोर प्रहार करता है।
    user_गोपाल मालवीय
    गोपाल मालवीय
    Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्रों के साथ छुई में लगाई चौपाल लापरवाही करने वालों को फटकार,अमरवाड़ा। बुधवार को छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने अमरवाड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हिबरासानी गांव में 25 लाख रुपए की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी दौरान श्री नारायण ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का भी निरीक्षण किया। जहां। किसानों और हमालों की समस्या का निराकरण करते हुए समिति प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया जहां भोजन और साफ सफाई पर नाराजगी जताते हुए श्री नारायण ने महिला बाल विकास अधिकारी करुणा साहू को सख्त निर्देश दिए। शारदा माई सालीवाडा में गौशाला का निरीक्षण कर महिला समूह को आगे कर उन्हें उचित लाभ दिलाने सहित अन्य कार्यों को लेकर निर्देशित किया गया। इसके बाद छुई ग्राम में सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए बीएमओ करुष ठाकुर को दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखने,उचित उपचार और साफ सफाई को लेकर निर्देशित किया गया। वहीं छुई गांव में चौपाल लगाकर श्री नारायण ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम, एसडीएम हेमकरण धुर्वे सहित तहसीलदार और सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट हरेंद्र नारायण कलेक्टर छिंदवाड़ा
    1
    कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्रों के साथ छुई में लगाई चौपाल लापरवाही करने वालों को फटकार,अमरवाड़ा। बुधवार को छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने अमरवाड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हिबरासानी गांव में 25 लाख रुपए की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी दौरान श्री नारायण ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का भी निरीक्षण किया। जहां। किसानों और हमालों की समस्या का निराकरण करते हुए समिति प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया जहां भोजन और साफ सफाई पर नाराजगी जताते हुए श्री नारायण ने महिला बाल विकास अधिकारी करुणा साहू को सख्त निर्देश दिए। शारदा माई सालीवाडा में गौशाला का निरीक्षण कर महिला समूह को आगे कर उन्हें उचित लाभ दिलाने सहित अन्य कार्यों को लेकर निर्देशित किया गया। इसके बाद छुई ग्राम में सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए बीएमओ करुष ठाकुर को दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखने,उचित उपचार और साफ सफाई को लेकर निर्देशित किया गया। वहीं छुई गांव में चौपाल लगाकर श्री नारायण ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम, एसडीएम हेमकरण धुर्वे सहित तहसीलदार और सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बाइट हरेंद्र नारायण कलेक्टर छिंदवाड़ा
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पवित्र नगरी मुलतापी पहुंचे नवागत कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे माँ ताप्ती के दर्शन कर की पूजा अर्चना बैतूल जिले के नवागत कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे बुधवार शाम पवित्र नगरी मुलतापी पहुंचे जहाँ उन्होंने माँ ताप्ती के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं पवित्र ताप्ती सरोवर की परिक्रमा करते हुए ताप्ती भक्तो से ताप्ती उदगम और प्रभाव की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर उन्होंने माँ ताप्ती के अन्य कुंडो का निरिक्षण भी किया वही कलेक्टर डॉ सोनवणे ने तहसीलदार डॉ संजय बरैया से माँ ताप्ती से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली । इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी और इंजिनियर महेश शर्मा सहित योगेश अणेराव भी मौजूद थे जिनसे कलेक्टर ने चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए वही ताप्ती भक्तो द्वारा ताप्ती प्रभाव क्षेत्र मे हुए अतिक्रमण से कलेक्टर कों अवगत कराया गया।
    1
    पवित्र नगरी मुलतापी पहुंचे नवागत कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे 
माँ ताप्ती के दर्शन कर की पूजा अर्चना 
बैतूल जिले के नवागत कलेक्टर डॉ सौरभ  संजय सोनवणे बुधवार शाम पवित्र नगरी मुलतापी पहुंचे जहाँ उन्होंने माँ ताप्ती के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं पवित्र ताप्ती सरोवर की परिक्रमा करते हुए ताप्ती भक्तो से ताप्ती उदगम और प्रभाव की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर उन्होंने माँ ताप्ती के अन्य कुंडो का निरिक्षण भी किया वही कलेक्टर डॉ सोनवणे ने तहसीलदार डॉ संजय बरैया से माँ ताप्ती से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली ।
इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी और इंजिनियर महेश शर्मा सहित योगेश अणेराव भी मौजूद थे जिनसे कलेक्टर ने चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए वही ताप्ती भक्तो द्वारा  ताप्ती प्रभाव क्षेत्र मे हुए अतिक्रमण से कलेक्टर कों अवगत कराया गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    7 hrs ago
  • बैतूल। जिले के थाना आठनेर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामोरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम धामोरी निवासी कमलेश सोभनाते ने सूचना दी कि उसके भाई उमेश शोभनाते उर्फ गोलू (उम्र 40 वर्ष) की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरेन्द्र जैन (पुलिस अधीक्षक, बैतूल) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पेट और गले पर धारदार हथियार से कई गहरे वार किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की गई। इसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर संदेहियों की पहचान की। लगातार दबिश और सघन जांच के बाद पुलिस ने 22 अप्रैल को सभी 7 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि घटना के पीछे एक पारिवारिक विवाद कारण बना। मृतक और आरोपियों के बीच उसकी मां को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि नाबालिगों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक मोटरसाइकिल (हीरो होंडा) भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सउनि दिनेश धुर्वे सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और समस्याओं का समाधान वैधानिक तरीके से करें। — “समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।”
    2
    बैतूल। जिले के थाना आठनेर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामोरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम धामोरी निवासी कमलेश सोभनाते ने सूचना दी कि उसके भाई उमेश शोभनाते उर्फ गोलू (उम्र 40 वर्ष) की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरेन्द्र जैन (पुलिस अधीक्षक, बैतूल) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पेट और गले पर धारदार हथियार से कई गहरे वार किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की गई। इसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर संदेहियों की पहचान की। लगातार दबिश और सघन जांच के बाद पुलिस ने 22 अप्रैल को सभी 7 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आया कि घटना के पीछे एक पारिवारिक विवाद कारण बना। मृतक और आरोपियों के बीच उसकी मां को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि नाबालिगों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक मोटरसाइकिल (हीरो होंडा) भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सउनि दिनेश धुर्वे सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और समस्याओं का समाधान वैधानिक तरीके से करें।
— “समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।”
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Kashinath Sahu
    1
    Post by Kashinath Sahu
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter Multai, Betul•
    17 hrs ago
  • किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे अधोसंरचना निर्माण तथा विकास के लिए 33 हजार 985 करोड़ रूपये की स्वीकृति इन्दौख-रुदाहेड़ा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 157 करोड़ 14 लाख रूपये की स्वीकृति छिन्दवाडा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना में पुनर्वास के लिए 969 करोड़ रूपये के विशेष पुनर्वास पैकेज की स्वीकृति लोक निर्माण अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 25,164 करोड़ रूपये की स्वीकृति निःशुल्क साइकिल प्रदाय योजना और शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन के लिए 2,190 करोड़ 44 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदेश में उन्नत चिकित्सा सेवाओं के लिए 5,479 करोड़ रूपये की स्वीकृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में परिजन आवास की स्थापना की स्वीकृति छठवें राज्य वित्त आयोग के कार्यों के संपादन के लिए 15 पदों के सृजन की स्वीकृति "मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम" के लिए 24 करोड़ रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ.यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय
    2
    किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे अधोसंरचना निर्माण तथा विकास के लिए 33 हजार 985 करोड़ रूपये की स्वीकृति
इन्दौख-रुदाहेड़ा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 157 करोड़ 14 लाख रूपये की स्वीकृति
छिन्दवाडा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना में पुनर्वास के लिए 969 करोड़ रूपये के विशेष पुनर्वास पैकेज की स्वीकृति
लोक निर्माण अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 25,164 करोड़ रूपये की स्वीकृति
निःशुल्क साइकिल प्रदाय योजना और शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन के लिए 2,190 करोड़ 44 लाख रूपये की स्वीकृति
प्रदेश में उन्नत चिकित्सा सेवाओं के लिए 5,479 करोड़ रूपये की स्वीकृति
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में परिजन आवास की स्थापना की स्वीकृति
छठवें राज्य वित्त आयोग के कार्यों के संपादन के लिए 15 पदों के सृजन की स्वीकृति
"मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम" के लिए 24 करोड़ रूपये की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ.यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पांढुर्णा:- जिले के सौंसर में आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। 9 महीनों से वेतन न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने रेवनाथ चौरे पार्क में बैठक कर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष राजू खंडाइत ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे हर परिस्थिति में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं संभालती हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा।
    1
    पांढुर्णा:- जिले के सौंसर में आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है।
9 महीनों से वेतन न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने रेवनाथ चौरे पार्क में बैठक कर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की।
लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष राजू खंडाइत ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे हर परिस्थिति में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं संभालती हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • न्यूज ऐसीपी भारत से देवी नाथ लोखंडे की रिपोर्ट न्यूज ऐसीपी भारत-बैतूल •• बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में ग्राम धामोरी के सावंगी रोड पर हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। 21 अप्रैल को उमेश शोभनाते (40) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। •• जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते 7 नाबालिगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (सीसीटीवी, सीडीआर) के आधार पर सभी आरोपियों को 22 अप्रैल को हिरासत में ले लिया। •• घटना में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की अपील: बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और विवादों को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं।
    3
    न्यूज ऐसीपी भारत से देवी नाथ लोखंडे की रिपोर्ट
न्यूज ऐसीपी भारत-बैतूल 
•• बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में ग्राम धामोरी के सावंगी रोड पर हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। 21 अप्रैल को उमेश शोभनाते (40) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
•• जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते 7 नाबालिगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (सीसीटीवी, सीडीआर) के आधार पर सभी आरोपियों को 22 अप्रैल को हिरासत में ले लिया।
•• घटना में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस की अपील:
बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और विवादों को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं।
    user_गोपाल मालवीय
    गोपाल मालवीय
    Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.