मां से विवाद बना हत्या की वजह, 7 नाबालिगों ने मिलकर की निर्मम हत्या — आठनेर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा बैतूल। जिले के थाना आठनेर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामोरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम धामोरी निवासी कमलेश सोभनाते ने सूचना दी कि उसके भाई उमेश शोभनाते उर्फ गोलू (उम्र 40 वर्ष) की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरेन्द्र जैन (पुलिस अधीक्षक, बैतूल) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पेट और गले पर धारदार हथियार से कई गहरे वार किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की गई। इसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर संदेहियों की पहचान की। लगातार दबिश और सघन जांच के बाद पुलिस ने 22 अप्रैल को सभी 7 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि घटना के पीछे एक पारिवारिक विवाद कारण बना। मृतक और आरोपियों के बीच उसकी मां को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि नाबालिगों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक मोटरसाइकिल (हीरो होंडा) भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सउनि दिनेश धुर्वे सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और समस्याओं का समाधान वैधानिक तरीके से करें। — “समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।”
मां से विवाद बना हत्या की वजह, 7 नाबालिगों ने मिलकर की निर्मम हत्या — आठनेर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा बैतूल। जिले के थाना आठनेर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामोरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम धामोरी निवासी कमलेश सोभनाते ने सूचना दी कि उसके भाई उमेश शोभनाते उर्फ गोलू (उम्र 40 वर्ष) की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरेन्द्र जैन (पुलिस अधीक्षक, बैतूल) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पेट और गले पर धारदार हथियार से कई गहरे वार किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से
की गई। इसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर संदेहियों की पहचान की। लगातार दबिश और सघन जांच के बाद पुलिस ने 22 अप्रैल को सभी 7 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि घटना के पीछे एक पारिवारिक विवाद कारण बना। मृतक और आरोपियों के बीच उसकी मां को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि नाबालिगों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक मोटरसाइकिल (हीरो होंडा) भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सउनि दिनेश धुर्वे सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और समस्याओं का समाधान वैधानिक तरीके से करें। — “समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।”
- बैतूल। जिले के थाना आठनेर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामोरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम धामोरी निवासी कमलेश सोभनाते ने सूचना दी कि उसके भाई उमेश शोभनाते उर्फ गोलू (उम्र 40 वर्ष) की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरेन्द्र जैन (पुलिस अधीक्षक, बैतूल) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पेट और गले पर धारदार हथियार से कई गहरे वार किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की गई। इसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर संदेहियों की पहचान की। लगातार दबिश और सघन जांच के बाद पुलिस ने 22 अप्रैल को सभी 7 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि घटना के पीछे एक पारिवारिक विवाद कारण बना। मृतक और आरोपियों के बीच उसकी मां को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि नाबालिगों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक मोटरसाइकिल (हीरो होंडा) भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सउनि दिनेश धुर्वे सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और समस्याओं का समाधान वैधानिक तरीके से करें। — “समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।”2
- पवित्र नगरी मुलतापी पहुंचे नवागत कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे माँ ताप्ती के दर्शन कर की पूजा अर्चना बैतूल जिले के नवागत कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे बुधवार शाम पवित्र नगरी मुलतापी पहुंचे जहाँ उन्होंने माँ ताप्ती के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं पवित्र ताप्ती सरोवर की परिक्रमा करते हुए ताप्ती भक्तो से ताप्ती उदगम और प्रभाव की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर उन्होंने माँ ताप्ती के अन्य कुंडो का निरिक्षण भी किया वही कलेक्टर डॉ सोनवणे ने तहसीलदार डॉ संजय बरैया से माँ ताप्ती से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली । इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी और इंजिनियर महेश शर्मा सहित योगेश अणेराव भी मौजूद थे जिनसे कलेक्टर ने चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए वही ताप्ती भक्तो द्वारा ताप्ती प्रभाव क्षेत्र मे हुए अतिक्रमण से कलेक्टर कों अवगत कराया गया।1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा गठित टीम ने वर्ष 2012 के हत्या प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त चौकी मासोद, थाना मुलताई क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले, उम्र 42 वर्ष, निवासी ईटावा के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा सी.आर.ए. क्रमांक 1286/2012 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जो थाना मुलताई को दिनांक 18.04.2023 को तामील हेतु प्राप्त हुआ था।1
- Post by Sohan Lal Rathor4
- Post by Kashinath Sahu1
- आठनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धामोरी में राजमिस्त्री की हुई निर्मम हत्या का आठनेर पुलिस ने महज़ 24 घंटों में खुलासा कर 7 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। घटना 21, अपैल की बताई जा रही है जहां धामोरी निवासी उमेश शोभनाते का शव सावंगी रोड़ पर पड़ा मिला शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिलने से मामला हत्या से जोड़ा गया आठनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेजी से शुरू कर सीसीटीवी फुटेज सहित एंगल से पुछताछ की जिसमें सामने आया की मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है आरोपीयों की मां को लेकर मृतक के बीच विवाद सामने आया। इसी वजह से 7 नाबालिगों ने मृतक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटाकर आरोपीयों को गिरफतार कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी ने बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखने की अपील की है ताकि इस तरह की घटनाओं से बच्चे बच सकें। जो चिंता का विषय है।1
- बैतूल।आगामी विवाह सीजन को देखते हुए बैतूल पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ये निर्देश विशेष रूप से मैरिज लॉन संचालकों, बैंड और डीजे संचालकों के लिए लागू होंगे। नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। *मैरिज लॉन संचालकों के लिए जरूरी नियम* *पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य:* हर मैरिज लॉन में वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग होना जरूरी है। सड़क पर खड़े वाहनों की जिम्मेदारी संचालक की होगी। *ट्रैफिक मार्शल तैनाती:* मुख्य मार्ग पर स्थित लॉन संचालकों को अपने खर्च पर ट्रैफिक मार्शल रखना होगा। इनके पास लाइट बटन और लाइट होल्डर होना जरूरी है। *सूचना जमा करना अनिवार्य:* पार्किंग और ट्रैफिक मार्शल इंचार्ज के नाम व मोबाइल नंबर संबंधित यातायात थाने में जमा करने होंगे। *साइन बोर्ड लगाना जरूरी:* मैरिज लॉन के बाहर सूचना बोर्ड और ‘नो पार्किंग’ बोर्ड लगाना अनिवार्य रहेगा। *लिखित हिदायत देना:* वर-वधू पक्ष को वाहन पार्किंग के संबंध में लिखित निर्देश देना होगा। *कर्मचारियों का रिकॉर्ड:* कैटरिंग, लाइट और अन्य कार्यों में लगे बाहरी कर्मचारियों की सूची रखना जरूरी होगा। *CCTV निगरानी:* पूरे समारोह की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। *बारात और डीजे संचालन के लिए नियम* *सीमित सड़क उपयोग:* बारात के दौरान सड़क के केवल बाईं ओर का उपयोग करें। मुख्य मार्ग पर डीजे संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। *आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता:* एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों को तुरंत रास्ता देना अनिवार्य होगा। *ध्वनि सीमा का पालन:* डीजे निर्धारित समय और तय डेसीबल सीमा में ही बजाया जा सकेगा, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं। *उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई:* वाहन के बाहर साउंड बॉक्स लगाना प्रतिबंधित है। नियम तोड़ने पर वाहन जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और मामला कोर्ट व आरटीओ को भेजा जाएगा। *प्रशासन की अपील* बैतूल पुलिस ने सभी नागरिकों, मैरिज गार्डन संचालकों और आयोजनकर्ताओं से अपील की है कि वे इन नियमों का पालन करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बनी रहे और सभी को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके।4