Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट खेड़ीसावलीगढ़ से सावगा नयेगाव मार्ग डम्फरों की लगातार आवाजाही से जर्जर हुआ लोक निर्माण विभाग की चुप्पी कार्यवाही शून्य
Manohar agrval Agrawal
मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट खेड़ीसावलीगढ़ से सावगा नयेगाव मार्ग डम्फरों की लगातार आवाजाही से जर्जर हुआ लोक निर्माण विभाग की चुप्पी कार्यवाही शून्य
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा गठित टीम ने वर्ष 2012 के हत्या प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त चौकी मासोद, थाना मुलताई क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले आरोपी इठोल कंगाले पिता सोनसा कंगाले, उम्र 42 वर्ष, निवासी ईटावा के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा सी.आर.ए. क्रमांक 1286/2012 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जो थाना मुलताई को दिनांक 18.04.2023 को तामील हेतु प्राप्त हुआ था।1
- Post by Sohan Lal Rathor4
- बैतूल। जिले के थाना आठनेर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामोरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम धामोरी निवासी कमलेश सोभनाते ने सूचना दी कि उसके भाई उमेश शोभनाते उर्फ गोलू (उम्र 40 वर्ष) की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरेन्द्र जैन (पुलिस अधीक्षक, बैतूल) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पेट और गले पर धारदार हथियार से कई गहरे वार किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की गई। इसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर संदेहियों की पहचान की। लगातार दबिश और सघन जांच के बाद पुलिस ने 22 अप्रैल को सभी 7 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि घटना के पीछे एक पारिवारिक विवाद कारण बना। मृतक और आरोपियों के बीच उसकी मां को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि नाबालिगों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक मोटरसाइकिल (हीरो होंडा) भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सउनि दिनेश धुर्वे सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और समस्याओं का समाधान वैधानिक तरीके से करें। — “समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।”2
- पवित्र नगरी मुलतापी पहुंचे नवागत कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे माँ ताप्ती के दर्शन कर की पूजा अर्चना बैतूल जिले के नवागत कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे बुधवार शाम पवित्र नगरी मुलतापी पहुंचे जहाँ उन्होंने माँ ताप्ती के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं पवित्र ताप्ती सरोवर की परिक्रमा करते हुए ताप्ती भक्तो से ताप्ती उदगम और प्रभाव की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर उन्होंने माँ ताप्ती के अन्य कुंडो का निरिक्षण भी किया वही कलेक्टर डॉ सोनवणे ने तहसीलदार डॉ संजय बरैया से माँ ताप्ती से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी ली । इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी और इंजिनियर महेश शर्मा सहित योगेश अणेराव भी मौजूद थे जिनसे कलेक्टर ने चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए वही ताप्ती भक्तो द्वारा ताप्ती प्रभाव क्षेत्र मे हुए अतिक्रमण से कलेक्टर कों अवगत कराया गया।1
- आठनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धामोरी में राजमिस्त्री की हुई निर्मम हत्या का आठनेर पुलिस ने महज़ 24 घंटों में खुलासा कर 7 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। घटना 21, अपैल की बताई जा रही है जहां धामोरी निवासी उमेश शोभनाते का शव सावंगी रोड़ पर पड़ा मिला शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिलने से मामला हत्या से जोड़ा गया आठनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेजी से शुरू कर सीसीटीवी फुटेज सहित एंगल से पुछताछ की जिसमें सामने आया की मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है आरोपीयों की मां को लेकर मृतक के बीच विवाद सामने आया। इसी वजह से 7 नाबालिगों ने मृतक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटाकर आरोपीयों को गिरफतार कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी ने बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखने की अपील की है ताकि इस तरह की घटनाओं से बच्चे बच सकें। जो चिंता का विषय है।1
- किसानों को ठगने वाले अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोरी गिरोह के फरार आरोपी नासिर खान दबोचा, 14 लाख के दो ट्रैक्टर जप्त भैसदेही/मनीष राठौर मध्य प्रदेश के भैसदेही क्षेत्र में किसानों के ट्रैक्टरों की धोखाधड़ी ने अब नया मोड़ ले लिया है। भैसदेही पुलिस ने महाराष्ट्र से संचालित अंतरराज्यीय गिरोह के फरार आरोपी नासिर खान को गिरफ्तार कर लिया। एसपी वीरेन्द्र कुमार जैन के सख्त निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें 14 लाख रुपये कीमत के दो ट्रैक्टर बरामद हुए। अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं, लेकिन पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी है। धोखाधड़ी का काला खेल: कैसे ठगे गए किसान किसानों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाला यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। दिनांक 7 फरवरी 2026 को प्रभावित किसानों ने थाना भैसदेही पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी नासिर खान पिता अबजल खान निवासी अंजनगांव (महाराष्ट्र) ने किसानों को झांसा दिया कि ट्रैक्टर कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने जाएंगे। लेकिन धोखे से उन्हें ले जाकर बेच दिया गया। यह संगठित गिरोह का सुनियोजित अपराध था, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचा रहा था। शिकायत पर अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 318(2), 314, 111, 112, 336(3) बीएनएस एवं धारा 3,4 मध्यप्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ। जांच में पता चला कि गिरोह महाराष्ट्र के अंजनगांव से संचालित हो रहा था। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: एसपी के निर्देश पर सफलता प्रकरण की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन ने तत्काल निर्देश जारी किए। एएसपी कमला जोशी और अनुविभागीय अधिकारी भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में भैसदेही पुलिस टीम ने महाराष्ट्र में छापा मारा। आरोपी नासिर खान को धर दबोचा गया और माननीय कोर्ट से पुलिस रिमांड लिया गया। पुलिस ने बताया कि अन्य दो फरार आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। एसपी जैन ने कहा, "किसानों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ऐसे गिरोहों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।" बरामद मालमत्ता: किसानों को मिलेगी राहत अब तक जप्ती में शामिल: सिल्वर रंग का आइसर कंपनी का ट्रैक्टर (लगभग 7 लाख रुपये)। लाल रंग का आइसर कंपनी का ट्रैक्टर (लगभग 7 लाख रुपये)। कुल मूल्य: 14 लाख रुपये। ये ट्रैक्टर प्रभावित किसानों को लौटाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में विश्वास बहाल होगा। टीम के सिपाहियों का शाबाशाना प्रदर्शन इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में पूरी टीम ने कमाल दिखाया: उपनिरीक्षक आशीष कुमरे। सउनि बलीराम बम्नेले। आरक्षक मनोज इवने (426), तनवीर खान (262), नरेन्द्र ढोके (683)। सायबर सेल: आर दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे, नगर, राहुल धोटे, महेश वाईकर। एसपी ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह कार्रवाई न केवल स्थानीय अपराध पर ब्रेक लगाएगी, बल्कि अंतरराज्यीय गिरोहों के लिए चेतावनी बनेगी।2
- भैसदेही पुलिस ने किसानो के ट्रेक्टर धोखाधडी कर महाराष्ट्र मे बेचने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार दिनांक 07.02.2026 को फरीयादीगणो द्वारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी नासिर खान पिता अबजल खान निवासी- अंजनगांव महाराष्ट्र ने किसानो को बहला फुसला कर कुछ समय के लिये महाराष्ट्र मे चलाने के नाम पर धोकाधडी कर ट्रेक्टर ले जाकर महाराष्ट्र मे बेच देने की घटना संगठित गिरोह के माध्यम से कारित की गई है ।उक्त रिपोर्ट पर थाना भैसदेही में अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 318(2), 314, 111, 112, 336 (3), 323 बीएनएस, धारा 3,4 मध्यप्रदेश ऋणियो का संरक्षण अधिनियम* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कमला जोशी तथा अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) भैसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में भैसदेही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नासिर खान पिता अबजल खान निवासी अंजनगांव महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय भैसदेही से पुलिस रिमांड लिया गया है। अन्य 02 आरोपीगण अभी फरार है जिनकी तलाश संभावित स्थानो पर की जा रही है । जप्त किया गया मशुरका अब तक कुल 02 ट्रक्टरो को जप्त किया गया है । 1. एक सिल्वर रंग का आयसर कम्पनी का ट्रेक्टर 2. एक लाल रंग का आयसर कम्पनी का ट्रेक्टर ट्रेक्टर की कुल कीमत 14 लाख रूपये है उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भैसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरी. आशीष कुमरे, सउनि. बलीराम बम्नेले, आर.426 मनोज इवने, आर.262 तनवीर खान, आर.683 नरेन्द्र ढोके, सायबर सेल से आर. दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे एवं नगर, राहुल धोटे, महेश वाईकर की सराहनीय भूमिका2