logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानवता की मिशाल बना बंदर एक्सीडेंट में पैर टूटे कुत्ते को संभाल रहा है सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में यह घटना लोगों को जागरूक ओर मानवता की और ध्यान केंद्रित करने को सार्थक बनाने में सक्षम है आप सभी भी करे सदा ऐसे कार्य

9 hrs ago
user_Akhlesh jain Reportar
Akhlesh jain Reportar
Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

मानवता की मिशाल बना बंदर एक्सीडेंट में पैर टूटे कुत्ते को संभाल रहा है सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में यह घटना लोगों को जागरूक ओर मानवता की और ध्यान केंद्रित करने को सार्थक बनाने में सक्षम है आप सभी भी करे सदा ऐसे कार्य

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में यह घटना लोगों को जागरूक ओर मानवता की और ध्यान केंद्रित करने को सार्थक बनाने में सक्षम है आप सभी भी करे सदा ऐसे कार्य
    1
    सागर जिले अंतर्गत गौरझामर में यह घटना लोगों को जागरूक ओर मानवता की और ध्यान केंद्रित करने को सार्थक बनाने में सक्षम है आप सभी भी करे सदा ऐसे कार्य
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक नई जानकारी देते हुए बताया कि मंडला जिले से मजदूरी करने आए एक परिवार की दो बच्चियों ने घर से ही पैसे निकालकर कुरकुरे खा लेकिन परिजनों की डर से वह जंगलों में जाकर छुप गई सरपंच द्वारा जो पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस ने उन्हें खोजा
    1
    नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक नई जानकारी देते हुए बताया कि मंडला जिले से मजदूरी करने आए एक परिवार की दो बच्चियों ने घर से ही पैसे निकालकर कुरकुरे खा लेकिन परिजनों की डर से वह जंगलों में जाकर छुप गई सरपंच द्वारा जो पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस ने उन्हें खोजा
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सागर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में बिलहरा मंडल का फाइनल संपन्न विजेता-उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को टीवी, फ्रिज व बिलहरा को स्टेडियम की मिली बड़ी सौगात की घोषणा जीत-हार प्रकृति का नियम है जो हारा है वह कल जीतेगा भी , क्रिकेट महाकुंभ से हर व्यक्ति की जुंवा पर है सुरखी के यवाओं का नाम है:आकाश सिंह राजपूत सीहोरा मंडल में क्रिकेट महाकुंभ का फायनल मुकाबला आज* सागर दिनांक 11 फरवरी 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। 11 फरवरी को बिलहरा मंडल में खेले गए भव्य फाइनल मुकाबले में खेल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी क्षेत्र के खेल प्रेम और खिलाड़ियों के जोश की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “सुरखी की युवा शक्ति और खेल के प्रति यहां का उत्साह अद्भुत है। अगली बार मंत्री क्रिकेट महाकुंभ एक भव्य और सुंदर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, इसके लिए स्टेडियम निर्माण की घोषणा की । मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को, चाहे वे विजेता हों या उपविजेता, सभी को एक-एक टीवी और फ्रिज प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बिलहरा क्षेत्र को विकास की एक और सौगात देते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संदीपनी स्कूल के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी सम्मान का हकदार है। हार जीत प्रकृति का नियम है। जो आज हारा है वह कल जीतेगा भी। बस महनत करते चलो। इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंत्री क्रिकेट महाकुंभ ने ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच दिया है। “हमारा उद्देश्य गांव-गांव के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना, उन्हें अवसर देना और खेल के माध्यम से अनुशासन व नेतृत्व की भावना विकसित करना है। मंत्री जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद युवाओं के लिए प्रेरणा है। आने वाले समय में युवा शक्ति संगठन खिलाड़ियों के लिए और भी बड़े अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।” विजेता-उपविजेता टीम के सभी खिलाडियों को मिले उपहार उन्होंने सभी विजेता-उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई देते हैं और सुरखी विधानसभा खेल प्रतिभाओं की धरती के रूप में उभर रही है। फाइनल मैच अनुराग इलेवन सेमरा गोपालन और किंग इलेवन मड़खेड़ा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने खेल भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः किंग इलेवन मड़खेड़ा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दुष्यंत विश्वकर्मा (सानू इलेवन ) को, बेस्ट बॉलर का खिताब सुंदरम (अनुराग इलेवन) को दिया गया। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज अभिनय (किंग इलेवन मड़खेड़ा) रहे और मैन ऑफ द मैच का सम्मान अभिषेक को प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले के दौरान मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अब यह क्रिकेट महाकुंभ अपने अगले और निर्णायक पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 12 फरवरी को सिहोरा मंडल में होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों को एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट का शानदार नजारा देखने को मिला।
    1
    सागर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में बिलहरा मंडल का फाइनल संपन्न 
विजेता-उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को टीवी, फ्रिज व बिलहरा को स्टेडियम की मिली बड़ी सौगात की घोषणा 
जीत-हार प्रकृति का नियम है जो हारा है वह कल जीतेगा भी , क्रिकेट महाकुंभ से हर व्यक्ति की जुंवा पर है सुरखी के यवाओं का नाम है:आकाश सिंह राजपूत 
सीहोरा मंडल में क्रिकेट महाकुंभ का फायनल मुकाबला आज* 
सागर दिनांक 11 फरवरी 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। 11 फरवरी को बिलहरा मंडल में खेले गए भव्य फाइनल मुकाबले में खेल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी क्षेत्र के खेल प्रेम और खिलाड़ियों के जोश की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “सुरखी की युवा शक्ति और खेल के प्रति यहां का उत्साह अद्भुत है। अगली बार मंत्री क्रिकेट महाकुंभ एक भव्य और सुंदर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, इसके लिए स्टेडियम निर्माण की घोषणा की । 
मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को, चाहे वे विजेता हों या उपविजेता, सभी को एक-एक टीवी और फ्रिज प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बिलहरा क्षेत्र को विकास की एक और सौगात देते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संदीपनी स्कूल के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी सम्मान का हकदार है। हार जीत प्रकृति का नियम है। जो आज हारा है वह कल जीतेगा भी। बस महनत करते चलो। 
इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंत्री क्रिकेट महाकुंभ ने ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच दिया है। “हमारा उद्देश्य गांव-गांव के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना, उन्हें अवसर देना और खेल के माध्यम से अनुशासन व नेतृत्व की भावना विकसित करना है।  मंत्री जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद युवाओं के लिए प्रेरणा है। आने वाले समय में युवा शक्ति संगठन खिलाड़ियों के लिए और भी बड़े अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।”
विजेता-उपविजेता टीम के सभी खिलाडियों को मिले उपहार 
उन्होंने सभी विजेता-उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई देते हैं और सुरखी विधानसभा खेल प्रतिभाओं की धरती के रूप में उभर रही है। 
फाइनल मैच अनुराग इलेवन सेमरा गोपालन और किंग इलेवन मड़खेड़ा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने खेल भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः किंग इलेवन मड़खेड़ा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दुष्यंत विश्वकर्मा (सानू इलेवन ) को, बेस्ट बॉलर का खिताब सुंदरम (अनुराग इलेवन) को दिया गया। वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज अभिनय (किंग इलेवन मड़खेड़ा) रहे और मैन ऑफ द मैच का सम्मान अभिषेक को प्रदान किया गया।
फाइनल मुकाबले के दौरान मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अब यह क्रिकेट महाकुंभ अपने अगले और निर्णायक पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 12 फरवरी को सिहोरा मंडल में होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों को एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट का शानदार नजारा देखने को मिला।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • https://youtu.be/qY-aIhfSkAw?si=hQIpeFqovEDVs5qs Narsinghpur करेली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 286 पेटी लगभग 50 लाख की शराब जप्त की *"OPERATION EAGLE CLAW"* *अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त* • *दो अंतर्गराज्जीय शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त में।* • *लगभग 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue ) जप्त।* • *लगभग 50 लाख मूल्य का मशरूका किया गया जप्त।* • *मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे बंकर बनाकर की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी।* नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है। दिनांक 10.02.2026 की रात्रि को विस्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक महाराष्ट्र पासिंग आयशार ट्रक से कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। गठित की गयी एक टीम को नरसिंहपुर से लखनादौन की ओर जाने वाले मार्ग पर तैनात किया गया एवं एक टीम को राजमार्ग चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर तैनात किया जाकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना करेली पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आयशर ट्रक नरसिंहपुर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया जिसे चेकिंग के लिए पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया किंतु पुलिस टीम को देख ट्रक चालक द्वारा तेजी से ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा ट्रक को भागता देख उसका पीछा किया गया एवं बैहर तिराहे, बरमान के पास को रोकने में सफलता प्राप्त हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में मिठाई पैक करने के डब्बे भरे हुए थे। किंतु पुलिस टीम को देख ट्रक चालक में घबराहट को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ कि उक्त वाहन से कोई अवैध वस्तु परिवहन की जा रही है। इस पर पुलिस टीम द्वारा और बारीकी से चेकिंग की एवं नुकीली रॉड को डिब्बों के अंदर डाला गया तो कुछ भारी चीज होने की आबाज आयी जिसे खाली करने पर लगभग 3 फिट डिब्बों के नीचे बनाएं गए एक बंकर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। ट्रक में अवैध शराब होने के संदेह पर ट्रक सहित वाहन चालकों को थाने लाया गया जिनसे पूछताछ पर उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया आरोपियों द्वारा उक्त अवैध शराब को परिवहन नरसिंहपुर से सिलीगुडी ले जाना बताया एवं कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध शराब एवं वाहन को जप्त किया जाकर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में जपती उपरांत गहनता से जांच की जा रही है। *गिरफ्तार आरोपी :* • *आरोपी 1* : सतीश नंदड निवासी उदेशीपुर, थाना गनोर, जिला सोनीपथ, हरियाणा। • *आरोपी 2* : मनोज यादव निवासी जफारपुर, साउथ बेस्ट दिल्ली। • *जप्ती* : 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue) एवं एक आयसर ट्रक क्रमांक एमएच 04 के एफ 3613 जप्त (कुल जप्त मशरूका कीमत लगभग 50 लाख रूपये) • *वैधानिक कार्यवाही :* धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, करेली निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सउनि संतराम मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, आरक्षक राजेश बागरी, विपिन पटेल, सैनिक रियाज खान, रमेश सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही है।
    1
    https://youtu.be/qY-aIhfSkAw?si=hQIpeFqovEDVs5qs
Narsinghpur करेली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 286 पेटी लगभग 50 लाख की शराब जप्त की
*"OPERATION EAGLE CLAW"*
*अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त*
•	*दो अंतर्गराज्जीय शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त में।*
•	*लगभग 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue ) जप्त।*
•	*लगभग 50 लाख मूल्य का मशरूका किया गया जप्त।*
•	*मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे बंकर बनाकर  की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी।*
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है।  अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।		
दिनांक 10.02.2026 की रात्रि को विस्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक महाराष्ट्र पासिंग आयशार ट्रक से कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। गठित की गयी एक टीम को नरसिंहपुर से लखनादौन की ओर जाने वाले मार्ग पर तैनात किया गया एवं एक टीम को राजमार्ग चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर तैनात किया जाकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। 
इसी दौरान थाना करेली पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आयशर ट्रक नरसिंहपुर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया जिसे चेकिंग के लिए पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया किंतु पुलिस टीम को देख ट्रक चालक द्वारा तेजी से ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा ट्रक को भागता देख उसका पीछा किया गया एवं बैहर तिराहे, बरमान के पास को रोकने में सफलता प्राप्त हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में मिठाई पैक करने के डब्बे भरे हुए थे।
किंतु पुलिस टीम को देख ट्रक चालक में घबराहट को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ कि उक्त वाहन से कोई अवैध वस्तु परिवहन की जा रही है। इस पर पुलिस टीम द्वारा और बारीकी से चेकिंग की एवं नुकीली रॉड को डिब्बों के अंदर डाला गया तो कुछ भारी चीज होने की आबाज आयी जिसे खाली करने पर लगभग 3 फिट डिब्बों के नीचे बनाएं गए एक बंकर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। ट्रक में अवैध शराब होने के संदेह पर ट्रक सहित वाहन चालकों को थाने लाया गया जिनसे पूछताछ पर उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया आरोपियों द्वारा उक्त अवैध शराब को परिवहन नरसिंहपुर से सिलीगुडी ले जाना बताया एवं कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध शराब एवं वाहन को जप्त किया जाकर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में जपती उपरांत गहनता से जांच की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी :*
•	*आरोपी 1*	: सतीश नंदड निवासी उदेशीपुर, थाना गनोर, जिला सोनीपथ, हरियाणा।
•	*आरोपी 2*	:  मनोज यादव निवासी जफारपुर, साउथ बेस्ट दिल्ली।
•	*जप्ती* 		: 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue) एवं एक आयसर ट्रक क्रमांक एमएच 04 के एफ 3613 जप्त
(कुल जप्त मशरूका कीमत लगभग 50 लाख रूपये)
•	*वैधानिक कार्यवाही :* धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, करेली निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सउनि संतराम मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, आरक्षक राजेश बागरी, विपिन पटेल, सैनिक रियाज खान, रमेश सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही है।
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    Gadarwara, Narsinghpur•
    11 hrs ago
  • *🌿 श्री कृष्ण कहते हैं 🌿* ✨ "इस *संसार* में तुम्हारा *समय* सीमित है..!! इसलिए समाज को नहीं, अपनी *आत्मा* को संतुष्ट कीजिए..!!" 🌸
    1
    *🌿 श्री कृष्ण कहते हैं 🌿*  
✨ "इस *संसार* में तुम्हारा *समय* सीमित है..!!  
इसलिए समाज को नहीं,  
अपनी *आत्मा* को संतुष्ट कीजिए..!!" 🌸
    user_Ganpat Singh Lodhi
    Ganpat Singh Lodhi
    Voice of people Narsimhapur, Narsinghpur•
    12 hrs ago
  • बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के तनाव में न आएं और केवल अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'लीक पेपर' के नाम से भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। ये पेपर पूरी तरह फर्जी होते हैं। विद्यार्थी इन झांसों में आकर अपना कीमती समय और पैसा बर्बाद न करें।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि फर्जी प्रश्नपत्र बेचने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। विद्यार्थियों की सहायता और रिपोर्ट के लिए हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दे ।
    1
    बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के तनाव में न आएं और केवल अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'लीक पेपर' के नाम से भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। ये पेपर पूरी तरह फर्जी होते हैं। विद्यार्थी इन झांसों में आकर अपना कीमती समय और पैसा बर्बाद न करें।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि फर्जी प्रश्नपत्र बेचने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। विद्यार्थियों की सहायता और रिपोर्ट के लिए हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दे ।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    13 hrs ago
  • मिठाई के डिब्बों के नीचे बंकर बनाकर हो रही थी शराब की तस्करी, ​नरसिंहपुर | 11 फरवरी 2026 नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आयशर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की है, जिसे बेहद शातिराना तरीके से मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे बने गुप्त बंकर में छिपाकर तस्करी की जा रही थी। ​लगभग 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue) बरामद।शराब और ट्रक सहित कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये। ​हरियाणा और दिल्ली के दो अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।मिठाई के डिब्बों के नीचे 3 फीट गहरा गुप्त बंकर बनाकर की जा रही थी तस्करी। ​पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र पासिंग एक आयशर ट्रक में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। एएसपी संदीप भूरिया और एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने दो टीमें गठित कर नाकाबंदी की। ​करेली पुलिस ने जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर बैहर तिराहे (बरमान) के पास ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया।​शुरुआती तलाशी में ट्रक में केवल मिठाई के खाली डिब्बे दिखाई दे रहे थे। लेकिन ट्रक चालक और उसके साथी की घबराहट देख पुलिस को संदेह हुआ।
    1
    मिठाई के डिब्बों के नीचे बंकर बनाकर हो रही थी शराब की तस्करी, 
​नरसिंहपुर | 11 फरवरी 2026 नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आयशर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की है, जिसे बेहद शातिराना तरीके से मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे बने गुप्त बंकर में छिपाकर तस्करी की जा रही थी।
​लगभग 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue) बरामद।शराब और ट्रक सहित कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये।
​हरियाणा और दिल्ली के दो अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।मिठाई के डिब्बों के नीचे 3 फीट गहरा गुप्त बंकर बनाकर की जा रही थी तस्करी।
​पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र पासिंग एक आयशर ट्रक में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। एएसपी संदीप भूरिया और एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने दो टीमें गठित कर नाकाबंदी की।
​करेली पुलिस ने जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर बैहर तिराहे (बरमान) के पास ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया।​शुरुआती तलाशी में ट्रक में केवल मिठाई के खाली डिब्बे दिखाई दे रहे थे। लेकिन ट्रक चालक और उसके साथी की घबराहट देख पुलिस को संदेह हुआ।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मंडला- आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा दिनांक 5 फरवरी को किये गये आंदोलन के पश्चात जिला पंचायत से गठित जांच कमेटी के द्वारा ग्राम पंचायत दाढ़ी और समनापुर का दौरा किया गया। जहां पंचायत वासियों की विभिन्न समस्याओं का धरातली अवलोकन करवाया गया। अधिकारियों के द्वारा भी संवेदना दिखाते हुए। ग्राम वासियों की समस्त समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया एवं पंचायतों पर ही ग्राम चौपाल लगा कर समस्याओं के त्वरित निदान हेतु कदम उठाये जाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम वासियों की मुख्य समस्या पानी, रोड पर अत्यधिक जोर दिया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी मंडला के पूर्व विधानसभा प्रभारी शिशु सिंधु भलावी, मुकेश तुमराली, जागेश यादव एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    मंडला- आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा दिनांक 5 फरवरी को किये गये आंदोलन के पश्चात जिला पंचायत से गठित जांच कमेटी के द्वारा ग्राम पंचायत दाढ़ी और समनापुर का दौरा किया गया। जहां पंचायत वासियों की विभिन्न समस्याओं का धरातली अवलोकन करवाया गया। अधिकारियों के द्वारा भी संवेदना दिखाते हुए। ग्राम वासियों की समस्त समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया एवं पंचायतों पर ही ग्राम चौपाल लगा कर समस्याओं के त्वरित निदान हेतु कदम उठाये जाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम वासियों की मुख्य समस्या पानी, रोड पर अत्यधिक जोर दिया गया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी मंडला के पूर्व विधानसभा प्रभारी शिशु सिंधु भलावी, मुकेश तुमराली, जागेश यादव एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.