गेहूं की बायोफोर्टिफाइड प्रजाति डीबीडब्ल्यू-371 के क्लस्टर प्रदर्शन का किया गया भ्रमण - वैज्ञानिकों ने बताया—अधिक कल्ले, लंबी बालियां और बेहतर उत्पादन की संभावना फतेहपुर। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव द्वारा आयोजित समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (सीएफएलडी) कार्यक्रम के तहत गेहूं की बायोफोर्टिफाइड प्रजाति डीबीडब्ल्यू-371 के प्रदर्शन प्लॉट का भ्रमण किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह, मौसम प्रेक्षक विवेक दुबे तथा असोथर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक जयदेव सिंह ने किसानों के साथ खेतों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान पाया गया कि अन्य प्रजातियों की तुलना में डीबीडब्ल्यू-371 में अधिक कल्ले, लंबी और मोटी बालियां तथा एक समान फसल दिखाई दे रही है, जिससे बेहतर उत्पादन की संभावना जताई जा रही है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस प्रजाति में प्रोटीन और जिंक की मात्रा अधिक होती है, जो पोषण की दृष्टि से भी काफी लाभकारी है। कृषि वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया कि इस प्रजाति के बीज को एफपीओ के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाकर क्षेत्र में इसका विस्तार किया जाए। प्रदर्शन प्लॉट में फसल पर नैनो डीएपी का भी प्रयोग किया गया है। असोथर एफपीओ के निदेशक जयदेव सिंह ने बताया कि विभिन्न गोष्ठियों और एफपीओ बैठकों में आने वाले किसानों को प्रदर्शन प्लॉट का भ्रमण कराया जाता है, ताकि वे नई उन्नत किस्मों और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से भी प्रदर्शन प्लॉट का भ्रमण करने की अपील की है।
गेहूं की बायोफोर्टिफाइड प्रजाति डीबीडब्ल्यू-371 के क्लस्टर प्रदर्शन का किया गया भ्रमण - वैज्ञानिकों ने बताया—अधिक कल्ले, लंबी बालियां और बेहतर उत्पादन की संभावना फतेहपुर। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव द्वारा आयोजित समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (सीएफएलडी) कार्यक्रम के तहत गेहूं की बायोफोर्टिफाइड प्रजाति डीबीडब्ल्यू-371 के प्रदर्शन प्लॉट का भ्रमण किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह, मौसम प्रेक्षक विवेक दुबे तथा असोथर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक जयदेव सिंह ने किसानों के साथ खेतों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान पाया गया कि अन्य प्रजातियों की तुलना में डीबीडब्ल्यू-371 में अधिक कल्ले, लंबी और मोटी बालियां तथा एक समान फसल दिखाई दे रही है, जिससे बेहतर उत्पादन की संभावना जताई जा रही है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस प्रजाति में प्रोटीन और जिंक की मात्रा अधिक होती है, जो पोषण की दृष्टि से भी काफी लाभकारी है। कृषि वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया कि इस प्रजाति के बीज को एफपीओ के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाकर क्षेत्र में इसका विस्तार किया जाए। प्रदर्शन प्लॉट में फसल पर नैनो डीएपी का भी प्रयोग किया गया है। असोथर एफपीओ के निदेशक जयदेव सिंह ने बताया कि विभिन्न गोष्ठियों और एफपीओ बैठकों में आने वाले किसानों को प्रदर्शन प्लॉट का भ्रमण कराया जाता है, ताकि वे नई उन्नत किस्मों और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से भी प्रदर्शन प्लॉट का भ्रमण करने की अपील की है।
- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के विकास खंड बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर की प्रधान और गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें नई दिल्ली में पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 11 मार्च को आयोजित होने वाले 'राष्ट्रीय सशक्त नेत्री पंचायत सम्मेलन' में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस प्रतिष्ठित मंच पर उनकी सफलता की कहानी भी देश भर से आईं प्रतिनिधियों के सामने प्रदर्शित की जाएगी। हेमलता पटेल का चयन उनकी निरंतर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिणाम है। इससे पहले भी उन्हें अपने सराहनीय कार्यों के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली में बड़े मंचों पर सम्मानित किया चुका है। उनकी प्रशासनिक सूझबूझ और ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण के कारण ही उन्हें विभाग की 'ड्रीम टीम' में भी स्थान दिया गया है, जो उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। इस सम्मेलन में सुजानपुर के विकास मॉडल महिला हितैसी प्रभावी कार्यक्रम और हेमलता पटेल के संघर्ष व सफलता की कहानी को विशेष रूप से बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। भारत सरकार के "सशक्त पंचायत नेत्री अभियान" के अंतर्गत आयोजित इस गरिमामयी राष्ट्रीय सम्मेलन में हेमलता पटेल के साथ तेलियानी ब्लॉक अंतर्गत मिश्रा मऊ की ग्राम प्रधान बीनू देवी भी प्रतिभाग करेंगी, जिससे वे विकासात्मक नवाचारों का अनुभव प्राप्त कर सकेंगी। हेमलता पटेल का इस स्तर पर बार-बार चुना जाना यह सिद्ध करता है कि फतेहपुर की ग्रामीण राजनीति में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। उनके द्वारा सुजानपुर को महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के प्रयासों को अब राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। प्रधान हेमलता पटेल ने इस अवसर पर कहा, "आज हमें बेहद खुशी और गर्व है कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने हमें दिल्ली में 'राष्ट्रीय सम्मेलन' में आमंत्रित किया है। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि मेरी पूरी सुजानपुर पंचायत, क्षेत्र एवं जनपद फतेहपुर का है।1
- 🚨 *बांदा–फतेहपुर में खनन माफिया बेखौफ, प्रशासन मौन* ⚠️*लोकेटरों की फौज के सहारे धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल* ✍️ बांदा जिले से लेकर फतेहपुर जनपद तक अवैध खनन और ओवरलोडिंग का कारोबार इस कदर संगठित हो चुका है कि अब यह केवल खनन माफियाओं तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि इसके पीछे एक पूरी “लोकेटरों की फौज” सक्रिय भूमिका निभा रही है। बांदा जिले के *मर्का घाट खंड संख्या 3 में खुलेआम अवैध खनन जारी है,* जबकि फतेहपुर की सड़कों पर मोरम से लदे ओवरलोड वाहन दिन-रात बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। एसटीएफ की कार्रवाई, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश—सब कुछ कागज़ों तक सिमटा हुआ प्रतीत होता है। जमीनी हकीकत यह है कि खनन माफिया निडर होकर कानून को चुनौती दे रहा है और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। 🕵️♂️ *लोकेटरों की फौज बना रही है माफियाओं के लिए रास्ता साफ* सूत्रों के अनुसार अवैध खनन और परिवहन के इस पूरे नेटवर्क में लोकेटरों की एक संगठित फौज तैनात है। 🚴♂️ बाइक सवार लोकेटर, 📞 मोबाइल कॉल और 📲 व्हाट्सएप नेटवर्क के जरिए पुलिस चेकिंग, प्रशासनिक मूवमेंट और संभावित दबिश की पल-पल की जानकारी माफियाओं तक पहुंचाते हैं। नतीजा यह होता है कि कार्रवाई से पहले ही ओवरलोड वाहन सुरक्षित रूट बदल लेते हैं और प्रशासन खाली हाथ रह जाता है। 🌾 *कृषि परमिट की आड़ में सरकारी राजस्व की खुली लूट* कृषि कार्यों के लिए जारी सीमित परमिटों को ढाल बनाकर सैकड़ों ट्रैक्टरों से मोरम का अवैध परिवहन कराया जा रहा है। ⏰ *लोकेटरों के निर्देश पर दिन और रात का समय तय किया जाता है।* इसका सीधा नुकसान सरकारी खजाने को हो रहा है, जबकि ग्रामीण सड़कें, पुल और संपर्क मार्ग भारी वाहनों के दबाव से टूटने की कगार पर हैं। 🌉 *रामनगर कौहन यमुना पुल बना अवैध नेटवर्क का सुरक्षित कॉरिडोर* रामनगर कौहन स्थित यमुना पुल अब अवैध परिवहन का स्थायी कॉरिडोर बन चुका है। 🌙 देर रात बांदा जिले से निकलने वाले ओवरलोड वाहन, 👁️🗨️ लोकेटरों की निगरानी में, ➡️ इसी पुल के जरिए फतेहपुर जनपद में प्रवेश करते हैं। यह साफ संकेत देता है कि यह खेल बिना मजबूत नेटवर्क और अंदरूनी संरक्षण के संभव नहीं। 🏛️ *मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद क्यों जारी है अवैध कारोबार?* प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर शून्य सहनशीलता नीति के बावजूद यह अवैध कारोबार जारी है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी आखिर क्यों मौन बैठे हैं—यह बड़ा सवाल है। 🚔 *एसडीएम और पुलिस की सख्ती लोकेटर नेटवर्क के आगे फेल* रामनगर कौहन, सिंघुतारा और मुराईन डेरा नगर पंचायत असोथर प्रताप नगर झाल क्षेत्र से प्रतिदिन और प्रति रात्रि लोकेशन-आधारित परिवहन यह दर्शाता है कि अवैध नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय है और कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। 📸 *तस्वीरें और वीडियो उजागर कर रहे हैं सिस्टम की पोल* मौके से सामने आई लाइव तस्वीरें और वीडियो प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं। इन साक्ष्यों के बावजूद यदि ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो यह लापरवाही ही नहीं बल्कि मिलीभगत की आशंका को भी मजबूत करता है। ❓ *कब टूटेगा माफिया–लोकेटर गठजोड़* अब सवाल सिर्फ अवैध खनन का नहीं, बल्कि यह भी है कि माननीय मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेशों के बावजूद इस खुलेआम चल रहे अवैध कारोबार पर कब निर्णायक प्रहार होगा। जब तक लोकेटरों की इस फौज और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक खनन माफिया यूं ही कानून को चुनौती देता रहेगे।1
- saadipur churaha duwedi hotal ke peeche naale me gandi vah bharav ,badbu.macchar ki samasya bahut hi saalo se koi nhi kar raha baarish me gaanda paani .. barsaat me jal bharav aaye din durghatna1
- Post by Mahesh kumar tripathi1
- *गैस के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, एजेंसी पर उमड़ी भीड़ उपभोक्ता परेशान* *लक्ष्मी भारत गैस एजेंसी के बाहर लगीं लंबी कतारें,* बकेवर (फतेहपुर):बिंदकी तहसील क्षेत्र के देवमई ब्लॉक के स्थित बकेवर कस्बे में बुधवार को रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा रहा। कस्बे में स्थित लक्ष्मी भारत गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और आगामी वृद्धि की आशंका ने आम जनमानस को बेचैन कर दिया है। कड़ कड़ाती धूप में घंटों इंतजार गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर लाइन में लग गए थे। देखते ही देखते उपभोक्ताओं की कतार एजेंसी परिसर से बाहर सड़क तक पहुँच गई। , जो कई घंटो इंतजार करते नजर आए स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने 'चूल्हा जलाने' का संकट खड़ा हो गया है। उपभोक्ताओं के बीच इस बात की भी चर्चा रही कि आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिसके चलते लोग जल्द से जल्द सिलेंडर रिफिल कराने की होड़ में दिखे। अव्यवस्थाओं का बोलबाला दिख रहा है भीड़ अधिक होने के कारण एजेंसी पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबी कतारों के बावजूद वितरण प्रक्रिया धीमी है, जिससे उन्हें अपने दैनिक काम छोड़कर पूरा दिन लाइन में बिताना पड़ रहा है।2
- रायबरेली जिले की डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सराय दिलावर दरबानीहार में नाली निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी धन से बनने वाली नाली में भारी भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके कारण पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि नाली निर्माण लगभग 25 मीटर कराया जाना तय था, लेकिन कथित भ्रष्टाचार के चलते इसे मात्र करीब 9 मीटर तक ही बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और बीडीओ की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अधूरी नाली के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे आसपास के घरों में गंदा पानी भरने की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह न्याय की उम्मीद में जिलाधिकारी समेत कई उच्च अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अधूरी नाली का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल ब्लॉगर श्रृष्टि आयुष ने अपनी कार से पहुंचाया घायल महिला को जिला अस्पताल1
- होली शुभकामनाएं संदेश1