logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 न. वार्ड में जलसंकट, बन रही विवादित स्थिति, जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप डिंडोरी। जिला मुख्यालय वार्ड क्रमांक 15 में गर्मी आते ही जल संकट गहराने से लोग परेशान हैं यहां वार्ड वासियों के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा नगर में लगभग 200 से 250 लोग निवासरत हैं जो लंबे समय से जल संकट की समस्या का सामना कर रहे हैं जिसकी शिकायत वार्ड वासियों के द्वारा नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी है लेकिन जिम्मेदार है कि इस और अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे जिम्मेदार के द्वारा की जा रही अनसुनी वार्ड वाशिन्दों के लिए मुसीबत साबित हो रही है वार्ड क्षेत्र के रहवासियों द्वारा जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बतलाया गया है कि जब भी अपनी पानी की मूल समस्या को लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे तब जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा पीड़ितों को बेतुका जवाब देते हुए कहा कि हमसे पूछ कर बिरसा मुंडा नगर में बसे हो पानी देखकर मकान घर बनाना चाहिए जहां पानी की किल्लत है वहां बसने के लिए किसने बोला सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा आखिर पीड़ित वार्ड वासियों के साथ ऐसा व्यवहार रखना और इस प्रकार के शब्दों से संबोधित करना कहां तक न्यायोचित है

1 hr ago
user_Pradeep singh Rajput
Pradeep singh Rajput
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

15 न. वार्ड में जलसंकट, बन रही विवादित स्थिति, जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप डिंडोरी। जिला मुख्यालय वार्ड क्रमांक 15 में गर्मी आते ही जल संकट गहराने से लोग परेशान हैं यहां वार्ड वासियों के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा नगर में लगभग 200 से 250 लोग निवासरत हैं जो लंबे समय से जल संकट की समस्या का सामना कर रहे हैं जिसकी शिकायत वार्ड वासियों के द्वारा नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जा चुकी है लेकिन जिम्मेदार है कि इस और अपना ध्यान आकर्षित नहीं कर रहे जिम्मेदार के द्वारा की जा रही अनसुनी वार्ड वाशिन्दों के लिए मुसीबत साबित हो रही है वार्ड क्षेत्र के रहवासियों द्वारा जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए बतलाया गया है कि जब भी अपनी पानी की मूल समस्या को लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे तब जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा पीड़ितों को बेतुका जवाब देते हुए कहा कि हमसे पूछ कर बिरसा मुंडा नगर में बसे हो पानी देखकर मकान घर बनाना चाहिए जहां पानी की किल्लत है वहां बसने के लिए किसने बोला सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा आखिर पीड़ित वार्ड वासियों के साथ ऐसा व्यवहार रखना और इस प्रकार के शब्दों से संबोधित करना कहां तक न्यायोचित है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डिंडोरी। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं। यह पूरा मामला डिंडोरी जिले के समनापुर विकासखंड के ग्राम मोहती का है, जहां एक ऑटो में करीब 5 से 6 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इस दौरान गनियारी अस्पताल के कर्मचारी रम्मू लाल , अजीत परस्ते, गणेश नामदेव मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए अपने निजी वाहन से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सभी घायलों को तत्काल समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
    1
    डिंडोरी। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
जहां तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
यह पूरा मामला डिंडोरी जिले के समनापुर विकासखंड के ग्राम मोहती का है, जहां एक ऑटो में करीब 5 से 6 यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
इस दौरान गनियारी अस्पताल के कर्मचारी रम्मू लाल , अजीत  परस्ते, गणेश नामदेव मौके से गुजर रहे थे।
उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए अपने निजी वाहन से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
उनकी इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
सभी घायलों को तत्काल समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
लेकिन गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं अन्य घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चुनावी जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, प्रकाश चौराहे पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न उमरिया तपस गुप्ता जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम में मिली चुनावी सफलता पर जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के प्रमुख स्थल प्रकाश चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी लगातार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की बढ़ती पकड़ यह दर्शाती है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। जश्न के दौरान स्थानीय नागरिकों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं का जोश देर तक बना रहा। इस तरह बिरसिंहपुर पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी जीत को यादगार बनाते हुए एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।
    4
    चुनावी जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, प्रकाश चौराहे पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम में मिली चुनावी सफलता पर जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के प्रमुख स्थल प्रकाश चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी लगातार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की बढ़ती पकड़ यह दर्शाती है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
जश्न के दौरान स्थानीय नागरिकों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं का जोश देर तक बना रहा।
इस तरह बिरसिंहपुर पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी जीत को यादगार बनाते हुए एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *भवानीपुर से ममता बनर्जी स्वयं चुनाव हार गई..उसके बाद वे भड़क गई और अनाप-सनाप आरोप लगाने लगी।* इस की सत्यता की पुष्टि हम किसी भी प्रकार से नहीं करते है ये सिर्फ वायरल वीडियो है
    1
    *भवानीपुर से ममता बनर्जी स्वयं चुनाव हार गई..उसके बाद वे भड़क गई और अनाप-सनाप आरोप लगाने लगी।* इस की सत्यता की पुष्टि हम किसी भी प्रकार से नहीं करते है ये सिर्फ वायरल वीडियो है
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हमारी जनगणना, हमारा विकास राष्ट्रीय अभियान में जिलेवासी करें सहयोग - कलेक्टर कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी शहडोल। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ द्वारा शहडोल जिले के समस्त विकासखंडों में पहुंचकर जनगणना हेतु किए जा रहे कार्यों के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाएगा तथा लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के तहत 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी मकान गणना सहित 33 प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे। सभी जिलेवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग करते हुए जनगणना के अंतर्गत मकान गणना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन करना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर एवं प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी देकर जिलेवासी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जानकारी देने से पहले अधिकारी अथवा कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें। केवल अधिकृत शासकीय कर्मचारियों को ही जानकारी प्रदान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
    1
    हमारी जनगणना, हमारा विकास राष्ट्रीय अभियान में जिलेवासी करें सहयोग - कलेक्टर
कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
शहडोल। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ द्वारा शहडोल जिले के समस्त विकासखंडों में पहुंचकर जनगणना हेतु किए जा रहे कार्यों के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाएगा तथा लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के तहत 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी मकान गणना सहित 33 प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे। सभी जिलेवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग करते हुए जनगणना के अंतर्गत मकान गणना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन करना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर एवं प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी देकर जिलेवासी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कलेक्टर ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जानकारी देने से पहले अधिकारी अथवा कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें। केवल अधिकृत शासकीय कर्मचारियों को ही जानकारी प्रदान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by JIYAUDDIN ANSARI
    1
    Post by JIYAUDDIN ANSARI
    user_JIYAUDDIN ANSARI
    JIYAUDDIN ANSARI
    Court reporter Budar, Shahdol•
    21 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    23 hrs ago
  • जिला मुख्यालय वार्ड नंबर 5 में कलेक्टर डिंडोरी अंजू पवन भदोरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जैसे ही चाट चौपाल का फिता काटा वैसे ही शहर वासियों की मांग जो अनेक वर्षों से अधूरी पड़ी हुई थी वह आज पूरी हो गई कलेक्टर ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए दुकानदारों को साफ सफाई बनाए रखना के निर्देश भी जारी किए हैं
    1
    जिला मुख्यालय वार्ड नंबर 5 में कलेक्टर डिंडोरी अंजू पवन भदोरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जैसे ही चाट चौपाल का फिता काटा वैसे ही शहर वासियों की मांग जो अनेक वर्षों से अधूरी पड़ी हुई थी वह आज पूरी हो गई कलेक्टर ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए दुकानदारों को साफ सफाई बनाए रखना के निर्देश भी जारी किए हैं
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *कल सुबह कल्याणपुर स्थित केवी स्कूल के समीप एक घायल बारहसिंगा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए वन्यजीव का रेस्क्यू शुरू किया।* *👉🏻प्राथमिक उपचार और आवश्यक कार्यवाही के उपरांत, वन विभाग की टीम की निगरानी में बारहसिंगा को वापस उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित रिलीज़ कर दिया गया है।*
    1
    *कल सुबह कल्याणपुर स्थित केवी स्कूल के समीप एक घायल बारहसिंगा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अटल कामधेनु गौसेवा संस्थान की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और तत्परता दिखाते हुए वन्यजीव का रेस्क्यू शुरू किया।*
*👉🏻प्राथमिक उपचार और आवश्यक कार्यवाही के उपरांत, वन विभाग की टीम की निगरानी में बारहसिंगा को वापस उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित रिलीज़ कर दिया गया है।*
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.