Shuru
Apke Nagar Ki App…
बानसूर के माजरा अहीर में मतदान केंद्र पर दो पक्षों में मारपीट, मचा हड़कंप बानसूर। क्षेत्र के माजरा अहीर गांव में मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
RAJASTHAN PAL PAL SAMACHAR
बानसूर के माजरा अहीर में मतदान केंद्र पर दो पक्षों में मारपीट, मचा हड़कंप बानसूर। क्षेत्र के माजरा अहीर गांव में मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बानसूर के माजरा अहीर में मतदान केंद्र पर दो पक्षों में मारपीट, मचा हड़कंप बानसूर। क्षेत्र के माजरा अहीर गांव में मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।1
- नांगल करना वार्ड 2 के मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार सम्पूर्ण नांगल करना वार्ड 02 के मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार । टहला । राजगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत नांगल करना वार्ड 02 वार्ड मतदाताओं ने सरपंच पंच के चुनाव का बहिष्कार किया एवं पंची का फॉर्म भी नहीं लगाया। यह सम्पूर्ण नांगल करना वार्ड 02 की सहमति से निर्णय लिया गया। सम्पूर्ण नांगल करना वार्ड 02 मतदान का भी बहिष्कार किया गया है। ग्राम पंचायत बल्देवगढ़ से हटाकर ग्राम पंचायत श्यालूता में जोड़ दिया गया है। जो कि ग्राम पंचायत बल्देवगढ़ से नांगल करना 01 किमी पड़ती है और ग्राम पंचायत श्यालूता से नांगल करना की दूरी करीब 06 किमी पड़ती है। जो कि सभी ग्रामवासियो का इससे भारी परेशानिया है व काफी बाधाए उत्पन्न होती हैं, जिससे झगड़ा होने की सम्भावना रहती है। उसमे आदमी पर काफी प्रभाव पड़ता है। जो कि ग्राम पंचायत श्यालूता में मतदान 3300 के लगभग है जबकि ग्राम पंचायत बल्देवगढ़ में 2100 के लगभग है । इनके बावजूद भी ग्राम नांगल करना के वार्ड 02 बनाकर ग्राम पंचायत श्यालूता में जोड़ दिया गया। उपखण्ड अधिकारी राजगढ़ , तहसीलदार टहला एवं तहसीलदार राजगढ़ को भी आपत्ति देकर अवगत करा दिया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ इसका वार्ड नंबर 2 के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया और एक भी मतदाता ने वार्ड 2 से मतदान नहीं किया ग्रामीण महेश नांगल करना ने बताया कि जिला कलेक्टर अलवर को आपत्ति देकर अवगत करा दिया गया, विधायक थानागाजी को भी आपत्ति देकर अवगत करा दिया गया, सांसद दौसा को भी आपत्ति देकर अवगत करा दिया गयाऔर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को भी आपत्ति देकर अवगत करा दिया गया। इतनी आपत्ति करने के बावजूद भी कोई सुनावनी नही हुई । यह आपत्ति लगाने में लगभग मतदाताओं का खर्च 60000 रूपये हुआ। इसलिए जिला परिषद चुनाव एवं पंचायत समिति सदस्य व सरपंच एवं वार्ड पंच सम्पूर्ण ग्राम वासी नांगल करना वार्ड नंबर 02 मतदान का बहिष्कार किया गया । मतदान का बहिष्कार कार्य करने वालों में घासी राम , रमेश , लल्लू राम , रामगोपाल , कल्याण सहाय , शिंभू दयाल , जीतू राम , महादेव ,प्रहलाद हरिमोहन , रामकरण , रतन ,कल्याण , रामस्वरूप , बसराम , ग्यारसी लाल, डबरु राम , छुट्टन लाल, नारायण लाल , किशन लाल , लाला राम एवं बसराम स्वामी आदि ने चुनाव का बहिष्कार किया।4
- किशनगढ़बास विधानसभा के जिला परिषद वार्ड 11 के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मोहम्मद के चुनावी कार्यालय मोठूका चोक पर विधायक दीपचन्द खैरिया ने विधिवत रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया1
- *नारनौल में रात्रि ठहराव के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारी।* Mahendragarh Haryana news l महेंद्रगढ़ जिले के अटेली खंड के गांव फतेहपुर में शुक्रवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) तरुण कुमार पावरियां और डीएसपी भारत भूषण ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं, 10 लाभार्थियों को विभिन्न पेंशन के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की टीमों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक मंडली ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही लोगों को योजनाओं का लाभ देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई की।1
- *रेवाड़ी में महाराणा प्रताप चौक के पास पानी के बीच से गुजरते वाहन।* dainik news Rewari l रेवाड़ी जिले में वीरवार हो रही बारिश के चलते शहर में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा एक सप्ताह के दौरान की गई सरसों की बिजाई पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। रेवाड़ी के अलावा बावल, धारूहेड़ा, कोसली और कुंड क्षेत्र में भी रुक-रुककर बारिश हुई। वीरवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम की शुरुआत हुई। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। शाम करीब चार बजे आसमान में अंधेरा छा गया और लगभग आधे घंटे तक तेज वर्षा हुई। इसके बाद रात को जिले में अच्छी बारिश हुई। शुक्रवार को दिन में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के बाद शहर के मॉडल टाउन, बस अड्डा, कंपनी बाग, नाईवाली चौक, नगर परिषद के आसपास और भाड़ावास गेट सहित शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई।1
- बारिश के बाद जल बहाव वाले क्षेत्र का विधायक कंवर सिंह यादव ने किया निरीक्षण स्थाई समाधान के दिए निर्देश1
- झांझा ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर अलग-अलग तस्वीर, कहीं मतदाताओं की लंबी कतारें हैं, तो कहीं बूथ पर सन्नाटा पसरा झांझा ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। कहीं मतदाताओं की लंबी कतारें हैं, तो कहीं बूथ पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस वक्त हम मौजूद हैं झांझा ग्राम पंचायत में। यहां कुल 3 हजार 415 वोटर हैं। सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक 282 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। बूथ वाइज आंकड़ों की बात करें तो बूथ नंबर 33 पर 1177 में से 151 वोट पड़े हैं। बूथ नंबर 32 पर 1206 में से 107 और बूथ नंबर 31 पर 1032 में से सिर्फ 24 वोट ही पड़े हैं। मौके की तस्वीर देखें तो बूथ नंबर 32 और 33 पर वोट डालने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं बूथ नंबर 31 पर सन्नाटा पसरा है। दरअसल, बूथ नंबर 31 के अंतर्गत आने वाले कलवा और हंसास गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर रखा है। यही वजह है कि यहां मतदान की रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है। अब देखना होगा कि दिनभर में मतदान का क्या रुख रहता है और बहिष्कार कर रहे ग्रामीण मतदान में हिस्सा लेते हैं या नहीं।1
- आगरा में करवाचौथ की खरीदारी के बाद घर लौट रहे मां-बेटे को1