logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर तरफ फूलने लगे कास नामक घास अब वर्षा होती जाएगी कम फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई हर तरफ फूलने लगे कास नामक घास अब वर्षा होती जाएगी कम फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई नर्मदापुरम। क्षेत्र में कास नामक घास में फूल आने लगे हैं इससे प्राचीन काल सेे चली आ रही मान्यताओं के अनुसार वर्षा के बूढ़े होेने अर्थात कम होने के संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। इस संबंध में गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीरामचरित मानस में चौपाई में वर्षा ऋतु का वर्णन करते हुए लिखा है ‘फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई‘ अर्थात कास नामक घास में फूल आ जाने पर वर्षा ऋतु का बुढ़ापा आने लगता है। अर्थात मानसून के समापन की बेला आने लगती है। चौपाई में वर्णन यह है सकल महि छाई अर्थात चहुं ओर कास फूलने पर वर्षा बूढ़ी होने के संकेत मिलते हैं। जिन क्षेत्रों में कांस में फूल नहीं आए हैं वहां पर वर्षा की संभावना मानी जा सकती है। यह भी माना जाता है कि कास फूलने पर मानसून की विदाई होने लगती है। वर्षा के बाद शरद ऋतु आने वाली है। प्रकृति से इसके संकेत मिलने लगे हैं। खेतों में घास फूलने लगे है। भारतीय संस्कृति में कास में फूल आने को मानसून की विदाई का संकेत माना गया है। इसका जिक्र ग्रंथों में भी है। प्राचीन मान्यता वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि प्राचीन काल से मान्यता है कि कास में फूल को देखकर ही हमारे पूर्वज वर्षा ऋतु की विदाई मान लेते थे और आने वाली ठंड से निबटने की तैयारी शुरू कर देते थे। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी तक कास नामक घास में फूल आना शुरू हो जाते है तब यह माना जाता था कि अब वर्षा बूढ़ी हो चली है। जिसका अर्थ यह है कि कांस घास में फूल आ जाते हेैं तो वर्षा कम होना शुरू हो जाता है। जिसके आसार दिखने लगे हैं।

21 hrs ago
user_Balram sharma
Balram sharma
Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

हर तरफ फूलने लगे कास नामक घास अब वर्षा होती जाएगी कम फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई हर तरफ फूलने लगे कास नामक घास अब वर्षा होती जाएगी कम फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई नर्मदापुरम। क्षेत्र में कास नामक घास में फूल आने लगे हैं इससे प्राचीन काल सेे चली आ रही मान्यताओं के अनुसार वर्षा के बूढ़े होेने अर्थात कम होने के संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। इस संबंध में गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीरामचरित मानस में चौपाई में वर्षा ऋतु का वर्णन करते हुए लिखा है ‘फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई‘ अर्थात कास नामक घास में फूल आ जाने पर वर्षा ऋतु का बुढ़ापा आने लगता है। अर्थात मानसून के समापन की बेला आने लगती है। चौपाई में वर्णन यह है सकल महि छाई अर्थात चहुं ओर कास फूलने पर वर्षा बूढ़ी होने के संकेत मिलते हैं। जिन क्षेत्रों में कांस में फूल नहीं आए हैं वहां पर वर्षा की संभावना मानी जा सकती है। यह भी माना जाता है कि कास फूलने पर मानसून की विदाई होने लगती है। वर्षा के बाद शरद ऋतु आने वाली है। प्रकृति से इसके संकेत मिलने लगे हैं। खेतों में घास फूलने लगे है। भारतीय संस्कृति में कास में फूल आने को मानसून की विदाई का संकेत माना गया है। इसका जिक्र ग्रंथों में भी है। प्राचीन मान्यता वरिष्ठ नागरिक ने कहा कि प्राचीन काल से मान्यता है कि कास में फूल को देखकर ही हमारे पूर्वज वर्षा ऋतु की विदाई मान लेते थे और आने वाली ठंड से निबटने की तैयारी शुरू कर देते थे। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी तक कास नामक घास में फूल आना शुरू हो जाते है तब यह माना जाता था कि अब वर्षा बूढ़ी हो चली है। जिसका अर्थ यह है कि कांस घास में फूल आ जाते हेैं तो वर्षा कम होना शुरू हो जाता है। जिसके आसार दिखने लगे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल ऋषि पंचमी की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं आज पूरे भारतवर्ष में सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है एवं ऋषि पंचमी का उत्सव मनाया जाता है सभी को ऋषि पंचमी की पावन पर्व पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
    4
    न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल 
ऋषि पंचमी की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
आज पूरे भारतवर्ष में सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है एवं ऋषि पंचमी का उत्सव मनाया जाता है सभी को ऋषि पंचमी की पावन पर्व पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पत्रकार पर पैसे मांगने और झूठी खबरें प्रकाशित करने के आरोपों को बताया निराधार, धमकी के आरोप की भी जांच की मांग छगन कुशवाहा  पिपरिया। सोशल मीडिया पर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ कथित रूप से पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने संबंधी आरोप लगाए जाने के मामले में पिपरिया के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और आरोप गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयाग राज रघुवंशी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट प्रकाशित की गई, जिसमें पत्रकार नर्मदा पटेल पर गंभीर आरोप लगाए गए। पत्रकारों के अनुसार सार्वजनिक मंच पर लगाए गए ऐसे आरोपों से उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। पत्रकारों ने मांग की कि यदि पैसे मांगने या झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं। गोली मारने की धमकी के आरोप की भी जांच हो पत्रकारों ने बताया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से दावा किया कि उनके परिचित के पास प्रयाग राज की ओर से फोन किया गया और मंगलवारा चौराहा, भोपाल तथा नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। पत्रकारों ने इस दावे की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में कॉल रिकॉर्ड सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए। सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की जांच की मांग ज्ञापन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने संबंधी दावे की भी जांच कराने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनका नियुक्ति-पत्र या प्राधिकरण जांचा जाए और यदि अधिकृत नहीं हैं तो सांसद प्रतिनिधि के रूप में पहचान प्रस्तुत करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पचमढ़ी होटल विवाद की भी जांच हो पत्रकारों ने पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे के विवाद का भी ज्ञापन में उल्लेख किया है। उन्होंने होटल संचालिका अंजली सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायतों या दस्तावेजों की तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि इस पूरे मामले में कहीं सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम या सार्वजनिक छवि का अनुचित उपयोग तो नहीं किया जा रहा। पत्रकारों ने एसपी से मांग की कि सोशल मीडिया पोस्ट, उसके प्रसार, कथित धमकी, सांसद प्रतिनिधि होने के दावे और पचमढ़ी होटल विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोप झूठे या दुर्भावनापूर्ण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
    1
    पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग
पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग
पत्रकार पर पैसे मांगने और झूठी खबरें प्रकाशित करने के आरोपों को बताया निराधार, धमकी के आरोप की भी जांच की मांग
छगन कुशवाहा 
पिपरिया। सोशल मीडिया पर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ कथित रूप से पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने संबंधी आरोप लगाए जाने के मामले में पिपरिया के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और आरोप गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयाग राज रघुवंशी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट प्रकाशित की गई, जिसमें पत्रकार नर्मदा पटेल पर गंभीर आरोप लगाए गए। पत्रकारों के अनुसार सार्वजनिक मंच पर लगाए गए ऐसे आरोपों से उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। पत्रकारों ने मांग की कि यदि पैसे मांगने या झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं।
गोली मारने की धमकी के आरोप की भी जांच हो
पत्रकारों ने बताया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से दावा किया कि उनके परिचित के पास प्रयाग राज की ओर से फोन किया गया और मंगलवारा चौराहा, भोपाल तथा नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। पत्रकारों ने इस दावे की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में कॉल रिकॉर्ड सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए।
सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की जांच की मांग
ज्ञापन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने संबंधी दावे की भी जांच कराने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनका नियुक्ति-पत्र या प्राधिकरण जांचा जाए और यदि अधिकृत नहीं हैं तो सांसद प्रतिनिधि के रूप में पहचान प्रस्तुत करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
पचमढ़ी होटल विवाद की भी जांच हो
पत्रकारों ने पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे के विवाद का भी ज्ञापन में उल्लेख किया है। उन्होंने होटल संचालिका अंजली सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायतों या दस्तावेजों की तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि इस पूरे मामले में कहीं सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम या सार्वजनिक छवि का अनुचित उपयोग तो नहीं किया जा रहा।
पत्रकारों ने एसपी से मांग की कि सोशल मीडिया पोस्ट, उसके प्रसार, कथित धमकी, सांसद प्रतिनिधि होने के दावे और पचमढ़ी होटल विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोप झूठे या दुर्भावनापूर्ण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली में गणेश जुलूस के दौरान बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल! बरेली के टाकीज चौराहे पर गणेश जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद नारेबाजी शुरू हुई, जिससे स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई। मौके पर मौजूद एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती और थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने तत्काल मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को काबू में किया। एहतियात के तौर पर बाड़ी, उदयपुरा, देवरी और बम्होरी थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बरेली बुलाया गया। वहीं एडिशनल एसपी दीपक नायक भी देर रात बरेली पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का सख्त संदेश घटना के बाद राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने स्पष्ट कहा कि नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बरेली में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अब देखिए टाकीज चौराहे का वो वीडियो, जब माहौल बिगड़ने लगा और पुलिस ने तत्काल संभाला मोर्चा।
    1
    बरेली में गणेश जुलूस के दौरान बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल!
बरेली के टाकीज चौराहे पर गणेश जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद नारेबाजी शुरू हुई, जिससे स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई।
मौके पर मौजूद एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती और थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने तत्काल मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को काबू में किया।
एहतियात के तौर पर बाड़ी, उदयपुरा, देवरी और बम्होरी थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बरेली बुलाया गया। वहीं एडिशनल एसपी दीपक नायक भी देर रात बरेली पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का सख्त संदेश
घटना के बाद राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने स्पष्ट कहा कि नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल बरेली में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
अब देखिए टाकीज चौराहे का वो वीडियो, जब माहौल बिगड़ने लगा और पुलिस ने तत्काल संभाला मोर्चा।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: मंत्री पटेल का कड़ा रुख
    1
    अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: मंत्री पटेल का कड़ा रुख
    user_Vineet maheshwari
    Vineet maheshwari
    पत्रकारिता Raisen, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • पिपरिया पत्रकारों ने थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पोस्ट और धमकी की जांच की रखी मांग नर्मदापुरम -जिले के पिपरिया के पत्रकारों ने नर्मदापुरम जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार को सौंपकर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और कथित धमकी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयागराज रघुवंशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पत्रकार पर झूठी खबर प्रकाशित करने और पैसों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए । पत्रकारों का कहना है कि यदि आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं, आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई हो, जबकि निराधार साबित होने पर झूठे आरोप लगाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि प्रयागराज रघुवंशी ने उनके परिचित को फोन कर पिपरिया, भोपाल और नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दी थी, पत्रकारों ने इस कथित धमकी की भी जांच की मांग की । साथ ही प्रयागराज रघुवंशी द्वारा स्वयं को सांसद प्रतिनिधि बताने की वास्तविकता, पचमढ़ी स्थित होटल विवाद से जुड़े आरोपों तथा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई, ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, एसडीओपी, थाना प्रभारी पिपरिया और सांसद कार्यालय को भेजी गई है ।
    4
    पिपरिया पत्रकारों ने थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पोस्ट और धमकी की जांच की रखी मांग
नर्मदापुरम -जिले के पिपरिया के पत्रकारों ने नर्मदापुरम जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार को सौंपकर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और कथित धमकी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयागराज रघुवंशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पत्रकार पर झूठी खबर प्रकाशित करने और पैसों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए ।
पत्रकारों का कहना है कि यदि आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं, आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई हो, जबकि निराधार साबित होने पर झूठे आरोप लगाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि प्रयागराज रघुवंशी ने उनके परिचित को फोन कर पिपरिया, भोपाल और नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दी थी, पत्रकारों ने इस कथित धमकी की भी जांच की मांग की ।
साथ ही प्रयागराज रघुवंशी द्वारा स्वयं को सांसद प्रतिनिधि बताने की वास्तविकता, पचमढ़ी स्थित होटल विवाद से जुड़े आरोपों तथा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई, ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, एसडीओपी, थाना प्रभारी पिपरिया और सांसद कार्यालय को भेजी गई है ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बासमती GI टैग पर गरजे दिग्विजय सिंह: बोले किसानों के हक के लिए लड़ेंगे, सरकार की नीयत पर उठाए सवाल रायसेन: उदयपुरा में आयोजित GI टैग संवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के किसानों के पक्ष में आवाज उठाई. उन्होंने बासमती चावल को GI टैग न मिलने पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार अदालत में कमजोर पैरवी कर रही है और पंजाब-हरियाणा के बड़े राइस मिलर्स का संरक्षण कर रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसानों के हक और GI टैग दिलवाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहेंगे.
    1
    बासमती GI टैग पर गरजे दिग्विजय सिंह: बोले किसानों के हक के लिए लड़ेंगे, सरकार की नीयत पर उठाए सवाल
रायसेन: उदयपुरा में आयोजित GI टैग संवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के किसानों के पक्ष में आवाज उठाई. उन्होंने बासमती चावल को GI टैग न मिलने पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला.
सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार अदालत में कमजोर पैरवी कर रही है और पंजाब-हरियाणा के बड़े राइस मिलर्स का संरक्षण कर रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसानों के हक और GI टैग दिलवाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहेंगे.
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भादवा बीज पर गूंजा जयकारों से पिपरिया, धूमधाम से निकली श्री रामदेव बाबा की भव्य शोभायात्रा पिपरिया। आराध्य देव द्वारकाधीश अवतार श्री रामदेव बाबा का जन्मोत्सव भादवा बीज के पावन अवसर पर पिपरिया में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    1
    भादवा बीज पर गूंजा जयकारों से पिपरिया, धूमधाम से निकली श्री रामदेव बाबा की भव्य शोभायात्रा


पिपरिया। आराध्य देव द्वारकाधीश अवतार श्री रामदेव बाबा का जन्मोत्सव भादवा बीज के पावन अवसर पर पिपरिया में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूरी आस्था के साथ ग्राम शहर और सभी घरों में आज गणपति बप्पा का आगमन हुआ पूरे शहर गांव और घर में गणेश जी की जय करो गूज शुरू हो गई है
    1
    आज गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूरी आस्था के साथ
ग्राम शहर और सभी घरों में आज गणपति बप्पा का आगमन हुआ पूरे शहर गांव और घर में गणेश जी की जय करो गूज शुरू हो गई है
    user_Surendra rajput
    Surendra rajput
    डोलरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • ओबेदुल्लागंज में युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद दहशत और जनाक्रोश ओबेदुल्लागंज (रायसेन)। रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज कस्बे के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। बेखौफ दबंगों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक को सरेराह घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बाजार हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत के मारे दुबक गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मारपीट की इस पूरी वारदात का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर आरोपी युवक पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर रहे हैं। पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
    1
    ओबेदुल्लागंज में युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद दहशत और जनाक्रोश
ओबेदुल्लागंज (रायसेन)। रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज कस्बे के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। बेखौफ दबंगों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक को सरेराह घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बाजार हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत के मारे दुबक गए।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मारपीट की इस पूरी वारदात का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर आरोपी युवक पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर रहे हैं। पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.