बदायूं में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और SSP अंकिता शर्मा ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी 🚨 बदायूं में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और SSP अंकिता शर्मा ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी 📍 बदायूं। जनपद बदायूं में सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और बाइक से स्टंट करने से बचने की सलाह दी गई। इसके बाद विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एसएसपी अंकिता शर्मा ने यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, लावेला चौक और जेल तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, एएसपी/सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव, एआरटीओ हरिओम गौतम सहित यातायात पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, ऑटो-ई-रिक्शा चालक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। बदायूं पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। आप तक लाइव 24 न्यूज़ सड़क सुरक्षा अपनाएं, जीवन सुरक्षित बनाएं।
बदायूं में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और SSP अंकिता शर्मा ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी 🚨 बदायूं में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और SSP अंकिता शर्मा ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी 📍 बदायूं। जनपद बदायूं में सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और बाइक से स्टंट करने से बचने की सलाह दी गई। इसके बाद विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एसएसपी अंकिता शर्मा ने यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, लावेला चौक और जेल तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, एएसपी/सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव, एआरटीओ हरिओम गौतम सहित यातायात पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, ऑटो-ई-रिक्शा चालक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। बदायूं पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। आप तक लाइव 24 न्यूज़ सड़क सुरक्षा अपनाएं, जीवन सुरक्षित बनाएं।
- आगामी त्योहारों को लेकर एसएसपी अंकिता शर्मा ने बिसौली में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जिला रिपोर्ट संजीव कुमार राणा बदायूं। आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना बिसौली क्षेत्र के मुख्य बाजारों, सर्राफा बाजार, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नगर के व्यस्ततम बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए कस्बे में प्रतिदिन नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग की जाए और पुलिस की सक्रियता बनाए रखी जाए। एसएसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए प्रत्येक चौराहे और मुख्य मार्ग पर यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस की भी ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही रात्रि के समय आमजन की आवाजाही को देखते हुए पुलिस मोबाइल एवं रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे, जिससे सभी त्योहार शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सकें।इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक बिसौली कोतवाली श्री सर्वेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।4
- अनुशासन, सेवा और संकल्प से गढ़ा जाता है, उज्ज्वल भविष्य : डा. प्रशांत| बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। युवाओं को नशे से दूर रहने और प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. प्रशांत कोहली ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त होती हैं। युवा यदि लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो कोई भी बाधा उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डा.मनवीर सिंह ने कहा कि संकल्पशील युवा इतिहास रचने की क्षमता रखते हैं। देशभक्ति, सकारात्मक सोच और सेवा भाव से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है।जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाशक्ति राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण राष्ट्र को विश्व गुरु बनाएगा। रोवर प्रभारी डा.लक्ष्य सिंह और रेंजर प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री अर्चना के मार्गदर्शन में रोवर-रेंजर की टोलियों का निर्माण कर उत्तर दायित्व सौंपे गए। इस मौके पर प्रो.बैकुंठ नाथ शुक्ला, डा. विक्रांत उपाध्याय, रवि भूषण पाठक, डा.सत्यम मिश्रा, डा. रुचि, निहारिका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।1
- Nepal में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर दो हेलीकॉप्टरों की आसमान में टक्कर हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है।1
- झांसी में जहरीली शराब से मौतों का आरोप, गुस्साई महिलाओं ने शराब ठेके पर बोला धावा! झांसी में जहरीली शराब से मौतों का आरोप, गुस्साई महिलाओं ने शराब ठेके पर बोला धावा!1
- अधिकारियों की चुप्पी से आक्रोशित किसान, मांगें पूरी न होने पर प्रदेश व मंडल स्तर पर सौंपा जाएगा ज्ञापन; भूख हड़ताल की चेतावनी बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में जनपद की दो गंभीर समस्याओं के समाधान और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 25वें दिन भी जारी रहा। गत 9 अक्टूबर से मालवीय आवास गृह पर किसान 24 घंटे, दिन-रात धरने पर डटे हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि ढाई हफ्ते से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की सुध लेने तक नहीं पहुंचा। इससे स्थानीय प्रशासन की संवेदनशीलता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रमुख मुद्दे, जिन पर गरमाया है माहौल: सार्वजनिक रास्ते और नाले पर अवैध कब्जा: सदर तहसील अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने संबोधन में बताया कि पहला मामला बीएसएनएल कार्यालय के पीछे स्थित सार्वजनिक नाले और 8 फीट के आम रास्ते से जुड़ा है। आरोप है कि दबंगों ने सरकारी जमीन, नाले और रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे स्थानीय नागरिकों का आवागमन बाधित हो रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने न तो निष्पक्ष पैमाइश कराई और न ही अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इकरारनामा के बावजूद धोखाधड़ी से बैनामा: जिला प्रवक्ता राशिद अब्बासी ने उझानी क्षेत्र के ग्राम जनुईया निवासी प्रेमवती और भगवान दास के जमीन विवाद का मुद्दा उठाया। आरोप है कि विधिवत इकरारनामा होने के बावजूद गजराज ने उसी जमीन का बैनामा फर्जी तरीके से दूसरे के नाम करा दिया और उस पर कब्जा भी कर लिया। शिकायतों के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। "न्याय न मिला तो प्रदेश व मंडल स्तर पर दिया जाएगा ज्ञापन और होगी भूख हड़ताल" किसान नेताओं का कहना है कि अधिकारियों की यह चुप्पी पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है। यूनियन के पदाधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ने शीघ्र दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं दिलाया, तो संगठन प्रदेश और मंडल स्तर पर ज्ञापन सौंपेगा और भूख हड़ताल शुरू करेगा। इस आंदोलन के अगले चरण की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। धरने पर प्रमुख रूप से उपस्थित: इस दौरान महासचिव बीयीशु दास, दिलशाद हुसैन, रहीश मलिक, बब्वू हुसैन, रोहितास सिंह पटेल, भगवान दास, कामिनी, प्रेमवती, अजीम मिस्त्री, राशिद अब्बासी सहित बड़ी संख्या में किसान और पीड़ित परिवार मौजूद रहे।1
- आंवला पुलिस ने 660 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बुलेट बाइक व तीन मोबाइल बरामद थाना आंवला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 660 ग्राम अवैध अफीम, एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी आंवला के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध अफीम लेकर आंवला की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भौजीपुरा बॉर्डर से पहले मुड़िया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 660 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इसके अलावा एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर DL55CC5047) और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल प्रताप पुत्र तेजेंद्र पाल सिंह निवासी ग्राम उरला थाना आंवला, मोर सिंह पुत्र बेचेलाल निवासी ग्राम मिलक जैतपुर की गोटिया थाना विशारतगंज तथा संजय विश्वास पुत्र राधा बल्लभ विश्वास निवासी वार्ड नंबर एक जैतपुर मोड़, कस्बा व थाना विशारतगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना आंवला में मुकदमा अपराध संख्या 563/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और मिलकर चोरी-छिपे अफीम खरीदने और बेचने का काम करते थे। अफीम बेचकर मिलने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने बताया कि वे बरामद अफीम को बेचने के उद्देश्य से बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।1
- बदायूं में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और SSP अंकिता शर्मा ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी 🚨 बदायूं में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ, विधायक महेश चंद्र गुप्ता और SSP अंकिता शर्मा ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी 📍 बदायूं। जनपद बदायूं में सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और बाइक से स्टंट करने से बचने की सलाह दी गई। इसके बाद विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एसएसपी अंकिता शर्मा ने यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौक, लावेला चौक और जेल तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, एएसपी/सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव, एआरटीओ हरिओम गौतम सहित यातायात पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, ऑटो-ई-रिक्शा चालक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। बदायूं पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। आप तक लाइव 24 न्यूज़ सड़क सुरक्षा अपनाएं, जीवन सुरक्षित बनाएं।1
- बिल्सी में ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बिल्सी में ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप 📍 बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दुधौनी एवं जरसेनी मार्ग पर एक ई-रिक्शा चालक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस प्रशासन एवं क्षेत्राधिकारी आलोक सिंधु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। गोली लगने से घायल ई-रिक्शा चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोली मारने की घटना से क्षेत्र में हलचल, पुलिस जुटी जांच में। 📺 आप देख रहे हैं आप तक लाइव 24 न्यूज़ सच की खबर, सबसे पहले।1