मेनाल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार मजदूरों पर गिरी, तीन की मौत, नौ घायल बेगूं/ चित्तौड़गढ़-कोटा फोरलेन पर मेनाल स्थित बालाजी मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सांवलियाजी मंदिर से दर्शन कर कोटा लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों पर जा गिरी। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार छह लोगों और तीन अन्य श्रमिकों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई बेगूं थानाधिकारी चंपाराम के अनुसार, एक परिवार सांवलियाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद कार से कोटा लौट रहा था। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले की सीमा पर मेनाल पुलिया के पास चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार सड़क किनारे पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी, जहां श्रमिक निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। कार सीधे मजदूरों के ऊपर गिरने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मांडलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार नायक पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालकर मृतकों के साथ मांडलगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल कार सवारों में दंपती और उनके तीन बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला सहित पांच लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। धनतेरस के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
मेनाल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार मजदूरों पर गिरी, तीन की मौत, नौ घायल बेगूं/ चित्तौड़गढ़-कोटा फोरलेन पर मेनाल स्थित बालाजी मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सांवलियाजी मंदिर से दर्शन कर कोटा लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों पर जा गिरी। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार छह लोगों और तीन अन्य श्रमिकों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई बेगूं थानाधिकारी चंपाराम के अनुसार, एक परिवार सांवलियाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद कार से कोटा लौट रहा था। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले की सीमा पर मेनाल पुलिया के पास चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार सड़क किनारे पुलिया निर्माण के लिए खोदे
गए गहरे गड्ढे में जा गिरी, जहां श्रमिक निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। कार सीधे मजदूरों के ऊपर गिरने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मांडलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार नायक पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालकर मृतकों के साथ मांडलगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल कार सवारों में दंपती और उनके तीन बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला सहित पांच लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। धनतेरस के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
- राजमल जी सुखवाल को जीत की बहुत-बहुत बधाई और हरडा माता का आशीर्वाद सदा बना रहे सभी कार्यकर्ता का तहे दिल से धन्यवाद1
- सांवरिया पारस हॉस्पिटल विवाद शांत, परिजन शव लेकर रवाना। चित्तौड़गढ़ सांवरिया पारस हॉस्पिटल मामला: मृतक कालूराम के परिजनों और अस्पताल पक्ष के बीच समझौता, विधायक पुत्र एवं जागरूक कार्यकर्ता समाजसेवी हर्षवर्धन सिंह रूद ने मौके पर पहुंचकर करवाई समझाइश। 7 लाख रुपये में समझौते की जानकारी सामने आई। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए नरबदिया गांव रवाना हुए, सड़क से भी हटाया जाम, पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस।1
- चित्तौडगढ:नवनिर्वाचित सरपंच गोवर्धन लाल तेली ने कवलनाथ जी गौशाला के प्रवेश द्वार का किया उद्घाटन चित्तौडगढ राशमी उपखंड क्षेत्र के पावली पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच गोवर्धन लाल तेली ने पंचायत के करिथडा गांव में कवलनाथ जी गौशाला के प्रवेश द्वार का ग्राम वासियों के साथ में उद्घाटन किया1
- **ग्राम कचोली में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन! आरबीएस कॉलेज की तार फेंसिंग उखाड़ी, प्रबंधन को नोटिस देकर दी अंतिम चेतावनी** **नीमच।** ग्रामवासियों की शिकायत पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम कचोली में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। आरोप है कि आरबीएस कॉलेज प्रबंधन ने आम रास्ते और ग्राम की जमीन पर तार फेंसिंग कर कब्जा कर रखा था, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जीरन तहसीलदार, पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से तार फेंसिंग हटवाई गई और अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्रवाई के साथ ही कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी या ग्राम की जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामवासियों की शिकायत से शुरू हुआ यह मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच चुका है। जेसीबी से तार फेंसिंग हटाकर प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक रास्तों और ग्राम की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। अब देखना होगा कि नोटिस के बाद कॉलेज प्रबंधन क्या जवाब देता है और क्या ग्रामीणों को स्थायी रूप से रास्ते की राहत मिल पाती है।1
- ग्राम कचोली में चला प्रशासन का बुलडोजर, कॉलेज का अतिक्रमण ध्वस्त नीमच। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर क्षेत्र के ग्राम कचोली में ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का बड़ा चाबुक चला है। यहाँ आरबीएस कॉलेज प्रबंधन द्वारा आम रास्ते पर की गई अवैध तार फेंसिंग को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया है। दरअसल, कॉलेज प्रबंधन ने गांव की जमीन पर अवैध कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी। लगातार शिकायतों के बाद आज जीरन तहसीलदार, पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन ने आरबीएस कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी है कि शासकीय जमीन पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा, और दोबारा ऐसा करने पर इससे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- 🌟 बड़ी खबर: नीमच जिले के बाजारों में दिखी दीपावली की जबरदस्त रौनक, 🌟 बड़ी खबर: नीमच जिले के बाजारों में दिखी दीपावली की जबरदस्त रौनक, रंग-बिरंगी दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़!1
- ఈరోజు ప్రత్యక్ష శృంగార దర్శనం 🙏 ఈరోజు లైవ్ శృంగార దర్శనం ఈరోజు ప్రత్యక్ష శృంగార దర్శనం 🙏 ఈరోజు లైవ్ శృంగార దర్శనం1
- मेनाल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार मजदूरों पर गिरी, तीन की मौत, नौ घायल बेगूं/ चित्तौड़गढ़-कोटा फोरलेन पर मेनाल स्थित बालाजी मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सांवलियाजी मंदिर से दर्शन कर कोटा लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों पर जा गिरी। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार छह लोगों और तीन अन्य श्रमिकों सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई बेगूं थानाधिकारी चंपाराम के अनुसार, एक परिवार सांवलियाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद कार से कोटा लौट रहा था। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले की सीमा पर मेनाल पुलिया के पास चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार सड़क किनारे पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी, जहां श्रमिक निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। कार सीधे मजदूरों के ऊपर गिरने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मांडलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार नायक पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बाहर निकालकर मृतकों के साथ मांडलगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल कार सवारों में दंपती और उनके तीन बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला सहित पांच लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। धनतेरस के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।2