यातायात प्रभारी ने तपती धूप में राहगीरों को खिलाई आइसक्रीम, बोले ठंडे दिमाग से सोचो हेलमेट कितना फायदेमंद पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु, दिनांक 26 अप्रैल से 10 मई तक हेलमेट विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों के हेलमेट चेकिंग एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । निवाडी पुलिस अधीक्षक डॉ रायसिंह नरवरिया के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी नीरज शर्मा एवं यातायात स्टाफ ने हेलमेट जागरुकता का अभिनव प्रयोग करते हुए झांसी छतरपुर हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को तपती धूप में आइसक्रीम खिलाकर उन्हें ठंडे दिमाग से हेलमेट के फायदों के बारे में सोचने के लिए कहा, उन्होंने दुर्घटनाओं से सावधानी के लिए चालकों से गाड़ी ड्राइव करते हुए सीट बेल्ट लगाने व अपने नाबालिग़ बालक एवं बालिकाओं को गाड़ी न चलवाने की हिदायत दी, यातायात प्रभारी ने कहा आज तो हम आप लोगों का चालान नहीं काटेंगे बल्कि आपको ठंडी आइसक्रीम खिलाकर आपको ठंडे दिमाग से यातायात नियमों के बारे में सोचने के लिए कहेंगे और आपसे जानेंगे कि इसमें आपका क्या फायदा है,हालांकि राहगीर पहले तो पुलिस को देखकर घबरा गए लेकिन बाद में जब पुलिस के हाथ में मालाएं और आइसक्रीम देखी तो उनके जान में जान आई, इस अवसर पर यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं दुर्घटनाओं से कैसे बचें इसके बारे में समझाया,इसके बाद कुछ वाहन चालकों ने जनता से यातायात नियमों का पालन करने व हेलमेट लगाने के लिए भी स्वयं अपील की, तकरीबन 50 से 55 लोगों को ऐसी समझाइश दी गई और उन्हें नियमों के पालन को लेकर एहसास करवाया आपको बता दें कि पूरे मध्यप्रदेश में निवाड़ी जिला वर्ष 2025 में सबसे कम दुर्घटना वाला जिला रहा है,और वर्षभर में देश में प्रतिदिन हेलमेट न लगाने की बजह से तकरीबन 200 लोगों की मृत्यु होती है जो कि चिंताजनक है। इसलिए सभी हेलमेट के महत्व को समझे एवं दुर्घटनाओं से बचें। 📌 *अपील-* निवाडी पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री रायसिंह नरवरिया द्वारा सभी वाहन चालको से अपील की गई की सभी यातायात नियमो का पालन करे हेलमेट आवश्यक रूप से पहने ,एवं सडक दुर्घटनाओं के नियंत्रण हेतु चेकिंग एवं जागरुकता अभियान जारी रहेंगे। यातायात नियमो का उल्लंघन करने बाले चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही के साथ साथ लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जावेगी।
यातायात प्रभारी ने तपती धूप में राहगीरों को खिलाई आइसक्रीम, बोले ठंडे दिमाग से सोचो हेलमेट कितना फायदेमंद पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु, दिनांक 26 अप्रैल से 10 मई तक हेलमेट विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों के हेलमेट चेकिंग एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । निवाडी पुलिस अधीक्षक डॉ रायसिंह नरवरिया के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी नीरज शर्मा एवं यातायात स्टाफ ने हेलमेट जागरुकता का अभिनव प्रयोग करते हुए झांसी छतरपुर हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को तपती धूप में आइसक्रीम खिलाकर उन्हें ठंडे दिमाग से हेलमेट के फायदों के बारे में सोचने के लिए कहा, उन्होंने दुर्घटनाओं से सावधानी के लिए चालकों से गाड़ी ड्राइव करते हुए सीट बेल्ट लगाने व अपने नाबालिग़ बालक एवं
बालिकाओं को गाड़ी न चलवाने की हिदायत दी, यातायात प्रभारी ने कहा आज तो हम आप लोगों का चालान नहीं काटेंगे बल्कि आपको ठंडी आइसक्रीम खिलाकर आपको ठंडे दिमाग से यातायात नियमों के बारे में सोचने के लिए कहेंगे और आपसे जानेंगे कि इसमें आपका क्या फायदा है,हालांकि राहगीर पहले तो पुलिस को देखकर घबरा गए लेकिन बाद में जब पुलिस के हाथ में मालाएं और आइसक्रीम देखी तो उनके जान में जान आई, इस अवसर पर यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं दुर्घटनाओं से कैसे बचें इसके बारे में समझाया,इसके बाद कुछ वाहन चालकों ने जनता से यातायात नियमों का पालन करने व हेलमेट लगाने के लिए भी स्वयं अपील की, तकरीबन 50 से 55 लोगों को ऐसी समझाइश दी
गई और उन्हें नियमों के पालन को लेकर एहसास करवाया आपको बता दें कि पूरे मध्यप्रदेश में निवाड़ी जिला वर्ष 2025 में सबसे कम दुर्घटना वाला जिला रहा है,और वर्षभर में देश में प्रतिदिन हेलमेट न लगाने की बजह से तकरीबन 200 लोगों की मृत्यु होती है जो कि चिंताजनक है। इसलिए सभी हेलमेट के महत्व को समझे एवं दुर्घटनाओं से बचें। 📌 *अपील-* निवाडी पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री रायसिंह नरवरिया द्वारा सभी वाहन चालको से अपील की गई की सभी यातायात नियमो का पालन करे हेलमेट आवश्यक रूप से पहने ,एवं सडक दुर्घटनाओं के नियंत्रण हेतु चेकिंग एवं जागरुकता अभियान जारी रहेंगे। यातायात नियमो का उल्लंघन करने बाले चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही के साथ साथ लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जावेगी।
- *प्रेस नोट जिला निवाड़ी* 🚨 *अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पुलिस अधीक्षक निवाड़ी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलाशा* *घटना दिनांक 23/04/26 को फरियादिया अपनी बहू के साथ दतिया मे शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर निवाड़ी वापस आ रही थी तभी टैक्सी से निवाड़ी आते समय किसी अज्ञात चोर द्वारा फरियादिया व उसकी बहू के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये थे जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 109/26 घारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पतारसी के शुरूआती-* प्रयास अपराध पंजीबद्ध होने के उपरांत तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित की जाकर अज्ञात आरोपी व माल मुल्जिम की बरामदगी हेतु रवाना किया गया। इसी दौरान छतरपुर पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि इसी प्रकार की चोरियां छतरपुर जिले में भी हुई है उन चोरियों के आरोपियों की जानकारी निवाड़ी पुलिस को प्राप्त हुई जिस पर निवाड़ी पुलिस द्वारा एक महिला व एक पुरूष को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पूछताछ की गई जिन्होंने पहले जुर्म करना स्वीकार किया, उसके उपरांत फरियादिया से भी उक्त आरोपियों की शिनाख्तगी कराई गई जिसमे फरियादी द्वारा सही पहचाना किंतु कुछ समय बाद आरोपियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा फरियादिया की चोरी नहीं की है। इस संबंध में घटना का रिक्रेशन भी कराया गया विवेचना के दौरान उक्त आरोपियों द्वारा घटना घटित करने की पुष्टि नही हुई बाद उक्त दोनो आरोपियों को छतरपुर पुलिस की अभिरक्षा में अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। *साक्ष्य बनाम तथाकथित आरोप-* पत्रकार विवेक दांगी द्वारा सोशल मीडिया एवं कलेक्टर महोदया तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर इस बात का प्रचार किया गया कि पुलिस द्वारा फरियादिया के पहचानने पर भी आरोपीगणों को छोड़ दिया गया। जबकि असलियत यह थी कि उक्त आरोपीगण घटना में सम्मिलित नहीं थे। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसमें एसडीओपी निवाड़ी के नेतृत्व में दो थाना प्रभारी एवं एक चौकी प्रभारी तथा अन्य पुलिस स्टाफ को सम्मिलित किया गया। *आरोपी तक पुलिस की पहुंच-* पुलिस अधीक्षक के द्वारा उक्त आरोपियों व माल मशरूका की बरामदगी हेतु ईनाम की उद्घोषणा की गई एवं पुलिस अधीक्षक के सतत् निर्देशन में उक्त टीम के द्वारा लगातार मुखबिरों से संपर्क कर व तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर जानकारी प्राप्त कर की गई जिसमें यह जानकारी संज्ञान में आई कि उक्त घटनाओं को कारित करने में 03 महिलायें व एक पुरुष शामिल हैं, इसी दौरान मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी करने वाली तीनों महिलायें अभी भी निवाड़ी तिगैला पर सक्रिय है सूचना की तस्दीक हेतु 24X7 एक टीम निवाड़ी तिगैला पर लगातार निगाह रखने हेतु लगाई गई उक्त टीम द्वारा एक संदिग्ध महिला रेखा पत्ति उत्तम राजपूत को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई, जिसके द्वारा बताया गया कि उसका जीजा अर्जुन और उसकी अन्य दो बहनें सरोज व मीना है हम सभी राजस्थान, पलवल व फरीदाबाद मे रहते है हम सभी चारों लोग मिलकर अपने साथ छोटे बच्चो को रखकर टैक्सियों में बैठकर यात्रियों से नजर बचाकर उनके पर्स में से सामान निकाल लेते हैं मेरी दो बहने व जीजा वर्तमान समय मे कोटपुतली राजस्थान व पलवल व फरीदाबाद हरियाणा में है और उन्ही के पास उक्त चोरी का काफी मशरूका है। पुलिस अधीक्षक की सतत निगरानी में उक्त टीम को तत्काल राजस्थान व पलवल, फरीदाबाद रवाना किया गया, जहां पर अन्य तीनों आरोपियों को अभिरक्षा मे लेकर चोरी गया माल-मशरूका व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन अर्टिगा गाड़ी को जप्त कर उन्हें गिरफ्तार करके थाना निवाडी लाया गया। बाद आरोपीगणों को मुताबिक गिरफ्तारी के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त आरोपियों से और भी अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ कर माल बरामदगी की कार्रवाई की जावेगी। *तरीका ए वारदात -* आरोपीगणों में से दो महिलाओं की शादी टूट चुकी थी एवं अर्जुन भी काफी कर्ज में था अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए इन्होने लालच में आकर अवैध तरीकों का चुनाव किया। जिस पर अर्जुन व उसकी पत्नी ने मिलकर इन दोनों महिलाओं को अपने साथ मिलाकर चोरी करने की योजनाएं बनाई। चौकी, पलवल व फरीदाबाद में चोरी के समय आरोपियों को पहचाने जाने के डर से इन्होंने वहां से दूर घटना करने की प्लानिंग की और झांसी से निवाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में चार पहिया वाहन अर्टिगा गाड़ी से जाकर घटना पटित की गई। *टीम-* अनु.अधि. (पुलिस) के. के. पाण्डेय, निरी, बलजीत सिंह जाट थाना प्रभारी कोतवाली, उनि, गौरव राजौरिया थाना प्रभारी टेहरका, उनि. टिंकल यादव चौकी प्रभारी नाराईनाका, उनि. कुलदीप यादव प्रभारी सायबर सेल, सउनि करन सिंह बुंदेला, प्र. आर. शिवपाल, आर. अनूप, आर. संतोष, आर, राहुल, आर. शिवसिंह, म.आर. शिवानी, म.आर. उर्मिला, आर. रविन्द्र (सायबर सेल) एवं अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।1
- Jhansi Mein Barish hone ke Holi bhi Rahe Chhati Mein Dam se Barish Hui Hai1
- झांसी के मऊरानीपुर में अवैध खनन करते हुए बालू घाट से तीन ट्रैक्टरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई एंकर -झांसी जिले की मऊरानीपुर तहसील के ग्राम सितौरा और निमोनी घाट के बीच लंबे समय से ट्रैक्टरों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था। इस मामले की सूचना लगातार तहसील प्रशासन को दी जा रही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। बताया जा रहा है कि मामला मे जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध खनन करते हुए तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया, जबकि मौके से चार से पांच ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और सभी के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही चर्चाओं का माहौल था। स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में बालू माफिया दिन-रात इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और आगे भी सख्ती जारी रहने के संकेत दिए जा रहे हैं।4
- झांसी में गूंजा 4 मई ममता गई का नारा, बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न। पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन के बाद झांसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय में छालपुरी बनाकर बांटी गई, वहीं पदाधिकारियों ने एक दूसरे को छालपुरी खिलाकर खुशी जताई। बंगाल की सियासी गूंज अब झांसी तक साफ सुनाई दे रही है।4
- झांसी के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं मरीजों की लंबी कतारें, साफ-सफाई में लापरवाही और दवाओं की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हुए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। ओपीडी और नेत्र विभाग में खामियां मिलीं, जहां मरीजों ने बाहर की दवाएं लिखने की शिकायत की। DM ने संबंधित चिकित्सक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। CT स्कैन व्यवस्था सुधारने और गंदगी पर नोटिस जारी करने के भी आदेश दिए। जिला अस्पताल में दलालों का बोल बाला ज्यादा है डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर और नि शुल्क उपचार मिलना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।1
- Post by Bablu Ramaiya1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कस्बे में स्थित शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विवाद का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है1
- बबीना: गैस आपूर्ति में अनियमितता से उपभोक्ता त्रस्त, वितरण केंद्र पर हंगामे की स्थिति बबीना। क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत और वितरण व्यवस्था में भारी अव्यवस्थाओं ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। स्थानीय गैस एजेंसी के वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं ने संचालकों और कुछ बेलगाम हॉकरों पर मनमानी और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या है पूरा मामला? पिछले कई दिनों से गैस रिफिल के लिए उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। आरोप है कि गैस संचालक अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं, जिसका फायदा उठाकर वितरण से जुड़े कुछ हॉकर स्वयं को मालिक समझकर पूरी व्यवस्था को नियंत्रित कर रहे हैं। अभद्रता और 'गुंडागर्दी' के आरोप उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे अपनी बारी या गैस की देरी के बारे में सवाल करते हैं, तो वहां मौजूद हॉकर उनके साथ बदसलूकी करते हैं। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों ने शिकायत की है कि: गैस की किल्लत का बहाना बनाकर घंटों इंतजार कराया जाता है। सवाल पूछने पर हॉकरों द्वारा धमकी भरा लहजा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को गैस की सप्लाई प्राथमिकता पर दी जा रही है। "हम सुबह से काम छोड़कर लाइन में लगते हैं, लेकिन यहाँ मौजूद कर्मचारी हमसे ऐसे बात करते हैं जैसे हम गैस मुफ्त में मांग रहे हों। महिलाओं के साथ भी यहाँ कोई तमीज नहीं बरती जाती।" — एक स्थानीय उपभोक्ता प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग वितरण केंद्र पर बढ़ते इस तनाव और 'हॉकर राज' के कारण कभी भी विवाद बड़ा रूप ले सकता है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि: गैस वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने वाले हॉकरों और लापरवाह संचालकों पर कठोर कार्रवाई हो। वितरण केंद्र पर सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए पुलिस बल या सरकारी पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस 'मनमानी' पर कब तक लगाम लगा पाता है या फिर जनता इसी तरह सिस्टम और दबंगई के बीच पिसती रहेगी।3
- आज सोमवार को समय 3 बजे बरुआसागर पुलिस ने कृष्णा उर्फ किन्ना अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी बरुआसागर ने तलवार लेकर घर में घुसकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी पीड़ित मेहरबान अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर हमले में प्रयुक्त तलवार सहित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है1