देवल गांव में सड़क हादसा, दो छात्राओं सहित चार गंभीर घायल डूंगरपुर। जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी साहिल पटेल और शेरा फला देवल निवासी शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवल गांव में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की चपेट में देवल रेंगा फला निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और देवल निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी आ गईं। हादसे में दोनों छात्राओं समेत बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं शंकर फेरा और दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
देवल गांव में सड़क हादसा, दो छात्राओं सहित चार गंभीर घायल डूंगरपुर। जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी साहिल पटेल और शेरा फला देवल निवासी शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवल गांव में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की चपेट में देवल रेंगा फला निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और देवल निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी आ गईं। हादसे में दोनों छात्राओं समेत बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं शंकर फेरा और दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
- देवल गांव में सड़क हादसा, दो छात्राओं सहित चार गंभीर घायल डूंगरपुर। जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार देवल गांव निवासी साहिल पटेल और शेरा फला देवल निवासी शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवल गांव में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की चपेट में देवल रेंगा फला निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और देवल निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी आ गईं। हादसे में दोनों छात्राओं समेत बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने साहिल पटेल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहीं शंकर फेरा और दोनों छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । डूंगरपुर, 26 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक आयोजन करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान तथा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को नगर पालिका सागवाड़ा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं, क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान कक्ष एवं मतगणना कक्ष में अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, उपखण्ड अधिकारी सागवाड़ा सुबोध सिंह चारण, उप पुलिस अधीक्षक (डीवाईएसपी), सागवाड़ा, तहसीलदार, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सागवाड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - --०००---1
- अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागडा पुलिस थाना द्वार की कार्रवाई। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रामसागड़ा पुलिस थाना द्वारा की कार्यवाही। श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशन में श्रीमान मदनलाल विश्नोई पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ परिवहन के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत प्राप्त सूचना पर दिनेश पिता कमा वरहात निवासी नारेली फला वरहात द्वारा अपने खेत में बने घर के पासअवैध गांजे के पौधे लगा रखे थे उनका वजन लगभग 04.308 किलोग्राम था। उक्त गांजे को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस सराहनीय कार्य में श्री कैलाश पंचारिया पु.नि . थानाधिकारी के नेतृत्व मे पुलिस थाना रामसाग़डा का योगदान रहा ।1
- चुण्डावाड़ा नकबजनी मामले में 2 शातिर चोर गिरफ्तार; आरोपी गंगाराम पर दर्ज हैं हत्या व लूट के 20 मामले बदमाशों ने त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बाइक भी बरामद संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने चुण्डावाड़ा गांव में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने आगामी त्योहारों से पहले मोटा धन जुटाने के इरादे से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई थी, वहीं पर उन्होंने साथ मिलकर चोरी करने का खाका तैयार किया था। पकड़ा गया मुख्य आरोपी गंगाराम एक शातिर एवं आदततन अपराधी है, जिसके खिलाफ राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और नकबजनी जैसी गंभीर धाराओं के कुल 20 मामले दर्ज हैं। - सूने मकान का ताला तोड़कर उड़ाए थे नकदी व आभूषण चुण्डावाड़ा निवासी प्रार्थी अमरजी ने धम्बोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त की रात वह अपने परिवार के साथ आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। 17 अगस्त की सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अज्ञात चोर घर में रखे करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली और पेंडल, एक मोबाइल फोन तथा ₹50,000 की नकदी चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। धम्बोला थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए तथा पुराने चालानशुदा अपराधियों पर निगरानी बढ़ाई। - नाकाबंदी तोड़कर भागे, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में लोकेश तथा गंगाराम की संलिप्तता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने धम्बोला पावर हॉउस तिराहे पर नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दोनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर दोनों को घेरकर दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चुण्डावाड़ा में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनकी पहचान गुजरात में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। त्योहारों से पहले खर्च के लिए पैसे इकट्ठा करने की नीयत से उन्होंने डूंगरपुर जिले में चोरी की योजना बनाई। गंगाराम डूंगरपुर के रास्तों से भली-भांति परिचित था, इसलिए 16 अगस्त की रात वे मोटरसाइकिल से चुण्डावाड़ा पहुंचे और सूने मकान को निशाना बनाया। पुलिस ने मामले में आरोपी लोकेश पुत्र नारायण कटारा, निवासी वेंजा, पुलिस थाना चौरासी तथा गंगाराम पुत्र लक्ष्मण परमार, निवासी सरेरा, पुलिस थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और आरोपियों से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की बरामदगी हेतु गहन पूछताछ की जा रही है।1
- *नटखट कान्हा ओर राधा के साथ झूमे नाव मनोरथी* गीतेश पंड्या *नटखट कान्हा ओर राधा के साथ झूमे नाव मनोरथी* गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर। डूंगरपुर। नया महादेव मंदिर परिसर में श्रावण मास में चल रहे नाव मनोरथ कार्यक्रम में प्रतिदिन शहर निवासी ओर सनातनी भक्तों द्वारा लड्डू गोपाल की नौका विहार यात्रा का सुमधुर भजनों ओर रास गरबा नृत्य के साथ आनंद लिया जा रहा है। इसी क्रम में कल के नाव मनोरथ कार्यक्रम में सौम्या भट्ट ओर द्विशा झा द्वारा नटखट कान्हा ओर राधा की वेश भूषा में नाव मनोरथ कार्यक्रम किया गया। अंजली जोशी और मोहित भंडारी द्वारा भी नाव मनोरथ कार्यक्रम में युगल जोड़ी के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। हियान जोशी ने भी अपनी बाल भूमिका प्रस्तुत की। नाव मनोरथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा दोनों ही जोड़ी को बहुत भक्ति भावना के साथ प्यार सम्मान दिया गया। पूरे उत्साह उमंग के साथ भक्ति गीत पर रास गरबा नृत्य के उत्सव का आनंद प्राप्त किया।3
- समाजसेवी दिनेश अहारी ने आज एक भक्ति जन जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन और सत्संग कार्यक्रम में समाजसेवी अहारी ने भजन करते हुए भक्ति भजन का आनंद लिया और भक्तों और सज्जनों को आनंद करवाया।। उन्होंने इस अवसर पर तमाम भक्तों के समक्ष बारिश की कामना करते हुए भक्त जनों को समाज में भक्ति जन जागरण अधिक से अधिक हो जिससे समाज में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संसार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संत सुरमाल महाराज गोवनघर महाराज, मावजी महाराज जैसे महान महा गुरुओं ने इस समाज को जगाने के लिए यही हथियार अपनाया था जिसका नाम था भक्ति जन जागरण और उसी से समाज में जन जागरण आया है जिससे आज आदिवासी समाज का व्यक्ति पढ़ लिखकर के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह देन उन गुरुओं की भक्ति की ही देन है, उन्होंने समाज के युवाओं को एवं समाज के सभी भाइयों को बहनों को माताओ को गुरुओ के दिए उपदेशों पर चलते हुए अपने जीवन का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया 🙏🙏 समाजसेवी दिनेश अहारी ने आज एक भक्ति जन जागरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन और सत्संग कार्यक्रम में समाजसेवी अहारी ने भजन करते हुए भक्ति भजन का आनंद लिया और भक्तों और सज्जनों को आनंद करवाया।। उन्होंने इस अवसर पर तमाम भक्तों के समक्ष बारिश की कामना करते हुए भक्त जनों को समाज में भक्ति जन जागरण अधिक से अधिक हो जिससे समाज में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संसार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में संत सुरमाल महाराज गोवनघर महाराज, मावजी महाराज जैसे महान महा गुरुओं ने इस समाज को जगाने के लिए यही हथियार अपनाया था जिसका नाम था भक्ति जन जागरण और उसी से समाज में जन जागरण आया है जिससे आज आदिवासी समाज का व्यक्ति पढ़ लिखकर के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यह देन उन गुरुओं की भक्ति की ही देन है, उन्होंने समाज के युवाओं को एवं समाज के सभी भाइयों को बहनों को माताओ को गुरुओ के दिए उपदेशों पर चलते हुए अपने जीवन का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया 🙏🙏1
- आसपुर डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व गौ रक्षक सिद्धार्थ मेहता, कपिल गौशाला दयालाल, भोजपुरी ने एक दिवसीय कथा की जानकारी दी आसपुर डीएसपी प्रभुलाल कुमावत व गौ रक्षक सिद्धार्थ मेहता, कपिल गौशाला दयालाल, भोजपुरी ने एक दिवसीय कथा की जानकारी दी1
- धम्बोला पुलिस द्वारा चुण्डावडा गांव मे हुई चोरी की वारदात का किया खुलासा। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 धंबोला पुलिस द्वारा चुंडावाडा गांव में हुई चोरी की वारदात किया खुलासा। डूंगरपुर श्रीमान मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार श्रीमान खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर एवं श्रीमान मदनलाल विश्नोई वृताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में श्री चंद्रशेखर किलानिया थानाधिकारी धंबोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया । थाना धम्बोला द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़ वारदात में शामिल दो आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया । दोनों शातिर चोरों की मुलाकात गुजरात में मजदूरी के दौरान हुई जहां से उन्होंने चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने त्योहारों से पहले धन इकट्ठा करने की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारशुदा आरोपी गंगाराम के खिलाफ हत्या , चोरी, लुट, नकबजनी, का प्रयास सहित कई घटना के प्रकरण दर्ज हैं अभियुक्त गंगाराम के खिलाफ उदयपुर, राजसमन्द, सहित डूंगरपुर में कुल 20 प्रकरण दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना धम्बोला का योगदान रहा।1