logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत शर्मा चौक पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों की समस्या सुनी वही अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

10 hrs ago
user_Vivek Anand
Vivek Anand
रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
10 hrs ago

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत शर्मा चौक पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों की समस्या सुनी वही अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत शर्मा चौक पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों की समस्या सुनी वही अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
    1
    लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत शर्मा चौक पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने भव्य स्वागत किया इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों की समस्या सुनी वही अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • लखीसराय। जिला अतिथि गृह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का हुआ भव्य स्वागत लखीसराय। एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय पशुपालन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का शनिवार को जिला अतिथि गृह परिसर में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अतिथि गृह पहुंचे उनके पहुंचते ही डीएम शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उनका स्वागत कियाजानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का चानन प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे जिला अतिथि गृह पहुंचे थे। स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
    1
    लखीसराय। जिला अतिथि गृह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का हुआ भव्य  स्वागत
लखीसराय। एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय पशुपालन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का शनिवार को जिला अतिथि गृह परिसर में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अतिथि गृह पहुंचे उनके पहुंचते ही डीएम शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं जदयू कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उनका स्वागत कियाजानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का चानन प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे जिला अतिथि गृह पहुंचे थे। स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    20 hrs ago
  • शेखपुरा : ग्रामीणों ने मोटर चोरों को पकड़ा, पुलिस ने बचाई जान शेखपुरा: कोरमा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव के बघार में बिजली मोटर चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीण दोनों युवकों के बाल मुंडवाकर गधे पर बैठाकर गांव में घुमाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर कोरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अपनी हिरासत में लेकर ग्रामीणों के आक्रोश से बचा लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान गगौर गांव निवासी ज्ञान बिंद के पुत्र रोहित कुमार और उमेश बिंद के पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों शेखपुरा और लखीसराय जिले में बिजली मोटर चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। थानाध्यक्ष मुरारी कुमार और एसआई राजकिशोर पासवान के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले पाली और लक्ष्मीपुर गांव से चोरी किए गए मोटर को शेखपुरा शहर के महादेव नगर स्थित कबाड़खाने में बेच दिया गया था। पुलिस ने वहां छापेमारी कर मोटर बरामद कर लिया है। पिटाई में घायल दोनों युवकों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
    1
    शेखपुरा : ग्रामीणों ने मोटर चोरों को पकड़ा, पुलिस ने बचाई जान
शेखपुरा: कोरमा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव के बघार में बिजली मोटर चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीण दोनों युवकों के बाल मुंडवाकर गधे पर बैठाकर गांव में घुमाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर कोरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को अपनी हिरासत में लेकर ग्रामीणों के आक्रोश से बचा लिया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान गगौर गांव निवासी ज्ञान बिंद के पुत्र रोहित कुमार और उमेश बिंद के पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों शेखपुरा और लखीसराय जिले में बिजली मोटर चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।
थानाध्यक्ष मुरारी कुमार और एसआई राजकिशोर पासवान के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले पाली और लक्ष्मीपुर गांव से चोरी किए गए मोटर को शेखपुरा शहर के महादेव नगर स्थित कबाड़खाने में बेच दिया गया था। पुलिस ने वहां छापेमारी कर मोटर बरामद कर लिया है।
पिटाई में घायल दोनों युवकों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • #किताबी_शिक्षा हो या #कोई_हुनर #जीवन_में हर वह #व्यक्ति_परिस्थिति या #अनुभव_हमारा_गुरु है, जिससे हमने कुछ न कुछ सीखा_है। आप सभी को भी शिक्षक_दिवस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हर हर महादेव🙏
    1
    #किताबी_शिक्षा हो या #कोई_हुनर
#जीवन_में हर वह #व्यक्ति_परिस्थिति या #अनुभव_हमारा_गुरु है, जिससे हमने कुछ न कुछ सीखा_है। आप सभी को भी शिक्षक_दिवस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हर हर महादेव🙏
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर DM नवीन कुमार का मोटिवेशनल संदेश—बोले, “शिक्षा से ही बदलेगा समाज का भविष्य” #शिक्षकदिवस #TeacherDay #DMNaveenKumar #जमुई #BiharNews #शिक्षा #शिक्षकसम्मान #शिक्षाव्यवस्था #MotivationalMessage #EducationNews #JamuiNews #BiharEducation #ViralNews #BreakingNews #LatestNews #TrendingNews #YouTubeNews #ViralVideo #TeacherAward2026
    1
    शिक्षक दिवस पर DM नवीन कुमार का मोटिवेशनल संदेश—बोले, “शिक्षा से ही बदलेगा समाज का भविष्य” #शिक्षकदिवस #TeacherDay #DMNaveenKumar #जमुई #BiharNews #शिक्षा #शिक्षकसम्मान #शिक्षाव्यवस्था #MotivationalMessage #EducationNews #JamuiNews #BiharEducation #ViralNews #BreakingNews #LatestNews #TrendingNews #YouTubeNews #ViralVideo #TeacherAward2026
    user_Nandan Kumar Paswan
    Nandan Kumar Paswan
    जमुई, जमुई, बिहार•
    13 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में उत्सव का माहौल केक काटकर बच्चों ने मनाया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शेखपुरा. शिक्षक दिवस के अवसर पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक केक काटकर देश के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। पूरे संस्थान में शिक्षक दिवस को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सेंटर संचालक एवं शिक्षक कंचन कुमार को कई आकर्षक उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। वहीं कंचन कुमार ने भी कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के लिए गर्व का पल तब आया जब फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई छात्र-छात्राओं ने गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए हैं।शिक्षक दिवस के खास मौके पर सेंटर संचालक कंचन कुमार ने मेधावी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कंचन कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में बच्चों की प्रतिभा को निखारना भी जरूरी है। संस्थान भविष्य में भी छात्रों को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा।
    1
    शिक्षक दिवस पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में उत्सव का माहौल
केक काटकर बच्चों ने मनाया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन
शेखपुरा. शिक्षक दिवस के अवसर पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक केक काटकर देश के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। पूरे संस्थान में शिक्षक दिवस को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सेंटर संचालक एवं शिक्षक कंचन कुमार को कई आकर्षक उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। वहीं कंचन कुमार ने भी कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के लिए गर्व का पल तब आया जब फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई छात्र-छात्राओं ने गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए हैं।शिक्षक दिवस के खास मौके पर सेंटर संचालक कंचन कुमार ने मेधावी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कंचन कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में बच्चों की प्रतिभा को निखारना भी जरूरी है। संस्थान भविष्य में भी छात्रों को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    13 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर पर्यावरण भारती ने लगाए 25 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश लखीसराय। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को एवन क्लासेस कोचिंग परिसर, इटौन, मननपुर, लLचानन में पर्यावरण भारती की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फलदार जामुन के 9, छायादार सेमल के 11 और औषधीय अमलतास के 5 पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी रणजीत कुमार महतो ने किया, जबकि शक्ति कुमार महतो का सहयोग रहा। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संस्था वर्ष 2008 से लगातार पौधारोपण अभियान चला रही है। महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि और मांगलिक अवसरों पर पौधारोपण किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक पर्यावरण भारती की ओर से 1,25,923 पेड़ लगाए जा चुके हैं। जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पौधारोपण जरूरी राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण जरूरी है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया में तापमान बढ़ रहा है और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 5 सितंबर को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई जाती है। उनके जन्मदिन को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन प्रख्यात दार्शनिक, शिक्षाविद और राजनेता थे। वर्ष 1952 में वे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति बने और 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वर्ष 1962 में उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला। राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि ऐसे महान शिक्षाविद की जयंती पर पौधारोपण करना पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में रणजीत कुमार महतो, शक्ति कुमार महतो, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, राम बिलास शाण्डिल्य, आर्या कुमारी, आरव कुमार और अक्षत राज सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण अभियान में भाग लिया।
    1
    शिक्षक दिवस पर पर्यावरण भारती ने लगाए 25 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लखीसराय। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को एवन क्लासेस कोचिंग परिसर, इटौन, मननपुर, लLचानन में पर्यावरण भारती की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फलदार जामुन के 9, छायादार सेमल के 11 और औषधीय अमलतास के 5 पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी रणजीत कुमार महतो ने किया, जबकि शक्ति कुमार महतो का सहयोग रहा।
पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संस्था वर्ष 2008 से लगातार पौधारोपण अभियान चला रही है। महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि और मांगलिक अवसरों पर पौधारोपण किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक पर्यावरण भारती की ओर से 1,25,923 पेड़ लगाए जा चुके हैं।
जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए पौधारोपण जरूरी
राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण जरूरी है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया में तापमान बढ़ रहा है और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए।
उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 5 सितंबर को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई जाती है। उनके जन्मदिन को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन प्रख्यात दार्शनिक, शिक्षाविद और राजनेता थे। वर्ष 1952 में वे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति बने और 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वर्ष 1962 में उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला।
राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि ऐसे महान शिक्षाविद की जयंती पर पौधारोपण करना पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में रणजीत कुमार महतो, शक्ति कुमार महतो, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, राम बिलास शाण्डिल्य, आर्या कुमारी, आरव कुमार और अक्षत राज सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण अभियान में भाग लिया।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    16 hrs ago
  • जमुई: 7 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले जनसुराज प्रदेश अध्यक्ष, दिया सहायता का आश्वासन जमुई: 7 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले जनसुराज प्रदेश अध्यक्ष, दिया सहायता का आश्वासन
    1
    जमुई: 7 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले जनसुराज प्रदेश अध्यक्ष, दिया सहायता का आश्वासन
जमुई: 7 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले जनसुराज प्रदेश अध्यक्ष, दिया सहायता का आश्वासन
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.