logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

30 मार्च को भाकपा का विशाल धरना, बेतिया में उठेगी जन-जन की आवाज। आज 25 मार्च, बुधवार शाम 5 बजे बलिराम भवन स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि 30 मार्च को जिला पदाधिकारी के समक्ष व्यापक धरना आयोजित किया जाएगा। इस धरने में बेतिया राज की भूमि पर बसे गरीबों को मालिकाना हक दिलाने, गैस की कालाबाजारी व आपूर्ति संकट को दूर कर सभी उपभोक्ताओं को सुलभ गैस उपलब्ध कराने, फूटपाथी दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था उजाड़ने पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने सहित दर्जनों जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेतिया–नरकटियागंज मुख्य मार्ग का तीन वर्षों से अधूरा निर्माण आमजन के लिए परेशानी का कारण बना है, जबकि जिले में अवैध नर्सिंग होम व जांच घरों का जाल फैला है जिससे गरीबों की जान खतरे में पड़ रही है। इसके अलावा बगहा को राजस्व जिला और साठी, सरिसवा, परसौनी, लालसरैया, सेमरा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग भी शामिल है। भाकपा ने चेतावनी दी कि इन समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा, जिसमें हजारों किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान और महिलाएं शामिल होंगे।

1 hr ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
1 hr ago

30 मार्च को भाकपा का विशाल धरना, बेतिया में उठेगी जन-जन की आवाज। आज 25 मार्च, बुधवार शाम 5 बजे बलिराम भवन स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि 30 मार्च को जिला पदाधिकारी के समक्ष व्यापक धरना आयोजित किया जाएगा। इस धरने में बेतिया राज की भूमि पर बसे गरीबों को मालिकाना हक दिलाने, गैस की कालाबाजारी व आपूर्ति संकट को दूर कर सभी उपभोक्ताओं को सुलभ गैस उपलब्ध कराने, फूटपाथी दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था उजाड़ने पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने सहित दर्जनों जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेतिया–नरकटियागंज मुख्य मार्ग का तीन वर्षों से अधूरा निर्माण आमजन के लिए परेशानी का कारण बना है, जबकि जिले में अवैध नर्सिंग होम व जांच घरों का जाल फैला है जिससे गरीबों की जान खतरे में पड़ रही है। इसके अलावा बगहा को राजस्व जिला और साठी, सरिसवा, परसौनी, लालसरैया, सेमरा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग भी शामिल है। भाकपा ने चेतावनी दी कि इन समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा, जिसमें हजारों किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान और महिलाएं शामिल होंगे।

More news from बिहार and nearby areas
  • Hyderabad mein Aaj ka Mausam
    1
    Hyderabad mein Aaj ka Mausam
    user_Learning Bishnoi Yadav
    Learning Bishnoi Yadav
    Farmer ठकराहन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • बैरिया में जन सुराज को नई मजबूती, डॉ. मुन्ना कुमार बने प्रखंड अध्यक्ष #वायरल #Tags #JanSuraaj #BairiaNews #BiharPolitics #PoliticalUpdate #NewLeadership #GrassrootPolitics #BiharNews #YouthLeadership #JanSuraajParty #LocalPolitics #BiharDevelopment #BreakingNews #ViralNews
    1
    बैरिया में जन सुराज को नई मजबूती, डॉ. मुन्ना कुमार बने प्रखंड अध्यक्ष
#वायरल #Tags #JanSuraaj #BairiaNews #BiharPolitics #PoliticalUpdate #NewLeadership #GrassrootPolitics #BiharNews #YouthLeadership #JanSuraajParty #LocalPolitics #BiharDevelopment #BreakingNews #ViralNews
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • विश्व यक्ष्मा दिवस पर बेतिया में जागरूकता रैली, “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का दिया संदेश बेतिया। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे शहर में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली निकाली गई। यह रैली गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र से शुरू होकर अस्पताल परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः केंद्र पर आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों ने “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आम लोगों से खांसी के लक्षणों को गंभीरता से लेने और समय पर जांच कराने की अपील की गई। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा लें और इलाज को बीच में न छोड़ें। वहीं डॉ. चेतन जायसवाल ने बताया कि टीबी की जांच और उपचार सरकार द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही मरीजों को बेहतर पोषण के लिए प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और समाज से टीबी को खत्म करने में सहयोग करें।
    1
    विश्व यक्ष्मा दिवस पर बेतिया में जागरूकता रैली, “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का दिया संदेश
बेतिया। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे शहर में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली निकाली गई। यह रैली गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र से शुरू होकर अस्पताल परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः केंद्र पर आकर समाप्त हुई।
रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों ने “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आम लोगों से खांसी के लक्षणों को गंभीरता से लेने और समय पर जांच कराने की अपील की गई।
कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा लें और इलाज को बीच में न छोड़ें।
वहीं डॉ. चेतन जायसवाल ने बताया कि टीबी की जांच और उपचार सरकार द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही मरीजों को बेहतर पोषण के लिए प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और समाज से टीबी को खत्म करने में सहयोग करें।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • 🔴खाकी पर दाग: गांजा तस्करी के काले खेल में पुलिसकर्मी शामिल 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। सुरक्षा का भरोसा देने वाली खाकी जब खुद साजिश रचने लगे, तो कानून-व्यवस्था का चेहरा कितना भयावह हो सकता है इसकी बानगी रामकोला थाना क्षेत्र में देखने को मिली। यहां खाकी की वर्दी में छिपे ‘गिरोह’ ने ऐसा खेल खेला कि सच सामने आते ही पुलिस महकमे की नींव हिल गई। इनके मातहतों द्वारा लाखों रुपये की लूट की जो कहानी गढ़ी गई, वह दरअसल खाकी के भीतर पल रहे लालच और अपराध की पटकथा थी। बेशक! जब कानून के रखवाले ही कानून को चकमा देकर जघन्य अपराध को अंजाम देने लगे तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। रामकोला थाने के सिपाहियों के सामने आये अपराधिक कारनामे यह साबित करता है कि खाकी का दामन अंदर से कितना दागदार हो चुका है। लाखों रुपये की कथित लूट की जो कहानी तस्करो ने गढ़ी थी, वह दरअसल खुद पुलिसकर्मियों की साजिश निकली। पर्दा उठा तो सामने आया गांजा तस्करी का संगठित खेल। 🔴 खुलासे मे खाकी का घिनौना चेहरा हुआ बेनकाब खुलासा हुआ कि यह कोई लूट की घटना नहीं, बल्कि गांजा तस्करी से कमाए गए काले धन को हड़पने का सुनियोजित षड्यंत्र था और इस षड्यंत्र के किरदार खाकी वर्दी के पीछे छिपे पुलिसकर्मी थे।जांच में सामने आया कि सिपाही सूरज गिरी इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड था। उसने तस्करों के साथ मिलकर अवैध धंधे की ऐसी ‘साझेदारी’ बना रखी थी, जहां गांजा तस्करी से आने वाला पैसा सीधे उसके खाते में पहुंचता था। रकम बढ़ी तो नीयत बिगड़ गयी और फिर रची गई फर्जी लूट की कहानी, ताकि पैसा भी हड़प लिया जाए और मामला भी दब जाए। 🔴 सिपाही सुरज गिरी के साझेदार तीन सिपाही चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंदे खेल में सिपाही सूरज गिरी अकेला नहीं है। उसके साथ तीन और खाकीधारी सिपाही विनोद गुप्ता, सिपाही जितेन्द्र पाल व सिपाही नितेश यादव भी साझेदार और हिस्सेदार है। यानी कानून की रक्षा का जिम्मा संभालने वाले ही कानून के साथ खेल रहे थे। इस कांड ने यह साफ कर दिया है कि कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों ने वर्दी को ‘ढाल’ नहीं, बल्कि ‘हथियार’ बना लिया है जिसके सहारे वह बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस बार भी कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सिमटकर रह जाएगी, या फिर इन वर्दीधारी गुनहगारों पर ऐसा प्रहार होगा जो आने वाले समय के लिए नजीर बनेगा? 🔴 इन पर दर्ज हुआ मुकदमा सख्त धाराओं में कसा शिकंजा रामकोला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए सिपाही सूरज गिरी, सिपाही विनोद गुप्ता, सिपाही जितेन्द्र पाल समेत सुन्दर लाल निषाद, सुरेश यादव उर्फ सुनील यादव, मनोज बिंद, रणजीत यादव उर्फ राहुल, पंकज, रत्नेश राय, दीपु भारती व धीरज के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) की धारा 8, 20(बी), 27(ए) व 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन धाराओं के तहत आरोपियों पर न सिर्फ संगठित तस्करी, बल्कि अवैध कमाई और आपराधिक साजिश का गंभीर आरोप तय हुआ है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ना तय माना जा रहा है। 🔴एसपी की सख्ती से घिरे खाकीधारी, अब बचना मुश्किल गांजा तस्करी और फर्जी लूट कांड में बेनकाब हुए खाकीधारियों के गंदे खेल को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने गंभीरता से लेते हुए साफ संकेत दे दिया हैं कि इस बार दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 🔴 जीरो टॉलरेंस का संदेश एसपी केशव कुमार के रुख से यह साफ हो गया है कि पुलिस विभाग की छवि खराब करने वाले कर्मियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है। जांच में दोषी पाए गए सिपाहियों के खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है। 🔴 बचाव के रास्ते बंद सूत्रों के मुताबिक, मामले में शामिल सिपाहियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। ऐसे में अब उनके लिए बच निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ जेल की राह भी तय मानी जा रही है। 🔴 संदेश साफ खाकी में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं एसपी केशव कुमार की सख्ती ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वर्दी की आड़ में अपराध करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। यह कार्रवाई न सिर्फ दोषियों पर भारी पड़ेगी, बल्कि पूरे महकमे को एक कड़ा संदेश भी देगी।
    1
    🔴खाकी पर दाग: गांजा तस्करी के काले खेल में पुलिसकर्मी शामिल
🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो 
कुशीनगर। सुरक्षा का भरोसा देने वाली खाकी जब खुद साजिश रचने लगे, तो कानून-व्यवस्था का चेहरा कितना भयावह हो सकता है इसकी बानगी रामकोला थाना क्षेत्र में देखने को मिली। यहां खाकी की वर्दी में छिपे ‘गिरोह’ ने ऐसा खेल खेला कि सच सामने आते ही पुलिस महकमे की नींव हिल गई। इनके मातहतों द्वारा लाखों रुपये की लूट की जो कहानी गढ़ी गई, वह दरअसल खाकी के भीतर पल रहे लालच और अपराध की पटकथा थी। 
बेशक! जब कानून के रखवाले ही कानून को चकमा देकर जघन्य अपराध को अंजाम देने लगे तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। रामकोला थाने के सिपाहियों के सामने आये अपराधिक कारनामे यह साबित करता है कि खाकी का दामन अंदर से कितना दागदार हो चुका है।
लाखों रुपये की कथित लूट की जो कहानी  तस्करो ने गढ़ी थी, वह दरअसल खुद पुलिसकर्मियों की साजिश निकली। पर्दा उठा तो सामने आया गांजा तस्करी का संगठित खेल। 
🔴 खुलासे मे खाकी का घिनौना चेहरा हुआ बेनकाब 
खुलासा हुआ कि यह कोई लूट की घटना नहीं, बल्कि गांजा तस्करी से कमाए गए काले धन को हड़पने का सुनियोजित षड्यंत्र था और इस षड्यंत्र के किरदार खाकी वर्दी के पीछे छिपे पुलिसकर्मी थे।जांच में सामने आया कि सिपाही सूरज गिरी इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड था। उसने तस्करों के साथ मिलकर अवैध धंधे की ऐसी ‘साझेदारी’ बना रखी थी, जहां गांजा तस्करी से आने वाला पैसा सीधे उसके खाते में पहुंचता था। रकम बढ़ी तो नीयत बिगड़ गयी और फिर रची गई फर्जी लूट की कहानी, ताकि पैसा भी हड़प लिया जाए और मामला भी दब जाए।
🔴 सिपाही सुरज गिरी के साझेदार तीन सिपाही 
चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंदे खेल में सिपाही सूरज गिरी अकेला नहीं है। उसके साथ तीन और खाकीधारी सिपाही विनोद गुप्ता, सिपाही जितेन्द्र पाल व सिपाही नितेश यादव भी साझेदार और हिस्सेदार है। यानी कानून की रक्षा का जिम्मा संभालने वाले ही कानून के साथ खेल रहे थे। इस कांड ने यह साफ कर दिया है कि कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों ने वर्दी को ‘ढाल’ नहीं, बल्कि ‘हथियार’ बना लिया है जिसके सहारे वह बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस बार भी कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सिमटकर रह जाएगी, या फिर इन वर्दीधारी गुनहगारों पर ऐसा प्रहार होगा जो आने वाले  समय के लिए नजीर बनेगा?
🔴 इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
सख्त धाराओं में कसा शिकंजा
रामकोला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए सिपाही सूरज गिरी, सिपाही विनोद गुप्ता, सिपाही जितेन्द्र पाल समेत सुन्दर लाल निषाद, सुरेश यादव उर्फ सुनील यादव, मनोज बिंद, रणजीत यादव उर्फ राहुल, पंकज, रत्नेश राय, दीपु भारती व धीरज के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) की धारा 8, 20(बी), 27(ए) व 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन धाराओं के तहत आरोपियों पर न सिर्फ संगठित तस्करी, बल्कि अवैध कमाई और आपराधिक साजिश का गंभीर आरोप तय हुआ है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ना तय माना जा रहा है।
🔴एसपी की सख्ती से घिरे खाकीधारी, अब बचना मुश्किल
गांजा तस्करी और फर्जी लूट कांड में बेनकाब हुए खाकीधारियों के गंदे खेल को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने गंभीरता से लेते हुए साफ संकेत दे दिया हैं कि इस बार दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
🔴 जीरो टॉलरेंस का संदेश
एसपी केशव कुमार के रुख से यह साफ हो गया है कि पुलिस विभाग की छवि खराब करने वाले कर्मियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है। जांच में दोषी पाए गए सिपाहियों के खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
🔴 बचाव के रास्ते बंद
सूत्रों के मुताबिक, मामले में शामिल सिपाहियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। ऐसे में अब उनके लिए बच निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ जेल की राह भी तय मानी जा रही है।
🔴 संदेश साफ खाकी में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
एसपी केशव कुमार की सख्ती ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वर्दी की आड़ में अपराध करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। यह कार्रवाई न सिर्फ दोषियों पर भारी पड़ेगी, बल्कि पूरे महकमे को एक कड़ा संदेश भी देगी।
    user_संजय चाणक्य
    संजय चाणक्य
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशीटेगराही गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिस मां ने अपने बेटे को जन्म दिया, उसे पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है आखिर एक बेटा इतना निर्दयी कैसे हो सकता है?
    1
    गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशीटेगराही गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिस मां ने अपने बेटे को जन्म दिया, उसे पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है आखिर एक बेटा इतना निर्दयी कैसे हो सकता है?
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    37 min ago
  • दूध के 6 बाल्टी से अवैध शराब 447 पाउच बरामद कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब विक्री/निष्कर्षण/के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरवापट्टी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कौवाखोर गाँव बरवापट्टी घाट के पास से 6 बाल्टे मे अग्रेजी शराब 8 pm कुल मात्रा 417 अदद पाउच प्रत्येक 180 ML, तथा एक दो मोटर साइकिल क्रमशः UP57BS7163 तथा UP57P3237 तथा दो अदद मोबाइल व 750 रु0 नगद के साथ 02 नफर अभियुक्तों 01. मनोज यादव पुत्र मोती यादव ग्राम जमुआन घाट थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर, 02. उमेश यादव पुत्र गेना यादव ग्राम बैकुण्टपुर कोठी थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 037/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    2
    दूध के 6 बाल्टी से अवैध शराब 447 पाउच बरामद
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब विक्री/निष्कर्षण/के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना बरवापट्टी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कौवाखोर गाँव बरवापट्टी घाट के पास से 6 बाल्टे मे अग्रेजी शराब 8 pm कुल मात्रा 417 अदद पाउच प्रत्येक 180 ML, तथा एक दो मोटर साइकिल क्रमशः UP57BS7163 तथा UP57P3237 तथा दो अदद मोबाइल व 750 रु0 नगद  के साथ 02 नफर अभियुक्तों 01. मनोज यादव पुत्र मोती यादव ग्राम जमुआन घाट थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर, 02. उमेश यादव पुत्र गेना यादव ग्राम बैकुण्टपुर कोठी थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 037/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • आज 25 मार्च 2026 बुधवार दोपहर 3 बजे जारी जिला प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 28 मार्च को जिला नियोजनालय, बेतिया तथा 30 मार्च को ब्लॉक कैम्पस, बगहा-01 में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी नियोजकों से जानकारी लेकर आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। निजी कंपनियों द्वारा इंस्टॉलर, सुपरवाइजर व तकनीशियन के 35 पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक मानदेय मिलेगा तथा कार्यक्षेत्र बेतिया व बगहा रहेगा। अभ्यर्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस व बाइक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी हेतु 8002661906 पर संपर्क करें।
    1
    आज 25 मार्च 2026 बुधवार दोपहर 3 बजे जारी जिला प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 28 मार्च को जिला नियोजनालय, बेतिया तथा 30 मार्च को ब्लॉक कैम्पस, बगहा-01 में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी नियोजकों से जानकारी लेकर आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। निजी कंपनियों द्वारा इंस्टॉलर, सुपरवाइजर व तकनीशियन के 35 पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक मानदेय मिलेगा तथा कार्यक्षेत्र बेतिया व बगहा रहेगा। अभ्यर्थियों के पास ड्राइविंग लाइसेंस व बाइक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी हेतु 8002661906 पर संपर्क करें।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • blackberry aap kya kahana chahte Hain ya nahin Ghana Nadi coolpad road light kya karna chahte hain
    1
    blackberry aap kya kahana chahte Hain ya nahin Ghana Nadi coolpad road light kya karna chahte hain
    user_Learning Bishnoi Yadav
    Learning Bishnoi Yadav
    Farmer ठकराहन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • चनपटिया प्रखंड कार्यालय परिसर में आज 24 मार्च मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत 21 जरूरतमंद दिव्यांग लोगों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने किया, जिन्होंने सभी लाभार्थियों को ट्राई साइकिल सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ​इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे आसानी से बाजार, अस्पताल सहित अन्य स्थानों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने लाभार्थियों से इस सुविधा का सही उपयोग करने की अपील की। ​कार्यक्रम में प्रधान सहायक रमाशंकर राम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जिन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    चनपटिया प्रखंड कार्यालय परिसर में आज 24 मार्च मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत 21 जरूरतमंद दिव्यांग लोगों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने किया, जिन्होंने सभी लाभार्थियों को ट्राई साइकिल सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
​इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, जिससे उन्हें दैनिक कार्यों में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे आसानी से बाजार, अस्पताल सहित अन्य स्थानों तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने लाभार्थियों से इस सुविधा का सही उपयोग करने की अपील की।
​कार्यक्रम में प्रधान सहायक रमाशंकर राम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, जिन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.