logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरविलास इंटरनेशनल स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगता बदायूं। उझानी नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में तृतीय वार्षिकोत्सव के रूप में कैडेन्स 3.0 का आयोजन एक अलग एवं अनोखे अंदाज़ में किया गया। आयोजन का शुभारम्भ विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात गणपति की प्रार्थना नृत्य के माध्यम से की गयी। विद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर में खेल के विशाल एवं अत्याधुनिक मैदान का उद्घाटन भी किया गया; जिसमें अन्य गतिविधियाँ क्रमानुसार आयोजित की गयीं तथा विभिन्न प्रकार के खेल एवं नृत्य प्रस्तुत किये गए। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक नृत्य तथा लंबी एवं ऊँची कूद, विभिन्न प्रकार की दौड़, गोला-फेंक, वॉलीबॉल, खो-खो जैसे कई खेल इस समारोह के आकर्षण का केन्द्र रहे। स्कूल के सभी बच्चों ने इन सभी गतिविधियों में भाग लिया।

3 hrs ago
user_Pawan Verma Press Reporter
Pawan Verma Press Reporter
पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हरविलास इंटरनेशनल स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगता बदायूं। उझानी नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में तृतीय वार्षिकोत्सव के रूप में कैडेन्स 3.0 का आयोजन एक अलग एवं अनोखे अंदाज़ में किया गया। आयोजन का शुभारम्भ विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात गणपति की प्रार्थना नृत्य के माध्यम से की गयी। विद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर में खेल के विशाल एवं अत्याधुनिक मैदान का उद्घाटन भी किया गया; जिसमें अन्य गतिविधियाँ क्रमानुसार आयोजित की गयीं तथा विभिन्न प्रकार के खेल एवं नृत्य प्रस्तुत किये गए। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक नृत्य तथा लंबी एवं ऊँची कूद, विभिन्न प्रकार की दौड़, गोला-फेंक, वॉलीबॉल, खो-खो जैसे कई खेल इस समारोह के आकर्षण का केन्द्र रहे। स्कूल के सभी बच्चों ने इन सभी गतिविधियों में भाग लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • "रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज" आंवला। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भमोरा पुलिस ने थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने खुली, सिरोही, देवचरा, कैमुआ, बल्लिया, सरदार नगर, रफियाबाद सहित अन्य मिश्रित आबादी वाले गांवों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार, सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह, बल्लिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक अनोज कुमार सिरोही, श्याम सिंह, ब्रह्म प्रकाश, मनोज कुमार, केशव कुमार, अभिषेक मोहन सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ और लोगों में भरोसा बढ़ा।
    3
    "रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज"
आंवला। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भमोरा पुलिस ने थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।
थाना प्रभारी सनी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने खुली, सिरोही, देवचरा, कैमुआ, बल्लिया, सरदार नगर, रफियाबाद सहित अन्य मिश्रित आबादी वाले गांवों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार, सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह, बल्लिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक अनोज कुमार सिरोही, श्याम सिंह, ब्रह्म प्रकाश, मनोज कुमार, केशव कुमार, अभिषेक मोहन सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ और लोगों में भरोसा बढ़ा।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईस अहमद के आवास कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन बिल्सी : नगर के मोहल्ला नंबर 8 साहबगंज निवासी एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईस अहमद के आवास/ कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया । जिला सचिव रईस अहमद ने कहा कि यह रमजान का पवित्र महीना चल रहा है जिसमें सभी मुस्लिम भाइयों के द्वारा समय से इबादत की जा रही हैं इसी के चलते आज उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम करने व कराने से समाज में एकजुटता व समाज मे सद्भावना बनी रहती है जिसमे मौलाना मंसूर आलम, मौलाना असरार उल हक़, सभासद शहनवाज़ अल्वी सईद अहमद शब्लू, जाविर अल्वी इरफ़ान कस्सर सहित शहर के तमाम लोगो ने शिरकत की एवं अफ्तार मे मुल्क मे अमन और सलामती के लिए दुआएँ की गई ।
    1
    समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईस अहमद के आवास
कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन
बिल्सी : नगर के मोहल्ला नंबर 8 साहबगंज निवासी एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रईस अहमद के आवास/ कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया । जिला सचिव रईस अहमद ने कहा कि यह रमजान का पवित्र महीना चल रहा है जिसमें सभी मुस्लिम भाइयों के द्वारा समय से इबादत की जा रही हैं इसी के चलते आज उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम करने व कराने से समाज में एकजुटता व समाज मे सद्भावना बनी रहती है जिसमे मौलाना मंसूर आलम, मौलाना असरार उल हक़, सभासद शहनवाज़ अल्वी सईद अहमद शब्लू, जाविर अल्वी इरफ़ान कस्सर सहित शहर के तमाम लोगो ने शिरकत की 
एवं अफ्तार मे मुल्क मे अमन और सलामती के लिए दुआएँ की गई ।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं जिले की नगर पंचायत उसहैत के बाजारों में शुक्रवार को रमजान के पवित्र महीने के चलते रोजदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां फल, मिठाइयां, सेवइयां और मेवों की खूब बिक्री हो रही है।बाजारों में तरबूज, खजूर, सेब, केला, पपीता, अनार, खरबूजा और अनन्नास जैसे फलों की मांग है। इनके अलावा मिठाइयां, सेवइयां, कचरी, ब्रेड, फेन, बिस्कुट और मेवों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। फल विक्रेता नदीम अली ने बताया कि खजूर, पपीता और केले की बिक्री इस बार सबसे अधिक है। एक अन्य फल विक्रेता आमिर ने जानकारी दी कि तरबूज, सेब, अंगूर और खरबूजा महंगा होने के कारण इनकी बिक्री कुछ कम है, जबकि खजूर, संतरा, केला और पपीता खूब बिक रहे हैं। इसी क्रम में, शाही जामा मस्जिद में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज भी अदा की गई। इसमें हजारों की संख्या में नमाजियों ने शांतिपूर्ण ढंग से हिस्सा लिया। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती असगर अली बरेलवी ने रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों से रोजे रखने और इबादत करने का आह्वान किया। इमाम ने ईद की नमाज से पहले जरूरतमंदों को फितरा देने की अपील भी की, साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि फितरा केवल वास्तविक हकदारों को ही दिया जाए। नमाजियों ने एक-दूसरे को रमजान के दूसरे जुमे की मुबारकबाद दी और अल्लाह की इबादत कर अपने गुनाहों की माफी मांगी, साथ ही देश में अमन-चैन की दुआएं कीं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब हसन, सभासद जाकिर मंसूरी, हसरत हुसैन, आले हसन, मुजीब खान, अली जान मास्टर, जीशान, सय्यद आसिम अली, सलमान खान (सीएससी केंद्र), साकिब अली, मोज्जम खान, साबिर मंसूरी, डॉ. शौकत, छम्मन खान, आजम खान, पूर्व सभासद माशिर, अनवार, पूर्व सभासद फरमान खान, तालिब इलेक्ट्रॉनिक, इमरान, इकबालुद्दीन,सय्यद शाहिद अली, सय्यद परवेज खान,आमिर रजा, परवेज, नफ़लुद्दीन, डॉ. फखरे आलम, बबलू किराना स्टोर, पप्पू किराना स्टोर, नसीम मुल्लाजी, गुड्डन किराना, मखदूम जनसेवा केंद्र प्रभारी और सबलू सहित कई प्रमुख लोगों ने नमाज अदा करने के बाद रोजा इफ्तारी के लिए फलों, सेवइयां, कचरी और मेवाओं की खरीदारी की।
    1
    बदायूं जिले की नगर पंचायत उसहैत के बाजारों में शुक्रवार को रमजान के पवित्र महीने के चलते रोजदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां फल, मिठाइयां, सेवइयां और मेवों की खूब बिक्री हो रही है।बाजारों में तरबूज, खजूर, सेब, केला, पपीता, अनार, खरबूजा और अनन्नास जैसे फलों की मांग है। इनके अलावा मिठाइयां, सेवइयां, कचरी, ब्रेड, फेन, बिस्कुट और मेवों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। फल विक्रेता नदीम अली ने बताया कि खजूर, पपीता और केले की बिक्री इस बार सबसे अधिक है। एक अन्य फल विक्रेता आमिर ने जानकारी दी कि तरबूज, सेब, अंगूर और खरबूजा महंगा होने के कारण इनकी बिक्री कुछ कम है, जबकि खजूर, संतरा, केला और पपीता खूब बिक रहे हैं।
इसी क्रम में, शाही जामा मस्जिद में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज भी अदा की गई। इसमें हजारों की संख्या में नमाजियों ने शांतिपूर्ण ढंग से हिस्सा लिया।
जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती असगर अली बरेलवी ने रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों से रोजे रखने और इबादत करने का आह्वान किया। इमाम ने ईद की नमाज से पहले जरूरतमंदों को फितरा देने की अपील भी की, साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि फितरा केवल वास्तविक हकदारों को ही दिया जाए।
नमाजियों ने एक-दूसरे को रमजान के दूसरे जुमे की मुबारकबाद दी और अल्लाह की इबादत कर अपने गुनाहों की माफी मांगी, साथ ही देश में अमन-चैन की दुआएं कीं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नवाब हसन, सभासद जाकिर मंसूरी, हसरत हुसैन, आले हसन, मुजीब खान, अली जान मास्टर, जीशान, सय्यद आसिम अली, सलमान खान (सीएससी केंद्र), साकिब अली, मोज्जम खान, साबिर मंसूरी, डॉ. शौकत, छम्मन खान, आजम खान, पूर्व सभासद माशिर, अनवार, पूर्व सभासद फरमान खान, तालिब इलेक्ट्रॉनिक, इमरान, इकबालुद्दीन,सय्यद शाहिद अली, सय्यद परवेज खान,आमिर रजा, परवेज, नफ़लुद्दीन, डॉ. फखरे आलम, बबलू किराना स्टोर, पप्पू किराना स्टोर, नसीम मुल्लाजी, गुड्डन किराना, मखदूम जनसेवा केंद्र प्रभारी और सबलू सहित कई प्रमुख लोगों ने नमाज अदा करने के बाद रोजा इफ्तारी के लिए फलों, सेवइयां, कचरी और मेवाओं की खरीदारी की।
    user_Makhdoom Khan
    Makhdoom Khan
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खबर बदायूं से जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम परमू, पोस्ट नरसेना में हाल ही में बनी सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क हाथ लगाने मात्र से ही उखड़ रही है, जिससे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। सड़क निर्माण ग्राम प्रधान और सचिव नवनीत की देखरेख में कराया गया था। नाराज़ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराते हुए जांच और दोबारा निर्माण की मांग की है। घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सीसी रोड बनाने के विरोध में पूरन मिश्रा पुत्र हरिओम मिश्रा सतपाल पुत्र रोशन मिश्रा अभय मिश्रा पुत्र अवनीश मिश्रा उमर मोहम्मद गोपाल शर्मा हृदय शर्मा मुकेश शर्मा सतपाल पुत्र अंतराम बृजेश मिश्रा पुत्र नाथूलाल मनोज शर्मा सचिन मिश्रा पुत्र रामकृपाल मिश्रा विद्या राम पुत्र इतवारी लाल मौजूद रहे
    2
    खबर बदायूं से
जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम परमू, पोस्ट नरसेना में हाल ही में बनी सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क हाथ लगाने मात्र से ही उखड़ रही है, जिससे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है।
सड़क निर्माण ग्राम प्रधान और सचिव नवनीत की देखरेख में कराया गया था। नाराज़ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराते हुए जांच और दोबारा निर्माण की मांग की है।
घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सीसी रोड बनाने के विरोध में पूरन मिश्रा पुत्र हरिओम मिश्रा सतपाल पुत्र रोशन मिश्रा अभय मिश्रा पुत्र अवनीश मिश्रा उमर मोहम्मद गोपाल शर्मा हृदय शर्मा मुकेश शर्मा सतपाल पुत्र अंतराम बृजेश मिश्रा पुत्र नाथूलाल मनोज शर्मा सचिन मिश्रा पुत्र रामकृपाल मिश्रा विद्या राम पुत्र इतवारी लाल मौजूद रहे
    user_यू पी प्रभात लाइव न्यूज जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ
    यू पी प्रभात लाइव न्यूज जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बरेली - नमनिर्मित पुलिस चौकी लाल फाटक का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया भव्य उद्घाटन
    1
    बरेली - नमनिर्मित पुलिस चौकी लाल फाटक का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया भव्य उद्घाटन
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अब दुबई एयरपोर्ट पर ईरानी मिसाइलों का निशाना
    1
    अब दुबई एयरपोर्ट पर ईरानी मिसाइलों का निशाना
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    20 hrs ago
  • बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा में बीती शाम दो युवकों ने अपने घर की साफ सफाई करके वापस उझानी लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर कर उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान उसकी बहू ने बचाने का प्रयास किया तब दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई जबकि उसकी बहू के गुम चोटे आई है। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार कराया है। गांव गड़ौरा निवासी बुजुर्ग महिला ब्रम्हादेवी पत्नी श्यामलाल अपनी बहू अमृता पत्नी आकाशदीप के साथ शनिवार की शाम अपने घर की साफ सफाई करने के बाद वापस उझानी स्थित किराए के मकान में लौट रही थी इसी दौरान गांव के रास्ते में गांव निवासी विनोद पुत्र रामवीर, प्रमोद पुत्र ग्रीशचंद्र ने रास्ते में घेर लिया और गाली गलौच करने लगा। आकाशदीप ने बताया कि उसकी मां ने दोनों का विरोध किया तब धारदार हथियार से दोनों उसकी मां की पिटाई लगा दी जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान जब बहू अमृता अपनी सास को बचाने आई तब दोनों ने उसकी भी पिटाई लगा दी। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित महिला और उसकी बहू ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज कर इलाज शुरू कराया। पीड़ित के बेटे आकाशदीप ने बताया कि दोनों युवकों से उसका मुकदमा चल रहा है जिसे वापस लेने का दबाब दोनों बना कर आए दिन मारपीट करते रहते है जिसके डर से उन्होंने गांव छोड़ कर उझानी में किराए पर रहना शुरू कर दिया है।
    2
    बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौरा में बीती शाम दो युवकों ने अपने घर की साफ सफाई करके वापस उझानी लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर कर उसकी पिटाई लगा दी। इस दौरान उसकी बहू ने बचाने का प्रयास किया तब दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई जबकि उसकी बहू के गुम चोटे आई है। रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार कराया है। 
गांव गड़ौरा निवासी बुजुर्ग महिला ब्रम्हादेवी पत्नी श्यामलाल अपनी बहू अमृता पत्नी आकाशदीप के साथ शनिवार की शाम अपने घर की साफ सफाई करने के बाद वापस उझानी स्थित किराए के मकान में लौट रही थी इसी दौरान गांव के रास्ते में गांव निवासी विनोद पुत्र रामवीर, प्रमोद पुत्र ग्रीशचंद्र ने रास्ते में घेर लिया और गाली गलौच करने लगा। आकाशदीप ने बताया कि उसकी मां ने दोनों का विरोध किया तब धारदार हथियार से दोनों उसकी मां की पिटाई लगा दी जिसमें वह घायल हो गई। इस दौरान जब बहू अमृता अपनी सास को बचाने आई तब दोनों ने उसकी भी पिटाई लगा दी। 
रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पीड़ित महिला और उसकी बहू ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज कर इलाज शुरू कराया। पीड़ित के बेटे आकाशदीप ने बताया कि दोनों युवकों से उसका मुकदमा चल रहा है जिसे वापस लेने का दबाब दोनों बना कर आए दिन मारपीट करते रहते है जिसके डर से उन्होंने गांव छोड़ कर उझानी में किराए पर रहना शुरू कर दिया है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बदायूं की नगर पंचायत उसहैत में खुशी महिला संकुल समिति की बैठक 28 फरवरी, शनिवार को सुबह 10:30 बजे संकुल कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें समिति के पदाधिकारी, ईसी सदस्य और कार्यरत कैडर शामिल हुए। बैठक में सदस्यों को उनकी आवश्यकतानुसार ऋण प्रदान करने और निर्धारित नियमों के अनुसार ऋण वापसी पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) जैसी योजनाओं के तहत माइक्रो-एंटरप्राइज, कौशल विकास और अन्य गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। ब्लॉक मिशन प्रबंधन प्रियंका शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित समूह सखियों को संबोधित करते हुए बताया कि शासन स्तर से सभी पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को समूह से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें अंत्योदय कार्ड धारक, मनरेगा लाभार्थी और आवास योजना के लाभार्थी शामिल हैं।समूह में न जुड़ने की स्थिति में राशन कार्ड के लाभ लेने से भी वंचित रह सकते अथवा राशन कार्ड कट सकता है । शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को गांव में ही रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराना है। इससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण और उत्थान गांव में रहकर कर सकेंगी और ग्रामीण पलायन को रोका जा सकेगा। प्रबंधक ने समूह सखियों को निर्देश दिए कि वे महिलाओं को जागरूक करें और उन्हें समूह से जुड़ने के लाभ स्पष्ट रूप से बताएं। उन्होंने यह भी कहा कि समूह में शामिल महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाए, ताकि ग्रामीण स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ सकें। ग्रामीण महिलाओं ने इस बैठक को प्रभावी बताते हुए कहा कि ऐसी पहल से उन्हें अपने परिवार और गांव में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बैठक के दौरान समूह सखियों ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में अपनी भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त किया और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। बैठक में खुशी महिला संकुल समिति की अध्यक्ष मीना, सचिव रुखसाना, कोषाध्यक्ष शकुंतला, CLF वीके ममता देवी और समूह सखी नंदो देवी (रिजोला) सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    बदायूं की नगर पंचायत उसहैत में खुशी महिला संकुल समिति की बैठक 28 फरवरी, शनिवार को सुबह 10:30 बजे संकुल कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें समिति के पदाधिकारी, ईसी सदस्य और कार्यरत कैडर शामिल हुए।
बैठक में सदस्यों को उनकी आवश्यकतानुसार ऋण प्रदान करने और निर्धारित नियमों के अनुसार ऋण वापसी पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) जैसी योजनाओं के तहत माइक्रो-एंटरप्राइज, कौशल विकास और अन्य गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
ब्लॉक मिशन प्रबंधन प्रियंका शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित समूह सखियों को संबोधित करते हुए बताया कि शासन स्तर से सभी पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को समूह से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें अंत्योदय कार्ड धारक, मनरेगा लाभार्थी और आवास योजना के लाभार्थी शामिल हैं।समूह में न जुड़ने की स्थिति में राशन कार्ड के लाभ लेने से भी वंचित रह सकते अथवा राशन कार्ड कट सकता है ।
शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को गांव में ही रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराना है। इससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण और उत्थान गांव में रहकर कर सकेंगी और ग्रामीण पलायन को रोका जा सकेगा।
प्रबंधक ने समूह सखियों को निर्देश दिए कि वे महिलाओं को जागरूक करें और उन्हें समूह से जुड़ने के लाभ स्पष्ट रूप से बताएं। उन्होंने यह भी कहा कि समूह में शामिल महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाए, ताकि ग्रामीण स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ सकें।
ग्रामीण महिलाओं ने इस बैठक को प्रभावी बताते हुए कहा कि ऐसी पहल से उन्हें अपने परिवार और गांव में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
बैठक के दौरान समूह सखियों ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में अपनी भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त किया और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।
बैठक में खुशी महिला संकुल समिति की अध्यक्ष मीना, सचिव रुखसाना, कोषाध्यक्ष शकुंतला, CLF वीके ममता देवी और समूह सखी नंदो देवी (रिजोला) सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Makhdoom Khan
    Makhdoom Khan
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिल्सी इस्लामनगर रोड पर हुआ भीषण एक्सीडेंट बदायूं : थाना क्षेत्र बिल्सी कस्बा में खैरी स्टैंड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की यह मामला बिल्सी इस्लामनगर रोड खैरी स्टैंड पर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।जिसकी पहचान मोनू पुत्र प्रेमपाल बिल्सी मोहल्ला नंबर 01 के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज उपचार के लिए भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने गंभीर हालत बताते हुए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोनू की बहुत गंभीर हालत बताई जा रही है।
    2
    बिल्सी इस्लामनगर रोड पर हुआ भीषण एक्सीडेंट 
बदायूं : थाना क्षेत्र बिल्सी कस्बा में खैरी स्टैंड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी ।
टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की यह मामला बिल्सी इस्लामनगर रोड खैरी स्टैंड पर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।जिसकी पहचान मोनू पुत्र प्रेमपाल बिल्सी मोहल्ला नंबर 01 के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज उपचार के लिए भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने गंभीर हालत बताते हुए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मोनू की बहुत गंभीर हालत बताई जा रही है।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.