logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के धिमश्री गांव में शुक्रवार रात एक पेट्रोल पंप के पास दहशत फैल गई। उधारी के पैसे मांगने पर एक युवक ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन घटना से इलाके में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धिमश्री निवासी बंटू धिमश्री पेट्रोल पंप के पास एक छोटी दुकान चलाता है। बताया गया कि बंटू ने एक युवक से अपने पुराने उधारी के पैसे मांगे थे। पैसे मांगने पर युवक आगबबूला हो गया और दुकानदार को देख लेने की धमकी दी। शुक्रवार देर रात आरोपी युवक दोबारा दुकान पर पहुंचा, जहां दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पीड़ित दुकानदार से जानकारी ली। शमसाबाद क्राइम इंस्पेक्टर मो. अली ने बताया कि प्राथमिक जांच में विवाद का कारण उधारी के रुपयों का लेनदेन सामने आया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस प्रकार छोटी-छोटी बातों पर असलहे लहराने और फायरिंग करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। पेट्रोल पंप जैसे सार्वजनिक स्थान के पास हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

2 hrs ago
user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के धिमश्री गांव में शुक्रवार रात एक पेट्रोल पंप के पास दहशत फैल गई। उधारी के पैसे मांगने पर एक युवक ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन घटना से इलाके में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धिमश्री निवासी बंटू धिमश्री पेट्रोल पंप के पास एक छोटी दुकान चलाता है। बताया गया कि बंटू ने एक युवक से अपने पुराने उधारी के पैसे मांगे थे। पैसे मांगने पर युवक आगबबूला हो गया और दुकानदार को देख लेने की धमकी दी। शुक्रवार देर रात आरोपी युवक दोबारा दुकान पर पहुंचा, जहां दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पीड़ित दुकानदार से जानकारी ली। शमसाबाद क्राइम इंस्पेक्टर मो. अली ने बताया कि प्राथमिक जांच में विवाद का कारण उधारी के रुपयों का लेनदेन सामने आया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस प्रकार छोटी-छोटी बातों पर असलहे लहराने और फायरिंग करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। पेट्रोल पंप जैसे सार्वजनिक स्थान के पास हुई इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ⚠️ *बड़ी खबर | शिकोहाबाद* ⚠️ *"KYC के नाम पर अवैध वसूली की तो खैर नहीं" - SP ग्रामीण अनुज चौधरी की गैस एजेंसियों को दो टूक* शिकोहाबाद थाने में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक हुई। SP ग्रामीण अनुज चौधरी ने साफ चेतावनी दी: 👉 उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न करें 👉 KYC के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिली तो होगी सख्त कार्रवाई 👉 उपभोक्ताओं से मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी *खास बात:* बैठक में एक गैस एजेंसी संचालक गैरहाजिर था, पुलिस भेजकर बुलवाया गया और उसे भी कड़ी हिदायत दी गई। नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई तय है। बैठक में CO शिकोहाबाद, थाना प्रभारी अनुज कुमार और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 📍 *Swaraj Jagran - फिरोजाबाद * #ShikohabadNews #Firozabad #GasAgency #KYC #UPPolice #BreakingNews #SwarajJagran
    1
    ⚠️ *बड़ी खबर | शिकोहाबाद* ⚠️
*"KYC के नाम पर अवैध वसूली की तो खैर नहीं" - SP ग्रामीण अनुज चौधरी की गैस एजेंसियों को दो टूक*
शिकोहाबाद थाने में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक हुई। SP ग्रामीण अनुज चौधरी ने साफ चेतावनी दी:
👉 उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न करें  
👉 KYC के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिली तो होगी सख्त कार्रवाई  
👉 उपभोक्ताओं से मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
*खास बात:* बैठक में एक गैस एजेंसी संचालक गैरहाजिर था, पुलिस भेजकर बुलवाया गया और उसे भी कड़ी हिदायत दी गई।
नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई तय है।
बैठक में CO शिकोहाबाद, थाना प्रभारी अनुज कुमार और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
📍 *Swaraj Jagran - फिरोजाबाद *
#ShikohabadNews #Firozabad #GasAgency #KYC #UPPolice #BreakingNews #SwarajJagran
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिरसागंज से इस वक्त की बड़ी खबर… फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज कस्बे में पैगू रोड स्थित एक प्राइवेट कार पार्किंग में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय पार्किंग में करीब 30 वाहन खड़े थे। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तीन कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने तुरंत अन्य गाड़ियों को पार्किंग से बाहर निकाल लिया, जिससे भारी नुकसान होने से बचाव हो सका।
    1
    सिरसागंज से इस वक्त की बड़ी खबर…
फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज कस्बे में पैगू रोड स्थित एक प्राइवेट कार पार्किंग में अचानक भीषण आग लग गई।
घटना के समय पार्किंग में करीब 30 वाहन खड़े थे।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तीन कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए।
हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
लोगों ने तुरंत अन्य गाड़ियों को पार्किंग से बाहर निकाल लिया, जिससे भारी नुकसान होने से बचाव हो सका।
    user_PCT News
    PCT News
    Firozabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • वृंदावन यमुना हादसा: स्टीमर पलटने से कई श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू के बाद प्रशासन ने जारी किया अपडेटMTF NEWS के लिए सीनियर जर्नलिस्ट जाहिद अली की खास रिपोर्ट
    1
    वृंदावन यमुना हादसा: स्टीमर पलटने से कई श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू के बाद प्रशासन ने जारी किया अपडेटMTF NEWS के लिए सीनियर जर्नलिस्ट जाहिद अली की खास रिपोर्ट
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    1
    Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग फिरोजाबाद थाना नारखी के पास कोटला वजीरपुर की घटना दखते रहिए समाचार इंडिया न्यूज़ जिला मीडिया प्रभारी बन्टू सिंह
    1
    ब्रेकिंग फिरोजाबाद थाना नारखी के पास कोटला वजीरपुर की घटना 
दखते रहिए 
समाचार इंडिया न्यूज़ 
जिला मीडिया प्रभारी बन्टू सिंह
    user_वरिष्ठ पत्रकार बन्टू सिंह
    वरिष्ठ पत्रकार बन्टू सिंह
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आगरा में आईएसबीटी कट पर 20 चक्का लोडर ट्रक पलट गया हाईवे पर लगा जाम फिरोजाबाद की ओर (NH-19) पर हादसे से यातायात हुआ प्रभावित सिंगल लेन में निकाला जा रहा ट्रैफिक, रफ्तार पर लगा ब्रेक मौके पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौजूद, स्थिति संभालने में जुटी टीम वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह हादसे के चलते लंबा जाम लगने की आशंका, सावधान रहे सुरक्षित रहे | Updated News- 11/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत
    1
    आगरा में आईएसबीटी कट पर 20 चक्का लोडर ट्रक पलट गया हाईवे पर लगा जाम फिरोजाबाद की ओर (NH-19) पर हादसे से यातायात हुआ प्रभावित सिंगल लेन में निकाला जा रहा ट्रैफिक, रफ्तार पर लगा ब्रेक मौके पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौजूद, स्थिति संभालने में जुटी टीम वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह हादसे के चलते लंबा जाम लगने की आशंका, सावधान रहे सुरक्षित रहे |
Updated News- 11/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Gyadeen Verma
    1
    Post by Gyadeen Verma
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🔥 *BREAKING | सिरसागंज में पार्किंग बनी आग का गोला!* 🔥 *3 कारें जलकर राख, 23 से ज्यादा गाड़ियां बचीं* फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के पैगू रोड पर शनिवार शाम 4:30 बजे निजी पार्किंग में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। 👉 प्रशांत (UP83BN8003), रजनीश कुमार (UP83BP5292) और गौरव (UP83BJ2885) की कारें पूरी तरह जल गईं 👉 स्थानीय लोगों की बहादुरी से 23+ गाड़ियां बचाई गईं - लोगों ने शीशे तोड़कर, धक्का देकर गाड़ियां निकालीं 👉 सिरसागंज, शिकोहाबाद, जसराना से फायर ब्रिगेड पहुंची, डेढ़ घंटे में आग पर काबू 👉 समाजसेवी डॉ. गुरुदत्त और पूर्व MLC दिलीप यादव मौके पर पहुंचे 👉 CFO सत्येंद्र पांडे: जनहानि नहीं, आग के कारणों की जांच जारी *राहत की बात:* कोई हताहत नहीं हुआ। *सवाल:* कबाड़ + पार्किंग एक साथ कितना सुरक्षित? 📍 *Swaraj Jagran - फिरोजाबाद* #FirozabadNews #Sirsaganj #BreakingNews #FireAccident #UPNews #SwarajJagran
    1
    🔥 *BREAKING | सिरसागंज में पार्किंग बनी आग का गोला!* 🔥
*3 कारें जलकर राख, 23 से ज्यादा गाड़ियां बचीं*
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के पैगू रोड पर शनिवार शाम 4:30 बजे निजी पार्किंग में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया।
👉 प्रशांत (UP83BN8003), रजनीश कुमार (UP83BP5292) और गौरव (UP83BJ2885) की कारें पूरी तरह जल गईं  
👉 स्थानीय लोगों की बहादुरी से 23+ गाड़ियां बचाई गईं - लोगों ने शीशे तोड़कर, धक्का देकर गाड़ियां निकालीं  
👉 सिरसागंज, शिकोहाबाद, जसराना से फायर ब्रिगेड पहुंची, डेढ़ घंटे में आग पर काबू  
👉 समाजसेवी डॉ. गुरुदत्त और पूर्व MLC दिलीप यादव मौके पर पहुंचे  
👉 CFO सत्येंद्र पांडे: जनहानि नहीं, आग के कारणों की जांच जारी
*राहत की बात:* कोई हताहत नहीं हुआ।  
*सवाल:* कबाड़ + पार्किंग एक साथ कितना सुरक्षित? 
📍 *Swaraj Jagran - फिरोजाबाद*
#FirozabadNews #Sirsaganj #BreakingNews #FireAccident #UPNews #SwarajJagran
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मथुरा वृंदावन में भीषण हादसा MTF news के बन रहे आगे की अपडेट वीडियो
    1
    मथुरा वृंदावन में भीषण हादसा MTF news के बन रहे आगे की अपडेट वीडियो
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.