Shuru
Apke Nagar Ki App…
शमशाबाद क्षेत्र के धीमश्री गांव में उदारी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर की हवाई फायरिंग
Gyadeen Verma
शमशाबाद क्षेत्र के धीमश्री गांव में उदारी के पैसे मांगने पर दुकानदार पर की हवाई फायरिंग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहाबाद : कस्बे के गढ़ चौराहे स्थित अतिथि होटल में आयोजित बैठक में जानकारी दी गई कि रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फतेहाबाद पहुंचेंगे। वे चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान शोभायात्रा से पूर्व आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे तथा सम्राट अशोक लाट का शिलान्यास भी करेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गंगाधर कुशवाहा, एलडीबी बैंक शाखा फतेहाबाद के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पगयाप्रसाद कुशवाहा एवं प्रधान बंटी कुशवाहा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। बताया गया कि शोभायात्रा बाह रोड स्थित डाक बंगले से प्रारंभ होकर एलियंस इंटरनेशनल स्कूल तक जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व धर्मवीर प्रजापति, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, छोटेलाल वर्मा सहित सभी विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा और जनसभा में करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम से पूर्व पदाधिकारियों द्वारा सभा स्थल का निरीक्षण भी किया गया, जहां व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।1
- Post by Gyadeen Verma1
- नींद की झपकी से एक्सप्रेस-वे पर पलटी डीसीएम, चालक-सहचालक घायल फतेहाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 12:30 बजे किलोमीटर 25+800 पर कबाड़ से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक और सहचालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चालक अमित पुत्र तिलक राम निवासी डीढहरा चंबा हिमाचल प्रदेश,सोनू पुत्र आजाद निवासी इस्लाही थाना किहर चंबा हिमाचल प्रदेश मौजूद था। वाहन गोरखपुर से पंजाब जा रहा था। बताया गया कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर लखनऊ से आगरा लेन की जाली तोड़ते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश शुक्ला व फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। यूपीडा टीम ने डीसीएम की खिड़की तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि डीसीएम रैलिंग तोड़ते हुए नीचे की ओर पलटी, लेकिन सुरक्षा रैलिंग और संरचना के चलते वह एक्सप्रेस-वे से नीचे नहीं गिर सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- शिकोहाबाद में दो रोडवेज बसों की भीषण भिड़ंत 🚨 शिकोहाबाद के व्यस्त मैनपुरी चौराहे पर शनिवार सुबह दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की टक्कर, लकड़ी के खोखों में घुसीं बसें, कई लोग घायल 😱 सैफई डिपो की बस आगरा से कानपुर जा रही थी, वहीं शिकोहाबाद डिपो की बस मैनपुरी से आगरा आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस खोखे में जा घुसी। 10 लोग घायल, राहत कार्य जारी। पुलिस जांच में जुटी। 🚑 #शिकोहाबाद #रोडवेज_बस #हादसा #घायल #पुलिस_चौकी #मैनपुरी_चौराहा1
- मथुरा वृंदावन में भीषण हादसा MTF news के बन रहे आगे की अपडेट वीडियो1
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में आस्था का एक ऐसा अनोखा केंद्र मौजूद है, जो अपनी परंपराओं के चलते दूर-दूर तक चर्चा में रहता है। मटसेना क्षेत्र के गांव बिलहना में स्थित नगरसेन महाराज का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है, लेकिन यहां पूजा करने का तरीका आम मंदिरों से बिल्कुल अलग है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां भक्त पारंपरिक प्रसाद या नारियल नहीं, बल्कि अंडा चढ़ाकर अपनी मनोकामना मांगते हैं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, मंदिर में अंडा चढ़ाने और उसे फोड़ने से बच्चों और परिवार पर आने वाली विपत्तियां टल जाती हैं और उनकी सलामती बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है और पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा और बीमारी से बचाव के लिए लोग यहां अंडा चढ़ाते हैं। कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद दोबारा मंदिर पहुंचकर धन्यवाद स्वरूप अंडा चढ़ाते हैं।1
- Post by Gyadeen Verma1