Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिकोहाबाद में दो रोडवेज बसों की भीषण भिड़ंत 🚨 शिकोहाबाद के व्यस्त मैनपुरी चौराहे पर शनिवार सुबह दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की टक्कर, लकड़ी के खोखों में घुसीं बसें, कई लोग घायल 😱 सैफई डिपो की बस आगरा से कानपुर जा रही थी, वहीं शिकोहाबाद डिपो की बस मैनपुरी से आगरा आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस खोखे में जा घुसी। 10 लोग घायल, राहत कार्य जारी। पुलिस जांच में जुटी। 🚑 #शिकोहाबाद #रोडवेज_बस #हादसा #घायल #पुलिस_चौकी #मैनपुरी_चौराहा
Gaurav Mishra patrakaar
शिकोहाबाद में दो रोडवेज बसों की भीषण भिड़ंत 🚨 शिकोहाबाद के व्यस्त मैनपुरी चौराहे पर शनिवार सुबह दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की टक्कर, लकड़ी के खोखों में घुसीं बसें, कई लोग घायल 😱 सैफई डिपो की बस आगरा से कानपुर जा रही थी, वहीं शिकोहाबाद डिपो की बस मैनपुरी से आगरा आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस खोखे में जा घुसी। 10 लोग घायल, राहत कार्य जारी। पुलिस जांच में जुटी। 🚑 #शिकोहाबाद #रोडवेज_बस #हादसा #घायल #पुलिस_चौकी #मैनपुरी_चौराहा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों का वार! DM को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग तेज1
- फतेहाबाद : कस्बे के गढ़ चौराहे स्थित अतिथि होटल में आयोजित बैठक में जानकारी दी गई कि रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फतेहाबाद पहुंचेंगे। वे चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान शोभायात्रा से पूर्व आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे तथा सम्राट अशोक लाट का शिलान्यास भी करेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गंगाधर कुशवाहा, एलडीबी बैंक शाखा फतेहाबाद के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पगयाप्रसाद कुशवाहा एवं प्रधान बंटी कुशवाहा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। बताया गया कि शोभायात्रा बाह रोड स्थित डाक बंगले से प्रारंभ होकर एलियंस इंटरनेशनल स्कूल तक जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व धर्मवीर प्रजापति, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, छोटेलाल वर्मा सहित सभी विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा और जनसभा में करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम से पूर्व पदाधिकारियों द्वारा सभा स्थल का निरीक्षण भी किया गया, जहां व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।1
- Post by Gyadeen Verma1
- उत्तरप्रदेश के कानपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक रेलवे रिटायर्ड ससुर सुशील दुबे अपनी पुत्र बहु मीनाक्षी पांडे की बर्बरतापूर्ण से पिटाई करता नज़र आ रहा है ,मारपीट एवं घर से सड़क पर खींचते हुए वीडियो वायरल,आस पास के लोगो ने हैवानियत का वीडियो वनाकर किया वायरल, AIN नेटवर्क सभी से अपील करता है कि आपके आस पास ऐसी कोई घटना हो तो कृपया पुलिस कों सूचित करें |वीडियो वायरल होने के बाद देखना होगा कि आखिर पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही अमल में लाई जाएगी | Updated News- 11/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत अखंड इंडिया को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु इच्छुक व्यक्तियों की आज संपर्क करें |1
- नींद की झपकी से एक्सप्रेस-वे पर पलटी डीसीएम, चालक-सहचालक घायल फतेहाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 12:30 बजे किलोमीटर 25+800 पर कबाड़ से लदी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक और सहचालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चालक अमित पुत्र तिलक राम निवासी डीढहरा चंबा हिमाचल प्रदेश,सोनू पुत्र आजाद निवासी इस्लाही थाना किहर चंबा हिमाचल प्रदेश मौजूद था। वाहन गोरखपुर से पंजाब जा रहा था। बताया गया कि चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर लखनऊ से आगरा लेन की जाली तोड़ते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश शुक्ला व फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। यूपीडा टीम ने डीसीएम की खिड़की तोड़कर दोनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि डीसीएम रैलिंग तोड़ते हुए नीचे की ओर पलटी, लेकिन सुरक्षा रैलिंग और संरचना के चलते वह एक्सप्रेस-वे से नीचे नहीं गिर सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।1
- Post by Sapna thakur1
- एसपी ग्रामीण ने शिकोहाबाद में चलाया चेकिंग अभियान, SHO संग किया पैदल मार्च* संदिग्ध वाहनों-व्यक्तियों की जांच, व्यापारियों से की शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील* *शिकोहाबाद (फिरोजाबाद), जनपद में शांति व्यवस्था और कानून का राज बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने शिकोहाबाद नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार राणा के साथ बाजारों में पैदल मार्च भी किया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुख्य चौराहों, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की। बिना नंबर प्लेट और ट्रिपलिंग कर रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। एसपी ग्रामीण ने खुद रुक-रुक कर संदिग्धों से पूछताछ की और वाहन के कागजात चेक किए। पैदल मार्च के दौरान एसपी ग्रामीण ने व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत की। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि त्योहारों और जयंती कार्यक्रमों के मद्देनजर जनपद में सतर्कता बढ़ाई गई है। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से चेकिंग और पैदल मार्च किया जा रहा है। उन्होंने थाना पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश भी दिए। अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता देख स्थानीय लोगों ने संतोष जताया।1
- Post by Gyadeen Verma1
- हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स ने गैस आपूर्ति में अनियमितता और शिकायतों के बाद सभी गैस एजेंसी प्रोपराइटरों के साथ बैठक की। उन्होंने 10 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्देश दिए कि गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए स्टॉक की सही जानकारी दें और उपभोक्ताओं के लिए हेल्प डेस्क लगाएं। शादी-विवाह के लिए सिलेंडर की मांग को देखते हुए अब गूगल शीट पर डेटा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।बैठक में स्टॉक की स्थिति के बारे में डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक है, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शिकायत निवारण हेतु गैस एजेंसियों पर हेल्प डेस्क लगाना अनिवार्य किया गया है ताकि ई-केवाईसी और बुकिंग की समस्या दूर हो सके। शादी-विवाह की गाइडलाइन हेतु आदेश दिया गया है कि शादियों के लिए 3-4 कॉमर्शियल सिलेंडर की आवश्यकता को देखते हुए, मांग के लिए गूगल शीट पर डेटा रिकॉर्ड रखने को कहा गया है। साथ ही पारदर्शिता हेतु हर एजेंसी पर स्टॉक और उपलब्धता का सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। भीड़ प्रबंधन के लिए ज्यादा भीड़ होने पर प्रशासन को तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। Updated News-11/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क कों पूरे भारतवर्ष से जिला संवाददाता ब्लॉक संवाददाता तहसील रिपोर्टर व की आवश्यकता है संपर्क कीजिए Akhand India Hindi News Network1