फतेहाबाद में रविवार को आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सम्राट अशोक शोभायात्रा में करेंगे शिरकत फतेहाबाद : कस्बे के गढ़ चौराहे स्थित अतिथि होटल में आयोजित बैठक में जानकारी दी गई कि रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फतेहाबाद पहुंचेंगे। वे चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान शोभायात्रा से पूर्व आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे तथा सम्राट अशोक लाट का शिलान्यास भी करेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गंगाधर कुशवाहा, एलडीबी बैंक शाखा फतेहाबाद के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पगयाप्रसाद कुशवाहा एवं प्रधान बंटी कुशवाहा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। बताया गया कि शोभायात्रा बाह रोड स्थित डाक बंगले से प्रारंभ होकर एलियंस इंटरनेशनल स्कूल तक जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व धर्मवीर प्रजापति, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, छोटेलाल वर्मा सहित सभी विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा और जनसभा में करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम से पूर्व पदाधिकारियों द्वारा सभा स्थल का निरीक्षण भी किया गया, जहां व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।

- फिरोजाबाद सिरसागंज में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर 28 अप्रैल शाम 6 बजे भव्य 'नगर शोभा यात्रा' निकलेगी। यात्रा अंबेडकर नगर, कुंजपुरा तिराहा से शुरू होकर नगर भ्रमण करेगी। मुख्य अतिथि भंते आनंद रत्न रहेंगे। बैठक में समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण व संरक्षक सेठ राम सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से शोभा यात्रा में शामिल होकर बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। #AmbedkarJayanti #Sirsaganj #ShobhaYatra #Firozabad1
- स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों का वार! DM को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग तेज1
- ❤️❤️❤️1
- Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार2
- शिकोहाबाद में दो रोडवेज बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे पर शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे दो रोडवेज बसों के आमने सामने की टक्कर हो गई | एक बस लकड़ी के खोखो में जाकर घुस गई | सैफई डिपो की बस चालक शिवम् गुप्ता आगरा से कानपुर जा रही थी तो दूसरी ओर शिकोहाबाद डिपो की बस चालक राजेश कुमार मैनपुरी से आगरा जा रही थी | दोनों बसों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि उसमे से एक बस लकड़ी के खोखा में जाकर घुस गई | इस भीषण भिड़ंत में एक राहगीर सहित 10 लोग घायल हो गए | मौके पर उपस्थित लोगों ने राहत व बचाव कार्य किया पुलिस ने घटना में घायल लोगों कों प्राथमिक उपचार कराया पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है | Updated News-11/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत1
- Post by Sapna thakur1
- Post by Gyadeen Verma1
- एसपी ग्रामीण ने शिकोहाबाद में चलाया चेकिंग अभियान, SHO संग किया पैदल मार्च* संदिग्ध वाहनों-व्यक्तियों की जांच, व्यापारियों से की शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील* *शिकोहाबाद (फिरोजाबाद), जनपद में शांति व्यवस्था और कानून का राज बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने शिकोहाबाद नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार राणा के साथ बाजारों में पैदल मार्च भी किया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुख्य चौराहों, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की। बिना नंबर प्लेट और ट्रिपलिंग कर रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। एसपी ग्रामीण ने खुद रुक-रुक कर संदिग्धों से पूछताछ की और वाहन के कागजात चेक किए। पैदल मार्च के दौरान एसपी ग्रामीण ने व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत की। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि त्योहारों और जयंती कार्यक्रमों के मद्देनजर जनपद में सतर्कता बढ़ाई गई है। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए नियमित रूप से चेकिंग और पैदल मार्च किया जा रहा है। उन्होंने थाना पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश भी दिए। अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता देख स्थानीय लोगों ने संतोष जताया।1
- उत्तरप्रदेश के कानपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक रेलवे रिटायर्ड ससुर सुशील दुबे अपनी पुत्र बहु मीनाक्षी पांडे की बर्बरतापूर्ण से पिटाई करता नज़र आ रहा है ,मारपीट एवं घर से सड़क पर खींचते हुए वीडियो वायरल,आस पास के लोगो ने हैवानियत का वीडियो वनाकर किया वायरल, AIN नेटवर्क सभी से अपील करता है कि आपके आस पास ऐसी कोई घटना हो तो कृपया पुलिस कों सूचित करें |वीडियो वायरल होने के बाद देखना होगा कि आखिर पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही अमल में लाई जाएगी | Updated News- 11/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत अखंड इंडिया को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु इच्छुक व्यक्तियों की आज संपर्क करें |1