कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन -- केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी : संजीव बेदिया -- हजारीबाग। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, छोटे व्यवसायी, महिला कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने की जबकि संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये तक की भारी वृद्धि कर आम जनता और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। वहीं छोटे व्यवसायियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले छोटे कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे छोटे होटल संचालक, चाय दुकानदार, फास्ट फूड व्यवसायी और अन्य छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार आम लोगों को राहत देने के बजाय उन पर और आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से विकास और राहत के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश का गरीब, मजदूर, किसान और छोटा व्यवसायी सबसे अधिक परेशान है। गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से छोटे व्यवसायियों की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उनके रोजगार और आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। श्री बेदिया ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता की आवाज़ बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहेगा और यदि केंद्र सरकार ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ नहीं बल्कि आम जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आज छोटे दुकानदार और मेहनतकश लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि करना पूरी तरह जनविरोधी निर्णय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि छोटे व्यवसायियों और आम लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि झामुमो हमेशा से गरीबों, मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए, छोटे व्यवसायियों को राहत देने के लिए विशेष सब्सिडी की व्यवस्था की जाए तथा लगातार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।इस कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य जानकी यादव, मो. इजहार, सुनील शर्मा, गौरव पटेल, यासीन खान, विकास राणा, राजा मोहम्मद, सयनाथ गंझु, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पीयूष बेदिया, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश दास, जिला उपाध्यक्ष नईम राही, दीपक राय कोषाध्यक्ष मो. अख्तर, जिला सह सचिव लखीराम मांझी, मो. अब्दुल्ला खान, सत्येंद्र मेहता,रामकिशोर प्रसाद, सलीम अंसारी, छत्रधारी कुशवाहा, आर. के. मेहता, विक्की धवन, अनवर हुसैन, प्रशांत कुमार, नगर सचिव निसार अहमद, संजय सिंह, उज्जवल सिँह, देवानंद कुमार, नज़ीर अहमद, लखन लाल महतो, श्रीनाथ महतो, कपिलदेव चौधरी, रवि सिंह, जगदीश चंद्र यादव, संजय प्रजापति, दीपनारायण महतो, आनंद मरांडी,सुलेन्द्र बांडो, जयप्रकाश केशरी, कुदूस अंसारी, रामकुमार मेहता, राजदेव यादव, राजीव वर्मा, खलील अंसारी,सद्दाब हाशमी, कुर्बान अंसारी, रीना देवी, साजमा खातून, प्यारी देवी, सुनीता देवी, उमेश गुप्ता, राजेश मेहता,रीता देवी, आनंद मरांडी, आनंद सिंह, विवेक राणा, आफ़ताब आलम, नितेश कुमार, सुनील कुमार, पप्पू सिंह,समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

- हजारीबाग महापौर अरविंद कुमार राणा ने आदर्श हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहाँ शिक्षकों की भारी कमी मिली क्योंकि अधिकांश प्रतिनियुक्ति पर थे। उन्होंने पास की सड़क पर जलजमाव की समस्या भी देखी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। महापौर ने शिक्षा विभाग से बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने और जल निकासी के लिए नाली बनवाने का आश्वासन दिया।2
- झारखंड के चौपारण में अपाचे गैंग ने कुछ ही सेकंडों में ₹25 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब गैंग को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।1
- तमिलनाडु में अभिनेता विजय और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें तेज़ हो गई हैं। इन चर्चाओं के बीच, राज्यपाल से हुई मुलाकात ने राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा किया है।1
- चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर भोलू पासवान ने कई वार्डों में पीसीसी सड़क और नाला निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव और आवागमन की समस्याओं से निजात मिलेगी। महापौर ने एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।1
- झारखंड के बड़कागांव में स्थित 4000 साल पुराने मेगालिथ स्थल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी है। इसे इंग्लैंड के न्यूग्रॅज की तर्ज पर विकसित कर वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल कराने की योजना है, जहाँ हर साल इक्विनॉक्स पर सूर्य की किरणें पत्थरों के बीच से गुजरती हैं।2
- हजारीबाग पुलिस को हाल ही में 42 समेत कुल 92 नई मोटरसाइकिलें मिली हैं। इन बाइक्स को अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और नशा विरोधी अभियान के लिए शहरी और ग्रामीण थानों में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।4
- हजारीबाग के पकरी बरवाडीह क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मेगालिथ स्थल का हाल ही में भ्रमण किया गया। यह ऐतिहासिक स्थल क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति और विरासत को दर्शाता है, जिसका संरक्षण महत्वपूर्ण है।1
- ओडिशा में एक शख्स को बाइक से बेरहमी से कुचल दिया गया। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- हजारीबाग पुलिस को मिली पेट्रोलिंग के लिए हाई_स्पीड पेट्रोलिंग बाइक की सौगात हजारीबाग पुलिस को मिली 42 हाई-स्पीड बाइक, अब संकरी गलियों में भी होगी तेज पेट्रोलिंग, एंकर: झारखंड पुलिस ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में हजारीबाग पुलिस को 42 नई हाई-स्पीड बाइक सौंपी गई हैं। इन बाइकों का इस्तेमाल डायल 112 सेवा, पेट्रोलिंग और अपराध नियंत्रण में किया जाएगा। हजारीबाग पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अमन कुमार ने सभी बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये हाई-स्पीड बाइक खासतौर पर उन संकरी गलियों और मोहल्लों में पेट्रोलिंग के लिए उपयोगी साबित होंगी, जहां चार पहिया वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते थे। 160 सीसी इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस इन बाइकों की मदद से पुलिस अब अपराधियों का तेजी से पीछा कर सकेगी। इससे शहर में त्वरित कार्रवाई और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। एसपी अमन कुमार ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए विजुअल - वाइट पुलिस अधीक्षक अमन कुमार3