logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर भोलू पासवान ने कई वार्डों में पीसीसी सड़क और नाला निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव और आवागमन की समस्याओं से निजात मिलेगी। महापौर ने एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

19 hrs ago
user_Dheeraj Kumar
Dheeraj Kumar
हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
19 hrs ago

चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर भोलू पासवान ने कई वार्डों में पीसीसी सड़क और नाला निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव और आवागमन की समस्याओं से निजात मिलेगी। महापौर ने एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • शहर में खुला फैशन का नया हब, ‘अर्बन लुक मेंस फैशन’ का भव्य उद्घाटन ब्रांडेड जूते, घड़ियां, चश्मे और फैशन एक्सेसरीज की बड़ी रेंज उपलब्ध, उद्घाटन सप्ताह में ग्राहकों को मिलेगा 25 प्रतिशत तक का विशेष डिस्काउंट हजारीबाग | शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में अर्बन लुक मेंस फैशन शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह नया शोरूम लक्ष्मी सिनेमा हॉल के सामने शुरू किया गया है, जहां पुरुषों के लिए फैशन और स्टाइल से जुड़े सैकड़ों ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन समारोह काफी उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। शोरूम का उद्घाटन संचालक सैफ अली, मो. सैयाज और फैय्याज की माता नादरा खातून ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नए शोरूम की सराहना करते हुए कहा कि शहर में इस तरह के आधुनिक फैशन स्टोर की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। संचालकों ने बताया कि अर्बन लुक मेंस फैशन में पुरुषों के लिए फैशन से जुड़े हर तरह के ब्रांडेड और ट्रेंडी आइटम उपलब्ध हैं। यहां ग्राहकों को ब्रांडेड जूते, स्टाइलिश टोपी, आधुनिक डिजाइन के चश्मे, आकर्षक कलाई घड़ियां, पर्स, चैन-लॉकेट समेत कई अन्य फैशन एक्सेसरीज एक ही जगह पर मिलेंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन तैयार किया गया है। ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए शोरूम में उपलब्ध सभी ब्रांडेड आइटम पर एक से तीन साल तक की गारंटी भी दी जा रही है। इसके अलावा उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखा गया है। संचालकों के अनुसार उद्घाटन के बाद पूरे एक सप्ताह तक सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस नए फैशन स्टोर का लाभ उठा सकें। उद्घाटन समारोह में वार्ड संख्या 32 के वार्ड पार्षद मो. मुस्तकीम उर्फ मंडुल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नजरुल्लाह, मो. एजाज, मो. अशरफ, मो. यूसुफ दरोगा, शान, जैद, इश्तियाक, आसिफ, वासी, बबलू खान सहित सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यवसाय की सफलता की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्बन लुक मेंस फैशन के खुलने से अब शहर के युवाओं को फैशन और स्टाइल से जुड़े आधुनिक और ब्रांडेड सामान खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह नया शोरूम शहर में फैशन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
    1
    शहर में खुला फैशन का नया हब, ‘अर्बन लुक मेंस फैशन’ का भव्य उद्घाटन

ब्रांडेड जूते, घड़ियां, चश्मे और फैशन एक्सेसरीज की बड़ी रेंज उपलब्ध, उद्घाटन सप्ताह में ग्राहकों को मिलेगा 25 प्रतिशत तक का विशेष डिस्काउंट
हजारीबाग | शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में अर्बन लुक मेंस फैशन शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह नया शोरूम लक्ष्मी सिनेमा हॉल के सामने शुरू किया गया है, जहां पुरुषों के लिए फैशन और स्टाइल से जुड़े सैकड़ों ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन समारोह काफी उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
शोरूम का उद्घाटन संचालक सैफ अली,  मो. सैयाज और फैय्याज की माता नादरा खातून ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नए शोरूम की सराहना करते हुए कहा कि शहर में इस तरह के आधुनिक फैशन स्टोर की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
संचालकों ने बताया कि अर्बन लुक मेंस फैशन में पुरुषों के लिए फैशन से जुड़े हर तरह के ब्रांडेड और ट्रेंडी आइटम उपलब्ध हैं। यहां ग्राहकों को ब्रांडेड जूते, स्टाइलिश टोपी, आधुनिक डिजाइन के चश्मे, आकर्षक कलाई घड़ियां, पर्स, चैन-लॉकेट समेत कई अन्य फैशन एक्सेसरीज एक ही जगह पर मिलेंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन तैयार किया गया है।
ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए शोरूम में उपलब्ध सभी ब्रांडेड आइटम पर एक से तीन साल तक की गारंटी भी दी जा रही है। इसके अलावा उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखा गया है। संचालकों के अनुसार उद्घाटन के बाद पूरे एक सप्ताह तक सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस नए फैशन स्टोर का लाभ उठा सकें।
उद्घाटन समारोह में वार्ड संख्या 32 के वार्ड पार्षद मो. मुस्तकीम उर्फ मंडुल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नजरुल्लाह, मो. एजाज, मो. अशरफ, मो. यूसुफ दरोगा, शान, जैद, इश्तियाक, आसिफ, वासी, बबलू खान सहित सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यवसाय की सफलता की कामना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्बन लुक मेंस फैशन के खुलने से अब शहर के युवाओं को फैशन और स्टाइल से जुड़े आधुनिक और ब्रांडेड सामान खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह नया शोरूम शहर में फैशन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • टाटीझरिया में तेज रफ्तार का कहर, हाईवा की चपेट में आए बाइक और एक्सयूवी टाटीझरिया में तेज रफ्तार का कहर, हाईवा की चपेट में आए बाइक और एक्सयूवी हजारीबाग से विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट हजारीबाग: टाटीझरिया क्षेत्र में गुरुवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक बाइक और एक एक्सयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक और कार चालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    टाटीझरिया में तेज रफ्तार का कहर, हाईवा की चपेट में आए बाइक और एक्सयूवी
टाटीझरिया में तेज रफ्तार का कहर, हाईवा की चपेट में आए बाइक और एक्सयूवी
हजारीबाग से विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट 
हजारीबाग: टाटीझरिया क्षेत्र में गुरुवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक बाइक और एक एक्सयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक और कार चालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
दुर्घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • *झारखंड सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची के6 माध्यम से हजारीबाग जिला को 42 नया मोटरसाइकिल प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी पुलिस मुख्यालय के द्वारा 50 नई मोटरसाइकिल हजारीबाग जिला को प्राप्त हुई थी। सभी मोटरसाइकिल को शहर के अतिरिक्त ग्रामीण थानों में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था तथा नशा के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करने हेतु आज श्री अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग, श्री अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग, श्री मनोज कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक, सी0सी0आर0, श्री कुमार देवव्रत, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र हजारीबाग के द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानो में भेजी गई है।*
    4
    *झारखंड सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची के6 माध्यम से हजारीबाग जिला को 42 नया मोटरसाइकिल प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी पुलिस मुख्यालय के द्वारा 50 नई मोटरसाइकिल हजारीबाग जिला को प्राप्त हुई थी। सभी मोटरसाइकिल को शहर के अतिरिक्त ग्रामीण थानों में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था तथा नशा के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करने हेतु आज श्री अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग, श्री अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग, श्री मनोज कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक, सी0सी0आर0, श्री कुमार देवव्रत, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र हजारीबाग के द्वारा हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानो में भेजी गई है।*
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    4 hrs ago
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन -- केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी : संजीव बेदिया -- हजारीबाग। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, छोटे व्यवसायी, महिला कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने की जबकि संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये तक की भारी वृद्धि कर आम जनता और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। वहीं छोटे व्यवसायियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले छोटे कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे छोटे होटल संचालक, चाय दुकानदार, फास्ट फूड व्यवसायी और अन्य छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार आम लोगों को राहत देने के बजाय उन पर और आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से विकास और राहत के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश का गरीब, मजदूर, किसान और छोटा व्यवसायी सबसे अधिक परेशान है। गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से छोटे व्यवसायियों की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उनके रोजगार और आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। श्री बेदिया ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता की आवाज़ बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहेगा और यदि केंद्र सरकार ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ नहीं बल्कि आम जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आज छोटे दुकानदार और मेहनतकश लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि करना पूरी तरह जनविरोधी निर्णय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि छोटे व्यवसायियों और आम लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि झामुमो हमेशा से गरीबों, मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए, छोटे व्यवसायियों को राहत देने के लिए विशेष सब्सिडी की व्यवस्था की जाए तथा लगातार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।इस कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य जानकी यादव, मो. इजहार, सुनील शर्मा, गौरव पटेल, यासीन खान, विकास राणा, राजा मोहम्मद, सयनाथ गंझु,  युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पीयूष बेदिया, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश दास, जिला उपाध्यक्ष नईम राही, दीपक राय कोषाध्यक्ष मो. अख्तर, जिला सह सचिव लखीराम मांझी, मो. अब्दुल्ला खान, सत्येंद्र मेहता,रामकिशोर प्रसाद, सलीम अंसारी, छत्रधारी कुशवाहा, आर. के. मेहता, विक्की धवन, अनवर हुसैन, प्रशांत कुमार, नगर सचिव निसार अहमद, संजय सिंह, उज्जवल सिँह, देवानंद कुमार, नज़ीर अहमद, लखन लाल महतो, श्रीनाथ महतो, कपिलदेव चौधरी, रवि सिंह, जगदीश चंद्र यादव, संजय प्रजापति, दीपनारायण महतो, आनंद मरांडी,सुलेन्द्र बांडो, जयप्रकाश केशरी, कुदूस अंसारी, रामकुमार मेहता, राजदेव यादव, राजीव वर्मा, खलील अंसारी,सद्दाब हाशमी, कुर्बान अंसारी, रीना देवी, साजमा खातून, प्यारी देवी, सुनीता देवी, उमेश गुप्ता, राजेश मेहता,रीता देवी, आनंद मरांडी, आनंद सिंह, विवेक राणा, आफ़ताब आलम, नितेश कुमार, सुनील कुमार, पप्पू सिंह,समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
    1
    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन
--
केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी : संजीव बेदिया
--
हजारीबाग। केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, छोटे व्यवसायी, महिला कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने की जबकि संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये तक की भारी वृद्धि कर आम जनता और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। वहीं छोटे व्यवसायियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले छोटे कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे छोटे होटल संचालक, चाय दुकानदार, फास्ट फूड व्यवसायी और अन्य छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं।
धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार आम लोगों को राहत देने के बजाय उन पर और आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से विकास और राहत के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ती है।
उन्होंने आगे कहा कि आज देश का गरीब, मजदूर, किसान और छोटा व्यवसायी सबसे अधिक परेशान है। गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से छोटे व्यवसायियों की लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर उनके रोजगार और आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। श्री बेदिया ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता की आवाज़ बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहेगा और यदि केंद्र सरकार ने बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ नहीं बल्कि आम जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आज छोटे दुकानदार और मेहनतकश लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि करना पूरी तरह जनविरोधी निर्णय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि छोटे व्यवसायियों और आम लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि झामुमो हमेशा से गरीबों, मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए, छोटे व्यवसायियों को राहत देने के लिए विशेष सब्सिडी की व्यवस्था की जाए तथा लगातार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।इस कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य जानकी यादव, मो. इजहार, सुनील शर्मा, गौरव पटेल, यासीन खान, विकास राणा, राजा मोहम्मद, सयनाथ गंझु,  युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पीयूष बेदिया, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश दास, जिला उपाध्यक्ष नईम राही, दीपक राय कोषाध्यक्ष मो. अख्तर, जिला सह सचिव लखीराम मांझी, मो. अब्दुल्ला खान, सत्येंद्र मेहता,रामकिशोर प्रसाद, सलीम अंसारी, छत्रधारी कुशवाहा, आर. के. मेहता, विक्की धवन, अनवर हुसैन, प्रशांत कुमार, नगर सचिव निसार अहमद, संजय सिंह, उज्जवल सिँह, देवानंद कुमार, नज़ीर अहमद, लखन लाल महतो, श्रीनाथ महतो, कपिलदेव चौधरी, रवि सिंह, जगदीश चंद्र यादव, संजय प्रजापति, दीपनारायण महतो, आनंद मरांडी,सुलेन्द्र बांडो, जयप्रकाश केशरी, कुदूस अंसारी, रामकुमार मेहता, राजदेव यादव, राजीव वर्मा, खलील अंसारी,सद्दाब हाशमी, कुर्बान अंसारी, रीना देवी, साजमा खातून, प्यारी देवी, सुनीता देवी, उमेश गुप्ता, राजेश मेहता,रीता देवी, आनंद मरांडी, आनंद सिंह, विवेक राणा, आफ़ताब आलम, नितेश कुमार, सुनील कुमार, पप्पू सिंह,समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • झारखंड सरकार ने हजारीबाग पुलिस को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 42 नई मोटरसाइकिलें दी हैं। शहरी और ग्रामीण थानों में अपराध, नशाखोरी पर लगाम कसने के लिए इन्हें रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन बाइकों को विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।
    4
    झारखंड सरकार ने हजारीबाग पुलिस को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 42 नई मोटरसाइकिलें दी हैं। शहरी और ग्रामीण थानों में अपराध, नशाखोरी पर लगाम कसने के लिए इन्हें रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन बाइकों को विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।
    user_Arif Khan (Journalist)khabar36
    Arif Khan (Journalist)khabar36
    Classified ads newspaper publisher हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • हजारीबाग नगर निगम विकास के बड़े-बड़े वादे कर रहा है, लेकिन हकीकत में कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं। यहां स्थायी कर्मचारियों को 4 महीने और बुजुर्ग पेंशनधारियों को 5 महीने से भुगतान नहीं हुआ है, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। जनता टैक्स देने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग कर रही है।
    1
    हजारीबाग नगर निगम विकास के बड़े-बड़े वादे कर रहा है, लेकिन हकीकत में कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं। यहां स्थायी कर्मचारियों को 4 महीने और बुजुर्ग पेंशनधारियों को 5 महीने से भुगतान नहीं हुआ है, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। जनता टैक्स देने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग कर रही है।
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
  • हज़ारीबाग़ ज़िले के विभिन्न प्रखंडों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) के तहत व्यापक कार्यक्रम हुए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को गर्भ जांच, टीकाकरण तथा पोषण संबंधी परामर्श सहित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और कुपोषण की रोकथाम करना है।
    1
    हज़ारीबाग़ ज़िले के विभिन्न प्रखंडों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) के तहत व्यापक कार्यक्रम हुए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को गर्भ जांच, टीकाकरण तथा पोषण संबंधी परामर्श सहित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और कुपोषण की रोकथाम करना है।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    9 hrs ago
  • हजारीबाग में पत्रकारों के साथ मारपीट पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बया... हजारीबाग में पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना पर केंद्रीय मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी तरह की हिंसा या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
    1
    हजारीबाग में पत्रकारों के साथ मारपीट पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का बया...
हजारीबाग में पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना पर केंद्रीय मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी तरह की हिंसा या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.