logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सबसे बड़ा राजनीतिक धुरंधर अखिलेश यादव श्याम लाल पाल सपा प्रदेश अध्यक्ष एंकर--CM योगी के पोस्टर वार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। “राजनीति का धुरंधर” वाले पोस्टर पर अब समाजवादी पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि जिस पोस्टर में CM को धुरंधर बताया गया है, वह संविधान और लोकतंत्र विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय और संविधान की लड़ाई के योद्धा हैं। सपा ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर और डॉ.राम मनोहर लोहिया को राजनीति का असली धुरंधर बताते हुए कहा कि जो संविधान को बचाए,वही देश का असली धुरंधर है। इस पोस्टर वार ने अब प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। आपको बता दे की सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल देवरिया एक कार्यक्रम में पहुंचे थे का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही श्याम लाल पाल ने मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं ।

2 hrs ago
user_Sandeep Tiwari
Sandeep Tiwari
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सबसे बड़ा राजनीतिक धुरंधर अखिलेश यादव श्याम लाल पाल सपा प्रदेश अध्यक्ष एंकर--CM योगी के पोस्टर वार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। “राजनीति का धुरंधर” वाले पोस्टर पर अब समाजवादी पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि जिस पोस्टर में CM को धुरंधर बताया गया है, वह संविधान और लोकतंत्र विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय और संविधान की लड़ाई के योद्धा हैं। सपा ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर और डॉ.राम मनोहर लोहिया को राजनीति का असली धुरंधर बताते हुए कहा कि जो संविधान को बचाए,वही देश का असली धुरंधर है। इस पोस्टर वार ने अब प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। आपको बता दे की सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल देवरिया एक कार्यक्रम में पहुंचे थे का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही श्याम लाल पाल ने मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं ।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • देवरिया: जनपद के महुआडीह थानांतर्गत भटनी दादन क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर मंगलवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। समय पर सिलेंडर न मिलने और गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने हेतिमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। क्या है पूरा मामला? भटनी दादन क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें बार-बार खाली हाथ लौटा दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी और संचालक आम जनता को परेशान कर रहे हैं, जबकि पीछे के रास्ते से सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग (कालाबाजारी) की जा रही है। सड़क पर उतरे लोग, आवागमन रहा ठप गुस्साए लोगों ने सड़क के बीचों-बीच खाली सिलेंडर रखकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। मार्ग जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों के मुख्य आरोप: * हफ्तों पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर की डिलीवरी न देना। * एजेंसी द्वारा रसूखदारों और ब्लैक में खरीदने वालों को प्राथमिकता देना। * कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करना। प्रशासनिक दखल हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और गैस एजेंसी संचालक से इस संबंध में बात की। पुलिस के आश्वासन और सुचारू रूप से गैस वितरण सुनिश्चित करने के वादे के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया गया। > "हम सुबह से लाइन में लगते हैं और शाम को कह दिया जाता है कि स्टॉक खत्म हो गया। आखिर हमारा हक कहाँ जा रहा है? प्रशासन को इस कालाबाजारी पर तुरंत लगाम लगानी चाहिए।" > — एक आक्रोशित उपभोक्ता > फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
    1
    देवरिया: जनपद के महुआडीह थानांतर्गत भटनी दादन क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर मंगलवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। समय पर सिलेंडर न मिलने और गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने हेतिमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
क्या है पूरा मामला?
भटनी दादन क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें बार-बार खाली हाथ लौटा दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी और संचालक आम जनता को परेशान कर रहे हैं, जबकि पीछे के रास्ते से सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग (कालाबाजारी) की जा रही है।
सड़क पर उतरे लोग, आवागमन रहा ठप
गुस्साए लोगों ने सड़क के बीचों-बीच खाली सिलेंडर रखकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। मार्ग जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों के मुख्य आरोप:
* हफ्तों पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर की डिलीवरी न देना।
* एजेंसी द्वारा रसूखदारों और ब्लैक में खरीदने वालों को प्राथमिकता देना।
* कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करना।
प्रशासनिक दखल
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और गैस एजेंसी संचालक से इस संबंध में बात की। पुलिस के आश्वासन और सुचारू रूप से गैस वितरण सुनिश्चित करने के वादे के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया गया।
> "हम सुबह से लाइन में लगते हैं और शाम को कह दिया जाता है कि स्टॉक खत्म हो गया। आखिर हमारा हक कहाँ जा रहा है? प्रशासन को इस कालाबाजारी पर तुरंत लगाम लगानी चाहिए।"
> — एक आक्रोशित उपभोक्ता
> 
फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    40 min ago
  • *ब्रेकिंग/न्यूज:* 👇 *पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं, लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता...* *हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।।।*
    1
    *ब्रेकिंग/न्यूज:*
👇
*पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं, लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता...*
*हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।।।*
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • देवरिया में खुशी से मातम तक… 15 दिन बाद होने वाली शादी से पहले दूल्हा चला गया देवरिया के सलेमपुर इलाके में शनिवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। शादी की तैयारियों के बीच दूल्हा और उसका दोस्त तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी, इसलिए राहुल यादव अपने दोस्त सचिन यादव के साथ रिश्तेदारों को कार्ड बांटकर लौट रहा था। रात करीब 8:15 बजे, मझौलीराज के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दूर जा गिरे—राहुल की मौके पर ही मौत, जबकि सचिन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को भी टक्कर मार दी। दोनों ही घरों में कोहराम मचा हुआ है… जिन घरों में शादी की शहनाई बजनी थी, वहां मातम का सन्नाटा छा गया।
    1
    देवरिया में खुशी से मातम तक… 15 दिन बाद होने वाली शादी से पहले दूल्हा चला गया
देवरिया के सलेमपुर इलाके में शनिवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। शादी की तैयारियों के बीच दूल्हा और उसका दोस्त तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।
20 अप्रैल को शादी होने वाली थी, इसलिए राहुल यादव अपने दोस्त सचिन यादव के साथ रिश्तेदारों को कार्ड बांटकर लौट रहा था। रात करीब 8:15 बजे, मझौलीराज के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दूर जा गिरे—राहुल की मौके पर ही मौत, जबकि सचिन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को भी टक्कर मार दी।
दोनों ही घरों में कोहराम मचा हुआ है…
जिन घरों में शादी की शहनाई बजनी थी, वहां मातम का सन्नाटा छा गया।
    user_Vaidehi sulakhiya
    Vaidehi sulakhiya
    Software Developer Deoria, Uttar Pradesh•
    51 min ago
  • एंकर--CM योगी के पोस्टर वार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। “राजनीति का धुरंधर” वाले पोस्टर पर अब समाजवादी पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि जिस पोस्टर में CM को धुरंधर बताया गया है, वह संविधान और लोकतंत्र विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय और संविधान की लड़ाई के योद्धा हैं। सपा ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर और डॉ.राम मनोहर लोहिया को राजनीति का असली धुरंधर बताते हुए कहा कि जो संविधान को बचाए,वही देश का असली धुरंधर है। इस पोस्टर वार ने अब प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। आपको बता दे की सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल देवरिया एक कार्यक्रम में पहुंचे थे का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही श्याम लाल पाल ने मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं ।
    1
    एंकर--CM योगी के पोस्टर वार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।
“राजनीति का धुरंधर” वाले पोस्टर पर अब समाजवादी पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि जिस पोस्टर में CM को धुरंधर बताया गया है, वह संविधान और लोकतंत्र विरोधी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय और संविधान की लड़ाई के योद्धा हैं।
सपा ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर और डॉ.राम मनोहर लोहिया को राजनीति का असली धुरंधर बताते हुए कहा कि
जो संविधान को बचाए,वही देश का असली धुरंधर है।
इस पोस्टर वार ने अब प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
आपको बता दे की सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल देवरिया एक  कार्यक्रम में पहुंचे थे का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया वही श्याम लाल पाल ने मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं ।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दुकानों की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नीलामी समिति जजी, देवरिया के अध्यक्ष रवि यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में यह नीलामी 10 अप्रैल को अपराह्न 4:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दस कक्षीय न्यायालय भवन के केंद्रीय सभागार में नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।
    1
    दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दुकानों की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नीलामी समिति जजी, देवरिया के अध्यक्ष रवि यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि  जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में यह नीलामी 10 अप्रैल को अपराह्न 4:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दस कक्षीय न्यायालय भवन के केंद्रीय सभागार में नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया जिले के एएसडीएम अवधेश निगम का किसी निजी कार्यक्रम के दौरान मंच पर शायराना अंदाज में मंच का संचाल का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं।
    2
    देवरिया जिले के एएसडीएम अवधेश निगम का किसी निजी कार्यक्रम के दौरान मंच पर शायराना अंदाज में मंच का संचाल का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मटर, छोले या राजमा को भिगोते समय या उबालते समय अदरक का एक टुकड़ा डालने से वे न केवल जल्दी गलते हैं, बल्कि गैस या ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती। अदरक का सेवन पाचन में मदद करता है और इसके ‘उष्ण’ (गर्म) गुणों के कारण यह भारी दालों को पचने में हल्का बना देता है
    1
    मटर, छोले या राजमा को भिगोते समय या उबालते समय अदरक का एक टुकड़ा डालने से वे न केवल जल्दी गलते हैं, बल्कि गैस या ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती। अदरक का सेवन पाचन में मदद करता है और इसके ‘उष्ण’ (गर्म) गुणों के कारण यह भारी दालों को पचने में हल्का बना देता है
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • देवरिया आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1591 दिव्यांगजन व 40 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 1631 लाभार्थियों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत से 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण लाभार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे। सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी व सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता हेतु क्यूआर कोड व फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। 16 विकास खंडों से लाभार्थियों को बसों से लाकर पेयजल, भोजन व चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को उपकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक दिखे और उनके चेहरों पर खुशी व आत्मविश्वास झलकता नजर आया।
    4
    देवरिया आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1591 दिव्यांगजन व 40 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 1631 लाभार्थियों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत से 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण लाभार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे।
सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी व सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता हेतु क्यूआर कोड व फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। 16 विकास खंडों से लाभार्थियों को बसों से लाकर पेयजल, भोजन व चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को उपकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक दिखे और उनके चेहरों पर खुशी व आत्मविश्वास झलकता नजर आया।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.