logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई द्वारा अपने 78वें स्थापना दिवस यानी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस तीन किलोमीटर लंबी मैराथन में नगर के 267 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। यह दौड़ स्थानीय गांधी हॉल से शुरू होकर ट्रैफिक प्वाइंट, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक और सोमवारिया होते हुए पुनः गांधी हॉल पर ही समाप्त हुई। मैराथन के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में देवेन्द्र सेन ने प्रथम, प्रदीप पटेल ने द्वितीय और कुलदीप गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्राओं में मेघा नायक ने प्रथम, कोमल राजावत ने द्वितीय और आरती मंडलोई ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और 'खेलो भारत' के प्रांत संयोजक अमन कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से निकलकर खेल के मैदान की ओर बढ़ने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर मैदान में जाएगा, तभी राष्ट्र स्वस्थ बनेगा और विकसित भारत की राह पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की शुरुआत अभाविप नगर अध्यक्ष अशोक सलोकिया ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए और आयोजन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए की। इस दौरान देवास विभाग संयोजक दक्ष यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभाविप की स्थापना, इसके उद्देश्यों और 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के बारे में बताया कि किस प्रकार कार्यकर्ताओं ने देशहित के आंदोलनों में महती भूमिका निभाई है। अंत में अभाविप के नगर मंत्री आयुष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए युवा साथियों से एक स्वस्थ, सशक्त और चिंतनशील नागरिक बनकर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

2 hrs ago
user_Amjad Khan
Amjad Khan
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
490753bc-d093-4acd-810b-da67cbe12138

शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई द्वारा अपने 78वें स्थापना दिवस यानी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस तीन किलोमीटर लंबी मैराथन में नगर के 267 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। यह दौड़ स्थानीय गांधी हॉल से शुरू होकर

c625c3cd-8523-4db7-ac05-4649c869f8cc

ट्रैफिक प्वाइंट, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक और सोमवारिया होते हुए पुनः गांधी हॉल पर ही समाप्त हुई। मैराथन के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में देवेन्द्र सेन ने प्रथम, प्रदीप पटेल ने द्वितीय और कुलदीप गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्राओं में मेघा नायक ने प्रथम, कोमल राजावत

6e064775-d218-473a-9938-b8cd3558edb1

ने द्वितीय और आरती मंडलोई ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और 'खेलो भारत' के प्रांत संयोजक अमन कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से निकलकर खेल के मैदान की ओर बढ़ने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब विद्यार्थी अपने

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर मैदान में जाएगा, तभी राष्ट्र स्वस्थ बनेगा और विकसित भारत की राह पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की शुरुआत अभाविप नगर अध्यक्ष अशोक सलोकिया ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए और आयोजन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए की। इस दौरान देवास विभाग संयोजक दक्ष यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभाविप की स्थापना,

इसके उद्देश्यों और 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के बारे में बताया कि किस प्रकार कार्यकर्ताओं ने देशहित के आंदोलनों में महती भूमिका निभाई है। अंत में अभाविप के नगर मंत्री आयुष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए युवा साथियों से एक स्वस्थ, सशक्त और चिंतनशील नागरिक बनकर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई द्वारा अपने 78वें स्थापना दिवस यानी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस तीन किलोमीटर लंबी मैराथन में नगर के 267 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। यह दौड़ स्थानीय गांधी हॉल से शुरू होकर ट्रैफिक प्वाइंट, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक और सोमवारिया होते हुए पुनः गांधी हॉल पर ही समाप्त हुई। मैराथन के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में देवेन्द्र सेन ने प्रथम, प्रदीप पटेल ने द्वितीय और कुलदीप गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्राओं में मेघा नायक ने प्रथम, कोमल राजावत ने द्वितीय और आरती मंडलोई ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और 'खेलो भारत' के प्रांत संयोजक अमन कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से निकलकर खेल के मैदान की ओर बढ़ने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर मैदान में जाएगा, तभी राष्ट्र स्वस्थ बनेगा और विकसित भारत की राह पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम की शुरुआत अभाविप नगर अध्यक्ष अशोक सलोकिया ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए और आयोजन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए की। इस दौरान देवास विभाग संयोजक दक्ष यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभाविप की स्थापना, इसके उद्देश्यों और 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के बारे में बताया कि किस प्रकार कार्यकर्ताओं ने देशहित के आंदोलनों में महती भूमिका निभाई है। अंत में अभाविप के नगर मंत्री आयुष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए युवा साथियों से एक स्वस्थ, सशक्त और चिंतनशील नागरिक बनकर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
    5
    शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई द्वारा अपने 78वें स्थापना दिवस यानी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एक विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस तीन किलोमीटर लंबी मैराथन में नगर के 267 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। यह दौड़ स्थानीय गांधी हॉल से शुरू होकर ट्रैफिक प्वाइंट, नई सड़क, आजाद चौक, छोटा चौक और सोमवारिया होते हुए पुनः गांधी हॉल पर ही समाप्त हुई।

मैराथन के समापन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र वर्ग में देवेन्द्र सेन ने प्रथम, प्रदीप पटेल ने द्वितीय और कुलदीप गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्राओं में मेघा नायक ने प्रथम, कोमल राजावत ने द्वितीय और आरती मंडलोई ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और 'खेलो भारत' के प्रांत संयोजक अमन कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को मोबाइल स्क्रीन से निकलकर खेल के मैदान की ओर बढ़ने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर मैदान में जाएगा, तभी राष्ट्र स्वस्थ बनेगा और विकसित भारत की राह पर आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत अभाविप नगर अध्यक्ष अशोक सलोकिया ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए और आयोजन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए की। इस दौरान देवास विभाग संयोजक दक्ष यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभाविप की स्थापना, इसके उद्देश्यों और 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के बारे में बताया कि किस प्रकार कार्यकर्ताओं ने देशहित के आंदोलनों में महती भूमिका निभाई है। अंत में अभाविप के नगर मंत्री आयुष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए युवा साथियों से एक स्वस्थ, सशक्त और चिंतनशील नागरिक बनकर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार दोपहर 3 बजे तक "साइबर सुरक्षा संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन बड़ोदिया थाना के एएसआई विजय सिंह ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन के संबंध में भी बताया और कहा कि जागरूकता तथा सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि अभाविप मालवा प्रांत के सोशल मीडिया संयोजक आनंद सेन ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी, संयम और राष्ट्रहित की भावना के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम में अभाविप मोहन बड़ोदिया के नगर मंत्री कनक सोनी सहित कई कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने अंत में साइबर सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने और समाज में जनजागरण करने का संकल्प लिया।
    1
    शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार दोपहर 3 बजे तक "साइबर सुरक्षा संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन बड़ोदिया थाना के एएसआई विजय सिंह ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड और डिजिटल भुगतान में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन के संबंध में भी बताया और कहा कि जागरूकता तथा सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि अभाविप मालवा प्रांत के सोशल मीडिया संयोजक आनंद सेन ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी, संयम और राष्ट्रहित की भावना के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम में अभाविप मोहन बड़ोदिया के नगर मंत्री कनक सोनी सहित कई कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने अंत में साइबर सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने और समाज में जनजागरण करने का संकल्प लिया।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा 'साइबर सुरक्षा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया।
    1
    शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा 'साइबर सुरक्षा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया।
    user_𝒊𝒕𝒔 𝑴𝒆 𝑵𝒂𝒏𝒅𝒉𝒖
    𝒊𝒕𝒔 𝑴𝒆 𝑵𝒂𝒏𝒅𝒉𝒖
    मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दतिया में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी जंग का ऐलान हो गया है। भीम आर्मी के चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने दतिया के किला चौक पर पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रत्याशी दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगा। चंद्रशेखर आजाद ने साफ किया कि इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से होने वाला है।
    1
    दतिया में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी जंग का ऐलान हो गया है। भीम आर्मी के चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने दतिया के किला चौक पर पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने आजाद समाज पार्टी के घोषित प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रत्याशी दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगा। चंद्रशेखर आजाद ने साफ किया कि इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से होने वाला है।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गोवर्धन में 23 से 29 जुलाई तक चलने वाले आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर तहसील परिसर में एसडीएम सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय लोगों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, मंदिर सेवायतों, साधु-संतों और स्थानीय पत्रकारों ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए। इसमें स्थानीय व्यापारियों के सामान की आवाजाही के लिए वाहन पास जारी करने की मांग की गई। इसके साथ ही, मुड़िया संतों ने चकलेश्वर से शुरू होने वाली शोभायात्रा के लिए चकलेश्वर मार्ग के गड्ढों को भरने और टूटी सड़क की मरम्मत करने की मांग की। वहीं, जतीपुरा और आन्यौर से आए लोगों ने परिक्रमा मार्ग में भंडारा करने वालों से सख्ती से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का सुझाव दिया। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा पर एकादशी से पूर्णिमा तक स्थानीय लोगों से भीड़ की स्थिति में परिक्रमा मार्ग पर दो पहिया वाहन न चलाने की अपील की है, जबकि चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बाजार में अतिक्रमण को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान ने कहा कि वे खुद प्रशासन के साथ जाकर अतिक्रमण हटवाएंगे। इस बैठक में सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह और तहसीलदार ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अब देखना यह होगा कि कौन-कौन अपने वादों और व्यवस्थाओं पर खरा उतरता है। इन सबके बीच, मेले में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से निपटना प्रशासन और विभाग के लिए एक बेहद बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।
    3
    गोवर्धन में 23 से 29 जुलाई तक चलने वाले आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर तहसील परिसर में एसडीएम सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय लोगों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, मंदिर सेवायतों, साधु-संतों और स्थानीय पत्रकारों ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए। इसमें स्थानीय व्यापारियों के सामान की आवाजाही के लिए वाहन पास जारी करने की मांग की गई। इसके साथ ही, मुड़िया संतों ने चकलेश्वर से शुरू होने वाली शोभायात्रा के लिए चकलेश्वर मार्ग के गड्ढों को भरने और टूटी सड़क की मरम्मत करने की मांग की। वहीं, जतीपुरा और आन्यौर से आए लोगों ने परिक्रमा मार्ग में भंडारा करने वालों से सख्ती से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का सुझाव दिया।

मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा पर एकादशी से पूर्णिमा तक स्थानीय लोगों से भीड़ की स्थिति में परिक्रमा मार्ग पर दो पहिया वाहन न चलाने की अपील की है, जबकि चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बाजार में अतिक्रमण को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान ने कहा कि वे खुद प्रशासन के साथ जाकर अतिक्रमण हटवाएंगे। इस बैठक में सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह और तहसीलदार ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अब देखना यह होगा कि कौन-कौन अपने वादों और व्यवस्थाओं पर खरा उतरता है। इन सबके बीच, मेले में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से निपटना प्रशासन और विभाग के लिए एक बेहद बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।
    user_Jitendra Thakur
    Jitendra Thakur
    Local News Reporter आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम के तहत आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार 730 हितग्राही बहनों के बैंक खातों में कुल 16 करोड़ 73 लाख 81 हजार 200 रुपये की राशि सफलतापूर्वक जमा की गई। जिले में मुख्यमंत्री के इस राशि अंतरण कार्यक्रम और उनके उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही बहनें, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। आगर-मालवा जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम के तहत आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार 730 हितग्राही बहनों के बैंक खातों में कुल 16 करोड़ 73 लाख 81 हजार 200 रुपये की राशि सफलतापूर्वक जमा की गई। जिले में मुख्यमंत्री के इस राशि अंतरण कार्यक्रम और उनके उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही बहनें, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। आगर-मालवा जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • आगर जिले में सोशल मीडिया पर सफेद साड़ी पहनी हुई एक महिला की डरावनी तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर पुलिस ने लोगों को सावधान किया है। सीएसपी आगर मालवा के अनुसार, लोगों का ध्यान खींचने और समाज में भय का माहौल पैदा करने के कुत्सित प्रयास के तहत इस डरावनी तस्वीर को एडिट कर फैलाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो और फोटो का वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है और इस तरह की किसी भी घटना के घटित होने की कोई प्रामाणिकता साबित नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में ये सभी फोटो और वीडियो पूरी तरह एडिटेड पाए गए हैं और अब तक की जांच में वायरल हो रहे सभी दावे झूठे साबित हुए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर इस भ्रामक सामग्री को शेयर करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की जा रही है। सीएसपी आगर मालवा ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें और इस तरह के असत्य व एडिटेड फोटो या वीडियो को आगे प्रसारित, वायरल या शेयर करने से बचें।
    1
    आगर जिले में सोशल मीडिया पर सफेद साड़ी पहनी हुई एक महिला की डरावनी तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर पुलिस ने लोगों को सावधान किया है। सीएसपी आगर मालवा के अनुसार, लोगों का ध्यान खींचने और समाज में भय का माहौल पैदा करने के कुत्सित प्रयास के तहत इस डरावनी तस्वीर को एडिट कर फैलाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो और फोटो का वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है और इस तरह की किसी भी घटना के घटित होने की कोई प्रामाणिकता साबित नहीं हुई है।

प्रारंभिक जांच में ये सभी फोटो और वीडियो पूरी तरह एडिटेड पाए गए हैं और अब तक की जांच में वायरल हो रहे सभी दावे झूठे साबित हुए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर इस भ्रामक सामग्री को शेयर करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की जा रही है। सीएसपी आगर मालवा ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें और इस तरह के असत्य व एडिटेड फोटो या वीडियो को आगे प्रसारित, वायरल या शेयर करने से बचें।
    user_Suresh Chouhan
    Suresh Chouhan
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.