भगवान श्री राम हम सबके आदर्श - विधायक श्रीमती मनीषा सिंह === राममयी हुआ शहडोल श्रीराम नवमी पर ‘प्राकट्य पर्व’ में गूंजे भक्ति और संस्कृति के सुर === शहडोल 28 मार्च 2026- मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन शहडोल के सहयोग से श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर श्रीराम जानकी (पंचायती) मंदिर, शहडोल में एक दिवसीय ‘प्राकट्य पर्व’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बघेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और श्रीराम की महिमा का सुमधुर संगम देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन मानव समाज के लिए एक आदर्श मार्गदर्शक के रूप में सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। श्री राम ने अपने जीवन में हर भूमिका बालक, पुत्र, पति, पिता तथा राजा को अत्यंत मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि श्री राम का चरित्र हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। एक आदर्श पुत्र के रूप में उन्होंने अपने पिता के वचन की मर्यादा रखी, एक आदर्श पति के रूप में पत्नी के प्रति समर्पण दिखाया, और एक आदर्श राजा के रूप में प्रजा के कल्याण को सर्वाेपरि रखा। श्रीमती सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने प्राचीन काल में थे। उनका जीवन हमें समाज में नैतिक मूल्यों, भाईचारे और न्याय की स्थापना का संदेश देता है। ऐसे आदर्श सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जनपद अध्यक्ष सोहागपुर श्रीमती हीरावती कोल, एसडीएम श्रीमती अमृता गर्ग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले दलों के कलाकारों का अतिथियों ने माल्यार्पण से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत रीवा से आईं सुविख्यात लोकगायिका सुश्री रीता तिवारी एवं उनके साथियों द्वारा बघेली लोकगायन से हुई। उन्होंने सोहर, बधाई, गैलहाई, बनरा एवं बेलनहाई, देवी गीत, विवाह गीत जैसे पारंपरिक गीतों के माध्यम से भगवान श्रीराम और माता जानकी के प्रति अगाध श्रद्धा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उनके गायन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात अखण्ड सुदर्पण जन कल्याण समिति, खंडवा द्वारा ‘हनुमान लीला’ की प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसमें भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी के जीवन प्रसंगों श्रीराम से मिलन, सुग्रीव संधि, लंका गमन, माता सीता की खोज एवं रावण के अहंकार के दमन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। अंत में श्री हनुमान चालीसा एवं श्रीराम-हनुमान वंदना के साथ प्रस्तुति का समापन हुआ। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में भोपाल की प्रसिद्ध गायिका सुश्री भारती विश्वनाथन ने भक्ति गायन प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। उन्होंने ‘राम ही तन में, राम ही मन में’, ‘भजमन राम चरण सुखदाई’ जैसे भजनों के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरके मंगलानी, नोडल अधिकारी श्री अमरनाथ सिंह, सहायक नोडल अधिकारी श्री विवेक पाण्डेय, प्रियम त्रिपाठी, गोपाल शर्मा सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भक्ति, संगीत व नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शहडोल पूरी तरह राममयी हो गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का भी सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।

- श्रीराम नवमी:- आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम #RamNavami #RamRajaSarkar #शहडोल #shahdol1
- 🇮🇫🇼🇯 भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ #IFWJ #इंडियंफेडरेशनफवर्किंगजर्नीलीसैंट्स #Amarkantak #shahdol #viralvideos journalismUnity PressUnity MediaPower Shahdol MadhyaPradesh1
- Post by Ashok Sondhiya4
- Post by जुनैद खान jk न्यूज1
- ऑटो चालक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार जिले के पाली थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ज्वारा जुलूस के दौरान एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। धार्मिक माहौल के बीच हुई इस अचानक हिंसक घटना ने पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान मंगलू के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक है। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान वह मौके पर मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के उस पर चाकू से कई वार किए और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मंगलू को तुरंत पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर बनी हुई है, हालांकि लगातार निगरानी रखी जा रही है। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य हमलावर अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।1
- Post by सतीश पांडे मध्य प्रदेश1
- शहडोल। रामनवमी के पावन अवसर पर सोहागपुर स्थित राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा जैसे ही मार्गों से गुजरती हुई मस्जिद के सामने पहुंची, वहां एक अलग ही नजारा देखने को मिला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा शोभायात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने आगे बढ़कर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, गले मिलकर उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ठंडा पानी, शरबत का वितरण किया गया और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा को सम्मानित किया गया। इस अनूठे दृश्य को देखकर लोग बेहद खुश नजर आए। सोहागपुर ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। यहां वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए दोनों समुदायों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सफ़ी उल्ला हन्नान खान सज्जाद खान अब्बास खान सूफियान खान शहजादा जुबैर यासिफ विक्की पिंटू नफीस शादाब जीशान भोले शंकर अग्रवाल सहित मुस्लिम समाज के दर्जनों युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सोहागपुर का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे की एक प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत कर गया।2
- Post by Ashok Sondhiya1
- आस्था का आसमान छूता उत्सव बिरासिनी धाम में इतिहास रचा जावरा जुलूस झांकियों और पुष्पवर्षा ने बढ़ाई भव्यता उमड़ा जनसैलाब उमरिया (देशबन्धु)जिले के आस्था केंद्र माता बिरासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के समापन पर रामनवमी के अवसर पर निकला ऐतिहासिक जावरा जुलूस इस बार अभूतपूर्व भव्यता और जनसैलाब का साक्षी बना। हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस आयोजन को एक नई ऊंचाई प्रदान की जहां आस्था और उत्साह अपने चरम पर नजर आया। पहली बार जावरा कलश विसर्जन के दौरान हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा पूरे आयोजन का सबसे आकर्षक और चर्चित क्षण रहा। आसमान से बरसते फूलों के बीच मां के जयकारों से गूंजता नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस नवाचार ने न केवल श्रद्धालुओं को भावविभोर किया बल्कि जिले की धार्मिक पहचान को भी व्यापक पहचान दिलाने का कार्य किया। करीब 13 हजार जावरा एवं ज्योति कलशों की स्थापना ने श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को प्रदर्शित किया। जुलूस के दौरान सेवा समिति द्वारा प्रस्तुत भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं जिनमें धार्मिक और सांस्कृतिक झलकियों का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। सड़कों पर उमड़ी भीड़ और हर ओर गूंजते जयकारों ने पूरे नगर को मानो भक्ति के रंग में रंग दिया। इतने विशाल आयोजन के बीच प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह मुस्तैद रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्य के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे जुलूस के दौरान सुरक्षा की कमान संभाले रखी। वहीं एसडीओपी थाना प्रभारी राजस्व अमला और यातायात पुलिस की सक्रियता से आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। समग्र रूप से देखा जाए तो बिरासिनी धाम का यह आयोजन अब केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान सामूहिक आस्था और जनसहभागिता का जीवंत प्रतीक बन चुका है जहां हर वर्ष भव्यता के साथ इतिहास रचा जा रहा2