logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन मेरठ ब्रेकिंग न्यूज़ सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन मेरठ। जनपद में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित निरीक्षण और ऑडिट में कथित लापरवाही, दवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता में कमी और पैरामेडिकल स्टाफ की तकनीकी दक्षता की जांच कराने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही काली नदी के प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों ने स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

5 hrs ago
user_पत्रकार आसिफ हुसैन
पत्रकार आसिफ हुसैन
Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन मेरठ ब्रेकिंग न्यूज़ सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन मेरठ। जनपद में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित निरीक्षण और ऑडिट में कथित लापरवाही, दवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता में कमी और पैरामेडिकल स्टाफ की तकनीकी दक्षता की जांच कराने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही काली नदी के प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों ने स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बढ़ती आर्थिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन रायबरेली : उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित UP International Trade Show 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और विकास की झलक देखने को मिली। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजर मार्ट में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए। ​इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने भी प्रमुखता से सहभागिता की। ​’नए उत्तर प्रदेश’ की बदलती तस्वीर ​कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने सोशल मीडिया पर इस वैश्विक आयोजन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश आज अपनी औद्योगिक क्षमता, रिकॉर्ड निवेश, नवाचार, उद्यमिता और निर्यात के बल पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ​उन्होंने कहा, “यह ट्रेड शो ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बढ़ती आर्थिक शक्ति, बदलते औद्योगिक परिदृश्य और वैश्विक सम्भावनाओं का जीवंत प्रतिबिंब है। राज्य सरकार निवेश, रोजगार और विकास की नई संभावनाओं के साथ निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।” ​कार्यक्रम की मुख्य बातें: ​वैश्विक सहभागिता: इस 5-दिवसीय ट्रेड शो में दुनिया भर के कई देशों के प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय खरीदार (Buyers), एमएसएमई (MSME) उद्योग और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। ​निवेश और रोजगार: गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए इसे राज्य में रोजगार और व्यापार के नए अवसरों का प्रतीक बताया। ​वैश्विक मंच पर पहचान: इस शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और विनिर्माण क्षमता को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
    1
    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बढ़ती आर्थिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन


रायबरेली : उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित UP International Trade Show 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और विकास की झलक देखने को मिली। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजर मार्ट में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए।
​इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने भी प्रमुखता से सहभागिता की।
​’नए उत्तर प्रदेश’ की बदलती तस्वीर
​कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने सोशल मीडिया पर इस वैश्विक आयोजन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश आज अपनी औद्योगिक क्षमता, रिकॉर्ड निवेश, नवाचार, उद्यमिता और निर्यात के बल पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
​उन्होंने कहा, “यह ट्रेड शो ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बढ़ती आर्थिक शक्ति, बदलते औद्योगिक परिदृश्य और वैश्विक सम्भावनाओं का जीवंत प्रतिबिंब है। राज्य सरकार निवेश, रोजगार और विकास की नई संभावनाओं के साथ निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।”
​कार्यक्रम की मुख्य बातें:
​वैश्विक सहभागिता: इस 5-दिवसीय ट्रेड शो में दुनिया भर के कई देशों के प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय खरीदार (Buyers), एमएसएमई (MSME) उद्योग और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं।
​निवेश और रोजगार: गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए इसे राज्य में रोजगार और व्यापार के नए अवसरों का प्रतीक बताया।
​वैश्विक मंच पर पहचान: इस शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और विनिर्माण क्षमता को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशाम्बी: डीएम ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने पाल चौराहा, मंझनपुर स्थित ओम शिव कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए प्रशिक्षणार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही प्रत्येक बैच में शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि केंद्र में कुल 3 बैच संचालित हैं, जिनमें 92 प्रशिक्षणार्थी नामांकित हैं। #Kaushambi #KaushambiNews #DMKaushambi #AmitPal #KaushambiDM #Manjhanpur #ComputerTraining #ComputerEducation #AITraining #ArtificialIntelligence #SkillDevelopment #TrainingCenter #UPNews #UttarPradesh #LatestNews #HindiNews
    1
    कौशाम्बी: डीएम ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने पाल चौराहा, मंझनपुर स्थित ओम शिव कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए प्रशिक्षणार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही प्रत्येक बैच में शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि केंद्र में कुल 3 बैच संचालित हैं, जिनमें 92 प्रशिक्षणार्थी नामांकित हैं।

#Kaushambi #KaushambiNews #DMKaushambi #AmitPal #KaushambiDM #Manjhanpur #ComputerTraining #ComputerEducation #AITraining #ArtificialIntelligence #SkillDevelopment #TrainingCenter #UPNews #UttarPradesh #LatestNews #HindiNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मलवां औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, 135 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और सरकारी योजनाओं से जोड़े गए श्रमिक 'लेबर चौक' पोर्टल पर मौके पर हुआ पंजीकरण, श्रमिक कल्याण योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
    1
    मलवां औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, 135 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और सरकारी योजनाओं से जोड़े गए श्रमिक
'लेबर चौक' पोर्टल पर मौके पर हुआ पंजीकरण, श्रमिक कल्याण योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून,* *एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र.* *जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं. वो ध्यान दें,* मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, *मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून,* *एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र.* *जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं. वो ध्यान दें,* मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है,
    1
    *मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून,*
*एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र.*
*जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं. वो ध्यान दें,*

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं,
       बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है,
*मेरठ में रीलबाजी का खतरनाक जुनून,*
*एक बाइक पर सवार दिखे छह स्कूली छात्र.*
*जिन माँ बाप के ये बच्चे हैं. वो ध्यान दें,*
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ही बाइक पर छह स्कूली छात्र सवार होकर तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं,
बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से लौटते समय खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के चक्कर में छात्रों की यह लापरवाही उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है,
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशांबी के युवाओं के लिए आया है नौकरी पाने का बड़ा मौका! जिला सेवायोजन कार्यालय कौशांबी, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह मेला 28 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से बाबू सिंह इंटर कॉलेज, सयारा में आयोजित होगा। इस मेले में SIS सिक्योरिटी, टाटा मोटर्स जैसी 15 से अधिक नामी कंपनियों में विभिन्न पदों पर चयन के अवसर उपलब्ध होंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। 8वीं पास, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और नर्सिंग में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। अगर आप भी रोजगार के बेहतर अवसर खोज रहे हैं, तो इस अवसर का लाभ ज़रूर उठाएं। अभी 'रोजगार संगम' पोर्टल या ऐप पर फ्री रजिस्ट्रेशन करें।
    1
    कौशांबी के युवाओं के लिए आया है नौकरी पाने का बड़ा मौका!  
जिला सेवायोजन कार्यालय कौशांबी, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।  
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह मेला 28 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से बाबू सिंह इंटर कॉलेज, सयारा में आयोजित होगा।  
इस मेले में SIS सिक्योरिटी, टाटा मोटर्स जैसी 15 से अधिक नामी कंपनियों में विभिन्न पदों पर चयन के अवसर उपलब्ध होंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।  
8वीं पास, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और नर्सिंग में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।  
अगर आप भी रोजगार के बेहतर अवसर खोज रहे हैं, तो इस अवसर का लाभ ज़रूर उठाएं।  
अभी 'रोजगार संगम' पोर्टल या ऐप पर फ्री रजिस्ट्रेशन करें।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 55 दिन के मासूम की मौत से परिवार में मचा हड़कंप परिजनों ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर 55 दिन के मासूम की मौत से परिवार में मचा हड़कंप, परिजनों ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, मासूम के टीकाकरण के दो दिन बाद ही हो गई मासूम की मौत, परिजनों का आरोप टीकाकरण के बाद बिगड़ी थी मासूम की हालत इलाज के लिए लाये थे जिला अस्पताल,इलाज में देरी की वजह से गई मासूम जान, जिला अस्पताल का अवचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर दिए जांच के आदेश, मामला हमीरपुर जनपद के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला अस्पताल का.।
    1
    55 दिन के मासूम की मौत से परिवार में मचा हड़कंप परिजनों ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर 
55 दिन के मासूम की मौत से परिवार में मचा हड़कंप,
परिजनों ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप,
मासूम के टीकाकरण के दो दिन बाद ही हो गई मासूम की मौत,
परिजनों का आरोप टीकाकरण के बाद बिगड़ी थी मासूम की हालत इलाज के लिए लाये थे जिला अस्पताल,इलाज में देरी की वजह से गई मासूम जान,
जिला अस्पताल का अवचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर दिए जांच के आदेश,
मामला हमीरपुर जनपद के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला अस्पताल का.।
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रायबरेली में रबी फसलों के बीज की बुकिंग शुरू, 50% अनुदान और सरसों का मिनीकिट मुफ्त पाने के लिए किसान तुरंत करें आवेदन रायबरेली। रबी सीजन की बुआई को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय से बीज की बुकिंग कराने की अपील की है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर गेहूं, सरसों, जौ, मसूर और तोरिया जैसी फसलों के गुणवत्तायुक्त बीजों की बुकिंग जारी है। सामान्य बीज वितरण योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आधी कीमत पर प्रमाणित बीज उपलब्ध हो सकेंगे। ​बीज बुकिंग की वर्तमान स्थिति: विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न फसलों के बीज की बुकिंग का ब्यौरा इस प्रकार है: ​गेहूं: 19,500 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 7,155 क्विंटल ​जौ: 147 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 83.60 क्विंटल ​सरसों: 39 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 6.37 क्विंटल ​मसूर: 24.96 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 14.32 क्विंटल ​तोरिया: 14 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 12 क्विंटल ​निःशुल्क सरसों मिनीकिट: 4,880 पैकेट लक्ष्य के सापेक्ष 3,672 पैकेट ​तोरिया की बुआई का समय जारी, किसान बरतें शीघ्रता जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में तोरिया की बुआई का उपयुक्त समय चल रहा है, इसलिए किसान भाई बिना किसी देरी के तोरिया के बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अन्य रबी फसलों की बुआई का समय भी निकट है। चना और मटर के सामान्य व मुफ्त मिनीकिट वितरण के तहत बुकिंग और ई-लॉटरी के जरिए चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ​पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन किसानों को सलाह दी गई है कि वे बुआई के समय असुविधा से बचने के लिए कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल  पर जाकर शीघ्र पंजीकरण/बुकिंग कराएं। इसके अलावा बीज की उपलब्धता और अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम राजकीय कृषि बीज भंडार, विभागीय कार्मिकों अथवा जन सुविधा केंद्र (CSC) से संपर्क कर सकते हैं।
    1
    रायबरेली में रबी फसलों के बीज की बुकिंग शुरू, 50% अनुदान और सरसों का मिनीकिट मुफ्त पाने के लिए किसान तुरंत करें आवेदन


रायबरेली। रबी सीजन की बुआई को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय से बीज की बुकिंग कराने की अपील की है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर गेहूं, सरसों, जौ, मसूर और तोरिया जैसी फसलों के गुणवत्तायुक्त बीजों की बुकिंग जारी है। सामान्य बीज वितरण योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज दिए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आधी कीमत पर प्रमाणित बीज उपलब्ध हो सकेंगे।
​बीज बुकिंग की वर्तमान स्थिति:
विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विभिन्न फसलों के बीज की बुकिंग का ब्यौरा इस प्रकार है:
​गेहूं: 19,500 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 7,155 क्विंटल
​जौ: 147 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 83.60 क्विंटल
​सरसों: 39 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 6.37 क्विंटल
​मसूर: 24.96 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 14.32 क्विंटल
​तोरिया: 14 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 12 क्विंटल
​निःशुल्क सरसों मिनीकिट: 4,880 पैकेट लक्ष्य के सापेक्ष 3,672 पैकेट
​तोरिया की बुआई का समय जारी, किसान बरतें शीघ्रता
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में तोरिया की बुआई का उपयुक्त समय चल रहा है, इसलिए किसान भाई बिना किसी देरी के तोरिया के बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अन्य रबी फसलों की बुआई का समय भी निकट है। चना और मटर के सामान्य व मुफ्त मिनीकिट वितरण के तहत बुकिंग और ई-लॉटरी के जरिए चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
​पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
किसानों को सलाह दी गई है कि वे बुआई के समय असुविधा से बचने के लिए कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल  पर जाकर शीघ्र पंजीकरण/बुकिंग कराएं। इसके अलावा बीज की उपलब्धता और अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम राजकीय कृषि बीज भंडार, विभागीय कार्मिकों अथवा जन सुविधा केंद्र (CSC) से संपर्क कर सकते हैं।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और आवा गमन बाधित हो गया। कौशाम्बी में रेलवे लाइन किनारे मिली युवक की सिर कटी लाश, हत्या की आशंका पर सड़क पर उतरे परिजन शव को जीटी रोड पर रखकर लगाया जाम, प्रशासन के समझाने पर खुला चक्का जाम कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मनोहरगंज असरापुर रेलवे लाइन के किनारे शुक्रवार की देर रात 22 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चंद्र पाल के रूप में हुई है। रामू दिल्ली की एक कंपनी में वाहन चलाता था और बुधवार को कंपनी मालिक को गाड़ी सौंपने के बाद घर लौटने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे मूरतगंज चौकी पुलिस को रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग चौकी पहुंचे, जहां कपड़े, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान रामू पाल के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक रामू का बैग और मोबाइल फोन भी गायब है, जिसके चलते परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चचेरे भाई ज्ञानेंद्र पाल ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और घटना का खुलासा करने की मांग की है। मामला सामने आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बलिहावा मोड़ पर शव को जीटी रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया गया। जाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। इसके बाद चक्का जाम खुलवाया गया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे लाइन के किनारे कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    2
    वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और आवा गमन बाधित हो गया।
कौशाम्बी में रेलवे लाइन किनारे मिली युवक की सिर कटी लाश, हत्या की आशंका पर सड़क पर उतरे परिजन
शव को जीटी रोड पर रखकर लगाया जाम, प्रशासन के समझाने पर खुला चक्का जाम
कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मनोहरगंज असरापुर रेलवे लाइन के किनारे शुक्रवार की देर रात 22 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चरवा थाना क्षेत्र के पकसराई गांव निवासी रामू पाल पुत्र विपिन चंद्र पाल के रूप में हुई है। रामू दिल्ली की एक कंपनी में वाहन चलाता था और बुधवार को कंपनी मालिक को गाड़ी सौंपने के बाद घर लौटने के लिए निकला था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे मूरतगंज चौकी पुलिस को रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग चौकी पहुंचे, जहां कपड़े, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान रामू पाल के रूप में हुई।
परिजनों के मुताबिक रामू का बैग और मोबाइल फोन भी गायब है, जिसके चलते परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चचेरे भाई ज्ञानेंद्र पाल ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और घटना का खुलासा करने की मांग की है।
मामला सामने आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बलिहावा मोड़ पर शव को जीटी रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया गया। जाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। इसके बाद चक्का जाम खुलवाया गया।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे लाइन के किनारे कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🚨 कौशाम्बी में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर चक्का जाम कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बलिहावा मोड़ के पास रेलवे लाइन किनारे 22 वर्षीय रामू पाल पुत्र विपिन चंद्र पाल, निवासी पकसराई का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। रामू दिल्ली की एक कंपनी में वाहन चालक था और बुधवार को गाड़ी मालिक को सौंपकर घर के लिए निकला था। गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे मूरतगंज चौकी पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। कपड़े, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से परिजनों ने रामू की पहचान की। परिजनों का आरोप है कि रामू का बैग और मोबाइल फोन गायब है, जिससे उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चचेरे भाई ज्ञानेंद्र पाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को जीटी रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। #Kaushambi #KaushambiNews #SandeepanGhat #Muratganj #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #KaushambiPolice #RamooPal #RoadJam #PoliceInvestigation #UttarPradesh #LatestNews #HindiNews
    1
    🚨 कौशाम्बी में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर चक्का जाम

कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बलिहावा मोड़ के पास रेलवे लाइन किनारे 22 वर्षीय रामू पाल पुत्र विपिन चंद्र पाल, निवासी पकसराई का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। रामू दिल्ली की एक कंपनी में वाहन चालक था और बुधवार को गाड़ी मालिक को सौंपकर घर के लिए निकला था।

गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे मूरतगंज चौकी पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। कपड़े, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से परिजनों ने रामू की पहचान की। परिजनों का आरोप है कि रामू का बैग और मोबाइल फोन गायब है, जिससे उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक के चचेरे भाई ज्ञानेंद्र पाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को जीटी रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी।

#Kaushambi #KaushambiNews #SandeepanGhat #Muratganj #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #KaushambiPolice #RamooPal #RoadJam #PoliceInvestigation #UttarPradesh #LatestNews #HindiNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.