Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसींद में पालिका चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार महिलाए कर रही है चुनाव प्रचार आसींद/ आसींद पालिका के दूसरे चरण में 11 सितंबर को होने वाले25 वार्डों के चुनावों को लेकर अब चुनावी रंगत दिखनी शुरू हो गई है वही इस महा प्रचार चुनाव में महिलाएं भी चुनावी प्रचार के मैदान में कुद गई महिलाएं टोली बनाकर घर घर जाकर अपने प्रत्याक्षियों का प्रचार प्रसार कर रही हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की मान मनुहार करती हुई नजर आ रही है आसींद मंजूर 941388956
आसींद मंजूर
आसींद में पालिका चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार महिलाए कर रही है चुनाव प्रचार आसींद/ आसींद पालिका के दूसरे चरण में 11 सितंबर को होने वाले25 वार्डों के चुनावों को लेकर अब चुनावी रंगत दिखनी शुरू हो गई है वही इस महा प्रचार चुनाव में महिलाएं भी चुनावी प्रचार के मैदान में कुद गई महिलाएं टोली बनाकर घर घर जाकर अपने प्रत्याक्षियों का प्रचार प्रसार कर रही हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की मान मनुहार करती हुई नजर आ रही है आसींद मंजूर 941388956
More news from राजस्थान and nearby areas
- रूणेचा जाने वाले यात्रियों की सेवा में खुला बाबा रामदेव भंडारा,सेवा में जुटे भक्त रूणेचा जाने वाले यात्रियों की सेवा में खुला बाबा रामदेव भंडारा,सेवा में जुटे भक्त भादवा की बड़ी बीज पर भंडारा का होगा समापन बिराटिया कला ग्राम पंचायत क्षेत्र बिराटिया कला में एनएच-25 जोधपुर हाईवे के समीप रूणेचा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बाबा रामदेव भंडारा शुरू किया गया है। भंडारे में समाजसेवी रामेश्वर बागड़ी सहित राकेश पालड़िया, पुखराज सांखला, अमरलाल पालड़िया, सरवन पालड़िया एवं अन्य भक्तों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। भंडारा स्थल पर रूणेचा रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए चाय-नाश्ते के साथ भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को रोककर भंडारे में व्यवस्थाओं में जुटे भक्त श्रद्धा भाव से चाय, नाश्ता एवं भोजन करवाकर सेवा कर रहे हैं। भंडारा स्थल पर दिन-रात बाबा रामदेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं सुबह-शाम आरती के दौरान भंडारे में सेवा करने वाले भक्तों एवं यात्रियों की मौजूदगी में लोकदेवता बाबा रामदेव की आरती की जाती है। आरती के बाद नारियल एवं प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालु बाबा के चरणों में शीश झुकाते हैं। भक्तों का कहना है कि रूणेचा रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना बाबा की भक्ति का ही एक माध्यम है। भंडारे में आने वाले यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी भक्त उत्साह एवं श्रद्धा के साथ जुटे हुए हैं।1
- तेजाजी महाराज के विशाल मेले का भव्य आयोजन, चन्दमा पर उमड़ा जनसैलाब शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार चन्दमा तालाब परिसर में लोक देवता सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का विशाल मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हो रहा है।मेले के शुरू होते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। ढोल-नगाड़ों और तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा चन्दमा परिसर गूंज उठा। तेजाजी महाराज की भव्य झांकी और पूजा-अर्चना की गई,बच्चों के लिए झूले, चकरी और खिलौनों की दुकानें महिलाओं के लिए श्रृंगार और चाट-पकौड़ी की स्टॉल लगी, मेले में ग्रामीण कलाकारों द्वारा लोक गीत और भजन गाये। ग्रामीणों ने बताया कि यह मेला हर साल भादवा माह में आयोजित होता है, जिसमें फुलिया कला सहित आसपास के दर्जनों गांवों से लोग आते हैं। मेले का आनंद लेते हुए ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया।1
- पीसांगन में नगरपालिका चुनाव को लेकर सुरक्षा सख्त ,SHO पारुल यादव ने किया EVM स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, बिना पास नहीं मिलेगी एंट्री......... पीसांगन में नगरपालिका आम चुनाव-2026 की EVM कमीशनिंग से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहद कड़ा कर दिया गया है। रविवार को चुनाव शाखा प्रभारी गजेंद्र सिंह एवं थानाधिकारी पारुल यादव ने पंचायत समिति परिसर में बनाए गए EVM स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की।2
- पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा जैतारण द्वारा 151 किलो मिल्क शेक रामदेवरा जा रहे पैदल यात्रियों को वितरित किया *पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा 151 किलो मिल्क शैक वितरण* जैतारण राधेश्याम दाधीच जैतारण। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उपशाखा जैतारण, जिला ब्यावर द्वारा प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति के श्री जवरीलाल प्रजापत के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए सेवा जैसा सराहनीय कार्य किया गया। जोधपुर बाईपास पुलिये के पास जैतारण में पैदल यात्रियों को 151 किलो मिल्क शैक (दूध) का वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं पैदल यात्रियों ने संघ के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष दुर्गाराम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी, मंडल अजमेर प्रभारी प्रकाश बडिसर, महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश दगदी, व्याख्याता महाराम प्रजापत, शांकर लाल घांची चन्द्रप्रकाश गुर्जर, मंगलाराम माली, महेन्द्रसिंह चौहान, , बाबूलाल प्रजापति, श्यामलाल मुण्डेल, ओमाराम धानिया, महेन्द्रकुमार डाबी, दुर्गाराम गुर्जर, सत्यनारायण कच्छावा हरलाल रोज, धनराज मीणा , एवं हरिराम प्रजापत ने सहयोग प्रदान किया। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य मानवता, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। जय बाबा री… रामदेवजी की जय!1
- जोधपुर -अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज का आयोजन आज 6 सितम्बर को हो रहा है सभी बाहर से पघारने वाले समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन जोघपुर संभाग के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों तथा गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज द्वारा एवं महिला शक्ति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों बाहर से पघारने का भी हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया जा रहा है। अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गोड़ ब्राह्मण महासभा एवंम 2 युवाम का महाअधिवेशन प्रातः 11 बजे आरम्भ शुरू होगा जिसकी अध्यक्षता अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गोड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी जी की अध्यक्षता में होगा। स्थान -मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर ऑटोडेरियम पीली टंकी के पास भगत की कोठी जोघपुर (राजस्थान) पत्रकार महेश पंचारिया की तरफ से गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिक युवा शक्ति, महिला शक्ति का जोघपुर संभाग में होने वाले महाअधिवेशन एवं युवाम 2 के महासंगम में पघारने पर आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करता हूं । मोबाइल नंबर +918769232384 वाट्स ऐप नंबर। शुरू ऐप शोषल मिडिया न्युज एंकर एवं राजस्थान यात्रा समाचार पत्र संवाददाता।3
- नसीराबाद नगर पालिका चुनाव: वार्ड 01 के विकास पर अमरीन कुरैशी ने रखी अपनी बात नसीराबाद नगर पालिका चुनाव: वार्ड 01 के विकास पर अमरीन कुरैशी ने रखी अपनी बात1
- आसींद के आमेसर मार्ग पर स्कूल बस और ट्रक में जोरदार टक्कर: बस ड्राइवर के दोनों पर टूटे, रेबारियों की ढाणी के पास हुआ हादसा1
- तेजा दशमी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जाट समाज की अहम बैठक शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार प्रतिवर्ष की भांति जाट समाज शाहपुरा फुलिया कला जहाजपुर बनेड़ा हुरडा तहसील के समाज बंधुओ के सहयोग से को तेजा दशमी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जाट छात्रावास में छात्रावास अध्यक्ष राजकुमार जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें अलग-अलग रूप से कार्य विभाजन का जिम्मा समाज बंधुओ को दिया गया। मेवाड़ जाट समाज ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुरा एडवोकेट रामप्रसाद जाट के अनुसार समाज बंधू जिन्होंने अपनी ओर से निशुल्क व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की है उनमें टेंट व्यवस्था रामस्वरूप जाट रायपुर डीजे व्यवस्था दयाराम जाट हुकमपुरा, फोटोग्राफी व्यवस्था बिट्टू जाट प्रतापपुरा सम्मान समारोह के मोमेंटो गजराज जाट रहड* भंवर जाट मगनपुरा रामलाल जाट बिलिया ओमप्रकाश जाट देवरिया महावीर रतवाल बामनिया की ओर से की जाएगी राजाराम गूगड व बंटी चाड़ा श्री देव कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से कार्यक्रम के लिए 51000 सहयोग राशि देने की घोषणा की गई कार्य विभाजन में एडवोकेट रामप्रसाद जाट एवं रामलाल जाट प्रशासनिक अनुमति देखेंगे कर्मचारीगण शंकर लाल जाट ओमप्रकाश चौधरी नारायण जाट हेमराज जाट राजू लाल जाट प्रशांत चौधरी फूलचंद जाट और सांवरिया जाट प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और नवमीयुक्त कर्मचारीयो को सम्मानित करने की व्यवस्था देखेंगे। राजकुमार जाट मय कार्यकारिणी रामेश्वर जाट, जगदीश जाट बचखेड़ा, रामधन जाट को आमंत्रण समिति व रतनलाल जाट कैलाश गोरा हिसाब किताब संभालेंगे भोजन व्यवस्था महेंद्र घटाला ओमप्रकाश दगोलिया राजू लाल खाकल पुखराज गोरा शिवराज बाजाया सुरेश बाना सुरेंद्र सांडीवाल धर्मराज बारोदीया संजय लेटवाल रामधन करूड मंच संचालन रामप्रसाद जाट एडवोकेट ओमप्रकाश जाट पीटीआई ,पेयजल फूल माला व्यवस्था कैलाश गोरा ,तीन घोड़ियां की व्यवस्था द्वारका प्रसाद खरुड जूटी पत्तल उठाने की व्यवस्था हंसराज जाट व उनकी टीम करेंगे।1
- नसीराबाद नगर पालिका चुनाव: वार्ड 02 में विकास की होगी नई शुरुआत? कांग्रेस प्रत्याशी इस्माईल से खास बातचीत नसीराबाद नगर पालिका चुनाव: वार्ड 02 में विकास की होगी नई शुरुआत? कांग्रेस प्रत्याशी इस्माईल से खास बातचीत1