Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेजाजी महाराज के विशाल मेले का भव्य आयोजन, चन्दमा पर उमड़ा जनसैलाब शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार चन्दमा तालाब परिसर में लोक देवता सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का विशाल मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हो रहा है।मेले के शुरू होते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। ढोल-नगाड़ों और तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा चन्दमा परिसर गूंज उठा। तेजाजी महाराज की भव्य झांकी और पूजा-अर्चना की गई,बच्चों के लिए झूले, चकरी और खिलौनों की दुकानें महिलाओं के लिए श्रृंगार और चाट-पकौड़ी की स्टॉल लगी, मेले में ग्रामीण कलाकारों द्वारा लोक गीत और भजन गाये। ग्रामीणों ने बताया कि यह मेला हर साल भादवा माह में आयोजित होता है, जिसमें फुलिया कला सहित आसपास के दर्जनों गांवों से लोग आते हैं। मेले का आनंद लेते हुए ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया।
Bheru lal luxkar
तेजाजी महाराज के विशाल मेले का भव्य आयोजन, चन्दमा पर उमड़ा जनसैलाब शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार चन्दमा तालाब परिसर में लोक देवता सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का विशाल मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हो रहा है।मेले के शुरू होते ही सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। ढोल-नगाड़ों और तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा चन्दमा परिसर गूंज उठा। तेजाजी महाराज की भव्य झांकी और पूजा-अर्चना की गई,बच्चों के लिए झूले, चकरी और खिलौनों की दुकानें महिलाओं के लिए श्रृंगार और चाट-पकौड़ी की स्टॉल लगी, मेले में ग्रामीण कलाकारों द्वारा लोक गीत और भजन गाये। ग्रामीणों ने बताया कि यह मेला हर साल भादवा माह में आयोजित होता है, जिसमें फुलिया कला सहित आसपास के दर्जनों गांवों से लोग आते हैं। मेले का आनंद लेते हुए ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नसीराबाद नगर पालिका चुनाव: वार्ड 02 में विकास की होगी नई शुरुआत? कांग्रेस प्रत्याशी इस्माईल से खास बातचीत नसीराबाद नगर पालिका चुनाव: वार्ड 02 में विकास की होगी नई शुरुआत? कांग्रेस प्रत्याशी इस्माईल से खास बातचीत1
- वार्ड 6 छत्रपुरा में भाजपा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, प्रत्याशी यश मोदी के समर्थन में दिखा उत्साह बूंदी, 5 सितंबर। नगर परिषद चुनाव को लेकर बूंदी में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करते हुए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को बूंदी नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 स्थित छत्रपुरा में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने किया। वार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी ने यश मोदी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। यश मोदी पूर्व सभापति महावीर मोदी के सुपुत्र हैं। कार्यालय उद्घाटन के दौरान वार्डवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी यश मोदी के समर्थन में एकजुट होकर विजय का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी ने कहा कि बूंदी में भाजपा का बोर्ड बनने पर शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने वार्ड के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बूंदी नगर परिषद चुनाव प्रभारी महेश विजय, भाजपा जिला प्रभारी इंद्रमल सेठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व सभापति भगवान लाडला, पेंशु सिंह, पूर्व सभापति महावीर मोदी, भाजपा युवा नेता अमनप्रीत सिंह, युगल सेनी, विजय व्यास, मुकेश शर्मा, नारायण वैष्णव, चरणप्रीत सिंह, चंद्रप्रकाश जांगिड़, मोहन लाल, हनुमान दीपक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद रहे। वार्डवासियों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऊर्जा से भर दिया। चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही वार्ड नंबर 6 में भाजपा प्रत्याशी यश मोदी के चुनाव प्रचार अभियान को नई गति मिली है। भाजपा नेताओं ने संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और विजय के संकल्प के साथ नगर परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।1
- जन्माष्टमी पर गूंजा जय श्री श्याम का जयघोष, भव्य कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब बोजुंदा के निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य भजन संध्या: नवीन वैष्णव और अलीशा निनामा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, 600 पदयात्रियों ने भी लिया कीर्तन का आनंद1
- 9 लाख नवकार मंत्र जाप से गुंजा शांतिभवन, पर्युषण महापर्व में होगा अनवरत 24 घण्टे जाप। चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी स्थित शांति भवन मे पावन चातुर्मास के शुभ अवसर पर जैन सिद्धान्ताचार्य पूज्य महासती श्री प्रतिभा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे 9 लाख नवकार मंत्र जाप सम्पन्न हुए जिसमे 350 श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। इस जाप के लाभार्थी विरेन्द्र कुमार विलेश वितराम व विराज पितलिया परिवार रहे। जाप मे स्थापित कलश की बोली तेजपाल दिपक मेहता परिवार द्वारा ली गई। 8 सितम्बर से पर्यूषण महापर्व प्रारम्भ हो रहे है। इस दौरान शान्ति भवन मे 24 घंटे जाप की व्यवस्था रखी गई है। श्रीसंघ सेन्थी ने अनवरत 24 घण्टे जाप में अधिकाधिक संख्या मे पधारकर धर्म रूपी कुम्भ मे स्नान कर कर्म निर्जरा करने का आव्हान किया। पर्यूषण काल मे शहरवासियों के लिए बस की व्यवस्था की गई है, उसके लाभार्थी ॐ शान्ति ट्रेवल्स है।1
- रतनगढ़ घाट में चलती बस की डिश के बोल्ट गिरे, बड़ा हादसा टला, प्रबंधक ने कहा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी रतनगढ़ घाट में चलती बस की डिश के सभी बोल्ट गिर गए, 70 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि डिपो प्रबंधक ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- दर्द से छुटकारा पाने के लिए आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क जरूर करें,,, 83020838351
- नसीराबाद नगर पालिका चुनाव: वार्ड 17 के विकास पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कुमार शर्मा से खास बातचीत नसीराबाद नगर पालिका चुनाव: वार्ड 17 के विकास पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कुमार शर्मा से खास बातचीत1
- पैर से लिपटा कुछ ऐसा कि थम गई सांसें… आखिर क्या था वो? 😱🐍 नरपत की खेड़ी में दिनदहाड़े हुआ हैरतअंगेज वाकया… पैर से लिपटी चीज ने बढ़ाई धड़कनें, आखिर में हुआ पूरा खुलासा!1
- रामदेवरा जातरुओं की पिकअप पलटी, 15 यात्री घायल: गाड़ी का एक्सल टूटने से हुआ हादसा, नौ को किया जोधपुर रेफर1