लालबर्रा की 77 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा, विधायक अनुभा मुंजारे ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश लालबर्रा। जनपद पंचायत लालबर्रा सभागार में विकासखंड की सभी 77 ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी अपने कर्तव्य और कार्यों के प्रति निष्ठावान रहें किसी भी जनप्रतिनिधि के दबाव में काम ना ही करे। नियमित समय में क्षेत्र के समस्त पंचायतों के कार्य पूर्ण करना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिकता है। समीक्षा बैठक में पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, खाद्यान्न वितरण, कृषि, ग्रामीण विकास, बिजली,शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध,पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से समय पर खाद्यान्न वितरण तथा शिक्षा एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करें तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विभाग को अपनी प्राथमिकताएं तय कर समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें, जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत तक विकास का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके। बैठक में विधायक मुंजारे ने कहा कि विकासखंड लालबर्रा की प्रत्येक ग्राम पंचायत का समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जनहित के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। आगे विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकासखंड लालबर्रा प्रदेश के अग्रणी विकासखंडों में अपनी पहचान स्थापित कर सके। जनसेवा,सुशासन, पारदर्शिता और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।
लालबर्रा की 77 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा, विधायक अनुभा मुंजारे ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश लालबर्रा। जनपद पंचायत लालबर्रा सभागार में विकासखंड की सभी 77 ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी अपने कर्तव्य और कार्यों के प्रति निष्ठावान रहें किसी भी जनप्रतिनिधि के दबाव में काम ना
ही करे। नियमित समय में क्षेत्र के समस्त पंचायतों के कार्य पूर्ण करना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिकता है। समीक्षा बैठक में पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, खाद्यान्न वितरण, कृषि, ग्रामीण विकास, बिजली,शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध,पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम
से समय पर खाद्यान्न वितरण तथा शिक्षा एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करें तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विभाग को अपनी प्राथमिकताएं तय कर समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें, जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत तक विकास का
लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके। बैठक में विधायक मुंजारे ने कहा कि विकासखंड लालबर्रा की प्रत्येक ग्राम पंचायत का समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जनहित के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। आगे विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकासखंड लालबर्रा प्रदेश के अग्रणी विकासखंडों में अपनी पहचान स्थापित कर सके। जनसेवा,सुशासन, पारदर्शिता और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।
- लालबर्रा की 77 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा, विधायक अनुभा मुंजारे ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश लालबर्रा। जनपद पंचायत लालबर्रा सभागार में विकासखंड की सभी 77 ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी अपने कर्तव्य और कार्यों के प्रति निष्ठावान रहें किसी भी जनप्रतिनिधि के दबाव में काम ना ही करे। नियमित समय में क्षेत्र के समस्त पंचायतों के कार्य पूर्ण करना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिकता है। समीक्षा बैठक में पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, खाद्यान्न वितरण, कृषि, ग्रामीण विकास, बिजली,शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध,पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उदासीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से समय पर खाद्यान्न वितरण तथा शिक्षा एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करें तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विभाग को अपनी प्राथमिकताएं तय कर समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करने तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें, जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत तक विकास का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके। बैठक में विधायक मुंजारे ने कहा कि विकासखंड लालबर्रा की प्रत्येक ग्राम पंचायत का समग्र विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जनहित के कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। आगे विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकासखंड लालबर्रा प्रदेश के अग्रणी विकासखंडों में अपनी पहचान स्थापित कर सके। जनसेवा,सुशासन, पारदर्शिता और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।4
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ बालाघाट से संचालक लोक शिक्षण श्री डी. एस. कुशवाहा ने किया विद्यालयों का निरीक्षण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ बालाघाट से संचालक लोक शिक्षण श्री डी. एस. कुशवाहा ने किया विद्यालयों का निरीक्षण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के संचालक श्री डी. एस. कुशवाहा ने आज बालाघाट जिले से अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के पीएम श्री कन्या विद्यालय बूढ़ी, सांदीपनी विद्यालय वारासिवनी तथा सांदीपनी विद्यालय बालाघाट का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्री कुशवाहा ने विद्यालयों की विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, कक्षाओं में संचालित अध्यापन कार्य, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन से चर्चा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए। श्री कुशवाहा ने कहा कि पीएम श्री एवं सांदीपनी विद्यालयों की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं आधुनिक शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने इस उद्देश्य की प्रभावी पूर्ति के लिए विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने, प्रयोगात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने, पुस्तकालय संस्कृति विकसित करने तथा प्रत्येक विद्यार्थी के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत संचालक श्री डी. एस. कुशवाहा का यह दौरा जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके द्वारा दिए गए सुझावों के प्रभावी क्रियान्वयन से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं अवसरपरक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति होने की अपेक्षा है।1
- स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर जनपद सभागार में बैठक, गांधी चौक पर होगा मुख्य आयोजन1
- बादलपार पुलिस की नाक के नीचे तीसरी बड़ी चोरी, सापापार में तीन घरों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पर हाथ साफ *बादलपार पुलिस की नाक के नीचे तीसरी बड़ी चोरी, सापापार में तीन घरों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पर हाथ साफ* _लगातार वारदातों से दहशत में ग्रामीण, तीन बड़ी चोरियों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल_ सिवनी/कुरई - जिले के थाना कुरई अंतर्गत चौकी बादलपार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम सापापार में अज्ञात चोरों ने मध्य रात्रि करीब 2 बजे एक साथ तीन मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार चोरों ने पदम सिंह राठौर पिता नेतराम राठौर, धर्मराज राठौर पिता विज्जू राठौर सहित तीन परिवारों को निशाना बनाया। घरों में रखे कमर करधन, पायल, मंगलसूत्र, नकदी एवं अन्य कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही कुरई पुलिस, बादलपार चौकी पुलिस, एसडीओपी बरघाट ललित गठरे तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि बादलपार चौकी क्षेत्र में यह लगातार तीसरी बड़ी चोरी बताई जा रही है। इससे पहले हुई चोरी की घटनाओं का भी आज तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही वारदातों ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि पूर्व की घटनाओं का समय रहते खुलासा हो जाता तो शायद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध लोगों की सघन जांच हो और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास कायम रह सके। *इनका कहना है* "मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हमारी टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।" — ललित गठरे, एसडीओपी, बरघाट2
- हथनापुर से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' का शुभारंभ, 171 आवेदनों पर हुई त्वरित सुनवाई सिवनी जिले की ग्राम पंचायत हथनापुर से विधायक दिनेश राय और कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने पूजन-अर्चन कर 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026' का शुभारंभ किया, जिसके तहत आयोजित पहले शिविर में प्राप्त 171 आवेदनों में से कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने एक दिव्यांग महिला को रेडक्रॉस से 10 हजार रुपये की तत्काल सहायता स्वीकृत की, जबकि पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व नशामुक्त वातावरण और अन्य विभागों ने आयुष्मान कार्ड, फसल बीमा तथा स्वास्थ्य परीक्षण की सेवाएं प्रदान कीं; यह अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।1
- Seoni News: बेटे की शादी के लिए जोड़े जेवर ले उड़े चोर, मजदूर के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी1
- राजीव सागर बांध से पानी छोड़ने की मांग, किसानों ने 8 अगस्त को बांध गेट पर धरने का किया ऐलान1
- पहले चार को दौड़ाया, अब एक को दबोच, फिर लौट आया खौफनाक बाघ एक हफ्ते में तीसरी वारदात से दहशत में गांव, खेत-जंगल जाने से डर रहे लोग कान्हा बफर जोन में आदमखोर बाघ की दहशत बरकरार।1