logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राधा अष्टमी पर शीतला कॉलोनी और नीम का बाजार में रही धूम, 56 भोग और फूल बंगला झांकी बने आकर्षण का केंद्र.. ​हिंडौन सिटी। ​राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को शहर के मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन और दर्शन के लिए उमड़ने लगे। इस अवसर पर शीतला कॉलोनी और नीम का बाजार स्थित प्रमुख मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।शीतला कॉलोनी स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर मंदिर परिसर को भव्य फूल बंगला झांकी से सजाया गया था, जिसकी छटा देखते ही बन रही थी। रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सजे मंदिर परिसर ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ​विशेष पूजा-अर्चना के बाद माता रानी को 56 भोग अर्पित किया गया। शाम को आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इसी प्रकार ​नीम का बाजार स्थित राधा रमण जी के प्रसिद्ध मंदिर में राधा अष्टमी पर रोशनी और गुब्बारों से विशेष सजावट की गई। मंदिर में विराजमान राधा रमण जी की दिव्य मूर्ति का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। नए वस्त्रों, मनमोहक आभूषणों और ताजे पुष्पहारों से सजे राधा रमण जी के दर्शन के लिए मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। ​पूरा मंदिर परिसर राधारानी के भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा। देर रात तक चले इन धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

16 hrs ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
16 hrs ago

राधा अष्टमी पर शीतला कॉलोनी और नीम का बाजार में रही धूम, 56 भोग और फूल बंगला झांकी बने आकर्षण का केंद्र.. ​हिंडौन सिटी। ​राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को शहर के मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन और दर्शन के लिए उमड़ने लगे। इस अवसर पर शीतला कॉलोनी और नीम का बाजार स्थित प्रमुख मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।शीतला कॉलोनी स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर मंदिर परिसर को भव्य फूल बंगला झांकी से सजाया गया था, जिसकी छटा देखते ही बन रही थी। रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सजे मंदिर परिसर ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ​विशेष पूजा-अर्चना के बाद माता रानी को 56 भोग अर्पित किया गया। शाम को आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इसी प्रकार ​नीम का बाजार स्थित राधा रमण जी के प्रसिद्ध मंदिर में राधा अष्टमी पर रोशनी और गुब्बारों से विशेष सजावट की गई। मंदिर में विराजमान राधा रमण जी की दिव्य मूर्ति का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। नए वस्त्रों, मनमोहक आभूषणों और ताजे पुष्पहारों से सजे राधा रमण जी के दर्शन के लिए मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। ​पूरा मंदिर परिसर राधारानी के भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा। देर रात तक चले इन धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हिंडौन के टीका कुंड हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम, 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन.. ​हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में इन दिनों श्री गणेश महोत्सव (चतुर्थ) अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रोजाना सुबह-शाम भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। ​श्री गणेश महोत्सव समिति टीका कुंड हनुमान मंदिर द्वारा मंदिर परिसर में भगवान गणेश की अत्यंत भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ गत 14 सितंबर को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। आयोजन के दौरान टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर की विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी आधुनिक रोशनी और विद्युत झालरों से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया है, जिससे शाम ढलते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी में नहा उठता है। मंदिर का यह अलौकिक रूप दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के शिवकुमार सैनी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकलेगी, जिसके बाद पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य व शहर के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
    1
    हिंडौन के टीका कुंड हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम, 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन..
​हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में इन दिनों श्री गणेश महोत्सव (चतुर्थ) अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रोजाना सुबह-शाम भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। ​श्री गणेश महोत्सव समिति टीका कुंड हनुमान मंदिर द्वारा मंदिर परिसर में भगवान गणेश की अत्यंत भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ गत 14 सितंबर को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। आयोजन के दौरान टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर की विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी आधुनिक रोशनी और विद्युत झालरों से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया है, जिससे शाम ढलते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी में नहा उठता है। मंदिर का यह अलौकिक रूप दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के शिवकुमार सैनी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकलेगी, जिसके बाद पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य व शहर के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मंडावरी पुलिस ने हत्या के आरोपी करौली जिले के युवक को किया गिरफ्तार अवैध देसी कट्टा बरामद करौली पुलिस को किया सूचित लालसोट के मंडावरी थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को अपने साथियों के साथ एक मर्डर करने के बाद फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टोडाभीम में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसपी विनोद सीपा ने बताया कि मंडावरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र कुमार उर्फ कबीर मीना (20) को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सायपुर, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा का रहने वाला है। वह करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भी वांछित था।आपसी लेनदेन को लेकर फोन पर हुई गाली-गलौज का बदला लेने के लिए आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 17 सितंबर की रात सरसेना निवासी मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीणा को किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी से ले गया। उसे साकरवाड़ा की पहाड़ियों में ले जाकर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अवैध हथियार लेकर जयपुर भाग गए थे। एएसपी ने बताया कि टोडाभीम थाने में दर्ज मामले में आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना करौली जिला पुलिस को दे दी गई है। हथियार की सप्लाई और उसके स्रोत के संबंध में पुलिस आगे जांच कर रही है।
    1
    मंडावरी पुलिस ने हत्या के आरोपी करौली जिले के युवक को किया गिरफ्तार
अवैध देसी कट्टा बरामद करौली पुलिस को किया सूचित 
लालसोट के मंडावरी थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को अपने साथियों के साथ एक मर्डर करने के बाद फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टोडाभीम में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसपी विनोद सीपा ने बताया कि मंडावरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र कुमार उर्फ कबीर मीना (20) को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सायपुर, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा का रहने वाला है। वह करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भी वांछित था।आपसी लेनदेन को लेकर फोन पर हुई गाली-गलौज का बदला लेने के लिए आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 17 सितंबर की रात सरसेना निवासी मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीणा को किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी से ले गया। उसे साकरवाड़ा की पहाड़ियों में ले जाकर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अवैध हथियार लेकर जयपुर भाग गए थे। एएसपी ने बताया कि टोडाभीम थाने में दर्ज मामले में आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना करौली जिला पुलिस को दे दी गई है। हथियार की सप्लाई और उसके स्रोत के संबंध में पुलिस आगे जांच कर रही है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने किया हिंडौन सिटी का दौरा, थाना परिसर में की जनसुनवाई। हिंडौन सिटी में आज पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने नई मंडी हिंडौन सिटी थाना परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सीधे सुनीं। इस दौरान हिंडौन सिटी के तीनों थाना क्षेत्रों—कोतवाली, नई मंडी और सदर से जुड़े परिवादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना अधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जनसुनवाई में मिले सुझावों के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि आमजन की शिकायतों का समय पर समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता है। हिंडौन में पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, आमजन की समस्याएं सुनीं रात्रि गश्त बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के भी दिए निर्देश हिंडौन सिटी। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस थानों में नियमित जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने नई मंडी हिंडौन सिटी थाना परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान हिंडौन सिटी के कोतवाली, नई मंडी एवं सदर हिंडौन सिटी थाना क्षेत्रों से जुड़े परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी लोकेश सोनवाल ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने नई मंडी थानाधिकारी नरेश पोसवाल, कोतवाली हिंडौन सिटी थानाधिकारी महेंद्र सिंह तथा सदर हिंडौन सिटी थानाधिकारी गिर्राज जाटव को अपने-अपने थाना क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर जनसुनवाई के दौरान शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से हिंडौन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सुझावों पर भी पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास, उप निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान, प्रभावी पुलिसिंग और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
    1
    करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने किया हिंडौन सिटी का दौरा, थाना परिसर में की जनसुनवाई।
हिंडौन सिटी में आज पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने नई मंडी हिंडौन सिटी थाना परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सीधे सुनीं। इस दौरान हिंडौन सिटी के तीनों थाना क्षेत्रों—कोतवाली, नई मंडी और सदर से जुड़े परिवादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं।
एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना अधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
जनसुनवाई में मिले सुझावों के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि आमजन की शिकायतों का समय पर समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता है।
हिंडौन में पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, आमजन की समस्याएं सुनीं
रात्रि गश्त बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के भी दिए निर्देश
हिंडौन सिटी। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस थानों में नियमित जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने नई मंडी हिंडौन सिटी थाना परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान हिंडौन सिटी के कोतवाली, नई मंडी एवं सदर हिंडौन सिटी थाना क्षेत्रों से जुड़े परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी लोकेश सोनवाल ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने नई मंडी थानाधिकारी नरेश पोसवाल, कोतवाली हिंडौन सिटी थानाधिकारी महेंद्र सिंह तथा सदर हिंडौन सिटी थानाधिकारी गिर्राज जाटव को अपने-अपने थाना क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर
जनसुनवाई के दौरान शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से हिंडौन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सुझावों पर भी पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास, उप निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान, प्रभावी पुलिसिंग और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में महा-आंदोलन 41वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने 23 सितंबर को जयपुर कूच का किया ऐलान, धरना स्थल पर उमड़ा जनसैलाब सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व सेंचुरी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार 41वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरना स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएं और युवा मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।दरअसल, सरकार द्वारा सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों को टाइगर रिजर्व सेंचुरी में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र के कई गांवों के विस्थापन का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह जंगल उनकी जीवन रेखा है। यहां उनकी पुश्तैनी जमीनें हैं, खेती-बाड़ी इसी पर निर्भर है। अगर यह सेंचुरी बनी तो उन्हें अपने ही गांव से बेदखल होना पड़ेगा।धरना स्थल पर मौजूद आंदोलन कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार बिना ग्रामीणों की सहमति के यह फैसला थोप रही है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की एक ही मांग है कि टाइगर रिजर्व सेंचुरी के प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। 23 सितंबर को जयपुर कूच का ऐलान आंदोलन कमेटी ने सरकार को चेतावनी देते हुए बड़ा ऐलान किया है। कमेटी ने कहा कि अगर 22 सितंबर तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी 23 सितंबर को क्षेत्र के हजारों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों से जयपुर कूच करेंगे और विधानसभा का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।धरना स्थल पर आज आसपास के बसंतपुरा, गुलरपुरा सहित अन्य गांवों के लोग पहुंचे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जल, जंगल और जमीन के लिए वे अंतिम सांस तक लड़ेंगे। धरना स्थल पर लंगर और पानी की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा ही की जा रही है
    4
    टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में महा-आंदोलन 41वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने 23 सितंबर को जयपुर कूच का किया ऐलान, धरना स्थल पर उमड़ा जनसैलाब
सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व सेंचुरी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार 41वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरना स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएं और युवा मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।दरअसल, सरकार द्वारा सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों को टाइगर रिजर्व सेंचुरी में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र के कई गांवों के विस्थापन का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह जंगल उनकी जीवन रेखा है। यहां उनकी पुश्तैनी जमीनें हैं, खेती-बाड़ी इसी पर निर्भर है। अगर यह सेंचुरी बनी तो उन्हें अपने ही गांव से बेदखल होना पड़ेगा।धरना स्थल पर मौजूद आंदोलन कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार बिना ग्रामीणों की सहमति के यह फैसला थोप रही है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की एक ही मांग है कि टाइगर रिजर्व सेंचुरी के प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए।
23 सितंबर को जयपुर कूच का ऐलान
आंदोलन कमेटी ने सरकार को चेतावनी देते हुए बड़ा ऐलान किया है। कमेटी ने कहा कि अगर 22 सितंबर तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी 23 सितंबर को क्षेत्र के हजारों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों से जयपुर कूच करेंगे
और विधानसभा का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।धरना स्थल पर आज आसपास के बसंतपुरा, गुलरपुरा सहित अन्य  गांवों के लोग पहुंचे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जल, जंगल और जमीन के लिए वे अंतिम सांस तक लड़ेंगे। धरना स्थल पर लंगर और पानी की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा ही की जा रही है
    user_Dileep parmar
    Dileep parmar
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • गंगापुर सिटी मेंजिले में हार के बाद कांग्रेस बौखलाहट में कर रही अनर्गल बयानबाजी — जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर 🗣️ भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में हार के बाद कांग्रेस नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं
    1
    गंगापुर सिटी मेंजिले में हार के बाद कांग्रेस बौखलाहट में कर रही अनर्गल बयानबाजी — जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर
🗣️ भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में हार के बाद कांग्रेस नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    17 hrs ago
  • श्री गणेश की जय हो जय हो हर ईश्वर से पहले श्री गणेश की जय हो
    1
    श्री गणेश की जय हो जय हो हर ईश्वर से पहले श्री गणेश की जय हो
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer Uchhain, Bharatpur•
    9 hrs ago
  • भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता में चंद्र सागर दिगंबर जैन विद्यालय प्रथम सवाई माधोपुर। भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय चेतना के स्वर राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गान की प्रस्तुतियों के आधार पर श्री चंद्र सागर दिगंबर जैन माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रणथंभौर चिल्ड्रन एकेडमी की टीम द्वितीय तथा आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पंडित सीताराम राव, अशोक मिश्रा एवं प्रसिद्ध गायिका रानू सेन रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध करवाने पर आदर्श विद्या मंदिर परिवार का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के विष्णु माथुर, राजेश गोयल, मनीष मंत्री, प्रेम प्रकाश पाराशर, महेश गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मातृशक्ति सुमन गोयल, मीनाक्षी मंत्री सहित अन्य सदस्य तथा विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं गुरुजन उपस्थित रहे।
    4
    भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता में चंद्र सागर दिगंबर जैन विद्यालय प्रथम
सवाई माधोपुर।
भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय चेतना के स्वर राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गान की प्रस्तुतियों के आधार पर श्री चंद्र सागर दिगंबर जैन माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रणथंभौर चिल्ड्रन एकेडमी की टीम द्वितीय तथा आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पंडित सीताराम राव, अशोक मिश्रा एवं प्रसिद्ध गायिका रानू सेन रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध करवाने पर आदर्श विद्या मंदिर परिवार का भी धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में परिषद परिवार के विष्णु माथुर, राजेश गोयल, मनीष मंत्री, प्रेम प्रकाश पाराशर, महेश गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मातृशक्ति सुमन गोयल, मीनाक्षी मंत्री सहित अन्य सदस्य तथा विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं गुरुजन उपस्थित रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, समाधान के दिए निर्देश.... हिंडौन सिटी। करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शनिवार को नई मंडी थाने में जनसुनवाई की। इस दौरान एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह,सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    4
    एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, समाधान के दिए निर्देश....
हिंडौन सिटी। करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शनिवार को नई मंडी थाने में जनसुनवाई की। इस दौरान एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह,सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.