मंडावरी पुलिस ने हत्या के आरोपी करौली जिले के युवक को किया गिरफ्तार अवैध देसी कट्टा बरामद करौली पुलिस को किया सूचित लालसोट के मंडावरी थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को अपने साथियों के साथ एक मर्डर करने के बाद फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टोडाभीम में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसपी विनोद सीपा ने बताया कि मंडावरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र कुमार उर्फ कबीर मीना (20) को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सायपुर, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा का रहने वाला है। वह करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भी वांछित था।आपसी लेनदेन को लेकर फोन पर हुई गाली-गलौज का बदला लेने के लिए आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 17 सितंबर की रात सरसेना निवासी मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीणा को किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी से ले गया। उसे साकरवाड़ा की पहाड़ियों में ले जाकर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अवैध हथियार लेकर जयपुर भाग गए थे। एएसपी ने बताया कि टोडाभीम थाने में दर्ज मामले में आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना करौली जिला पुलिस को दे दी गई है। हथियार की सप्लाई और उसके स्रोत के संबंध में पुलिस आगे जांच कर रही है।
मंडावरी पुलिस ने हत्या के आरोपी करौली जिले के युवक को किया गिरफ्तार अवैध देसी कट्टा बरामद करौली पुलिस को किया सूचित लालसोट के मंडावरी थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को अपने साथियों के साथ एक मर्डर करने के बाद फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टोडाभीम में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसपी विनोद सीपा ने बताया कि मंडावरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र कुमार उर्फ कबीर मीना (20) को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सायपुर, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा का रहने वाला है। वह करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भी वांछित था।आपसी लेनदेन को लेकर फोन पर हुई गाली-गलौज का बदला लेने के लिए आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 17 सितंबर की रात सरसेना निवासी मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीणा को किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी से ले गया। उसे साकरवाड़ा की पहाड़ियों में ले जाकर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अवैध हथियार लेकर जयपुर भाग गए थे। एएसपी ने बताया कि टोडाभीम थाने में दर्ज मामले में आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना करौली जिला पुलिस को दे दी गई है। हथियार की सप्लाई और उसके स्रोत के संबंध में पुलिस आगे जांच कर रही है।
- एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, समाधान के दिए निर्देश.... हिंडौन सिटी। करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शनिवार को नई मंडी थाने में जनसुनवाई की। इस दौरान एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह,सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।4
- गंगापुर सिटी में गणेश सेवा समिति ने किया मानव अधिकार फाउंडेशन के पदाधिकारीयों का सम्मान पुरानी अनाज मंडी में हुआ सम्मान समारोह पदाधिकारीयों व सदस्यों ने एक दूसरे का किया अभिनंदन1
- सरमथुरा में जाटव समाज की ओर से बाबा महाकाल को चढ़ाया झंडा, सुख-समृद्धि की कामना सरमथुरा कस्बे के प्रसिद्ध *बाबा महाकाल मंदिर* पर आज *जाटव समाज* की ओर से ध्वज (झंडा) चढ़ाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष भादो मास में बाबा महाकाल के लख्खी मेले का आयोजन किया जाता हे लेकिन इस बार आचार संहिता एवं टाइगर रिजर्व सेंचुरी आंदोलन के कारण मेले को स्थगित करने की घोषणा की गई हे हालकी दर्शनों की व्यवस्था यथावत रखी गई हे वही परंपरा अनुसार जाटव समाज के सैकड़ों लोग ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा के मंदिर के शिखर पर झंडा चढ़ाया गया।झंडा चढ़ाने के बाद समाज के लोगों ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उनके समाज सहित समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।इस मौके पर जाटव समाज के धीरेंद्र मौर्य सहित वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।4
- भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता में चंद्र सागर दिगंबर जैन विद्यालय प्रथम सवाई माधोपुर। भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय चेतना के स्वर राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गान की प्रस्तुतियों के आधार पर श्री चंद्र सागर दिगंबर जैन माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रणथंभौर चिल्ड्रन एकेडमी की टीम द्वितीय तथा आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पंडित सीताराम राव, अशोक मिश्रा एवं प्रसिद्ध गायिका रानू सेन रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध करवाने पर आदर्श विद्या मंदिर परिवार का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के विष्णु माथुर, राजेश गोयल, मनीष मंत्री, प्रेम प्रकाश पाराशर, महेश गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मातृशक्ति सुमन गोयल, मीनाक्षी मंत्री सहित अन्य सदस्य तथा विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं गुरुजन उपस्थित रहे।4
- अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर फूटा जनआक्रोश: श्मशान घाट पर टीनशेड का काम सालों से अधूरा, सरपंच और सेक्रेटरी की चुप्पी से ग्रामीणों में उबल रहा गुस्सा रामगढ़ मुराडा / गंगापुर सिटी: इंसान अपनी पूरी जिंदगी व्यवस्थाओं की लाचारी, अनदेखी और हुक्मरानों की बेरुखी से लड़ते हुए गुजार देता है, लेकिन रामगढ़ मुराडा में पंचायती राज तंत्र की नाकामी का आलम यह है कि मरने के बाद भी इंसान को दो गज सूखी जमीन और सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो रही है। विकास के बड़े-बड़े ढोल पीटने वाले ग्राम पंचायत प्रशासन की पोल उस वक्त पूरी तरह खुल गई, जब श्मशान घाट पर मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे एक शव का दाह संस्कार करना पड़ा। छत पर टीन की चादरें न होने से एक तरफ आसमान से पानी बरसता रहा, दूसरी ओर ग्रामीण भीगती चिता को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते रहे। यह अमानवीय और रूह कंपा देने वाला दृश्य देखकर हर ग्रामीण की आँखें नम और गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। बारिश के थपेड़ों के बीच जलती चिता, पन्नी और छातों की ओट में अंतिम संस्कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाल ही में जब गाँव में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया, तो मौसम का मिजाज बिगड़ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड की छत का कोई नामोनिशान नहीं था; केवल लोहे के खाली ढांचे खड़े मुँह चिढ़ा रहे थे। * चिता को बुझने से बचाने की जद्दोजहद: बारिश की तेज बौछारों से अग्नि शांत न हो जाए, इसके लिए परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में गीली लकड़ियों पर पेट्रोल-घी डालकर आग सुलगाई और ऊपर से तिरपाल व प्लास्टिक की पन्नी तानकर चिता को ढकने की बेबस कोशिश की। * आंसुओं के साथ बरसा रोष: अंतिम यात्रा में शामिल लोग खुद सिर से पाँव तक भीगते रहे। परिजनों का कहना था कि जीवन का अंत तो दुखद था ही, लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त हुई यह फजीहत पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई। सरपंच और सेक्रेटरी की चौखट पर दर्जनों गुहार, नतीजा सिफर गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और आक्रोशित ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि श्मशान घाट पर अधूरे पड़े टीनशेड (चादरों) और चारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर पंचायत प्रशासन को कई मर्तबा लिखित और मौखिक रूप से चेताया जा चुका है। * कहाँ गया विकास का बजट?: ग्रामीणों का सवाल है कि जब श्मशान घाट विकास के नाम पर सरकारी बजट आवंटित होता है, तो फिर पिछले कई महीनों से यहाँ लोहे के एंगल लगाकर काम अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? टीन की चादरें अब तक क्यों नहीं डाली गईं? * जिम्मेदारों की लापरवाही: ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) और सरपंच गाँव की इस बुनियादी और बेहद संवेदनशील जरूरत पर आँखें मूंदकर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए यह महज एक कागजी औपचारिकता हो सकती है, लेकिन ग्रामीणों के लिए यह उनके आत्मसम्मान और मृतक की गरिमा से जुड़ा सवाल है। बड़ा आंदोलन करने के मूड में ग्रामीण, कलेक्टर और बीडीओ से जांच की मांग इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गाँव में पंचायत प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। युवाओं और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर श्मशान घाट पर टीनशेड का अधूरा काम शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। * कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर (गंगापुर सिटी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) से मांग की है कि श्मशान घाट निर्माण कार्य की तुरंत भौतिक जांच कराई जाए, बजट के उपयोग की जांच हो और दोषी सरपंच व सेक्रेटरी पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। * धरने की चेतावनी: यदि पंचायत स्तर पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो ग्रामीण पंचायत मुख्यालय पर ताला जड़ने और उपखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।1
- न पढ़ाई ना कोई गुरु जो वहां पर रटी हनुमान चालीसा 4 साल की रागनी को सुनने दौड़ते आ रहे हैं गांव घर से लोग जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरस। श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 190 किलोमीटर दूर स्थित बुढ़ेरा गांव में चार साल की एक मासूम बच्ची इन दिनों ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. वजह है कम उम्र में हनुमान चालीसा का फर्राटेदार पाठ करना. 4 साल की मासूम रागिनी बिना किताब देखें हनुमान चालीसा सुना देती है. बच्ची का पाठ सुनने के लिए आसपास के ग्रामीण उसके घर पहुंचते हैं. कुछ लोग इसे कुदरत का चमत्कार बताते हैं तो कुछ पुरानी याददाश्त से जोड़ते हैं. परिजनों के मुताबिक, रागिनी पिछले करीब 2.5 महीने से हनुमान चालीसा बोल रही है. हैरानी की बात यह है कि बच्ची की उम्र केवल 4 साल है. नियमित रूप से पढ़ाई भी नहीं करती है. परिवार का कहना है कि रागिनी को हनुमान चालीसा किसी व्यक्ति ने बैठाकर नहीं सिखाई और न ही वह इसे किताब में देखकर पढ़ती है. इसके बावजूद वह लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर लेती है. रागिनी को देखने और सुनने के लिए लगा हुजूम रागिनी के इस हुनर की जानकारी गांव में फैलने के बाद लोग उसे देखने और हनुमान चालीसा सुनने पहुंचने लगे हैं. ग्रामीणों के लिए यह कोतूहल का विषय बना हुआ है. ग्रामीण बंटी धाकड़ क्या कहना है कि, ''जहां बड़े लोग भी पूरी हनुमान चालीसा बिना देखे नहीं बोल पाते वहीं इतनी कम उम्र की बच्ची का लगातार पाठ करना हैरान कर देने वाला है. परिवार ने किया पुरानी याददाश्त का दावा रागिनी के दादा कैलाश शर्मा ने BS टीवी से बातचीत के दौरान बताया कि, ''उनकी नातिन को हनुमान चालीसा आती है. करीब ढाई महीने पहले से बच्ची ने हनुमान चालीसा बोलना शुरू किया. बच्ची को किसी ने हनुमान चालीसा नहीं सिखाया है वह अपने आप ही हनुमान चालीसा बोल लेती है. उनका परिवार खेती किसानी का काम करता है.'' परिजनों ने यह भी संभावना जताई है की रागनी को किसी तरह की पुरानी याददाश्त हो सकती है.2
- राधा अष्टमी पर शीतला कॉलोनी और नीम का बाजार में रही धूम, 56 भोग और फूल बंगला झांकी बने आकर्षण का केंद्र.. हिंडौन सिटी। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को शहर के मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन और दर्शन के लिए उमड़ने लगे। इस अवसर पर शीतला कॉलोनी और नीम का बाजार स्थित प्रमुख मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।शीतला कॉलोनी स्थित महिषासुर मर्दिनी मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर मंदिर परिसर को भव्य फूल बंगला झांकी से सजाया गया था, जिसकी छटा देखते ही बन रही थी। रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सजे मंदिर परिसर ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेष पूजा-अर्चना के बाद माता रानी को 56 भोग अर्पित किया गया। शाम को आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इसी प्रकार नीम का बाजार स्थित राधा रमण जी के प्रसिद्ध मंदिर में राधा अष्टमी पर रोशनी और गुब्बारों से विशेष सजावट की गई। मंदिर में विराजमान राधा रमण जी की दिव्य मूर्ति का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। नए वस्त्रों, मनमोहक आभूषणों और ताजे पुष्पहारों से सजे राधा रमण जी के दर्शन के लिए मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। पूरा मंदिर परिसर राधारानी के भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा। देर रात तक चले इन धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।1
- सबलगढ़ तहसील अंतर्गत सेवाराम के बाग पर दो गौ माता मृत अवस्था में डली हुई है मुरैना जिले के सबलगढ़ तहसील अंतर्गत सेवाराम के बाग पर दो गौ माता मृत अवस्था में डली हुई है प्रत्यक्ष दर्शीयो का आरोप है कि रोड़ के बगल खेत की बागड़ में करंट के तार लगे हुए थे जिसके कारण मृत्यु होना बताया जा रहा है गऊ सेवक एवं थाना प्रभारी सबलगढ़ पुलिस स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे, दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर चक्का जाम को खुलवाया गया,1
- विजयपुर में ‘छात्रों की गूंज’: गांधी चौराहे पर बड़ी स्क्रीन, युवाओं ने देखा राहुल गांधी का छात्र संवाद,शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा; ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित हुआ लाइव प्रसारण कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत शनिवार को विजयपुर के गांधी चौराहे पर इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।कार्यक्रम देखने के लिए गांधी चौराहे पर छात्र, युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से शिक्षा, रोजगार और उनके सामने आ रही चुनौतियों को लेकर संवाद किया। विजयपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित लाइव प्रसारण के दौरान गांधी चौराहे पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई। कार्यक्रम शुरू होने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में छात्र और युवा जुटने लगे। कॉलेज विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने भी कार्यक्रम को देखा। विजयपुर में आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिकिशन कुशवाह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रिया, रोजगार तथा पेपर लीक जैसे विषयों पर युवाओं के बीच चर्चा हुई। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के सामने रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संसाधन तथा महंगी कोचिंग जैसी चुनौतियां हैं। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद रोजगार के अवसरों की तलाश और प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी जैसी समस्याएं उनके लिए महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संवाद की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को आगामी दिनों में तहसील एवं जिला स्तर पर उठाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गांधी चौराहे पर युवाओं की मौजूदगी और लाइव प्रसारण को लेकर उत्साह देखने को मिला। इंदौर का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शनिवार को ही आयोजित हुआ, जिसमें राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद किया।3