Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी में गणेश सेवा समिति ने किया मानव अधिकार फाउंडेशन के पदाधिकारीयों का सम्मान पुरानी अनाज मंडी में हुआ सम्मान समारोह पदाधिकारीयों व सदस्यों ने एक दूसरे का किया अभिनंदन
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी में गणेश सेवा समिति ने किया मानव अधिकार फाउंडेशन के पदाधिकारीयों का सम्मान पुरानी अनाज मंडी में हुआ सम्मान समारोह पदाधिकारीयों व सदस्यों ने एक दूसरे का किया अभिनंदन
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- गंगापुर सिटी मेंजिले में हार के बाद कांग्रेस बौखलाहट में कर रही अनर्गल बयानबाजी — जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर 🗣️ भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में हार के बाद कांग्रेस नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं1
- भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता में चंद्र सागर दिगंबर जैन विद्यालय प्रथम सवाई माधोपुर। भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय चेतना के स्वर राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गान की प्रस्तुतियों के आधार पर श्री चंद्र सागर दिगंबर जैन माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रणथंभौर चिल्ड्रन एकेडमी की टीम द्वितीय तथा आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पंडित सीताराम राव, अशोक मिश्रा एवं प्रसिद्ध गायिका रानू सेन रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध करवाने पर आदर्श विद्या मंदिर परिवार का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के विष्णु माथुर, राजेश गोयल, मनीष मंत्री, प्रेम प्रकाश पाराशर, महेश गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मातृशक्ति सुमन गोयल, मीनाक्षी मंत्री सहित अन्य सदस्य तथा विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं गुरुजन उपस्थित रहे।4
- अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर फूटा जनआक्रोश: श्मशान घाट पर टीनशेड का काम सालों से अधूरा, सरपंच और सेक्रेटरी की चुप्पी से ग्रामीणों में उबल रहा गुस्सा रामगढ़ मुराडा / गंगापुर सिटी: इंसान अपनी पूरी जिंदगी व्यवस्थाओं की लाचारी, अनदेखी और हुक्मरानों की बेरुखी से लड़ते हुए गुजार देता है, लेकिन रामगढ़ मुराडा में पंचायती राज तंत्र की नाकामी का आलम यह है कि मरने के बाद भी इंसान को दो गज सूखी जमीन और सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो रही है। विकास के बड़े-बड़े ढोल पीटने वाले ग्राम पंचायत प्रशासन की पोल उस वक्त पूरी तरह खुल गई, जब श्मशान घाट पर मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे एक शव का दाह संस्कार करना पड़ा। छत पर टीन की चादरें न होने से एक तरफ आसमान से पानी बरसता रहा, दूसरी ओर ग्रामीण भीगती चिता को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते रहे। यह अमानवीय और रूह कंपा देने वाला दृश्य देखकर हर ग्रामीण की आँखें नम और गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। बारिश के थपेड़ों के बीच जलती चिता, पन्नी और छातों की ओट में अंतिम संस्कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाल ही में जब गाँव में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया, तो मौसम का मिजाज बिगड़ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड की छत का कोई नामोनिशान नहीं था; केवल लोहे के खाली ढांचे खड़े मुँह चिढ़ा रहे थे। * चिता को बुझने से बचाने की जद्दोजहद: बारिश की तेज बौछारों से अग्नि शांत न हो जाए, इसके लिए परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में गीली लकड़ियों पर पेट्रोल-घी डालकर आग सुलगाई और ऊपर से तिरपाल व प्लास्टिक की पन्नी तानकर चिता को ढकने की बेबस कोशिश की। * आंसुओं के साथ बरसा रोष: अंतिम यात्रा में शामिल लोग खुद सिर से पाँव तक भीगते रहे। परिजनों का कहना था कि जीवन का अंत तो दुखद था ही, लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त हुई यह फजीहत पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई। सरपंच और सेक्रेटरी की चौखट पर दर्जनों गुहार, नतीजा सिफर गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और आक्रोशित ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि श्मशान घाट पर अधूरे पड़े टीनशेड (चादरों) और चारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर पंचायत प्रशासन को कई मर्तबा लिखित और मौखिक रूप से चेताया जा चुका है। * कहाँ गया विकास का बजट?: ग्रामीणों का सवाल है कि जब श्मशान घाट विकास के नाम पर सरकारी बजट आवंटित होता है, तो फिर पिछले कई महीनों से यहाँ लोहे के एंगल लगाकर काम अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? टीन की चादरें अब तक क्यों नहीं डाली गईं? * जिम्मेदारों की लापरवाही: ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) और सरपंच गाँव की इस बुनियादी और बेहद संवेदनशील जरूरत पर आँखें मूंदकर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए यह महज एक कागजी औपचारिकता हो सकती है, लेकिन ग्रामीणों के लिए यह उनके आत्मसम्मान और मृतक की गरिमा से जुड़ा सवाल है। बड़ा आंदोलन करने के मूड में ग्रामीण, कलेक्टर और बीडीओ से जांच की मांग इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गाँव में पंचायत प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। युवाओं और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर श्मशान घाट पर टीनशेड का अधूरा काम शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। * कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर (गंगापुर सिटी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) से मांग की है कि श्मशान घाट निर्माण कार्य की तुरंत भौतिक जांच कराई जाए, बजट के उपयोग की जांच हो और दोषी सरपंच व सेक्रेटरी पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। * धरने की चेतावनी: यदि पंचायत स्तर पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो ग्रामीण पंचायत मुख्यालय पर ताला जड़ने और उपखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।1
- मंडावरी पुलिस ने हत्या के आरोपी करौली जिले के युवक को किया गिरफ्तार अवैध देसी कट्टा बरामद करौली पुलिस को किया सूचित लालसोट के मंडावरी थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को अपने साथियों के साथ एक मर्डर करने के बाद फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टोडाभीम में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसपी विनोद सीपा ने बताया कि मंडावरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र कुमार उर्फ कबीर मीना (20) को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सायपुर, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा का रहने वाला है। वह करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भी वांछित था।आपसी लेनदेन को लेकर फोन पर हुई गाली-गलौज का बदला लेने के लिए आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 17 सितंबर की रात सरसेना निवासी मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीणा को किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी से ले गया। उसे साकरवाड़ा की पहाड़ियों में ले जाकर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अवैध हथियार लेकर जयपुर भाग गए थे। एएसपी ने बताया कि टोडाभीम थाने में दर्ज मामले में आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना करौली जिला पुलिस को दे दी गई है। हथियार की सप्लाई और उसके स्रोत के संबंध में पुलिस आगे जांच कर रही है।1
- करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने किया हिंडौन सिटी का दौरा, थाना परिसर में की जनसुनवाई। हिंडौन सिटी में आज पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने नई मंडी हिंडौन सिटी थाना परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सीधे सुनीं। इस दौरान हिंडौन सिटी के तीनों थाना क्षेत्रों—कोतवाली, नई मंडी और सदर से जुड़े परिवादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना अधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जनसुनवाई में मिले सुझावों के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि आमजन की शिकायतों का समय पर समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता है। हिंडौन में पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, आमजन की समस्याएं सुनीं रात्रि गश्त बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के भी दिए निर्देश हिंडौन सिटी। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस थानों में नियमित जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने नई मंडी हिंडौन सिटी थाना परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान हिंडौन सिटी के कोतवाली, नई मंडी एवं सदर हिंडौन सिटी थाना क्षेत्रों से जुड़े परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी लोकेश सोनवाल ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने नई मंडी थानाधिकारी नरेश पोसवाल, कोतवाली हिंडौन सिटी थानाधिकारी महेंद्र सिंह तथा सदर हिंडौन सिटी थानाधिकारी गिर्राज जाटव को अपने-अपने थाना क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर जनसुनवाई के दौरान शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से हिंडौन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सुझावों पर भी पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास, उप निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान, प्रभावी पुलिसिंग और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।1
- नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।1
- हिंडौन के टीका कुंड हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम, 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन.. हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में इन दिनों श्री गणेश महोत्सव (चतुर्थ) अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रोजाना सुबह-शाम भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। श्री गणेश महोत्सव समिति टीका कुंड हनुमान मंदिर द्वारा मंदिर परिसर में भगवान गणेश की अत्यंत भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ गत 14 सितंबर को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। आयोजन के दौरान टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर की विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी आधुनिक रोशनी और विद्युत झालरों से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया है, जिससे शाम ढलते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी में नहा उठता है। मंदिर का यह अलौकिक रूप दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के शिवकुमार सैनी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकलेगी, जिसके बाद पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य व शहर के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।1
- गंगापुर सिटी में गणेश सेवा समिति ने किया मानव अधिकार फाउंडेशन के पदाधिकारीयों का सम्मान पुरानी अनाज मंडी में हुआ सम्मान समारोह पदाधिकारीयों व सदस्यों ने एक दूसरे का किया अभिनंदन1