हाईवे बना काल: पूरनपुर-खुटार रोड पर अज्ञात वाहन ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार एक झटके में अनाथ हुए चार मासूम, पति-पत्नी की मौत से गांव में चीख-पुकार पूरनपुर-खुटार हाईवे एक बार फिर रफ्तार के कहर का गवाह बना, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वाले नन्हे और उनकी पत्नी लोगश्री, ग्राम देयूरिया कलां के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों अपनी रिश्तेदारी में पिपरिया दिलाईपूरी गए हुए थे। गुरुवार को जब वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सबसे मार्मिक बात यह है कि मृतक दंपति अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनकी दुनिया एक पल में उजड़ गई। परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

- पीलीभीत।नगर पंचायत कलीनगर की गौशाला में अव्यवस्थाओं को उजागर करना एक कर्मचारी को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज आरोपियों ने कर्मचारी को कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना माधोटांडा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित रामनाथ का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से कलीनगर स्थित गौशाला में पशुओं की देखभाल का कार्य कर रहा था। बीते डेढ़-दो वर्षों से गौशाला की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। पशुओं को पर्याप्त चारा और देखभाल नहीं मिल पा रही थी, जिससे कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। इसको लेकर उसने कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदार लोगों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।आरोप है कि एक अप्रैल की सुबह उसने गौशाला की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इससे नाराज होकर चेयरमैन प्रतिनिधि व उनके साथियों ने उसे पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को कुछ बताया या पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे नौकरी से निकाल दिया। इतना ही नहीं, उसके एक अन्य साथी कर्मचारी के साथ भी मारपीट कर उसे भी काम से हटा दिया गया। घटना के बाद से पीड़ित दहशत में है। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि गौशाला जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता से कार्रवाई करती है।1
- भीमपुर नौगजा में जबरन निर्माण से किसानों में आक्रोश, एसडीएम से काम रुकवाने की गुहार1
- कोर्ट रिर्पोटर आत्मा गांधी गॉव वस्थना थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत1
- Post by FH.NEWS1
- गया रजौली मार्ग कमलकुरहा के पास दर्दनाक हादसा में दो युवक घायल परनाडाबर थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर कमलकुरहा के पास तेज रफ्तार राइडर बाइक से दो युवकों का भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुरक्षित उठाकर इलाज के लिए सिरदला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया, जो मनपुर का रहने वाला है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी1
- Post by Pawan Raj pasi1
- Post by Raunak Ali Ansari1
- पीलीभीत जनता से मारपीट पर दरोगा निलंबित। एसपी सुकीर्ति माधव ने आसाम चौकी इंचार्ज रविंद्र बालियान को किया निलंबित1
- विधायक रोमी साहनी का सारानिया कम, गरीब दो बेटियों को विधायक ने पढ़ाया1