logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी में पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत भागा आरोपी: चलती बाइक से छलांग लगाते ही अनियंत्रित होकर गिरे 2 आरक्षक गंभीर घायल; नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश में जुटीं टीमें . बड़वानी: . जिला मुख्यालय पर केंद्रीय जेल से महज़ 500 मीटर पहले पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी के चकमा देकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जुलवानिया थाने से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार आरोपी शुभम पिता सुभाष मानकर (22, निवासी जुलवानिया) को एसडीएम न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल दाखिल कराने ले जाया जा रहा था। तभी आरोपी चलती बाइक से अचानक कूदकर भाग निकला। ​हथकड़ी का दूसरा सिरा आरक्षक की बेल्ट से था अटैच, संतुलन बिगड़ने से गिरे जवान घटना लोक सेवा केंद्र व शिवशंकर होटल के सामने मुख्य मार्ग पर हुई। आरोपी शुभम के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी, जिसका दूसरा सिरा आरक्षक की कमर के बेल्ट से बंधा था। जैसे ही आरोपी बाइक से कूदा, चलती बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसे ले जा रहे दोनों आरक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जवानों को संभलने का मौका दिए बिना हथकड़ी समेत रफूचक्कर हो गया। ​आरक्षक वीरेंद्र और सुनील अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर बोले- एक्स-रे और सिटी स्कैन जारी घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल जवानों को संभाला और जिला अस्पताल पहुँचाया। जिला अस्पताल के डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में आरक्षक वीरेंद्र सिंह बालके के सिर व चेहरे पर चोटें आई हैं, जबकि आरक्षक सुनील के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें हैं। दोनों जवानों का इलाज जारी है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक्स-रे व सिटी स्कैन कराया जा रहा है। ​एएसपी बोले— आगे विशेष ध्यान रखा जाएगा, आरोपी की तलाश जारी घटना के बाद पुलिस अभिरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पर एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने कहा कि "कई बार बाइक से भी आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाता है। आज की घटना अचानक हुई है। आगे ऐसी घटना न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।" फिलहाल पुलिस ने नाकाबंदी कर अलग-अलग टीमें आरोपी शुभम की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

55 min ago
user_NIMAD DASTAK NEWS
NIMAD DASTAK NEWS
Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
55 min ago
ae80c8a4-19c7-478d-badd-aa673150cf99

बड़वानी में पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत भागा आरोपी: चलती बाइक से छलांग लगाते ही अनियंत्रित होकर गिरे 2 आरक्षक गंभीर घायल; नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश में जुटीं टीमें . बड़वानी: . जिला मुख्यालय पर केंद्रीय जेल से महज़ 500 मीटर पहले पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी के चकमा देकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जुलवानिया थाने से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार आरोपी शुभम पिता सुभाष मानकर (22, निवासी जुलवानिया) को एसडीएम न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल दाखिल कराने ले जाया जा रहा था। तभी आरोपी चलती बाइक से अचानक कूदकर भाग निकला। ​हथकड़ी का दूसरा सिरा आरक्षक की बेल्ट से था अटैच, संतुलन बिगड़ने से गिरे जवान घटना लोक सेवा केंद्र व शिवशंकर होटल

f3ace162-a835-40a3-8a73-ff0b579cf50f

के सामने मुख्य मार्ग पर हुई। आरोपी शुभम के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी, जिसका दूसरा सिरा आरक्षक की कमर के बेल्ट से बंधा था। जैसे ही आरोपी बाइक से कूदा, चलती बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसे ले जा रहे दोनों आरक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जवानों को संभलने का मौका दिए बिना हथकड़ी समेत रफूचक्कर हो गया। ​आरक्षक वीरेंद्र और सुनील अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर बोले- एक्स-रे और सिटी स्कैन जारी घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल जवानों को संभाला और जिला अस्पताल पहुँचाया। जिला अस्पताल के डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में आरक्षक वीरेंद्र सिंह बालके के सिर व चेहरे पर चोटें

4a4df6c0-8087-4efa-aef2-3827af16fe17

आई हैं, जबकि आरक्षक सुनील के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें हैं। दोनों जवानों का इलाज जारी है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक्स-रे व सिटी स्कैन कराया जा रहा है। ​एएसपी बोले— आगे विशेष ध्यान रखा जाएगा, आरोपी की तलाश जारी घटना के बाद पुलिस अभिरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पर एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने कहा कि "कई बार बाइक से भी आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाता है। आज की घटना अचानक हुई है। आगे ऐसी घटना न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।" फिलहाल पुलिस ने नाकाबंदी कर अलग-अलग टीमें आरोपी शुभम की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पाटी मे पानी की मोटर पंप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,
    1
    पाटी मे पानी की मोटर पंप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *वाल्मीकि समाज की भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा ने कुक्षी में रचा भक्तिमय माहौल.* *पंद्रह से अधिक शहरों से पहुंचे समाजजन, संतों-गुरुओं एवं छड़ी निशानों का हुआ आत्मीय अभिनंदन.* *मोनेष शोभा जैन ✍️* *कुक्षी।* वाल्मीकि समाज एवं श्री जाहवीर गोगा देव मंदिर समिति, कुक्षी के तत्वावधान में निकाली गई दिव्य एवं भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा ने नगर में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश दिया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़वानी, बाकानेर, राजपुर, मनावर, राजगढ़ सहित लगभग 15 से अधिक शहरों से छड़ी निशान लेकर समाजजन शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों से आमंत्रित संत-महात्माओं, गुरुओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत मंच एवं स्वागत द्वार बनाए गए, जहां समाजसेवियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर छड़ी निशानों का स्वागत किया और संतों एवं समाज के अतिथियों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं रही, बल्कि इसने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाज की संगठित शक्ति का भी संदेश दिया। विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में जयकारों और धार्मिक वातावरण से कुक्षी नगर भक्तिमय नजर आया। वाल्मीकि समाज के इस आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह और गौरव का वातावरण रहा। श्री जाहवीर गोगा देव मंदिर समिति एवं वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, श्रद्धा और एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
    1
    *वाल्मीकि समाज की भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा ने कुक्षी में रचा भक्तिमय माहौल.*
*पंद्रह से अधिक शहरों से पहुंचे समाजजन, संतों-गुरुओं एवं छड़ी निशानों का हुआ आत्मीय अभिनंदन.*
*मोनेष शोभा जैन ✍️*
*कुक्षी।* वाल्मीकि समाज एवं श्री जाहवीर गोगा देव मंदिर समिति, कुक्षी के तत्वावधान में निकाली गई दिव्य एवं भव्य छड़ी निशान शोभायात्रा ने नगर में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश दिया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में बड़वानी, बाकानेर, राजपुर, मनावर, राजगढ़ सहित लगभग 15 से अधिक शहरों से छड़ी निशान लेकर समाजजन शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों से आमंत्रित संत-महात्माओं, गुरुओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत मंच एवं स्वागत द्वार बनाए गए, जहां समाजसेवियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर छड़ी निशानों का स्वागत किया और संतों एवं समाज के अतिथियों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश
शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं रही, बल्कि इसने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाज की संगठित शक्ति का भी संदेश दिया। विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में जयकारों और धार्मिक वातावरण से कुक्षी नगर भक्तिमय नजर आया। वाल्मीकि समाज के इस आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह और गौरव का वातावरण रहा।
श्री जाहवीर गोगा देव मंदिर समिति एवं वाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, श्रद्धा और एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
    user_MP 11 NEWS
    MP 11 NEWS
    Court reporter कुक्षी, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार वरला को सौंपा ज्ञापन वरला। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में वरला में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन पर बढ़ते महंगाई के बोझ को कम करने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय द्विवेदी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पवार एवं किसान कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम परिवारों के लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन होता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण गरीब परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी उनके हक और अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार वरला को सौंपा। ज्ञापन का वाचन जिला महामंत्री किशोर राठौड़ ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने तथा आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय मंडलोई, रामचंद्र पाटिल, शमशेर चौहान, पप्पू चौरसिया, शहिद कुरैशी, राकेश रावत, वरला सरपंच शांतिलाल आर्य, गिलदार कन्नौजे, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राणा नरगावे, ममताधराशिंग, संजय सोनी, विजय सिमोन, रूपेश जैन, गुच्छा जमरा, राजेंद्र पटेल, प्रह्लाद काका, अटल आर्य, साजीराम डावर, शांताराम खरते, चेतन सोलंकी, आकाश तरोले, इदरीश सामरे, यशवंत राठौड़, दिनेश अच्छाले, पूनम ठाकर, सुरेश, अजय पटेल, शिवदास देवली, जगदीश भाई, कटीराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगाई कम करो, आम जनता को राहत दो” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से सरकार की नीतियों का विरोध किया और महंगाई के मुद्दे पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। #कांग्रेस #महंगाई #वरला #विरोधप्रदर्शन #ज्ञापन
    1
    बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार वरला को सौंपा ज्ञापन

वरला। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में वरला में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन पर बढ़ते महंगाई के बोझ को कम करने की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय द्विवेदी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पवार एवं किसान कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम परिवारों के लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन होता जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण गरीब परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी उनके हक और अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार वरला को सौंपा। ज्ञापन का वाचन जिला महामंत्री किशोर राठौड़ ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने तथा आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की।

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय मंडलोई, रामचंद्र पाटिल, शमशेर चौहान, पप्पू चौरसिया, शहिद कुरैशी, राकेश रावत, वरला सरपंच शांतिलाल आर्य, गिलदार कन्नौजे, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राणा नरगावे, ममताधराशिंग, संजय सोनी, विजय सिमोन, रूपेश जैन, गुच्छा जमरा, राजेंद्र पटेल, प्रह्लाद काका, अटल आर्य, साजीराम डावर, शांताराम खरते, चेतन सोलंकी, आकाश तरोले, इदरीश सामरे, यशवंत राठौड़, दिनेश अच्छाले, पूनम ठाकर, सुरेश, अजय पटेल, शिवदास देवली, जगदीश भाई, कटीराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगाई कम करो, आम जनता को राहत दो” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से सरकार की नीतियों का विरोध किया और महंगाई के मुद्दे पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

#कांग्रेस #महंगाई #वरला #विरोधप्रदर्शन #ज्ञापन
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • धामनोद में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शक्कर और गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
    1
    धामनोद में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन  
शक्कर और गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी के निर्देश पर आज नालछा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मांडू में “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” अभियान के तहत रचनात्मक एवं प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शक्कर, पेट्रोल में E20, बढ़ते बिजली बिल, गैस सिलेंडर तथा रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बुलंद की। व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों एवं प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से आम परिवारों पर बढ़ती महंगाई के आर्थिक बोझ को उजागर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल, गैस, बिजली एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और महिलाओं पर पड़ रहा है। सरकार को आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में सुखराम मकवाना, मेहताब कटारे, कमल जाट, लकी जी सेन, श्याम भूरिया, सरपंच एवं नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाभर, पार्षद तुलसीराम गवार, हरसिंह गवार, सीताराम गिरवाल, सीताराम गवार, पूर्व पार्षद संतोष सिंगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नन्नू सरिया, पूर्व पार्षद गुजर काका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्वरी पटेल गाईड, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गवार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, पूर्व पार्षद दिनेश पारगी, तेजा चौहान, मुकेश गावर, राम बाबा, आनंद सागर, मूलचंद चौहान, रोहित सागर, खड़क सिंह गावर, अजय भाभर, रवि सागर, राज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी के निर्देश पर आज नालछा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मांडू में “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” अभियान के तहत रचनात्मक एवं प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान शक्कर, पेट्रोल में E20, बढ़ते बिजली बिल, गैस सिलेंडर तथा रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बुलंद की। व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों एवं प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से आम परिवारों पर बढ़ती महंगाई के आर्थिक बोझ को उजागर किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल, गैस, बिजली एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और महिलाओं पर पड़ रहा है। सरकार को आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में सुखराम मकवाना, मेहताब कटारे, कमल जाट, लकी जी सेन, श्याम भूरिया, सरपंच एवं नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाभर, पार्षद तुलसीराम गवार, हरसिंह गवार, सीताराम गिरवाल, सीताराम गवार, पूर्व पार्षद संतोष सिंगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नन्नू सरिया, पूर्व पार्षद गुजर काका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्वरी पटेल गाईड, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गवार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव,  पूर्व पार्षद दिनेश पारगी, तेजा चौहान, मुकेश गावर, राम बाबा, आनंद सागर, मूलचंद चौहान, रोहित सागर, खड़क सिंह गावर, अजय भाभर, रवि सागर, राज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • नलवा में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मचारी वसुली को लेकर विवाद महिला घायल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है नलवा में फाइनेंस वसूली को लेकर विवाद, महिला के घायल होने का आरोप सनावद। रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान। सनावद के समीप ग्राम नलवा में फाइनेंस की वसूली को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी अनिल बघेल ने आरोप लगाया है कि 25 अगस्त को उजीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सनावद शाखा से जुड़े कर्मचारी श्याम वर्मा द्वारा वसूली के दौरान उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया तथा वाहन ले जाने की धमकी दी गई। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान हुई घटना में अनिल बघेल की पत्नी घायल हुईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित बैंक कर्मचारी और संस्था का पक्ष सामने आने के बाद खबर में उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए। फोटो कैप्शन: 📷 अस्पताल में उपचाराधीन महिला। 📷 मामले को लेकर मीडिया से बातचीत
    2
    नलवा में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मचारी वसुली को लेकर विवाद महिला घायल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है 
नलवा में फाइनेंस वसूली को लेकर विवाद, महिला के घायल होने का आरोप
सनावद। रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान।
सनावद के समीप ग्राम नलवा में फाइनेंस की वसूली को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी अनिल बघेल ने आरोप लगाया है कि 25 अगस्त को उजीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सनावद शाखा से जुड़े कर्मचारी श्याम वर्मा द्वारा वसूली के दौरान उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया तथा वाहन ले जाने की धमकी दी गई।
परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान हुई घटना में अनिल बघेल की पत्नी घायल हुईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित बैंक कर्मचारी और संस्था का पक्ष सामने आने के बाद खबर में उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए।
फोटो कैप्शन:
📷 अस्पताल में उपचाराधीन महिला।
📷 मामले को लेकर मीडिया से बातचीत
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बिहार में इस लड़के ने हद कर दी सरकार को झुकना पड़ा इस लड़के की बाहुबली तो देखो बिहार में इस लड़के ने हद कर दी सरकार को भी झुकना पड़ा इस लड़के की बाहुबली तो देखो भगवान का अवतार लेकर आया है
    1
    बिहार में इस लड़के ने हद कर दी सरकार को झुकना पड़ा इस लड़के की बाहुबली तो देखो
बिहार में इस लड़के ने हद कर दी सरकार को भी झुकना पड़ा इस लड़के की बाहुबली तो देखो भगवान का अवतार लेकर आया है
    user_Bhiku Vasuniya
    Bhiku Vasuniya
    Video Creator भावरा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पगड़ी रस्म पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्तदान के साथ समाजहित में स्वागत द्वार के लिए 45 हजार रुपये का सहयोग राजपुर। स्वर्गीय श्रीमती गंगा देवी पंचोले की पगड़ी रस्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, अन्नदान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गंगा देवी ने 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद देह त्यागी। वे कुशवाह समाज की वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य थीं। स्वर्गीय गंगा देवी, राजपुर निवासी स्वर्गीय लच्छीराम जी पंचोले की धर्मपत्नी तथा गेंदालाल जी, छोटू जी एवं हुकुमचंद जी पंचोले की माताजी थीं। वहीं कमलेश (खरगोन), रविंद्र, प्रवीण, पंकज, डॉ. राहुल (धामनोद), सावन एवं शुभम (किसान एग्रो) की दादी थीं। पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 30 यूनिट रक्तदान किया। परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देवी की स्मृति में समाजसेवा एवं जनहित के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी क्रम में पंचोले परिवार की ओर से क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर की धर्मशाला में स्वागत द्वार निर्माण के लिए 45 हजार रुपये तथा धर्मशाला निर्माण के लिए 5,100 रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की गई। वहीं डॉ. राहुल पंचोले द्वारा अपनी दादी की पुण्य स्मृति में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘कुश पदक’ एवं शील्ड प्रदान करने की घोषणा की गई। यह सम्मान लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर क्षत्रिय कुशवाह समाज अध्यक्ष मंशाराम जी पंचोले द्वारा शोकाकुल परिवार को त्रिवेणी भेंट की गई। पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजजनों एवं परिजनों ने स्वर्गीय गंगा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सादगीपूर्ण एवं सामाजिक जीवन को याद किया। परिवार द्वारा किए गए सेवा एवं समाजहित के कार्यों की समाजजनों ने सराहना की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
    1
    पगड़ी रस्म पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्तदान के साथ समाजहित में स्वागत द्वार के लिए 45 हजार रुपये का सहयोग

राजपुर। स्वर्गीय श्रीमती गंगा देवी पंचोले की पगड़ी रस्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, अन्नदान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गंगा देवी ने 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद देह त्यागी। वे कुशवाह समाज की वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य थीं।

स्वर्गीय गंगा देवी, राजपुर निवासी स्वर्गीय लच्छीराम जी पंचोले की धर्मपत्नी तथा गेंदालाल जी, छोटू जी एवं हुकुमचंद जी पंचोले की माताजी थीं। वहीं कमलेश (खरगोन), रविंद्र, प्रवीण, पंकज, डॉ. राहुल (धामनोद), सावन एवं शुभम (किसान एग्रो) की दादी थीं।

पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 30 यूनिट रक्तदान किया। परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देवी की स्मृति में समाजसेवा एवं जनहित के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इसी क्रम में पंचोले परिवार की ओर से क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर की धर्मशाला में स्वागत द्वार निर्माण के लिए 45 हजार रुपये तथा धर्मशाला निर्माण के लिए 5,100 रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की गई।

वहीं डॉ. राहुल पंचोले द्वारा अपनी दादी की पुण्य स्मृति में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘कुश पदक’ एवं शील्ड प्रदान करने की घोषणा की गई। यह सम्मान लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षत्रिय कुशवाह समाज अध्यक्ष मंशाराम जी पंचोले द्वारा शोकाकुल परिवार को त्रिवेणी भेंट की गई।

पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजजनों एवं परिजनों ने स्वर्गीय गंगा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सादगीपूर्ण एवं सामाजिक जीवन को याद किया। परिवार द्वारा किए गए सेवा एवं समाजहित के कार्यों की समाजजनों ने सराहना की।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.