जन्माष्टमी पर खुली पाली नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल नाली से निकले कीचड़ में फंसा गैस टेंपो, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर जन्माष्टमी पर खुली पाली नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल नाली से निकले कीचड़ में फंसा गैस टेंपो, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर पाली, हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पाली नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल मोहल्ला सराय सैफ में खुलती नजर आई। यहां इंटरलॉकिंग सड़क पर नाली से निकाला गया कीचड़ पड़ा होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसी कीचड़ में गैस का टेंपो फंस गया। चालक ने टेंपो निकालने के लिए लगातार प्रयास किया, लेकिन करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही टेंपो बाहर निकल सका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि जन्माष्टमी जैसे पवित्र पर्व पर भी नगर पंचायत द्वारा पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं कराई गई। मोहल्ले में जगह-जगह कूड़ा और नाली का कीचड़ पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल कीचड़ हटवाने, कूड़ा उठवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
जन्माष्टमी पर खुली पाली नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल नाली से निकले कीचड़ में फंसा गैस टेंपो, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर जन्माष्टमी पर खुली पाली नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल नाली से निकले कीचड़ में फंसा गैस टेंपो, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर पाली, हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पाली नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल मोहल्ला सराय सैफ में खुलती नजर आई। यहां इंटरलॉकिंग सड़क पर नाली से निकाला गया कीचड़ पड़ा होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसी कीचड़ में गैस का टेंपो फंस गया। चालक ने टेंपो निकालने के लिए लगातार प्रयास किया, लेकिन करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही टेंपो बाहर निकल सका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि जन्माष्टमी जैसे पवित्र पर्व पर भी नगर पंचायत द्वारा पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं कराई गई। मोहल्ले में जगह-जगह कूड़ा और नाली का कीचड़ पड़ा हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल कीचड़ हटवाने, कूड़ा उठवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
- /तिलहर - ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर सुनोरा में बाजार की सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, टीन शेडों में बंध रही भैंसें - कई साल से बंद पड़ी साप्ताहिक बाजार ग्रामीणों में भारी आक्रोश, प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग तिलहर, शाहजहाँपुर। थाना तिलहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर के गाँव सुनोरा में शासन-प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाई गई बाजार वाली सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कई वर्ष पहले ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर में ग्रामीणों को सुविधा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा बाजार लगाने के लिए जगह चिन्हित कर टीन शेडों का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि गाँव में ही साप्ताहिक बाजार लगे, जिससे ग्रामीणों को सब्जी, भाजी और रोजमर्रा का सामान गाँव में ही मिल सके। कुछ समय तक बाजार लगी भी, लेकिन धीरे-धीरे दबंग किस्म के लोगों ने उसी बाजार वाली जगह पर अपनी भैंसें बांधना शुरू कर दिया। बाजार बना भैंस बाड़ा, कीचड़ और गड्ढों से बुरा हाल मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि भैंसें बंधने के कारण पूरे बाजार परिसर में गोबर, पेशाब और कीचड़ फैला हुआ है। टीन शेडों के नीचे जहाँ सब्जी की दुकानें लगनी थीं, वहाँ भैंसें बंधी हैं और भूसा रखा है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें बरसात का पानी भर जाता है। तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि बाजार वाली जगह अब पूरी तरह भैंस बाड़े में तब्दील हो चुकी है। इस कारण गाँव की साप्ताहिक बाजार पिछले कई वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ी है। 8 किलोमीटर दूर तिलहर जाने को मजबूर ग्रामीण बाजार बंद होने से सुनोरा, अजमतपुर और आसपास के दर्जनों गाँवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी-भाजी और घर के सामान के लिए ग्रामीणों को 8 से 10 किलोमीटर दूर तिलहर कस्बा जाना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। महंगाई के दौर में किराया लगाकर बाजार जाना ग्रामीणों पर दोहरी मार है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत और तहसील स्तर के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंगों के डर से कोई बोलने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सरकार गरीबों के लिए बाजार बनवा रही है, तो उस पर कब्जा कैसे होने दिया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शाहजहाँपुर और उपजिलाधिकारी तिलहर से मांग की है कि मामले की जांच कराकर बाजार वाली सरकारी जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए और वहाँ फिर से साप्ताहिक बाजार चालू कराई जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।4
- वंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम। अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयन कमल अभिराम।। आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई !1
- जन्माष्टमी के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में मनमोहक झांकियां सजाई गई जिसमें राधा कृष्ण श्री कृष्ण की बाल लीला माखन निकलते हुए गोपी गोपीकाएं उसके अलावा श्री कृष्ण जब कालिया नाग पर नृत्य कर रहे थे उसे दौरान की झांकी उसके अलावा ग्वाल बाल के साथ में जब भगवान कृष्ण खेल रहे थे इस तरह की अनेक झांकियां सुंदर लोगों को मन को बहुत भा रही थी1
- जन्माष्टमी के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में मनमोहक झांकियां सजाई गई जिसमें राधा कृष्ण श्री कृष्ण की बाल लीला माखन निकालते हुए गोपी गोपीकाएं उसके अलावा श्री कृष्ण जब कालिया नाग पर नृत्य कर रहे थे जन्माष्टमी के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर में मनमोहक झांकियां सजाई गई जिसमें राधा कृष्ण श्री कृष्ण की बाल लीला माखन निकालते हुए गोपी गोपीकाएं उसके अलावा श्री कृष्ण जब कालिया नाग पर नृत्य कर रहे थे उसे दौरान की झांकी उसके अलावा ग्वाल बाल के साथ में जब भगवान कृष्ण खेल रहे थे इस तरह की अनेक झांकियां सुंदर लोगों को मन को बहुत भा रही थी1
- जैतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाले तीन वांछित गिरफ्तार #Shahjahanpur #JaitipurPolice #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #FiringCase #Arrest #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #PK24NEWS जैतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाले तीन वांछित गिरफ्तार #Shahjahanpur #JaitipurPolice #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #FiringCase #Arrest #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #PK24NEWS1
- शाहजहांपुर। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही के बीच कहासुनी का मामला चर्चा में है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच चुटकी लेते हुए कहा जा रहा है कि “पुराना चावल” से उलझना भारी पड़ सकता है।1
- ****खेत में भैंस चराने से रोका तो बरसाईं गोलियां**** 👉 दो भाइयों को किया घायल; तीनों आरोपी असलहों समेत गिरफ्तार शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छेदापट्टी में खेत में भैंस चराने से मना करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दो भाइयों को घायल करने वाले तीन वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पौनिया और तमंचा समेत चार जिंदा तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को जयवीर सिंह के खेत में भैंस चराने से मना करने पर पेशकार, शैलेन्द्र उर्फ पुजारी और धीरेन्द्र ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना में जयवीर के भाई धर्मवीर और रामवीर घायल हो गए थे। मामले में जैतीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छेदापट्टी स्थित बगिया में झोंपड़ी और मचान से तीनों आरोपियों पेशकार, शैलेन्द्र उर्फ पुजारी और धीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पेशकार और शैलेन्द्र के पास से 315 बोर के दो-दो जिंदा कारतूस मिले। उनकी निशानदेही पर एक पौनिया और एक तमंचा, दोनों 315 बोर, तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी असलहों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में विवेचना के दौरान शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।1
- वृंदावन बिहारी लाल की जय! शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से आशीष अवस्थी की खास अपडेट1
- आजकल पुलिस प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बहुत ही गुंडागर्दी कर रही है पुलिस यदि शाहजहांपुर के विधायक माननीय सुरेश कुमार खन्ना जी ने अगर प्रशासन को नहीं समझाया तो कार्यकर्ता बिखरने में समय नहीं लगेगा1