Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियो ं की भर्ती होगी: पुरान े कर्मियो ं की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाए ं मिलेंगी
Anoop singh
यूपी में एक लाख आउटसोर्स कर्मचारियो ं की भर्ती होगी: पुरान े कर्मियो ं की सैलरी 15 हजार तक बढ़ेगी; जानिए क्या-क्या सुविधाए ं मिलेंगी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर बाराबंकी खाटू श्याम से निकल गई तिरंगा यात्रा1
- थाना सुबेहा क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट1
- पचासी में चला प्रशासन का बुलडोजर, मकान गिरने से युवती बेहोश बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहलोलपुर के गांव पचासी में रविवार को सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में राजस्व टीम भारी पुलिस बल और कई बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद सरकारी जमीन पर बने कई निर्माणों को ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान एक मकान गिराए जाने से परेशान युवती चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवती को संभाला। ग्रामीणों ने कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शनिवार को अधिकारी गांव पहुंचे थे और कब्जा हटाने की बात कहकर चले गए थे, लेकिन उन्हें कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, अगले ही दिन भारी पुलिस बल और बुलडोजरों के साथ प्रशासन की टीम पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई का कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया। इस दौरान पुलिस ने विरोध कर रहे कुछ ग्रामीणों को अपने साथ ले लिया। कार्रवाई को लेकर गांव में काफी देर तक तनाव और हड़कंप का माहौल रहा। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने नोटिस और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं।1
- थाना जरवल रोड क्षेत्र के धनराजपुर गांव में घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में एक बुजुर्ग के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू करा दी है। जानकारी के अनुसार धनराजपुर ग्राम पंचायत के बाबा कुटी निवासी धनीराम यादव (60) पुत्र भरोसे रोज की तरह भैंस लेकर बांध के किनारे स्थित रेता में चराने जा रहे थे। बाढ़ के पानी के बीच वह भैंस के सहारे घाघरा नदी के नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान भैंस ने अचानक नदी में डुबकी लगाकर तैरना शुरू कर दिया। भैंस की पूंछ से पकड़ छूट जाने के कारण धनीराम नदी के गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना जरवल रोड की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। बुजुर्ग की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है और नदी में तलाश अभियान जारी है।1
- पहली बार एंबुलेंस रास्ता दे रही है… वरना हर बार प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एंबुलेंस को रास्ता देता नजर आता है पहली बार एंबुलेंस रास्ता दे रही है… वरना हर बार प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एंबुलेंस को रास्ता देता नजर आता है। सूत्रों के हवाले से सवाल है—आखिर किस मंत्री का काफिला और कौन-सी सरकार इतनी जरूरी है कि मरीज की जिंदगी से भी पहले उसका प्रोटोकॉल आ जाए? वीआईपी मूवमेंट जरूरी हो सकता है, लेकिन एंबुलेंस को रास्ता मिलना उससे भी ज्यादा जरूरी है। आखिर इस काफिले में कौन था? सरकार और प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।1
- लखनऊ में ‘जेन अल्फा’ की आवाज, मांगों को लेकर सीएम आवास कूच, बालागंज में धरने पर बैठीं छात्राएं लखनऊ। जेनजी प्रोटेस्ट के बाद अब लखनऊ में ‘जेन अल्फा’ की आवाज सड़कों पर सुनाई दे रही है। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सोमवार को दुबग्गा से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच कर गईं। भारी पुलिस बल ने ठाकुरगंज के बालागंज चौराहे पर छात्राओं को रोक दिया। इससे नाराज छात्राएं वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गईं। भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में छात्राओं के सड़क पर उतरने से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। छात्राओं के इस तरह करीब चार किलोमीटर तक पहुंचने के बाद कमिश्नरेट की स्थानीय और गोपनीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्राओं का इतना बड़ा जत्था पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दुबग्गा से बालागंज तक कैसे पहुंच गया। छात्राओं को समझाने और धरना समाप्त कराने के लिए दुबग्गा, काकोरी, ठाकुरगंज और पारा थानों की पुलिस के साथ अधिकारी मौके पर जुटे हैं। एसीपी शकील अहमद समेत पुलिस अधिकारी छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल बालागंज चौराहे पर छात्राओं का प्रदर्शन जारी है।1
- बाराबंकी के विकासखंड हरक स्थित 85 गांव में सरकारी भूमि पर बने मकान हुए ध्वस्तीकरण1
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर बज़्म-ए-रहमत की तीसरी बैठक सम्पन्न पर्चमे मोहम्मदी के जुलूस में बड़े वाहनों और डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, वालंटियर संभालेंगे इंतजाम बाराबंकी। जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी और जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी को पुरअमन, मुंतज़िम और कामयाब बनाने की तैयारियों को लेकर बज़्म-ए-रहमत बाराबंकी कमेटी की तीसरी अहम बैठक मदरसा गौसिया नज़ीरुल उलूम, भितरी पीरबटावन में सम्पन्न हुई। बैठक की सदारत कमेटी के सदर अब्दुल हक एडवोकेट ने की। आगाज़ कारी कलाम साहब की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुआ। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई और आगामी 12 रबीउल अव्वल शरीफ को प्रस्तावित जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी की तैयारियों पर तफ्सील से गौर-व-फिक्र किया गया। कमेटी ने जुलूस को अनुशासित, शांतिपूर्ण और शानदार बनाने के लिए कई अहम फैसलों पर सर्वसम्मति जताई। सबसे अहम फैसला यह रहा कि जुलूस के दौरान किसी भी बड़े वाहन, ट्रक, डीसीएम अथवा डीजे को लाने की इजाजत नहीं होगी। कमेटी ने तमाम अकीदतमंदों और अंजुमनों से पुरखुलूस अपील की कि वे जुलूस की पाकीज़गी और इंतज़ाम को मद्देनज़र रखते हुए बड़े वाहनों और डीजे से पूरी तरह गुरेज करें। अलबत्ता, नात-ए-पाक पढ़ने वाली अंजुमनों के लिए छोटी गाड़ी लाने की इजाजत रहेगी। जुलूस की निगरानी और बेहतर इंतज़ाम के लिए कमेटी की तरफ से वालंटियरों की तैनाती की जाएगी, जो रास्ते में भीड़ को व्यवस्थित रखने, अनुशासन कायम करने और किसी भी अवांछित स्थिति को रोकने में सहयोग करेंगे। बैठक के दौरान सदर अब्दुल हक एडवोकेट ने कहा कि जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी सिर्फ एक मजहबी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, अमन, भाईचारे और पैगाम-ए-रसूल ﷺ को आम करने का जरिया है। उन्होंने तमाम लोगों से कमेटी के फैसलों पर अमल करते हुए प्रशासन और वालंटियरों का सहयोग करने की अपील की। बैठक का इख्तिताम मौलाना कलीम साहब की अगुवाई में सलातो-सलाम से हुआ। इस मौके पर कारी अजीम मसाएखी, कारी कलाम, सेक्रेटरी शरीफुल हक, मौलाना नूरानी मियां (जफर अंसारी), ताज बाबा राईन, यासिर अंसारी, मोहम्मद जुनेद अंसारी, इमरान कुरैशी, हाजी इदरीस पान वाले, सिद्दीक चौधरी, सलमान उर्फ सल्लू, आसिफ पूर्व सभासद, हाजी कुर्बान, जावेद, मौलाना कलीम हनफी, फैसल मलिक, मेहताब भाई बड़ेल, अजमल भाई बड़ेल, जुगनू भाई, फुजैल अहमद अंसारी, हमीदुल्लाह राईन, नसीम कीर्तिवली उर रहमान, नसीम उर्फ शेखु राईन, रईस अंसारी, गुलजार अहमद, अशरफ आलम, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद अलीम, अरमान हुसैन, हाफिज अनीस, सुफियान उल्लाह नियाज बेंगल, नुरुल हुदा अंसारी, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद गुलजार, चांद बाबू, कुर्बान अली प्रधान, हाजी सुल्तान सलमानी आलापुर, मोहम्मद इदरीश पान वाले, गुलाम नबी स्माइली, शमशाद अली आलापुर, शेर मोहम्मद, मोहम्मद रयान, मोहम्मद अकमल, पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी, जाबिर इदरीसी, ताहिर इदरीसी, हारून राईन और अरफातुल हक समेत बड़ी तादाद में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।1
- ⚠️ घाघरा बैराज से बाढ़ की स्थिति — सुबह 9 बजे की महत्वपूर्ण चेतावनी 🚨 चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज, गिरिजापुरी से सुबह 9 बजे 2,35,472 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। घाघरा का जलस्तर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है । हालांकि, सुबह 6 बजे जलस्तर में काफी बढ़ोतरी के बाद सुबह 9 बजे कुछ राहत के संकेत सामने आए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। यदि बारिश दोबारा तेज होती है या लगातार जारी रहती है, तो घाघरा का जलस्तर फिर बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। 🌊 जंगल गुलरिया ग्राम पंचायत करीब 14 हजार आबादी प्रभावित है। ग्राम पंचायत के सभी 9 मजरे बाढ़ की चपेट में हैं— सम्पत पुरवा, धर्मपुर रेतिया, रामपुर रेतिया, नया पुरवा, गौहड़ी, धनियाबेली, भैसा-बुढ़ना, बद्री पुरवा और नौका पुरवा। ग्राम प्रधान शिवकुमार: 8176923319 / 9161696006 🌊 सुजौली ग्राम पंचायत करीब 5 हजार आबादी प्रभावित है। 6 मजरे—खैरीपुरवा, टीलवा, अंशिका मुंजवा, परसपुरवा, 53 परसपुरवा और कन्हैयापुरवा—में पानी पहुंच चुका है। यदि जलस्तर और बढ़ा तो शाम तक अन्य निचले पुरवों में भी बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका है। ग्राम ⚠️ विशेष अपील: सभी ग्रामीण सतर्क रहें। परिवार, बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। अनावश्यक रूप से बाढ़ के पानी में न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। 📢 जुनैद खान की ओर से बाढ़ की हर पल की अपडेट लगातार आप तक पहुंचाई जा रही है। किसी भी प्रकार की बाढ़ संबंधी सूचना या सहायता के लिए तत्काल संपर्क करें: 📞 7985333017 सावधान रहें, सुरक्षित रहें। पानी का स्तर घटने तक लापरवाही बिल्कुल न करें।1