Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना सुबेहा क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट
Mueed Abdul
थाना सुबेहा क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी के विकासखंड हरक स्थित 85 गांव में सरकारी भूमि पर बने मकान हुए ध्वस्तीकरण1
- लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जैन अल्फा एक बार फिर सड़कों पर उतर आया है।1
- पहली बार एंबुलेंस रास्ता दे रही है… वरना हर बार प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एंबुलेंस को रास्ता देता नजर आता है पहली बार एंबुलेंस रास्ता दे रही है… वरना हर बार प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एंबुलेंस को रास्ता देता नजर आता है। सूत्रों के हवाले से सवाल है—आखिर किस मंत्री का काफिला और कौन-सी सरकार इतनी जरूरी है कि मरीज की जिंदगी से भी पहले उसका प्रोटोकॉल आ जाए? वीआईपी मूवमेंट जरूरी हो सकता है, लेकिन एंबुलेंस को रास्ता मिलना उससे भी ज्यादा जरूरी है। आखिर इस काफिले में कौन था? सरकार और प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।1
- महादेवा में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र सूरतगंज बाराबंकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन के सोमवार के अवसर पर बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया। सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेवा पहुंचे और बाबा लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दूर-दराज से आए कांवड़ियों और शिव भक्तों के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। पुष्प वर्षा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति में डूबा नजर आया।3
- नाबालिग धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार फतेहपुर पुलिस ने मोहम्मद जावेद रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी। नाबालिग किशोरी के कथित धमांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात के मामले में फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मुकदमे के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया मोहम्मद जावेद पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम बसारा, थाना फतेहपुर, इस मुकदमे का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बसारा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पहले भी लगातार जारी रही है। पुलिस ने सबसे पहले सिपाही मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद रईस निवासी किदवई नगर, कानपुर को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि वर्ष 2020 बैच के सिपाही आसिफ की पहली पोस्टिंग फतेहपुर कोतवाली में हुई थी। गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसी थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद तासिम उर्फ सिराज पुत्र लाल मोहम्मद निवासी देवातथा कथित निकाह में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार के मालिक अवधेश कुमार गौतम पुत्र घनश्याम निवासी बसारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन और उक्त कार भी बरामद की थी। मामले की विवेचना आगे बढ़ने पर पुलिस ने कथित निकाह पढ़ाने वाले मौलाना हारुन रजा इस्माइली पुत्र इलियास निवासी रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। इसके बाद रिहान अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी ग्राम चकमजरे रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग किशोरी की मां की शिकायत पर फतेहपुर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत में किशोरी के कथित धर्मांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले में कई नाम सामने आने के बाद पुलिस ने विवेचना के आधार पर एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की। मुख्य आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।1
- औरैया सावन के तृतीय सोमवार पर देवकली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सावन के तृतीय सोमवार के अवसर पर औरैया जनपद के प्रसिद्ध देवकली धाम स्थित भोलेनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लाखों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की, देवकली धाम में सावन के सोमवार पर दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग प्रति वर्ष चावल के एक दाने के बराबर बढ़ता है, श्रद्धालुओं के बीच यह भी गहरी आस्था है कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ देवकली धाम पहुंचकर भोलेनाथ के दरबार में अपनी मनोकामना लेकर आता है , वह यहां से खाली हाथ नहीं लौटता, सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा, श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सावन के तृतीय सोमवार पर देवकली धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। औरैया सावन के तृतीय सोमवार पर देवकली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, सावन के तृतीय सोमवार के अवसर पर औरैया जनपद के प्रसिद्ध देवकली धाम स्थित भोलेनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लाखों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की, देवकली धाम में सावन के सोमवार पर दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग प्रति वर्ष चावल के एक दाने के बराबर बढ़ता है, श्रद्धालुओं के बीच यह भी गहरी आस्था है कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ देवकली धाम पहुंचकर भोलेनाथ के दरबार में अपनी मनोकामना लेकर आता है , वह यहां से खाली हाथ नहीं लौटता, सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा, श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सावन के तृतीय सोमवार पर देवकली धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।1
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर बज़्म-ए-रहमत की तीसरी बैठक सम्पन्न पर्चमे मोहम्मदी के जुलूस में बड़े वाहनों और डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, वालंटियर संभालेंगे इंतजाम बाराबंकी। जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी और जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी को पुरअमन, मुंतज़िम और कामयाब बनाने की तैयारियों को लेकर बज़्म-ए-रहमत बाराबंकी कमेटी की तीसरी अहम बैठक मदरसा गौसिया नज़ीरुल उलूम, भितरी पीरबटावन में सम्पन्न हुई। बैठक की सदारत कमेटी के सदर अब्दुल हक एडवोकेट ने की। आगाज़ कारी कलाम साहब की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुआ। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई और आगामी 12 रबीउल अव्वल शरीफ को प्रस्तावित जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी की तैयारियों पर तफ्सील से गौर-व-फिक्र किया गया। कमेटी ने जुलूस को अनुशासित, शांतिपूर्ण और शानदार बनाने के लिए कई अहम फैसलों पर सर्वसम्मति जताई। सबसे अहम फैसला यह रहा कि जुलूस के दौरान किसी भी बड़े वाहन, ट्रक, डीसीएम अथवा डीजे को लाने की इजाजत नहीं होगी। कमेटी ने तमाम अकीदतमंदों और अंजुमनों से पुरखुलूस अपील की कि वे जुलूस की पाकीज़गी और इंतज़ाम को मद्देनज़र रखते हुए बड़े वाहनों और डीजे से पूरी तरह गुरेज करें। अलबत्ता, नात-ए-पाक पढ़ने वाली अंजुमनों के लिए छोटी गाड़ी लाने की इजाजत रहेगी। जुलूस की निगरानी और बेहतर इंतज़ाम के लिए कमेटी की तरफ से वालंटियरों की तैनाती की जाएगी, जो रास्ते में भीड़ को व्यवस्थित रखने, अनुशासन कायम करने और किसी भी अवांछित स्थिति को रोकने में सहयोग करेंगे। बैठक के दौरान सदर अब्दुल हक एडवोकेट ने कहा कि जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी सिर्फ एक मजहबी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, अमन, भाईचारे और पैगाम-ए-रसूल ﷺ को आम करने का जरिया है। उन्होंने तमाम लोगों से कमेटी के फैसलों पर अमल करते हुए प्रशासन और वालंटियरों का सहयोग करने की अपील की। बैठक का इख्तिताम मौलाना कलीम साहब की अगुवाई में सलातो-सलाम से हुआ। इस मौके पर कारी अजीम मसाएखी, कारी कलाम, सेक्रेटरी शरीफुल हक, मौलाना नूरानी मियां (जफर अंसारी), ताज बाबा राईन, यासिर अंसारी, मोहम्मद जुनेद अंसारी, इमरान कुरैशी, हाजी इदरीस पान वाले, सिद्दीक चौधरी, सलमान उर्फ सल्लू, आसिफ पूर्व सभासद, हाजी कुर्बान, जावेद, मौलाना कलीम हनफी, फैसल मलिक, मेहताब भाई बड़ेल, अजमल भाई बड़ेल, जुगनू भाई, फुजैल अहमद अंसारी, हमीदुल्लाह राईन, नसीम कीर्तिवली उर रहमान, नसीम उर्फ शेखु राईन, रईस अंसारी, गुलजार अहमद, अशरफ आलम, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद अलीम, अरमान हुसैन, हाफिज अनीस, सुफियान उल्लाह नियाज बेंगल, नुरुल हुदा अंसारी, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद गुलजार, चांद बाबू, कुर्बान अली प्रधान, हाजी सुल्तान सलमानी आलापुर, मोहम्मद इदरीश पान वाले, गुलाम नबी स्माइली, शमशाद अली आलापुर, शेर मोहम्मद, मोहम्मद रयान, मोहम्मद अकमल, पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी, जाबिर इदरीसी, ताहिर इदरीसी, हारून राईन और अरफातुल हक समेत बड़ी तादाद में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।1
- लखनऊ में ‘जेन अल्फा’ की आवाज, मांगों को लेकर सीएम आवास कूच, बालागंज में धरने पर बैठीं छात्राएं लखनऊ। जेनजी प्रोटेस्ट के बाद अब लखनऊ में ‘जेन अल्फा’ की आवाज सड़कों पर सुनाई दे रही है। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सोमवार को दुबग्गा से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच कर गईं। भारी पुलिस बल ने ठाकुरगंज के बालागंज चौराहे पर छात्राओं को रोक दिया। इससे नाराज छात्राएं वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गईं। भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में छात्राओं के सड़क पर उतरने से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। छात्राओं के इस तरह करीब चार किलोमीटर तक पहुंचने के बाद कमिश्नरेट की स्थानीय और गोपनीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्राओं का इतना बड़ा जत्था पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दुबग्गा से बालागंज तक कैसे पहुंच गया। छात्राओं को समझाने और धरना समाप्त कराने के लिए दुबग्गा, काकोरी, ठाकुरगंज और पारा थानों की पुलिस के साथ अधिकारी मौके पर जुटे हैं। एसीपी शकील अहमद समेत पुलिस अधिकारी छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल बालागंज चौराहे पर छात्राओं का प्रदर्शन जारी है।1
- डेक्सलैब्स एआई एजुकेशन लखनऊ में एआई स्किल सेंटर का शुभारंभ करेगा। डेक्सलैब्स एआई एजुकेशन लखनऊ में एआई स्किल सेंटर का शुभारंभ करेगा। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी नृत्य, कला एवं संगीत प्रतियोगिता में भाग लिए लखनऊ, 16 अगस्त 2026 — डेक्सलैब्स एआई एजुकेशन, जो विद्यालयी छात्रों में एआई साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु समर्पित एक पहल है। इंदिरा नगर, लखनऊ में अपने नए एआई स्किल सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहर के अनेक विद्यार्थी, शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन एक दिवसीय प्रतिभा, शिक्षा एवं भविष्य-उन्मुख शिक्षा के उत्सव में सम्मिलित हुए। डेक्सलैब्स एआई स्किल सेंटर का उद्देश्य विद्यालयी छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है, साथ ही उनमें रचनात्मकता, तकनीक एवं उद्यमिता जैसे कौशल विकसित करना है। शुभारंभ के अवसर पर प्रत्येक प्रतिभागी छात्र को निःशुल्क डेक्सटेस्ट (DexTest) की सुविधा दी गई, जिससे उनकी योग्यता एवं भविष्य-तत्परता का आकलन किया जा सकेगा, साथ ही छात्रों एवं अभिभावकों को विशेषज्ञ द्वारा करियर परामर्श भी प्रदान किया। डेक्सटेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर चयनित छात्र सेंटर के सांध्यकालीन कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु 100% तक की छात्रवृत्ति के भी पात्र बन सकते हैं। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण अंतर-विद्यालयी प्रतिभा प्रतियोगिता , जिसमें लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्र नृत्य, कला एवं संगीत — श्रेणियों में भाग लिया। जिसमें प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को एकल हेतु ₹3,000 तथा समूह/युगल हेतु ₹5,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर डेक्सजेम अवार्ड्स (DexGem Awards) का भी आयोजन किया, जो लखनऊ में शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने हेतु समर्पित एक विशेष सम्मान समारोह। विशिष्ट विद्यालय प्रबंधकों एवं शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में पूर्व एमएलसी श्री अजय सिंह जी मुख्य अतिथि तथा श्री कुमार अशोक पांडेय जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही शहर के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं शिक्षाविद भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस पहल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डेक्सलैब्स एआई एजुकेशन के संस्थापक सार्थक वत्स ने कहा — “हर बच्चे को यह जानने का अवसर मिलना चाहिए कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता उनके भविष्य के लिए क्या कर सकती है। डेक्सलैब्स एआई स्किल सेंटर के माध्यम से हम यह अवसर सीधे लखनऊ के विद्यालयों तक लाना चाहते हैं, और उन शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित करना चाहते हैं जो इसे संभव बनाते हैं।”3