महादेवा में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र सूरतगंज बाराबंकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन के सोमवार के अवसर पर बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया। सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेवा पहुंचे और बाबा लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दूर-दराज से आए कांवड़ियों और शिव भक्तों के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। पुष्प वर्षा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति में डूबा नजर आया।
महादेवा में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र सूरतगंज बाराबंकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन के सोमवार के अवसर पर बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा होते
ही श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया। सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेवा पहुंचे और बाबा लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दूर-दराज से आए कांवड़ियों और शिव भक्तों के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन की
ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। पुष्प वर्षा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति में डूबा नजर आया।
- #बाराबंकी के #सुबेहा क्षेत्र के कोलवा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट घटना के मामले में बाराबंकी #पुलिस ने सख्त रुख अपनाया SP अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर दबंगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ,पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, SP साहब का साफ संदेश है #कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। #बाराबंकी के #सुबेहा क्षेत्र के कोलवा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट घटना के मामले में बाराबंकी #पुलिस ने सख्त रुख अपनाया SP अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर दबंगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ,पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, SP साहब का साफ संदेश है #कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।1
- श्री कुंतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब आज सावन माह तीसरे सोमवार को प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुंतेश्वर महादेव धाम किन्तूर में भगवान भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए रात्रि 12:00 से ही हजारों की संख्या में पहुंचे भक्ति2
- राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन ,, मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन, कहा- आजादी का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी_ राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन ,, मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन, कहा- आजादी का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी_ बाराबंकी। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, सिरौली गौसपुर में स्वतंत्रता दिवस एवं "हर घर तिरंगा" विषय पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र निर्माण, देश की गौरवशाली विरासत तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि चित्र प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र निर्माण की यात्रा को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। *विद्यार्थियों को दी गई देशभक्ति की प्रेरणा* विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लें। उन्होंने देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने सभी अतिथियों को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि प्रदीप महाजन ने किया। प्रधानाचार्य विजय कृष्ण यादव,, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व थाना अध्यक्ष बदोसराय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे। *प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर* प्रदर्शनी के साथ मेहंदी, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी हुईं। छात्रों ने देशभक्ति, तिरंगा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को अपनी कला से प्रस्तुत किया। विजेताओं में काजल यादव, राजन वर्मा, शिवानी, अभिषेक, साक्षी, अनामिका, रंजनी, तान्या, नाजनी, चांदनी सहित 20 से अधिक छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर दुर्गेश दीक्षित, स्वतंत्र सिंह, सोनू सिंह, उमेश रावत, प्रमोद वर्मा, रामकिशोर वर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।3
- योगी जी और मोदी जी की सरकार में रामनगर क्षेत्र का चतुर्दिक विकास 2017 से 2022 तक हुआ है ,शरद अवस्थी सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।। बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने नीलकंठ होटल गणेशपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि योगी जी और मोदी जी की सरकार में रामनगर क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि विधानसभा रामनगर में 2017 से 2022 तक सालपुर मसूरिहा पुल का निर्माण 14 करोड 55 लाख की लागत से, राजकीय आई टी आई अशोकपुर लागत 11करोड,फायर स्टेशन सधन्नापुर 10 करोड़ 26 लाख,मलौली मसौली कल्याणी नदी पुल 5 करोड 88 लाख,नामीपुर सिरौली नाला पर पुल 2 करोड 20 लाख, 132के वी ए सब स्टेशन मरकामऊ 63 करोड़, किसान सेवा केन्द्र छपटी फार्म रामनगर लागत 80 लाख,कामन सर्विस सेंटर पारिजात धाम बरोलिया में 1 करोड 43 लाख,रानीबाजार से भयारा गांव तक मार्ग चौड़ीकरण 26करोड, त्रिलोकपुर में पुलिया निर्माण 88 लाख कोटवाधाम से सनांवा तक मार्ग का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत निमार्ण,विन्दौरा से त्रिलोकपुर,विन्दौरा से सआदतगंज प्रधानमंत्री सडक योजना में निर्माण,पशु चिकित्सा केन्द्र त्रिलोकपुर व कोटवाधाम, गनेशपुर डायट का निर्माण कार्य,सूरतगंज हेतमापुर मार्ग चौड़ीकरण 48 करोड कार्य प्रगति पर है।महादेवा कारिडोर निर्माणाधीन लागत 200 करोड आदि कार्य करवाए गए हैं।तथा बुढवल शुगर मिल का प्रस्ताव विचाराधीन,वृहद गौशाला, राजकीय पशु चिकित्सा केन्द्र महादेवा, तहसील स्तरीय खेलकूद मैदान,हेतमापुर घाघरा नदी पुल, कोटवा धाम से महादेवा होते हुए सूरतगंज 4 लेन मार्ग, राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण सूरतगंज में कस्तूरबा विद्यालय,कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण ताकि 1 से 12तक बालक बालिकाओं को शिक्षा मिल सके प्रमुख कार्य प्रस्तावित है। तत्पश्चात शरद अवस्थी ने पत्रकारों को डायरी कलम और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।1
- हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा से गूंज उठे जिले के शिवधाम आस्था का दिखा अद्भुत नजारा धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। सावन के पावन अवसर पर जिले के प्रमुख शिवधामों में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री लोधेश्वर महादेव, श्री बुढ़वा बाबा मंदिर तथा श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं की आस्था को नमन किया गया। आसमान से बरसते फूलों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में ऐसा मनोहारी दृश्य पैदा कर दिया कि हर ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। मंडलायुक्त राजेश कुमार एवं डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन वर्मा ने हेलीकॉप्टर से इन प्रमुख धार्मिक स्थलों का हवाई निरीक्षण करते हुए पुष्पवर्षा की। पुष्पवर्षा के दौरान मंदिरों में मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने इस अलौकिक क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण शिवमय कर दिया। सावन के दौरान इन ऐतिहासिक मंदिरों में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। मंदिरों के ऊपर मंडराते हेलीकॉप्टर और आसमान से गिरते फूलों का नजारा श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा क्षेत्र भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। शिवधामों में उमड़ी भीड़ और पुष्पवर्षा का यह दृश्य बाराबंकी की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भव्य तस्वीर पेश करता नजर आया।4
- थाना जरवल रोड क्षेत्र के धनराजपुर गांव में घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में एक बुजुर्ग के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू करा दी है। जानकारी के अनुसार धनराजपुर ग्राम पंचायत के बाबा कुटी निवासी धनीराम यादव (60) पुत्र भरोसे रोज की तरह भैंस लेकर बांध के किनारे स्थित रेता में चराने जा रहे थे। बाढ़ के पानी के बीच वह भैंस के सहारे घाघरा नदी के नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान भैंस ने अचानक नदी में डुबकी लगाकर तैरना शुरू कर दिया। भैंस की पूंछ से पकड़ छूट जाने के कारण धनीराम नदी के गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना जरवल रोड की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। बुजुर्ग की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है और नदी में तलाश अभियान जारी है।1
- नाबालिग धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार फतेहपुर पुलिस ने मोहम्मद जावेद रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी। नाबालिग किशोरी के कथित धमांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात के मामले में फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मुकदमे के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया मोहम्मद जावेद पुत्र जमालुद्दीन निवासी ग्राम बसारा, थाना फतेहपुर, इस मुकदमे का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बसारा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पहले भी लगातार जारी रही है। पुलिस ने सबसे पहले सिपाही मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद रईस निवासी किदवई नगर, कानपुर को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि वर्ष 2020 बैच के सिपाही आसिफ की पहली पोस्टिंग फतेहपुर कोतवाली में हुई थी। गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज होने के बाद उसी थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद तासिम उर्फ सिराज पुत्र लाल मोहम्मद निवासी देवातथा कथित निकाह में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार के मालिक अवधेश कुमार गौतम पुत्र घनश्याम निवासी बसारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन और उक्त कार भी बरामद की थी। मामले की विवेचना आगे बढ़ने पर पुलिस ने कथित निकाह पढ़ाने वाले मौलाना हारुन रजा इस्माइली पुत्र इलियास निवासी रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। इसके बाद रिहान अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी ग्राम चकमजरे रहरामऊ, थाना सफदरगंज को भी उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग किशोरी की मां की शिकायत पर फतेहपुर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत में किशोरी के कथित धर्मांतरण, जबरन निकाह, शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले में कई नाम सामने आने के बाद पुलिस ने विवेचना के आधार पर एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की। मुख्य आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।1
- महादेवा में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र सूरतगंज बाराबंकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन के सोमवार के अवसर पर बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया। सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेवा पहुंचे और बाबा लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दूर-दराज से आए कांवड़ियों और शिव भक्तों के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। पुष्प वर्षा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति में डूबा नजर आया।3