logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन ,, मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन, कहा- आजादी का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी_ राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन ,, मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन, कहा- आजादी का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी_ बाराबंकी। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, सिरौली गौसपुर में स्वतंत्रता दिवस एवं "हर घर तिरंगा" विषय पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र निर्माण, देश की गौरवशाली विरासत तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि चित्र प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र निर्माण की यात्रा को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। *विद्यार्थियों को दी गई देशभक्ति की प्रेरणा* विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लें। उन्होंने देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने सभी अतिथियों को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि प्रदीप महाजन ने किया। प्रधानाचार्य विजय कृष्ण यादव,, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व थाना अध्यक्ष बदोसराय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे। *प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर* प्रदर्शनी के साथ मेहंदी, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी हुईं। छात्रों ने देशभक्ति, तिरंगा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को अपनी कला से प्रस्तुत किया। विजेताओं में काजल यादव, राजन वर्मा, शिवानी, अभिषेक, साक्षी, अनामिका, रंजनी, तान्या, नाजनी, चांदनी सहित 20 से अधिक छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर दुर्गेश दीक्षित, स्वतंत्र सिंह, सोनू सिंह, उमेश रावत, प्रमोद वर्मा, रामकिशोर वर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_अनिल कनौजिया पत्रकार
अनिल कनौजिया पत्रकार
Local News Reporter सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन ,, मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन, कहा- आजादी का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी_ राजकीय इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन ,, मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन, कहा- आजादी का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी_ बाराबंकी। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, सिरौली गौसपुर में स्वतंत्रता दिवस एवं "हर घर तिरंगा" विषय पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्र निर्माण, देश की गौरवशाली विरासत तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य एवं रसद मंत्री

efaa2589-0787-40b6-9764-11e63c969c60

सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि चित्र प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र निर्माण की यात्रा को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। *विद्यार्थियों को दी गई देशभक्ति की प्रेरणा* विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लें। उन्होंने देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने सभी अतिथियों को मोमेंटो

00a20fb2-56fb-4cbe-baf5-dad4b3b3a894

व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि प्रदीप महाजन ने किया। प्रधानाचार्य विजय कृष्ण यादव,, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व थाना अध्यक्ष बदोसराय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे। *प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर* प्रदर्शनी के साथ मेहंदी, रंगोली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी हुईं। छात्रों ने देशभक्ति, तिरंगा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को अपनी कला से प्रस्तुत किया। विजेताओं में काजल यादव, राजन वर्मा, शिवानी, अभिषेक, साक्षी, अनामिका, रंजनी, तान्या, नाजनी, चांदनी सहित 20 से अधिक छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर दुर्गेश दीक्षित, स्वतंत्र सिंह, सोनू सिंह, उमेश रावत, प्रमोद वर्मा, रामकिशोर वर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महादेवा में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र सूरतगंज बाराबंकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन के सोमवार के अवसर पर बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया। सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेवा पहुंचे और बाबा लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दूर-दराज से आए कांवड़ियों और शिव भक्तों के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। पुष्प वर्षा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति में डूबा नजर आया।
    3
    महादेवा में शिव भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
सूरतगंज बाराबंकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन के सोमवार के अवसर पर बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया।
सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु महादेवा पहुंचे और बाबा लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दूर-दराज से आए कांवड़ियों और शिव भक्तों के जयकारों से पूरा महादेवा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया।
पुष्प वर्षा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा वातावरण शिवभक्ति में डूबा नजर आया।
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोनी कटरा में चोरियों का सिलसिला जारी, पैकौली में गरीब परिवार के घर लाखों की चोरी और आगजनी का प्रयास* _112 पर सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, पीड़ित परिवार में दहशत_ बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान। ताजा मामला पैकौली गांव का, जहां जेवरात और नकदी चोरी के साथ घर में आग लगाने की कोशिश। --- *बाराबंकी। #जनवार्ता_न्यूज़24* लोनी कटरा थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में हुई चोरियों का अब तक कोई खुलासा न होने से ग्रामीणों में रोष है। ताजा मामला *पैकौली गांव* का है, जहां चोरों ने एक गरीब परिवार के घर को निशाना बनाया। पीड़िता *प्रेमा* का आरोप है कि चोर घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने वारदात के बाद छप्पर में आग लगाने का प्रयास भी किया। पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान में *सोने के झूमके, पायजेब, पायल और 50 हजार रुपये की नकदी* शामिल है। घटना के तुरंत बाद परिवार ने *112 नंबर* पर सूचना दी। लेकिन आरोप है कि *लोनी कटरा थाने* से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 112 पुलिस ने सूचना दर्ज कर थाने भेजने की बात कही, लेकिन पीड़ित परिवार देर रात तक पुलिस का इंतजार करता रहा। लाखों की चोरी के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का सवाल है कि 112 पर सूचना के बाद भी लोनी कटरा पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची? क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से आमजन में भय है और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की जा रही है। --- *#HASHTAGS* *#janwartanews24 #जनवार्तान्यूज़24 #mohitkumarbababbk #UP140035575 #Barabanki #LoniKatra #BarabankiNews #CrimeNews @Barabankipolice #HighTech #HighStateMulti* *ब्रांड फुटर* *रिपोर्ट: मोहित बाबा | #जनवार्ता न्यूज़ 24 - सच सबसे तेज* *Follow: YouTube | Facebook | Instagram | WhatsApp Channel* *© JANVARTAN NEWS 24 | HIGH TECH | HIGH STATE MULTI*
    1
    लोनी कटरा में चोरियों का सिलसिला जारी, पैकौली में गरीब परिवार के घर लाखों की चोरी और आगजनी का प्रयास*
_112 पर सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, पीड़ित परिवार में दहशत_
बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान। ताजा मामला पैकौली गांव का, जहां जेवरात और नकदी चोरी के साथ घर में आग लगाने की कोशिश।
---
*बाराबंकी। #जनवार्ता_न्यूज़24* लोनी कटरा थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में हुई चोरियों का अब तक कोई खुलासा न होने से ग्रामीणों में रोष है।
ताजा मामला *पैकौली गांव* का है, जहां चोरों ने एक गरीब परिवार के घर को निशाना बनाया। पीड़िता *प्रेमा* का आरोप है कि चोर घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने वारदात के बाद छप्पर में आग लगाने का प्रयास भी किया।
पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान में *सोने के झूमके, पायजेब, पायल और 50 हजार रुपये की नकदी* शामिल है।
घटना के तुरंत बाद परिवार ने *112 नंबर* पर सूचना दी। लेकिन आरोप है कि *लोनी कटरा थाने* से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 112 पुलिस ने सूचना दर्ज कर थाने भेजने की बात कही, लेकिन पीड़ित परिवार देर रात तक पुलिस का इंतजार करता रहा।
लाखों की चोरी के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का सवाल है कि 112 पर सूचना के बाद भी लोनी कटरा पुलिस मौके पर क्यों नहीं पहुंची?
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से आमजन में भय है और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की जा रही है।
---
*#HASHTAGS*  
*#janwartanews24 #जनवार्तान्यूज़24 #mohitkumarbababbk #UP140035575 #Barabanki #LoniKatra #BarabankiNews #CrimeNews @Barabankipolice #HighTech #HighStateMulti*
*ब्रांड फुटर*  
*रिपोर्ट: मोहित बाबा | #जनवार्ता न्यूज़ 24 - सच सबसे तेज*  
*Follow: YouTube | Facebook | Instagram | WhatsApp Channel*  
*© JANVARTAN NEWS 24 | HIGH TECH | HIGH STATE MULTI*
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर बाराबंकी खाटू श्याम से निकल गई तिरंगा यात्रा
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर बाराबंकी खाटू श्याम से निकल गई तिरंगा यात्रा
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पहाड़ापुर चौराहे पूरे ग्राम सभा मे अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बड़ी भभ्यता से विशाल रैली निकाली पहाड़ापुर चौराहे पूरे ग्राम सभा मे अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बड़ी भभ्यता से विशाल रैली निकाली पहाड़ापुर चौराहे से प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अपने सैकड़ो समर्थको के बड़ी हीं भभ्यता से विशाल रैली काआयोजन किया भारत माता की जय कारो से गुंजा पूरा पहाड़ापुर देश भक्ति तिरंगे झंडे के लोगो ने मोटर साईकिल कारो पर ध्वज फहराते हुए पूरे नगर मे भ्रमण किया समर्थको मे बहुत हीं उल्लास दिखाई दियाउसके बाद रैली का ध्वजा रोहण के राष्ट्र गान करके भारत माता की जाय अमर शहीदों को याद करते हुए नमन किया
    1
    पहाड़ापुर  चौराहे  पूरे ग्राम सभा मे अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बड़ी भभ्यता से विशाल रैली निकाली 
पहाड़ापुर  चौराहे  पूरे ग्राम सभा मे अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बड़ी भभ्यता से विशाल रैली निकाली  
पहाड़ापुर  चौराहे से प्रधान प्रतिनिधि  अनिल कुमार श्रीवास्तव  ने अपने सैकड़ो  समर्थको के बड़ी हीं भभ्यता से विशाल रैली काआयोजन किया  भारत माता की जय कारो से गुंजा  पूरा पहाड़ापुर  देश भक्ति  तिरंगे झंडे के लोगो ने मोटर साईकिल कारो पर ध्वज फहराते हुए पूरे नगर मे भ्रमण  किया  समर्थको मे बहुत हीं उल्लास दिखाई दियाउसके बाद रैली का ध्वजा रोहण के राष्ट्र गान करके भारत माता की जाय   अमर शहीदों को याद करते हुए नमन किया
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थाना सुबेहा क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट
    1
    थाना सुबेहा क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय की बाइट
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पचासी में चला प्रशासन का बुलडोजर, मकान गिरने से युवती बेहोश बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहलोलपुर के गांव पचासी में रविवार को सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में राजस्व टीम भारी पुलिस बल और कई बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद सरकारी जमीन पर बने कई निर्माणों को ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान एक मकान गिराए जाने से परेशान युवती चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवती को संभाला। ग्रामीणों ने कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शनिवार को अधिकारी गांव पहुंचे थे और कब्जा हटाने की बात कहकर चले गए थे, लेकिन उन्हें कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, अगले ही दिन भारी पुलिस बल और बुलडोजरों के साथ प्रशासन की टीम पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई का कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया। इस दौरान पुलिस ने विरोध कर रहे कुछ ग्रामीणों को अपने साथ ले लिया। कार्रवाई को लेकर गांव में काफी देर तक तनाव और हड़कंप का माहौल रहा। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने नोटिस और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं।
    1
    पचासी में चला प्रशासन का बुलडोजर, मकान गिरने से युवती बेहोश


बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहलोलपुर के गांव पचासी में रविवार को सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में राजस्व टीम भारी पुलिस बल और कई बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद सरकारी जमीन पर बने कई निर्माणों को ध्वस्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान एक मकान गिराए जाने से परेशान युवती चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवती को संभाला।
ग्रामीणों ने कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शनिवार को अधिकारी गांव पहुंचे थे और कब्जा हटाने की बात कहकर चले गए थे, लेकिन उन्हें कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, अगले ही दिन भारी पुलिस बल और बुलडोजरों के साथ प्रशासन की टीम पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी।
कार्रवाई का कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया। इस दौरान पुलिस ने विरोध कर रहे कुछ ग्रामीणों को अपने साथ ले लिया। कार्रवाई को लेकर गांव में काफी देर तक तनाव और हड़कंप का माहौल रहा।
प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने नोटिस और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं।
    user_Journalist Shrawan yadav
    Journalist Shrawan yadav
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्वच्छ भारत मिशन अभियान की उड़ाई जा रही है धज्जियां, महीनों से मेन रास्ते में भरे गंदे पानी में निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण अनिल कनौजिया सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत रसूलपुर में विकास के सारे दावे फेल नजर आ रहे हैं। गांव का मेन रास्ता पिछले 2 महीने से नाले के गंदे पानी से लबालब है। नाला जाम होने और पुलिया न बनने से जलनिकासी पूरी तरह ठप है। आलम यह है कि गांव के स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मरीज रोज इसी कीचड़ और बदबूदार पानी में होकर आने-जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य नाला जाम है। साथ ही लैट्रिन और घरों का गंदा पानी भी इसी रास्ते पर आकर जमा हो रहा है। कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। "बच्चों के कपड़े खराब, त्योहार पर भी दिक्कत" ग्रामीण ननकू लाल ने बताया कि 2-3 महीने से पानी भरा है। स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़े-लत्ता सब खराब हो रहे हैं। गणेश चतुर्थी का प्रोग्राम आ रहा है, आदमी कैसे जाएगा? अधिकारी पानी की निकासी कराएं।" रोज इसी पानी से स्कूल जाता हूं" कक्षा 6 के छात्र आशीष कुमार ने कहा "बहुत दिन से पानी भरा है। मैं रोज इसी गंदे पानी में से निकल कर स्कूल जाता हूं। इसमें सब लोग आते-जाते हैं इसलिए पानी और बढ़ गया है। इसे खत्म करवाइए।" "बच्चे फिसलते हैं, पुलिया बननी चाहिए" ग्रामीण महिला कमली देवी ने कहा "यहां बहुत गंदा पानी भरा है। छोटे-छोटे बच्चे इसमें फिसल जाते हैं और उनकी किताब-कापी सब खराब हो जाती है। यहां पुलिया बनवानी चाहिए और नाला सही करवाना चाहिए।" "वोट के समय नेता आते हैं" ग्रामीण मुकेश कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा "यहां जवान, बूढ़े सब इसी गंदे पानी में आ-जा रहे हैं। लैट्रिन का पानी भी यहीं आता है। वोट के समय नेता-विधायक सब आते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता।" "शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं" ग्रामीण सुंदर लाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा "कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। तो अब हम जाएं तो कहां जाएं?" जलभराव और गंदगी के कारण गांव में मच्छर और दुर्गन्ध बढ़ गई है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामवासियों में ननकू लाल, सुंदर लाल सोनकर, मुकेश कुमार, कमली देवी, रमेश कुमार, रामू, जसवंत लाल, रामकुमार रीना रेशमा,रेखा,सहित समस्त ग्रामवासियों ने उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को पत्र देकर मांग की है कि तुरंत जलनिकासी कराई जाए, नाले की सफाई व क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की जाए।
    3
    स्वच्छ भारत मिशन अभियान की उड़ाई जा रही है धज्जियां, महीनों से मेन रास्ते में भरे गंदे पानी में निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण 
अनिल कनौजिया 
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी।  तहसील सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत रसूलपुर में विकास के सारे दावे फेल नजर आ रहे हैं। गांव का मेन रास्ता पिछले 2 महीने से नाले के गंदे पानी से लबालब है। नाला जाम होने और पुलिया न बनने से जलनिकासी पूरी तरह ठप है। आलम यह है कि गांव के स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मरीज रोज इसी कीचड़ और बदबूदार पानी में होकर आने-जाने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य नाला जाम है। साथ ही लैट्रिन और घरों का गंदा पानी भी इसी रास्ते पर आकर जमा हो रहा है। कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
"बच्चों के कपड़े खराब, त्योहार पर भी दिक्कत"
ग्रामीण ननकू लाल ने बताया कि 2-3 महीने से पानी भरा है। स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़े-लत्ता सब खराब हो रहे हैं। गणेश चतुर्थी का प्रोग्राम आ रहा है, आदमी कैसे जाएगा? अधिकारी पानी की निकासी कराएं।"
रोज इसी पानी से स्कूल जाता हूं"
कक्षा 6 के छात्र आशीष कुमार ने कहा "बहुत दिन से पानी भरा है। मैं रोज इसी गंदे पानी में से निकल कर स्कूल जाता हूं। इसमें सब लोग आते-जाते हैं इसलिए पानी और बढ़ गया है। इसे खत्म करवाइए।"
"बच्चे फिसलते हैं, पुलिया बननी चाहिए" 
ग्रामीण महिला कमली देवी ने कहा "यहां बहुत गंदा पानी भरा है। छोटे-छोटे बच्चे इसमें फिसल जाते हैं और उनकी किताब-कापी सब खराब हो जाती है। यहां पुलिया बनवानी चाहिए और नाला सही करवाना चाहिए।"
"वोट के समय नेता आते हैं"
ग्रामीण मुकेश कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा "यहां जवान, बूढ़े सब इसी गंदे पानी में आ-जा रहे हैं। लैट्रिन का पानी भी यहीं आता है। वोट के समय नेता-विधायक सब आते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता।"
"शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं" 
ग्रामीण सुंदर लाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा "कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। तो अब हम जाएं तो कहां जाएं?"
जलभराव और गंदगी के कारण गांव में मच्छर और दुर्गन्ध बढ़ गई है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामवासियों में ननकू लाल, सुंदर लाल सोनकर, मुकेश कुमार, कमली देवी, रमेश कुमार, रामू, जसवंत लाल, रामकुमार रीना रेशमा,रेखा,सहित समस्त ग्रामवासियों ने उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को पत्र देकर मांग की है कि तुरंत जलनिकासी कराई जाए, नाले की सफाई व क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की जाए।
    user_अनिल कनौजिया पत्रकार
    अनिल कनौजिया पत्रकार
    Local News Reporter सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बाराबंकी के विकासखंड हरक स्थित 85 गांव में सरकारी भूमि पर बने मकान हुए ध्वस्तीकरण
    1
    बाराबंकी के विकासखंड हरक स्थित 85 गांव में सरकारी भूमि पर बने मकान हुए ध्वस्तीकरण
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर बज़्म-ए-रहमत की तीसरी बैठक सम्पन्न पर्चमे मोहम्मदी के जुलूस में बड़े वाहनों और डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, वालंटियर संभालेंगे इंतजाम बाराबंकी। जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी और जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी को पुरअमन, मुंतज़िम और कामयाब बनाने की तैयारियों को लेकर बज़्म-ए-रहमत बाराबंकी कमेटी की तीसरी अहम बैठक मदरसा गौसिया नज़ीरुल उलूम, भितरी पीरबटावन में सम्पन्न हुई। बैठक की सदारत कमेटी के सदर अब्दुल हक एडवोकेट ने की। आगाज़ कारी कलाम साहब की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुआ। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई और आगामी 12 रबीउल अव्वल शरीफ को प्रस्तावित जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी की तैयारियों पर तफ्सील से गौर-व-फिक्र किया गया। कमेटी ने जुलूस को अनुशासित, शांतिपूर्ण और शानदार बनाने के लिए कई अहम फैसलों पर सर्वसम्मति जताई। सबसे अहम फैसला यह रहा कि जुलूस के दौरान किसी भी बड़े वाहन, ट्रक, डीसीएम अथवा डीजे को लाने की इजाजत नहीं होगी। कमेटी ने तमाम अकीदतमंदों और अंजुमनों से पुरखुलूस अपील की कि वे जुलूस की पाकीज़गी और इंतज़ाम को मद्देनज़र रखते हुए बड़े वाहनों और डीजे से पूरी तरह गुरेज करें। अलबत्ता, नात-ए-पाक पढ़ने वाली अंजुमनों के लिए छोटी गाड़ी लाने की इजाजत रहेगी। जुलूस की निगरानी और बेहतर इंतज़ाम के लिए कमेटी की तरफ से वालंटियरों की तैनाती की जाएगी, जो रास्ते में भीड़ को व्यवस्थित रखने, अनुशासन कायम करने और किसी भी अवांछित स्थिति को रोकने में सहयोग करेंगे। बैठक के दौरान सदर अब्दुल हक एडवोकेट ने कहा कि जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी सिर्फ एक मजहबी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, अमन, भाईचारे और पैगाम-ए-रसूल ﷺ को आम करने का जरिया है। उन्होंने तमाम लोगों से कमेटी के फैसलों पर अमल करते हुए प्रशासन और वालंटियरों का सहयोग करने की अपील की। बैठक का इख्तिताम मौलाना कलीम साहब की अगुवाई में सलातो-सलाम से हुआ। इस मौके पर कारी अजीम मसाएखी, कारी कलाम, सेक्रेटरी शरीफुल हक, मौलाना नूरानी मियां (जफर अंसारी), ताज बाबा राईन, यासिर अंसारी, मोहम्मद जुनेद अंसारी, इमरान कुरैशी, हाजी इदरीस पान वाले, सिद्दीक चौधरी, सलमान उर्फ सल्लू, आसिफ पूर्व सभासद, हाजी कुर्बान, जावेद, मौलाना कलीम हनफी, फैसल मलिक, मेहताब भाई बड़ेल, अजमल भाई बड़ेल, जुगनू भाई, फुजैल अहमद अंसारी, हमीदुल्लाह राईन, नसीम कीर्तिवली उर रहमान, नसीम उर्फ शेखु राईन, रईस अंसारी, गुलजार अहमद, अशरफ आलम, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद अलीम, अरमान हुसैन, हाफिज अनीस, सुफियान उल्लाह नियाज बेंगल, नुरुल हुदा अंसारी, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद गुलजार, चांद बाबू, कुर्बान अली प्रधान, हाजी सुल्तान सलमानी आलापुर, मोहम्मद इदरीश पान वाले, गुलाम नबी स्माइली, शमशाद अली आलापुर, शेर मोहम्मद, मोहम्मद रयान, मोहम्मद अकमल, पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी, जाबिर इदरीसी, ताहिर इदरीसी, हारून राईन और अरफातुल हक समेत बड़ी तादाद में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
    1
    ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर बज़्म-ए-रहमत की तीसरी बैठक सम्पन्न
पर्चमे मोहम्मदी के जुलूस में बड़े वाहनों और डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, वालंटियर संभालेंगे इंतजाम
बाराबंकी। जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी और जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी को पुरअमन, मुंतज़िम और कामयाब बनाने की तैयारियों को लेकर बज़्म-ए-रहमत बाराबंकी कमेटी की तीसरी अहम बैठक मदरसा गौसिया नज़ीरुल उलूम, भितरी पीरबटावन में सम्पन्न हुई। बैठक की सदारत कमेटी के सदर अब्दुल हक एडवोकेट ने की। आगाज़ कारी कलाम साहब की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुआ।
बैठक में पिछले कार्यक्रमों की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई और आगामी 12 रबीउल अव्वल शरीफ को प्रस्तावित जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी की तैयारियों पर तफ्सील से गौर-व-फिक्र किया गया। कमेटी ने जुलूस को अनुशासित, शांतिपूर्ण और शानदार बनाने के लिए कई अहम फैसलों पर सर्वसम्मति जताई।
सबसे अहम फैसला यह रहा कि जुलूस के दौरान किसी भी बड़े वाहन, ट्रक, डीसीएम अथवा डीजे को लाने की इजाजत नहीं होगी। कमेटी ने तमाम अकीदतमंदों और अंजुमनों से पुरखुलूस अपील की कि वे जुलूस की पाकीज़गी और इंतज़ाम को मद्देनज़र रखते हुए बड़े वाहनों और डीजे से पूरी तरह गुरेज करें। अलबत्ता, नात-ए-पाक पढ़ने वाली अंजुमनों के लिए छोटी गाड़ी लाने की इजाजत रहेगी।
जुलूस की निगरानी और बेहतर इंतज़ाम के लिए कमेटी की तरफ से वालंटियरों की तैनाती की जाएगी, जो रास्ते में भीड़ को व्यवस्थित रखने, अनुशासन कायम करने और किसी भी अवांछित स्थिति को रोकने में सहयोग करेंगे।
बैठक के दौरान सदर अब्दुल हक एडवोकेट ने कहा कि जुलूस-ए-पर्चमे मोहम्मदी सिर्फ एक मजहबी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, अमन, भाईचारे और पैगाम-ए-रसूल ﷺ को आम करने का जरिया है। उन्होंने तमाम लोगों से कमेटी के फैसलों पर अमल करते हुए प्रशासन और वालंटियरों का सहयोग करने की अपील की।
बैठक का इख्तिताम मौलाना कलीम साहब की अगुवाई में सलातो-सलाम से हुआ। इस मौके पर कारी अजीम मसाएखी, कारी कलाम, सेक्रेटरी शरीफुल हक, मौलाना नूरानी मियां (जफर अंसारी), ताज बाबा राईन, यासिर अंसारी, मोहम्मद जुनेद अंसारी, इमरान कुरैशी, हाजी इदरीस पान वाले, सिद्दीक चौधरी, सलमान उर्फ सल्लू, आसिफ पूर्व सभासद, हाजी कुर्बान, जावेद, मौलाना कलीम हनफी, फैसल मलिक, मेहताब भाई बड़ेल, अजमल भाई बड़ेल, जुगनू भाई, फुजैल अहमद अंसारी, हमीदुल्लाह राईन, नसीम कीर्तिवली उर रहमान, नसीम उर्फ शेखु राईन, रईस अंसारी, गुलजार अहमद, अशरफ आलम, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद अलीम, अरमान हुसैन, हाफिज अनीस, सुफियान उल्लाह नियाज बेंगल, नुरुल हुदा अंसारी, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद गुलजार, चांद बाबू, कुर्बान अली प्रधान, हाजी सुल्तान सलमानी आलापुर, मोहम्मद इदरीश पान वाले, गुलाम नबी स्माइली, शमशाद अली आलापुर, शेर मोहम्मद, मोहम्मद रयान, मोहम्मद अकमल, पत्रकार सुहैल अहमद अंसारी, जाबिर इदरीसी, ताहिर इदरीसी, हारून राईन और अरफातुल हक समेत बड़ी तादाद में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.